माता-पिता ने डॉक्टर की पढ़ाई करने के लिए बेटे को भेजा था जोधपुर, स्मैक पीकर बर्बाद कर रहा था जिंदगी; दोस्त बोले- प्लीज इसे सुधार दो
जोधपुर
जोधपुर के युवाओं में नशा करने की आदत बढ़ती जा रही है। जिसके खिलाफ पुलिस द्वारा भी अभियान चलाया जा रहा है। लगातार नशे के आदी इन युवाओं को पकड़कर नशा मुक्ति केंद्र भेजा जा रहा है। 24 घंटे में अब तक करीब 200 लड़कों को पकड़ा जा चुका है। जिसमें नौकरी पेशा, स्टूडेंट, डॉक्टर, इंजीनियर आदि पकड़े जा रहे हैं। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक ऐसे युवक को भी पकड़ा जो जयपुर से डॉक्टर बनने की पढ़ाई करने जोधपुर आया था, लेकिन नशे की गिरफ्त में पड़ गया।
दरअसल, पुलिस रातानाड़ा में कार्रवाई करने पहुंची थी। यहां एक बस्ती में नशे में चूर युवक की पुलिस ने जेब खंगाली तो डॉ एस एन मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस अंतिम वर्ष का परिचय पत्र मिला। जयपुर निवासी इस युवक को उसके परिजन ने डॉक्टर बनने जोधपुर भेजा था। जो यहां आकर स्मैक के दलदल में फंस गया। एमबीबीएस की डिग्री मिलने में मात्र 6 माह बाकी हैं, लेकिन नशे की इ...








