उदयपुर के ‘बंटी-बबली’ कैसे बनें करोड़पति:गुजराती ठग ने गर्लफ्रेंड के साथ मिलकर 4 साल में लोगों का विश्वास जीता, 40% मुनाफे के साथ रुपए लौटाने का झांसा दिया; जब पैसे ज्यादा हुए तो भाग गया
उदयपुर
पांच सौ से अधिक लोगों से ठगी करने वाले बंटी-बबली की जोड़ी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। प्रशांत पुष्पानी और महिला मित्र यापी बाजा को उदयपुर की पुलिस ने दिल्ली से पकड़ा। 15 दिन में 5 राज्यों में उसने अपनी लोकेशन बदली।बंटी-बबली की पूरी कहानी
प्रशांत पुष्पानी उम्र करीब 32 साल। गुजरात के अहमदाबाद का रहने वाला है। चार साल से उदयपुर में किराए के मकान में रह रहा था। डेढ़ साल पहले तक उदयपुर के अनंता रिसोर्ट में ड्राइवर की नौकरी करता था। महिला मित्र यापी के साथ मिलकर लोगों को अपने झांसे में लिया। उसने साथ काम करने वाले अन्य ड्राइवरों को शेयर मार्केट, बिट कॉइन सहित अन्य स्कीमें बताई। उसने कहा कि इनमें 1000 रुपए इन्वेस्ट करोगे तो जमा पूंजी के अलावा 400 रुपए दूंगा। शुरुआती दिनों में प्रशांत ने 40% मुनाफे के साथ लोगों के रुपए लौटाए। इसी लालच में आकर लोग जुड़ते गए। लोगों ने चेन बनाते हुए...








