Monday, August 31निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बिजनेस

SBI ग्राहक अब घर बैठे ब्लॉक करवाएं अपना ATM

SBI ग्राहक अब घर बैठे ब्लॉक करवाएं अपना ATM

बिजनेस
नई दिल्ली अगर आप स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India) के ग्राहक हैं और आप इस बात को लेकर परेशान हैं कि चोरी या खो गए एटीएम कार्ड (ATM) को ब्लॉक कैसे करवाएं तो बता दें कि ये काम आप घर बैठे भी कर सकते हैं। इसके लिए एसबीआई ग्राहकों को बस एक एसएमएस (SMS) करना होगा। इसके अलावा ग्राहकों अब घर बैठे ही अपना कार्ड रिइश्यू भी करवा सकते हैं।...
LIC IPO को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार ने 20% FDI के लिए नियमों में किया बदलाव

LIC IPO को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार ने 20% FDI के लिए नियमों में किया बदलाव

बिजनेस
नई दिल्ली सरकार ने विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (FEMA) नियमों में संशोधन किया है। इससे बीमा क्षेत्र की दिग्गज कंपनी जीवन बीमा निगम (LIC) में 20 प्रतिशत तक प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) का खुल गया है। पिछले महीने सेबी ने दस्तावेजों के मसौदे को मंजूरी दे दी और अब बीमा कंपनी बदलावों के साथ अनुरोध प्रस्ताव (RFP) दाखिल करने की प्रक्रिया में है। हाल में किया गया था संशोधन केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी के बाद उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्द्धन विभाग (डीपीआईआईटी) ने एलआईसी के ‘बड़े’ सार्वजनिक निर्गम से पहले कंपनी में विदेशी निवेश लाने के लिए 14 मार्च को प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) नियमों में संशोधन किया था। एफडीआई नीति में बदलाव के साथ डीपीआईआईटी के प्रावधानों को लागू करने के लिए फेमा अधिसूचना जरूरी थी। हाल में जारी गजट अधिसूचना में कहा गया है कि इन नियमों को विदेशी मुद्रा प्रबंधन (गैर-...
36 पैसे से 80 रुपये पर पहुंचा ये शेयर, एक साल में निवेशकों के 50 हजार को बना दिया 1.11 करोड़ रुपये

36 पैसे से 80 रुपये पर पहुंचा ये शेयर, एक साल में निवेशकों के 50 हजार को बना दिया 1.11 करोड़ रुपये

बिजनेस
नई दिल्ली पेनी स्टॉक में निवेश वैसे तो जोखिम भरा होता है लेकिन कंपनी का फंडामेंटल मजबूत हो तो निवेश किया जा सकता है। आज हम आपको एक ऐसे शेयर के बारे में बता रहे हैं जिसने महज एक साल में अपने निवेशकों को करोड़पति बनाने का काम किया है। इस शेयर का नाम है- कैसर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (Kaiser Corporation)। यह इस साल के संभावित मल्टीबैगर शेयरों (Multibagger stocks) में से एक हैं। कैसर कॉर्पोरेशन लिमिटेड के शेयर (Kaiser Corporation share price) पिछले एक साल में 22,219 पर्सेंट से ज्यादा का रिटर्न दे चुका है। इस साल भी यह शेयर अब तक 2,651 पर्सेंट से ज्यादा का रिटर्न (Stock return) दिया है। ...
अडानी ग्रुप का यह शेयर बना रॉकेट, निवेशकों के ₹1 लाख को बना दिया 78 लाख रुपये

अडानी ग्रुप का यह शेयर बना रॉकेट, निवेशकों के ₹1 लाख को बना दिया 78 लाख रुपये

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
नई दिल्ली भारतीय शेयर बाजार ने Q4FY22 में लगभग 90 मल्टीबैगर स्टॉक दिए हैं। वहीं, FY22 में करीब 190 से अधिक शेयर मल्टीबैगर स्टॉक की लिस्ट (Multibagger stock list) में शामिल हुए हैं। हालांकि, कुछ क्वालिटी स्टॉक अपने शेयरधारकों के लिए लंबे समय तक पैसा कमाने वाले बने रहे। अडानी ट्रांसमिशन (Adani transmission) के शेयर उनमें से एक हैं। पिछले एक साल में, अडानी ट्रांसमिशन शेयर की कीमत में लगभग 175 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। जबकि पिछले 6 साल में यह लगभग 35 रुपये से बढ़कर 2701 रुपये हो गया है। यानी इस दौरान इस शेयर ने अपने निवेशकों को लगभग 7700 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। अडानी ट्रांसमिशन शेयर प्राइस हिस्ट्रीपिछले एक महीने में अडानी ट्रांसमिशन का शेयर 2305 से बढ़कर 2701 हो गया है। इस दौरान इस शेयर में लगभग 17 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई है। जबकि YTD समय में, यह ₹1730 से ₹2701 प्रति शेयर स्तर तक...
हवाई सफर होगा महंगा! विमान ईंधन के फिर बढ़े दाम, इस साल 8वीं बढ़ोतरी

हवाई सफर होगा महंगा! विमान ईंधन के फिर बढ़े दाम, इस साल 8वीं बढ़ोतरी

बिजनेस
नई दिल्ली अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेल की कीमतों में जारी तेजी के बीच विमानों में ईंधन के तौर पर इस्तेमाल होने वाले एटीएफ की कीमतें भी शनिवार को 0.2 प्रतिशत बढ़ा दी गईं। यह एटीएफ की कीमतों में हुई इस साल की लगातार आठवीं बढ़ोतरी है। कितनी बढ़ी कीमत: सार्वजनिक तेल कंपनियों की तरफ से जारी अधिसूचना के मुताबिक एटीएफ के दाम में 277.5 रुपये प्रति किलोलीटर यानी 0.2 प्रतिशत की वृद्धि की गई है। इस मूल्य वृद्धि के बाद राजधानी दिल्ली में एटीएफ के भाव 1,13,202.33 रुपये प्रति किलोलीटर हो गए हैं। इस तरह एटीएफ की कीमत रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। आपको बता दें कि एटीएफ की कीमतों में 16 मार्च को 18.3 फीसदी की भारी वृद्धि की गई थी। उसके बाद एक अप्रैल को भी दाम में दो फीसदी की बढ़ोतरी हुई थी। कीमत में ताजा बढ़ोतरी के बाद मुंबई में एटीएफ की कीमत अब 1,11,981.99 रुपये प्रति किलोलीटर हो गई है जबकि कोलक...
सिगरेट कंपनी पर बढ़ा अरबपति राधाकिशन दमानी का भरोसा

सिगरेट कंपनी पर बढ़ा अरबपति राधाकिशन दमानी का भरोसा

बिजनेस
नई दिल्ली अरबपति निवेशक राधाकिशन दमानी का हैदराबाद स्थित सिगरेट कंपनी VST Industries पर भरोसा बढ़ा है। दमानी ने मार्च 2022 तिमाही के दौरान इस कंपनी में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है।  मार्च तिमाही में दमानी ने VST Industries के लगभग 12,000 इक्विटी शेयर अपनी निवेश शाखा Derive ट्रेडिंग एंड रिस्टोर्स प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से खरीदे। दमानी ने इस खरीदारी के साथ जनवरी-मार्च तिमाही में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाकर 4.76 फीसदी कर ली है। आपको बता दें कि दिसंबर 2021 को समाप्त तिमाही में VST Industries में दमानी की हिस्सेदारी 4.68 फीसदी थी। क्या है कंपनी का शेयर भाव: आपको बता दें कि  VST Industries का हेडक्वार्टर हैदराबाद में है। यह कंपनी सिगरेट का उत्पादन और डिस्ट्रीब्यूशन करती है। आखिरी कारोबारी दिन कंपनी का शेयर भाव 1.46 फीसदी बढ़त के साथ 3212.35 रुपए के स्तर पर था। बीते साल अक्टूबर माह...
एयर इंडिया के बाद अब बिकेगी यह सरकारी कंपनी

एयर इंडिया के बाद अब बिकेगी यह सरकारी कंपनी

बिजनेस
नई दिल्ली एयर इंडिया के बाद मोदी सरकार एक और सरकारी कंपनी को बेचने की पूरी तैयारी कर ली है। बहुत जल्द एचएलएल लाइफकेयर (HLL Lifecare) की जिम्मेदारी प्राइवेट कंपनियों के हाथ में सौंप दी जाएगी। दरअसल, HLL लाइफकेयर लिमिटेड में सरकार अपनी पूरी हिस्सेदारी बेच रही है और अब रणनीतिक विनिवेश के तहत ये कंपनी निजी हाथों में चली जाएगी। लाइव मिंट की एक खबर के मुताबिक, भारतीय कंपनी समूह अडानी ग्रुप (Adani Group) और पिरामल हेल्थकेयर (Piramal Healthcare) सार्वजनिक क्षेत्र की दवा कंपनी, एचएलएल लाइफकेयर लिमिटेड (HLL Lifecare limited (HLL) को खरीदने की दौड़ में शामिल हैं। सूत्रों के मुताबिक, सरकार जल्द ही पीरामल ग्रुप, अडानी ग्रुप, अपोलो ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स और मेघा इंजीनियरिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (Meil) सहित बोलीदाताओं से एचएलएल लाइफकेयर लिमिटेड के लिए वित्तीय बोलियां मांगेगी।...
Twitter छोड़ श्रीलंका को खरीद लें Elon Musk

Twitter छोड़ श्रीलंका को खरीद लें Elon Musk

बिजनेस
नई दिल्ली ट्विटर को खरीदने की कोशिश में जुटे दुनिया के सबसे दौलतमंद अरबपति एलन मस्क को स्नैपडील के CEO ने दिलचस्प सलाह दी है। ई-कॉमर्स कंपनी स्नैपडील के सीईओ कुणाल बहल ने मस्क को सुझाव दिया है कि वह ट्विटर खरीदने की बजाए, श्रीलंका को खरीद लें। आपको बता दें कि श्रीलंका भारी आर्थिक संकट से जूझ रहा है। देश में महंगाई चरम पर है तो रोजमर्रा के सामान के लिए भी लोगों को संघर्ष करना पड़ रहा है।  क्या कहा कुणाल बहल ने: हंसी वाली इमोजी के साथ बहल ने ट्वीट किया- ट्विटर के लिए मस्क ने 43 बिलियन डॉलर की बोली लगाई है। वहीं, श्रीलंका पर 45 बिलियन डॉलर का कर्ज है। एलन मस्क चाहें तो श्रीलंका को खरीद सकते हैं और खुद को सीलोन मस्क कह सकते हैं। आपको बता दें कि श्रीलंका का दूसरा नाम सीलोन है। यह देश भारी कर्ज में है। हालात ये हैं कि श्रीलंका ने विदेशी कर्ज के भुगतान को लेकर भी अपने हाथ खड़े ...
IPO की रेस में शामिल हुई एक और कंपनी

IPO की रेस में शामिल हुई एक और कंपनी

बिजनेस
नई दिल्ली आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) पर दांव लगाकर किस्मत आजमाने वाले निवेशकों के लिए यह साल काफी अच्छा है। इस साल छोटी से बड़ी, कई कंपनियां आईपीओ लॉन्च करने वाली हैं। इन कंपनियों में इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम और डिजाइन विनिर्माण सेवा क्षेत्र की कंपनी कायन्स टेक्नोलॉजी भी शामिल हो गई है।  सेबी को दिए दस्तावेज: इस कंपनी ने आईपीओ से पैसे जुटाने के लिए बाजार नियामक सेबी के पास दस्तावेज दाखिल किए हैं। मसौदा रेड हेरिंग प्रारूप (डीआरएचपी) के मुताबिक इस आईपीओ के तहत 650 करोड़ रुपये मूल्य के नए इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे और एक प्रर्वतक एवं एक मौजूदा शेयरधारक की तरफ से 7.2 करोड़ इक्विटी शेयरों की खुली बिक्री पेशकश (ओएफएस) की जाएगी। ओएफएस के तहत प्रवर्तक रमेश कुन्हीकण्णन 37 लाख इक्विटी शेयरों और शेयरधारक फ्रेंजी फिरोज 35 लाख इक्विटी शेयरों की बिक्री की पेशकश करेंगे। निर्गम में 1.5 क...
अल्ट्राटेक सीमेंट ने खरीदी UAE की कंपनी में हिस्सेदारी, शेयरों की बढ़ेगी खरीदारी! 

अल्ट्राटेक सीमेंट ने खरीदी UAE की कंपनी में हिस्सेदारी, शेयरों की बढ़ेगी खरीदारी! 

बिजनेस
नई दिल्ली सीमेंट बनाने (Cement company) वाली देश की प्रमुख कंपनी अल्ट्राटेक सीमेंट (ultratech cement) ने शुक्रवार को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की आरएके सीमेंट कंपनी में 29.39 प्रतिशत हिस्सेदारी के लिये 10.11 करोड़ डॉलर (करीब 839.52 करोड़ रुपये) निवेश की घोषणा की है। आदित्य बिड़ला समूह की कंपनी ने शुक्रवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि यह कंपनी के लिये एक रणनीतिक निवेश है।  क्या कहा कंपनी ने?अल्ट्राटेक सीमेंट ने कहा, ''कंपनी की पूर्ण अनुषंगी अल्ट्राटेक सीमेंट मिडिल ईस्ट इनवेस्टमेंट लि. (यूसीएमईआईएल) ने आरएके सीमेंट कंपनी फॉर व्हाइट सीमेंट एंड कंस्ट्रक्शन मैटेरियल्स पीएससी (आरएकेडब्ल्यूसीटी) में 29.39 प्रतिशत हिस्सेदारी के लिये निवेश किया है। यह कंपनी अबु धाबी और कुवैत शेयर बाजारों में सूचीबद्ध है।'' ...