बंडल पैकेज से कम खर्च में ऑनलाइन मनोरंजन:हर OTT के लिए अलग से पैसा देने की जरूरत नहीं, मोबाइल सिम या ब्रॉडबैंड के साथ मिल रहे कई ऑप्शन
मुंबई
भारत में ओवर द टॉप (OTT ) की ग्रोथ तेजी से हो रही है। साथ ही OTT प्लेटफॉर्म भी बढ़ रहे हैं, लेकिन हर प्रमुख OTT का अलग से सब्सक्रिप्शन लेना सबके लिए संभव भी नहीं। यह जरूरी भी नहीं है, क्योंकि सारी टेलीकॉम कंपनियां अपने टेलीकॉम या ब्रॉडबैंड प्लान के साथ कई OTT सब्सक्रिप्शन फ्री में उपलब्ध करवा रही हैं। इसे बंडल सब्सक्रिप्शन कहा जाता है। इसमें OTT कंपनियां, टेलीकॉम कंपनियां और ग्राहक सबका फायदा है।
क्या होता है बंडल सब्सक्रिप्शन?भारत में लगभग 117 करोड़ मोबाइल कनेक्शन हैं। हर मोबाइल कंपनी इतने बड़े बाजार में ग्राहक जुटाने और अपने साथ जोड़े रखने के लिए वैल्यू एडेड सर्विसेस ऑफर कर रही हैं। उनमें से एक है OTT का बंडल सब्सक्रिप्शन। यानी, एक प्लान के साथ आपको एक या ज्यादा OTT सब्सक्रिप्शन फ्री में मिल जाए।
OTT डायरेक्ट सब्सक्रिप्शन रेट क्या है?आप किसी भी OTT का ऐप डाउनलोड करने के बा...








