जयपुर मेयर पर हमले की कोशिश !:नगर निगम ग्रेटर की कार्यवाहक महापौर शील धाभाई के आवास की बाउंड्री कूद घुसे 3 हमलावर; गार्ड ने एक को पकड़ा, लोहे की राॅड बरामद
जयपुर
नगर निगम ग्रेटर जयपुर की कार्यवाहक महापौर शील धाबाई के निवास पर 3 युवकों ने हमले का प्रयास किया। इस दौरान एक युवक को उनके सुरक्षा गार्ड और ड्राइवर ने पकड़ लिया। युवक के साथ आए दो अन्य युवक वहां से फरार हो गए, जबकि उनकी बिना नंबर वाली मोटर साइकिल वहीं रह गई। पकड़े गए युवक के पास से एक लोहे की राॅड भी बरामद हुई है। घटना की सूचना मिलते ही करणी विहार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को गिरफ्तार कर बाइक को जब्त कर ले गई।
सिर में लगी चोट
घटना मेयर के अजमेर रोड हीरापुरा स्थित निवास की है। जहां तीन युवक बाइक पर सवार होकर पहुंचे थे। इनमें से एक पिंटू (18) को मेयर निवास के पास ड्राइवर और सुरक्षा गार्ड ने पकड़ लिया। पिंटू ने इस दौरान खुद को छुड़ाने का प्रयास किया, उसके सिर पर चोट लग गई।
पुलिस ने हमले से किया इनकार
करणी विहार थानाधिकारी जयसिंह ने बताया कि हमले जैसी कोई बात नहीं ह...








