Sunday, September 6निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बिजनेस

अपने बच्चे का भविष्य बनाएं सुरक्षित

अपने बच्चे का भविष्य बनाएं सुरक्षित

बिजनेस
 नई दिल्ली हर माता-पिता अपने बच्चे के लिए सुरक्षित भविष्य की कामना करते हैं। अगर आप भी अपने बच्चों को एक बेहतर और सुरक्षित भविष्य देना चाहते हैं, तो इसके लिए चाइल्ड म्यूचुअल फंड एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। चाइल्ड म्यूचुअल फंड एक ऐसा म्यूचुअल फंड है, जिसे आप अपने बच्चे को गिफ्ट के तौर पर भी दे सकते हैं। इसमें माता-पिता बच्चे की कम उम्र में ही निवेश करके उनका भविष्य संवार सकते हैं, ताकि जब बच्चा बड़ा हो तो उसके पढ़ाई या शादी के खर्च की टेंशन न रहे। दरअसल, चाइल्ड म्यूचुअल फंड को चिल्ड्रन गिफ्ट म्यूचुअल फंड भी कहते हैं। इसमें जमाकर्ता को निवेश के लिए एक लंबी अवधि मिलती है, ऐसे में कम पैसे का निवेश भी अंत में एक बड़ी रकम का लाभ देती है। इस रकम को बच्चे की शिक्षा, शादी या अपना खुद का घर बनाने जैसे खर्चे में इस्तेमाल किया जा सकता है।...
रिलायंस इंडस्ट्रीज की बड़ी डील: न्यूयॉर्क का लग्जरी मैंडारिन ओरिएंटल होटल 729 करोड़ रुपये में खरीदा

रिलायंस इंडस्ट्रीज की बड़ी डील: न्यूयॉर्क का लग्जरी मैंडारिन ओरिएंटल होटल 729 करोड़ रुपये में खरीदा

बिजनेस
नई दिल्ली  देश के सबसे धनी कारोबारी मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) ने न्यूयॉर्क की लग्जरी होटल मैंडारिन ओरिएंटल को 729 करोड़ रुपये (9.81 करोड़ डॉलर) में खरीद लिया है। कंपनी का अमेरिका में यह बड़ा अधिग्रहण है। 2003 में बना मैंडारिन ओरिएंटल होटल न्यूयॉर्क के कोलंबस सर्कल स्थित एक आलीशान होटल है। यह सेंट्रल पार्क और कोलंबस सर्कल के ठीक पास है। इस अधिग्रहण के बारे में आरआईएल ने स्टॉक एक्सचेंजों को आवश्यक जानकारी दी है।  स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी के अनुसार रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) के पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रियल इंवेस्टमेंट्स एंड होल्डिंग्स लिमिटेड (आरआईआईएचएल) ने 9.81 करोड़ डॉलर में कोलंबस सेंटर कॉरपोरेशन (केमैन) की पूर्ण हिस्सेदारी का अधिग्रहण करने का समझौता किया है। यह केमैन आइलैंड्स में स्थित एक कंपनी है। वह मैंडा...
ट्रेन का टिकट बुक करने पर देनी होगी स्टेशन डेवलपमेंट फीस

ट्रेन का टिकट बुक करने पर देनी होगी स्टेशन डेवलपमेंट फीस

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
नई दिल्ली रेल का सफर जल्द ही महंगा होने वाला है। ट्रेन में टिकट बुक करने के लिए 50 रुपए तक ज्यादा देने होंगे। रेल मंत्रालय ने नए सिरे से विकसित किए गए रेलवे स्टेशनों पर स्टेशन डेवलपमेंट फीस (SDF) वसूलने का फैसला किया है। रेलवे के मुताबिक यह फीस अलग-अलग क्लास से यात्रियों के लिए अलग-अलग होगी। उपनगरीय और सीजन टिकट को इससे अलग रखा गया है। यह फीस उस स्टेशन से रेल में चढ़ने और उस स्टेशन पर उतरने वाले यात्रियों से वसूली जाएगी। हालांकि ये किन स्टेशनों के लिए और कब से लागू होगा इसकी जानकारी अभी नहीं दी गई है। इसके तहत जिन रेलवे स्टेशनों का रीडेवलपमेंट हो चुका है उनके लिए यात्रियों से 10 रुपए से 50 रुपए तक का चार्ज वसूला जाएगा। यात्रियों से ऐसे स्टेशनों से ट्रेन में चढ़ने या उतरने दोनों पर SDF लिया जाएगा और इसको यात्रा टिकट में जोड़ा जाएगा, जिससे टिकट महंगे होंगे। यह कदम रेलवे को और स्टेशनों ...
10 जनवरी से मिलेगा सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम में निवेश करने का मौका, 1 ग्राम सोने की कीमत 4,736 रुपए

10 जनवरी से मिलेगा सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम में निवेश करने का मौका, 1 ग्राम सोने की कीमत 4,736 रुपए

बिजनेस
नई दिल्ली इन दिनों अगर आप सोने में निवेश करने का प्लान बना रहे हैं तो आप सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में पैसा लगा सकते हैं। सरकार आपको एक बार फिर सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में निवेश करने का मौका दे रही है। सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम 2021-22 के तहत 10 से 14 जनवरी तक सोने में निवेश का मौका मिलेगा। इस बार सरकार ने सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड के लिए 4,786 रुपए प्रति ग्राम का भाव तय किया है। ऑनलाइन अप्लाई करने और डिजिटल पेमेंट करने पर प्रति ग्राम 50 रुपए का डिस्काउंट मिलेगा। यानी, आपको 1 ग्राम सोने के लिए 4,736 रुपए देने होंगे।...
2021 में टिम कुक मालामाल:एपल के औसत कर्मचारी से 1,450 गुना अधिक है CEO टिम कुक की कमाई

2021 में टिम कुक मालामाल:एपल के औसत कर्मचारी से 1,450 गुना अधिक है CEO टिम कुक की कमाई

बिजनेस
सैन फ्रांसिस्को आईफोन बनाने वाली कंपनी एपल 3 लाख करोड़ डॉलर नेटवर्थ वाली दुनिया की एकमात्र कंपनी बनी है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कंपनी को इस मुकाम पर पहुंचाने वाले CEO टिम कुक की सालाना सैलरी एपल के एक आम कर्मचारी की तुलना में 1,450 गुना अधिक है। हाल ही में एपल द्वारा दाखिल किए गए एक दस्तावेज के मुताबिक, बीते 10 सालों से एपल का नेतृत्व कर रहे टिम कुक को 2021 में मेहनताने के रूप में 9.87 करोड़ डॉलर, यानी लगभग 734 करोड़ रुपए मिले। अमेरिकी टेक मैग्जीन द वर्ज के मुताबिक कुक की बेसिक सैलरी जहां लगभग 22 करोड़ रुपए थी, वहीं टारगेट पूरा करने पर बोनस के रूप में उन्हें 89 करोड़ रुपए मिले और कंपनी के शेयरों से उनकी कमाई 611 करोड़ रुपए से अधिक रही। वहीं एपल के एक औसत कर्मचारी की सालाना कमाई 68,254 डॉलर, यानी लगभग 50 लाख रुपए है।...
मार्च तक सेमीकंडक्टर की दिक्कतें खत्म होंगी

मार्च तक सेमीकंडक्टर की दिक्कतें खत्म होंगी

बिजनेस
नई दिल्ली कार डीलर्स के सामने इन दिनों सबसे बड़ी चुनौती कार डिलीवरी की है। डीलर्स को बुकिंग मिल रही हैं, लेकिन वे टाइम पर डिलीवरी नहीं दे पा रहे। साथ ही, ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के सामने चिप की कमी, गाड़ियों की मांग में सुस्ती, फिर से लॉकडाउन जैसे कई चैलेंज भी खड़े हैं। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) के प्रेसिडेंट विंकेश गुलाटी ने बताया कि मार्च के बाद सेमीकंडक्टर की दिक्कतें दूर हो जाएंगी। इससे कार की डिलीवरी टाइम पर होगी। ...
वोटर का एक फोटो या वीडियो चुनावी गड़बड़ियों को रोकेगा, चुनाव आयोग 100 मिनट में लेगा एक्शन

वोटर का एक फोटो या वीडियो चुनावी गड़बड़ियों को रोकेगा, चुनाव आयोग 100 मिनट में लेगा एक्शन

बिजनेस
नई दिल्ली देश के पांच राज्यों में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। इससे पहले चुनाव आयोग ये साफ कर चुका है कि चुनाव के दौरान लोग सी-विजिल (cVIGIL) ऐप का इस्तेमाल करें। अगर चुनाव में धांधली हो रही है तो लोग इसके जरिए शिकायत करें और हम एक्शन लेंगे। इस ऐप को आयोग ने 3 साल पहले 2019 में लॉन्च किया था। आइए इस ऐप के बारे में जानते हैं।...
कोरोना की तीसरी लहर से फंस सकते हैं बैंकों के सवा लाख करोड़ रुपए

कोरोना की तीसरी लहर से फंस सकते हैं बैंकों के सवा लाख करोड़ रुपए

बिजनेस
नई दिल्ली कोविड महामारी की तीसरी लहर बैंकों पर भारी पड़ेगी। रेटिंग फर्म इक्रा ने आशंका जताई है कि महामारी को काबू में करने के लिए जो पाबंदियां लगाई जा रही हैं, उनके चलते न केवल बैंकों का मुनाफा घटेगा, बल्कि एसेट क्वालिटी को लेकर जोखिम भी बढ़ेगा। करीब सवा लाख करोड़ रुपए के लोन फंसने की आशंका है। लोन 12 महीने तक के मोरेटोरियम के साथ रीस्ट्रक्चर किएइक्रा के वाइस प्रेसिडेंट (फाइनेंशियल सेक्टर रेटिंग) अनिल गुप्ता ने बताया कि महामारी में विशेष सुविधा के तहत ज्यादातर लोन 12 महीने तक के मोरेटोरियम के साथ रीस्ट्रक्चर किए गए हैं। इनकी वसूली जनवरी-मार्च तिमाही से शुरू होनी है। अब महामारी की तीसरी लहर में संभव है कि ग्राहक लोन की वापसी शुरू न कर पाएं। 30 सितंबर 2021 तक बैंकों ने लोन रीस्ट्रक्चरिंग के 83% आवेदन स्वीकार किए थे। इसके चलते कुल 1.2 लाख करोड़ रुपए के लोन रीस्ट्रक्चर किए गए। चूंकि ल...
TCS कर सकती है शेयर्स के बायबैक की घोषणा

TCS कर सकती है शेयर्स के बायबैक की घोषणा

बिजनेस
मुंबई देश की सबसे बड़ी सूचना एवं प्रौद्योगिकी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेस (TCS) शेयरधारकों से शेयर्स के बायबैक (फिर से खरीदी) की घोषणा कर सकती है। कंपनी के बोर्ड की मीटिंग 12 जनवरी को होगी। इसी में यह फैसला किया जाएगा। स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी में TCS ने कहा है कि वह इस पर विचार कर सकती है। पांच साल में चार बार कंपनी ने शेयर बायबैक किया है। पिछले साल इसने 16 हजार करोड़ रुपए के शेयर खरीदे थे। इसमें टाटा संस ने 10 हजार करोड़ रुपए के शेयर बेचे थे। IT कंपनियां अच्छा रिजल्ट पेश कर सकती हैँ ऐसा अनुमान है कि देश की IT कंपनियां इस बार भी अच्छा रिजल्ट पेश कर सकती हैँ। इनका रिजल्ट अगले हफ्ते से शुरू होगा। 12 जनवरी को TCS खुद का रिजल्ट पेश करेगी। बिजनेस के पटरी पर आने से ग्लोबल क्लाइंट्स अपने बिजनेस को बदलने के लिए टेक्नोलॉजी में निवेश कर रहे हैं।...
कलेक्टिव इन्वेस्टमेंट पर सेबी लगाएगी लगाम, नए नियम होंगे लागू

कलेक्टिव इन्वेस्टमेंट पर सेबी लगाएगी लगाम, नए नियम होंगे लागू

बिजनेस
मुंबई कलेक्टिव इन्वेस्टमेंट स्कीम (CIS) चलाने वाली कंपनियों पर अब लगाम की तैयारी हो रही है। मार्केट रेगुलेटर सेबी इस तरह की योजना बना रही है। यह पहली बार होगा, जब इस सेक्टर पर नियम लागू किए जाएंगे। पहली बार बदलाव की तैयारी जानकारी के मुताबिक, सेबी ने पहली बार सामूहिक निवेश योजनाओं यानी CIS के नियमों में बदलाव करने का प्रस्ताव रखा है। CIS क्लोज्ड एंडेड निवेश सेक्टर में एक पूल्ड इन्वेस्टमेंट साधन माना जाता है। इस स्कीम्स की यूनिट्स को एक्सचेंज पर लिस्ट किया जाता है। इसमें एक निवेशक द्वारा कोई न्यूनतम निवेश सीमा नहीं होती है। रिटेल इन्वेस्टर CIS के लिए प्राइमरी टारगेट इन्वेस्टर होते हैं। 1999 में नियमों को नोटिफाई किया गया था CIS नियमों को 1999 में नोटिफाई किया गया था और तब से आज तक इसकी कोई समीक्षा नहीं की गई है। शुक्रवार को एक चर्चा में सेबी ने कहा कि रिटेल इन्वेस्टर्स के लिए...