दो कारों की भिड़ंत में 4 दोस्तों की मौत:NH-11 पर बोलेरो की टक्कर से 10 फीट गहरे गड्ढे में गिरी कार, कैलादेवी के दर्शन कर UP लौट रहे थे 5 दोस्त
धौलपुर
धौलपुर के बाड़ी और सरमथुरा के बीच नेशनल हाईवे 11 B पर शनिवार सुबह वैगनआर और बोलेरो की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में वैगनआर कार में सवार 5 में से 4 दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई। एक व्यक्ति घायल है। जिसका इलाज सरमथुरा के अस्पताल में चल रहा है। दूसरी गाड़ी में दो व्यक्ति सवार थे। हादसे में दोनों घायल हो गए हैं, जिनका इलाज जारी है। हादसा इतना भीषण था कि वैगनआर सड़क से उतर कर 10 फीट गहरे गड्ढे में गिर गई और उसकी छत अलग हो गई।
फिरोजाबाद के रहने वाले 5 दोस्त कल कैलादेवी के मंदिर दर्शन करने के लिए गए थे। वे दर्शन कर अपने घर लौट रहे थे। सामने से बोलेरो आ रही थी, जिसमें ब्रजेश नाम का व्यक्ति सवार था और ड्राइवर गाड़ी चला रहा था। ब्रजेश धौलपुर के सरमथुरा का रहने वाला है और वह सुनकई पर अपने किसी परिचित के भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गया था।
क्षतिग्रस्त बोलेर...








