एकतरफा प्यार में पागल मुंबई का डॉन:जान-पहचान के बाद महिला पर दोस्ती का दबाव डाला, डरकर मुंबई छोड़ जयपुर आ गया दंपती, फिर 2 शूटर भेजकर पति पर हमला कराया
जयपुर
मुंबई के डॉन ने एक तरफा प्रेम में पागल होकर महिला के पति पर दो शूटर भेजकर जयपुर में जानलेवा हमला कर दिया। गनीमत रही कि फायरिंग में युवक बाल-बाल बच गया था। घटना 16 जून की है। पुलिस को घटनास्थल से दो युवकों के बाइक पर जाते हुए CCTV फुटेज भी मिले थे। पुलिस ने फुटेज के आधार पर जांच शुरू की तो सारा मामला साफ हुआ।
जयपुर से पुलिस दोनों बदमाशों की तलाश करते हुए मुंबई पहुंच गई। ठाणे क्राइम ब्रांच पुलिस के सहयोग से दो शूटरों को डबवाली से जयपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जयपुर पुलिस दोनों को मुंबई से लेकर आ गई। शाम तक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जयपुर पुलिस पूरे मामले से पर्दा उठाएगी।मुंबई में विवाहिता पर दिल आया तो जयपुर पहुंचा डॉनठाणे पुलिस को जांच में पता लगा कि आदित्य 2018 में मुंबई में ही काम करता था। वह परिवार के साथ ही रहता था और किराणे की दुकान करने लगा। वहां पर मुंबई का बदमाश कमलेश शि...








