MNIT में इंजीनियरिंग छात्र ने सुसाइड किया:हॉस्टल के कमरे में कूलर पर चढ़कर बैडशीट का फंदा बनाया, सुबह बार-बार छात्र का मोबाइल बजने पर दोस्तों ने खिड़की से देखा तो लटकते हुए नजर आया
जयपुर
जयपुर में स्थित देश के नामी मालवीय नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टैक्नोलॉजी (MNIT) में एक इंजीनियरिंग छात्र ने हॉस्टल के कमरे में कूलर पर चढ़कर बैडशीट का फंदा लगाया और सुसाइड कर लिया। यह घटना गुरुवार आधी रात को हुई। जिसका शुक्रवार को पता चला। तब पुलिस मौके पर पहुंची। खुदकुशी करने का कारण साफ नहीं हो सका है। कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है।
मालवीय नगर थानाप्रभारी धर्मराज चौधरी ने बताया कि खुदकुशी करने वाला गौरव बाहेती (21) बीकानेर में गंगा शहर स्थित करणावती कॉलोनी का रहने वाला था। वह MNIT में इलेक्ट्रिक ब्रांच में इंजीनियरिंग थर्ड ईयर का स्टूडेंट था। यहां इंस्टीट्यूट परिसर में बने अरविंदो हॉस्टल में कमरा नंबर बी 303 में अकेला कमरा लेकर रहता था। वह 8 अगस्त को ही अपने घर से हॉस्टल वापस आया था।
रात को 9:30 बजे तक कमरे में देखा था, सुबह मोबाइल बार बार बजा तब संदेह हुआ
थानाप्रभारी धर्मरा...








