Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

जयपुर

जयपुर

पुलिस की आंखों में मिर्च डाल फरार डकैत गिरफ्तार:डकैत साथी को छुड़ाने के लिए बस को रोक पुलिस पर किया था हमला, छुड़ा नहीं पया तो हुआ फरार, 4 महीने बाद पकड़ में आया

पुलिस की आंखों में मिर्च डाल फरार डकैत गिरफ्तार:डकैत साथी को छुड़ाने के लिए बस को रोक पुलिस पर किया था हमला, छुड़ा नहीं पया तो हुआ फरार, 4 महीने बाद पकड़ में आया

जयपुर
धौलपुर धौलपुर पुलिस ने 4 महीने से फरार डकैत गिर्राज को बुधवार को एक मंदिर से गिरफ्तार किया। डकैत पर 10 हजार रुपए का इनाम था। जो मार्च में अपने साथी डकैत को छुड़ाने के लिए पुलिस की आंखों में मिर्च फेंकी थी। तब से वह फरार चल रहा था और उस पर धौलपुर पुलिस ने 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। जानकारी के अनुसार देर रात पुलिस को सूचना मिली की डकैत गिर्राज धौलपुर में स्थित लाठ वाली माता के मंदिर के दर्शन करने के बाद अपने रिश्तेदारों के घर जैतपुर जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस की दो टीमों का गठन किया गया देर रात ही पुलिस ने लाठ वाली माता के मंदिर के पास घात लगा दी। कुछ देर बाद एक व्यक्ति लाठ वाली माता के मंदिर की तरफ से आता दिखाई दिया। लेकिन जैसे ही वह रौशनी में आया तो पता लगा की उसके कंधे पर एक बंदूक टंगी हुई है। कुछ और पास आने के बाद पुलिस के जवानों ने उसे घेर लिया और गिरफ्तार किया। ...
बारिश का कहर, VIDEO:तेज धार ने पुलिया पर उतरे युवकों को बहाया, बमुश्किल बची जान; 36 यात्रियों से भरी बस फंसी, 1 घंटे तक अटकी रही जान

बारिश का कहर, VIDEO:तेज धार ने पुलिया पर उतरे युवकों को बहाया, बमुश्किल बची जान; 36 यात्रियों से भरी बस फंसी, 1 घंटे तक अटकी रही जान

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
सवाई माधोपुर जिले में रविवार रात से बारिश का दौर जारी है। नदिया व नालें उफन रहे हैं। जिला मुख्यालय के समीप शेरपुर गांव में पानी के तेज बहाव में दो लोग बहने लगे। उन्हें बचाने का लोगों ने पूरा प्रयास किया, पर सफलता नहीं मिली। गनीमत रही कि आगे जाकर वह तैरकर बाहर निकल गए। ये दोनों शेरपुर से सवाई माधोपुर की तरफ आ रहे थे। पुलिया के ऊपर से पानी बह रहा था, उसी तरफ से ये दोनों आगे बढ़ने लगे थे, तभी संतुलन बिगड़ा और बह गए थे। दूसरी ओर, कुशाल दर्रा में भी यात्रियों से भरी बस बहते पानी में फंस गई। सूचना मिलने पर अधिकारी व SDRF की टीम मौके पर पहुंची और यात्रियों को बाहर निकाला। कुशाल दर्रा में फंसे यात्रियों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया। 1 घंटे तक पानी के बीच फंसे रहे 36 यात्री बारिश से आए नालों में उफान के कारण जिला मुख्यालय के पास कुशाल दर्रा में मुख्य सड़क पर पानी भर गया। पानी का ब...
पंजाब की तर्ज पर ‘ऑपरेशन राजस्थान’:कांग्रेस हाईकमान अब राजस्थान की खींचतान मिटाने के लिए बड़े फैसले की तैयारी में, पायलट कैंप की मांगों को पूरा करने पर काम होगा

पंजाब की तर्ज पर ‘ऑपरेशन राजस्थान’:कांग्रेस हाईकमान अब राजस्थान की खींचतान मिटाने के लिए बड़े फैसले की तैयारी में, पायलट कैंप की मांगों को पूरा करने पर काम होगा

जयपुर
जयपुर पंजाब कांग्रेस की तर्ज पर अब कांग्रेस हाईकमान राजस्थान में खींचतान मिटाने के लिए बड़े फैसले कर सकता है। पंजाब में नवजोज सिंह सिद्धू को कैप्टन अमरिंदर खेमे के न चाहते हुए भी प्रदेशाध्यक्ष बनाने के बाद अब ऑपरेशन राजस्थान की तैयारियों पर मंथन चल रहा है। कांग्रेस हाईकमान ऑपरेशन राजस्थान के तहत खींचतान मिटाने के लिए सचिन पायलट कैंप की मांगों को पूरा करने की कवायद शुरू कर सकता है। कांग्रेस हाईकमान ने पंजाब मॉडल के बाद यह संकेत दे दिए हैं कि एक लिमिट से ज्यादा 'फ्री हैंड' किसी मुख्यमंत्री या बड़े नेता को नहीं मिलेगा। छवि खराब होने के संकेत कांग्रेस के जानकारों के मुताबिक, पंजाब के जरिए कांग्रेस हाईकमान ने अब परसेप्शन बदल ​दिया है। कांग्रेस हाईकमान के पास यह फीडबैक है कि सचिन पायलट और अशोक गहलोत खेमों के बीच चल रही खींचतान के लंबा खिंचने से जनता में सरकार और संगठन की छवि खराब हो रही...
कोटा मेडिकल कॉलेज में रैगिंग, VIDEO:MBBS फर्स्ट ईयर स्टूडेंट्स को लाइन में खड़ा किया, ड्रेस कोड की जानकारी देते हुए मुर्गा बनाया, प्रिंसिपल ने जांच के आदेश दिए

कोटा मेडिकल कॉलेज में रैगिंग, VIDEO:MBBS फर्स्ट ईयर स्टूडेंट्स को लाइन में खड़ा किया, ड्रेस कोड की जानकारी देते हुए मुर्गा बनाया, प्रिंसिपल ने जांच के आदेश दिए

जयपुर
कोटा कोटा मेडिकल कॉलेज में MBBS फर्स्ट ईयर के स्टूडेंट्स से रैंगिंग का मामला सामने आया है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस वीडियो को कोटा मेडिकल कॉलेज कैम्पस का बताया जा रहा है। वीडियो में सीनियर्स जूनियर स्टूडेंट्स की रैगिंग करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसमें कुछ स्टूडेंट्स को मुर्गा बनाया गया है। कहा जा रहा है कि मेडिकल कॉलेज के पीछे वाले हिस्से के हॉल का सीन है। शहर के विभिन्न ग्रुप में वीडियो वायरल होने के बाद कॉलेज प्रशासन ने जांच के आदेश दिए हैं। स्टूडेंट फॉर्मल ड्रेस में खड़े दिख रहे वीडियो में कई जूनियर स्टूडेंट्स फॉर्मल ड्रेस में खड़े दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा कि नए स्टूडेंट्स को ड्रेस कोड को लेकर समझाया जा रहा था। सभी जूनियर स्टूडेंट हाथ पीछे करके खड़े हैं। कुछ सीनियर स्टूडेंट्स इधर से उधर चक्कर लगाकर जूनियर स्टूडेंट्स को समझा रहे हैं। सावधान की स्थिति में...
11 साल के बच्चे को नोंच खाया डॉग:घर में खेल रहे मासूम पर खूंखार नस्ल के पालतू पिट बुल का हमला; हाथ, पैर और चेहरे पर 20 जगह काटा, मां के चिल्लाने पर पड़ाेसियों ने बचाया

11 साल के बच्चे को नोंच खाया डॉग:घर में खेल रहे मासूम पर खूंखार नस्ल के पालतू पिट बुल का हमला; हाथ, पैर और चेहरे पर 20 जगह काटा, मां के चिल्लाने पर पड़ाेसियों ने बचाया

जयपुर
जयपुर जयपुर में पिट बुल नस्ल के पालतू कुत्ते ने सोमवार को 11 साल के मासूम पर हमला बोल दिया। उसे कई जगह से नोंच खाया। लहूलुहान हालत में बालक इधर-उधर बचने के लिए भागा, पर कुत्ते के जबड़ों और नुकीले दातों से बच नहीं सका। आखिरकार बच्चे की मां की चीख सुनकर पड़ोसी दौड़े और खूंखार कुत्ते से बच्चे को बचाया। मासूम के पैर और सिर की चमड़ी बाहर आ गई है। आनन-फानन उसे निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से एसएमएस के ट्रॉमा अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। घटना के बाद पड़ोस में रहने वाले भीमराज जाखड़ ने कुत्ते के मालिक और उनकी देखरेख करने वाले उनके रिश्तेदार के खिलाफ चित्रकूट थाने में शिकायत दर्ज कराई है। घर के गार्डन में मौजूद पिट बुल नस्ल का डॉग, जिसने विशाल पर हमला किया। चेन खुलते ही बच्चे पर बोला हमला जानकारी के अनुसार, यह हादसा अजमेर रोड पर टैगोर नगर में हुआ। यहां रहने वाले दुर्गेश हाड़ा ...
अब बच्चों में भी ब्लैक फंगस:जयपुर के जेके लोन अस्पताल में आया पहला केस, 5 साल के मासूम को कोरोना होकर खत्म हो गया, पता ही नहीं चला; अब SMS में बच्चे का ऑपरेशन

अब बच्चों में भी ब्लैक फंगस:जयपुर के जेके लोन अस्पताल में आया पहला केस, 5 साल के मासूम को कोरोना होकर खत्म हो गया, पता ही नहीं चला; अब SMS में बच्चे का ऑपरेशन

जयपुर
जयपुर राजस्थान अब छोटे बच्चे भी म्यूको माइकोसिस (ब्लैक फंगस) की चपेट में आ रहे हैं। मई में बीकानेर में डेढ़ साल के बच्चे में ब्लैक फंगस का मामला सामने आने के बाद अब जयपुर के जेके लोन हॉस्पिटल में भी नया केस आया है। भरतपुर जिले का रहने वाला यह बच्चा 5 साल का है। इसे कब कोरोना हुआ यह इसके माता-पिता को भी नहीं पता। अब जेके लोन हॉस्पिटल के डॉक्टर बच्चे की सर्जरी के लिए उसे सवाई मानसिंह अस्पिटल (SMS) रैफर करने की तैयारी कर रहे हैं। जेके लोन के अधीक्षक डॉक्टर अरविंद कुमार शुक्ला ने बताया कि जेके लोन अस्पताल में म्यूको माइकोसिस का यह पहला केस आया है। उन्होंने बताया कि इस बच्चे को कोरोना कब हुआ इसके बारे में उसके माता-पिता को कुछ पता नहीं है। डॉक्टर ने बताया कि बच्चा पहले से अप्लास्टिक एनीमिया से पीड़ित है। इसे पिछले सप्ताह ही अस्पताल में एडमिट किया है। अब इस बच्चे के मुंह की सर्जरी होगी, क्...
माकन के रीट्वीट के बाद गहलोत का बयान:गहलोत बोले- कांग्रेस में हर निर्णय से पहले सभी से राय-मशविरा होता है, अमरिंदर सप्ताह भर पहले कांग्रेस अध्यक्ष के फैसले को स्वीकार कर चुके

माकन के रीट्वीट के बाद गहलोत का बयान:गहलोत बोले- कांग्रेस में हर निर्णय से पहले सभी से राय-मशविरा होता है, अमरिंदर सप्ताह भर पहले कांग्रेस अध्यक्ष के फैसले को स्वीकार कर चुके

जयपुर
जयपुर राजस्थान कांग्रेस प्रभारी अजय माकन के रीट्वीट ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और अमरिंदर सिंह पर निशाना साधने के बाद कांग्रेस में सियासी हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने नवजोत सिंह सिद्धू को बधाई देने के साथ अमरिंदर सिंह का बचाव किया है। गहलोत के बयान को सियासी हलकों में माकन के रीट्वीट के जवाब के तौर पर देखा जा रहा है। अजय माकन ने एक ट्वीट को रीट्वीट और लाइक किया था। जिसमें लिखा था- किसी भी राज्य में कोई क्षत्रप अपने दम पर नहीं जीतता है। गांधी नेहरू परिवार के नाम पर ही गरीब, कमजोर वर्ग, आम आदमी का वोट मिलता है। चाहे वह अमरिंदर सिंह हो या गहलोत या पहले शीला या कोई और मुख्यमंत्री बनते ही यह समझ लेते हैं कि उनकी वजह से ही पार्टी जीती। अशोक गहलोत ने बयान जारी कर कहा- कांग्रेस की परम्परा रही है कि हर निर्णय से पहले सभी से राय-मशविरा होता है। सभी को अपनी बात रखने का मौका मिलता...
500 ATM लूटने वाली गैंग का शातिर पकड़ाया:लग्जरी गाड़ियों से बड़े शहरों में सरकारी बैंक के ATM को बनाते थे निशाना; कई जोड़ी कपड़े भी साथ रखते, जिन्हें बदलकर देते थे वारदात को अंजाम

500 ATM लूटने वाली गैंग का शातिर पकड़ाया:लग्जरी गाड़ियों से बड़े शहरों में सरकारी बैंक के ATM को बनाते थे निशाना; कई जोड़ी कपड़े भी साथ रखते, जिन्हें बदलकर देते थे वारदात को अंजाम

जयपुर
जयपुर ATM के सेंसर हैक कर रुपए निकालने वाली गैंग के एक बदमाश को जयपुर पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि यह गैंग राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, पंजाब व मध्य प्रदेश में ATM से लगभग 500 वारदातें कर लाखों रुपए निकाल चुके हैं। पुलिस ने जयपुर के विद्याधर नगर में हुई एटीएम लूट के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। गैंग में शामिल तीन-चार बदमाश बड़े शहरों में लग्जरी कार से पहुंचते हैं। वहां सरकारी बैंकों के उन ATM को निशाना बनाकर रुपए निकालते हैं, जिनमें ज्यादा रकम की उम्मीद होती है। ये लोग अपने पास कई जोड़ी कपड़े व जूते-चप्पल रखते हैं। ताकि अलग-अलग एटीएम में कपड़े बदलकर जा सकें। इससे पहचान करना मुश्किल हो जाता है। यह गैंग सरकारी बैंकों के ATM को इसलिए निशाना बनाता है, क्योंकि ज्यादातर में सिक्योरिटी गार्ड नहीं होते। जयपुर के 4 थानों में दर्ज हैं मुकदमे जयपुर पुलिस कम...
IRS की गाड़ी से मिले 16 लाख 32 हजार कैश:गाजीपुर अफीम फैक्ट्री का GM मिठाई के डिब्बों में रख ले जा रहा था रकम, अफीम की क्वालिटी बेहतर बताने के बदले किसानों से वसूले थे

IRS की गाड़ी से मिले 16 लाख 32 हजार कैश:गाजीपुर अफीम फैक्ट्री का GM मिठाई के डिब्बों में रख ले जा रहा था रकम, अफीम की क्वालिटी बेहतर बताने के बदले किसानों से वसूले थे

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
कोटा भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) कोटा की टीम ने अफीम महाप्रबंधक, गाज़ीपुर शशांक यादव (IRS) की गाड़ी से 16 लाख 32 हजार 410 रुपए की मोटी रकम बरामद की है। शशांक पर नीमच फैक्ट्री का अतिरिक्त चार्ज है। यह कार्रवाई शनिवार को हैगिंग ब्रिज टोल नाके के पास चैकिंग के दौरान हुई। इतनी बड़ी राशि को लेकर संतोषजनक जवाब नहीं देने पर एसीबी ने शशांक यादव को पकड़ा है। यह रकम अफीम किसानों से पट्टे जारी करने व अफीम की क्वालिटी अच्छी बताने के एवज में रिश्वत के रूप में वसूली गई थी। मिली थी शिकायतकोटा में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ACB ठाकुर चन्द्रशील ने बताया कि शशांक यादव के खिलाफ शिकायत मिली थी। इसमें बताया गया था कि अफीम फैक्ट्री नीमच में लाइसेंसी काश्तकारों की अफीम जमा की जाती है। यहां अफीम सैम्पलों की जांच का काम चल रहा है। अफीम में गाढ़ता व मारफीन प्रतिशत के हिसाब से ही नारकोटिक्स विभाग काश्तकारों को ...
कांग्रेस की रैली में न सोशल डिस्टेंसिंग, न मास्क:महंगाई का विरोध करने सड़कों पर निकाली रैली में जमकर उमड़ी भीड़, कोविड प्रोटोकॉल तोड़े, मंत्री और विधायक भी रहे मौजूद

कांग्रेस की रैली में न सोशल डिस्टेंसिंग, न मास्क:महंगाई का विरोध करने सड़कों पर निकाली रैली में जमकर उमड़ी भीड़, कोविड प्रोटोकॉल तोड़े, मंत्री और विधायक भी रहे मौजूद

जयपुर
जयपुर देश में पेट्रोल डीजल ईंधन और जरूरत की चीजों के दामों में वृद्धि के विरोध में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन शनिवार को हुआ। कोरोना गाइडलाइन में भीड़ का हवाला देकर सावन के धार्मिक कार्यक्रमों पर प्रतिबंध लगाने वाली सरकार आज सड़कों पर प्रदर्शन करती नजर आई। जिसमें कोरोना गाइडलाइन की धज्जियां उड़ाई गई। साथ ही कुछ लोगों के चेहरे पर मास्क भी नजर नहीं आया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय से एक रैली सुबह 11:00 बजे रवाना होकर शहीद स्मारक पर पहुंची। इस रैली की अगुवाई प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने की। रैली में परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, स्वास्थ्य राज्य मंत्री सुभाष गर्ग, मुख्य सचेतक महेश जोशी और अन्य विधायक अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ इस रैली में शामिल हुए। दरअसल, महंगाई के विरोध में कांग्रेस ने पिछले साल 7 जुलाई को देशभर में केंद्र सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन का कार्...