Monday, August 31निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बिजनेस

बीएसएनएल की करीब 3 घंटे बाधित रही सेवाएं

बीएसएनएल की करीब 3 घंटे बाधित रही सेवाएं

बिजनेस, श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर (सीमा सन्देश)। आप जिस नम्बर से सम्पर्क करना चाहते हैें वह अभी नेटवर्क क्षेत्र से बहार है। यहीं सदेश आज सुबह करीब तीन घंटे तक भारत संचार निगम लिमिटेड के नम्बरों पर सम्पर्क करने वाले अन्य नेटवर्क के उपभोक्ताओं को सुनने को मिला। कारण था बीएसएनएल का सर्वर ठप होना। सर्वर के ठप होने के कारण बीएसएनएल के उपभोक्ताओं को इस अवधि के दौरान काफी परेशानी हुई।वहीं आॅनलाइन लेनदेन नहीं होने से भी लोग खासा परेशान दिखे। जानकारी अनुसार यह फाल्ट जवाहरनगर एक्सचेंज में आया। नेटवर्क में आई गड़बड़ी पर उपभोक्ताओं ने किसी तरह इसकी शिकायत बीएसएनएल के अधिकारियों तक पहुंचाई। जिसके बाद बीएसएनल के कर्मचारियों ने जवाहरनगर एक्सचेंज में जाकर केबल को बदलने का काम शुरू किया। जब तक यह काम पूरा नहीं हुआ उपभोक्ता परेशान होते रहे। बीएसएनएल का नेटवर्क गायब होने से इंटरनेट सेवा बुरी तरह से प्रभावित हुई।इस कारण कई जगह काम क...
भारत से कारोबार समेट रही दुनिया की दिग्गज सीमेंट कंपनी, अडानी समूह खरीदार की रेस में

भारत से कारोबार समेट रही दुनिया की दिग्गज सीमेंट कंपनी, अडानी समूह खरीदार की रेस में

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
नई दिल्ली दुनिया की दिग्गज सीमेंट कंपनी होल्सिम लिमिटेड भारत से अपना कारोबार समेटने की तैयारी कर रही है।होल्सिम लिमिटेड भारत में अपने कारोबार की बिक्री के लिए कुछ संभावित खरीदारों के नाम पर मंथन कर रही है। संभावित खरीदारों की सूची में अडानी समूह के अलावा जेएसडब्ल्यू भी शामिल है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक शुरुआती चरण की बातचीत की गई है, ताकि उनकी रुचि के स्तर का पता लगाया जा सके। इस पूरे मामले पर होल्सिम की ओर से किसी भी तरह के बयान से इनकार कर दिया गया है। वहीं, अंबुजा सीमेंट से इस बारे में तत्काल कोई बात नहीं हो पाई है। आपको बता दें कि होल्सिम की भारत की अंबुजा सीमेंट में 63.1 फीसदी हिसेदारी है, जिसकी मार्केट वैल्यू करीब 9.6 अरब डॉलर है। अंबुजा के अलावा ACC सीमेंट भी होल्सिम लिमिटेड के अधीन आती है। ACC, अंबुजा की सब्सिडरी कंपनी है।...
मल्टीबैगर पेनी स्टॉक: 10, 20 और 90 पैसे के इन शेयरों ने बना दिया लखपति

मल्टीबैगर पेनी स्टॉक: 10, 20 और 90 पैसे के इन शेयरों ने बना दिया लखपति

बिजनेस
नई दिल्ली अनिश्चिताओं से भरे शेयर बाजार में सबसे बड़ा जोखिम पेनी स्टॉक में पैसा लगाना होतो है। बिना किसी एक्सपर्ट्स के सलाह के इसमें लगा हुआ पैसा डूब भी सकता है तो वहीं आपको साल भर में ही लखपति से करोड़पति भी बना सकता है। आज हम कुछ ऐसे ही 10 रुपये से कम के कुछ शेयरों के प्रदर्शन के बारे में बताने जा रहे हैं, जो एक साल में 1300 फीसद तक का रिटर्न दे चुके हैं। इस लिस्ट में पहला नाम राज रेयॉन (Raj Rayon) का है। राज रेयॉन का शेयर 20 पैसे से अब 2.80 रुपये पर पहुंच गया है। यानी पिछले एक साल में इस स्टॉक ने 1300 रुपये का रिटर्न दिया है। अगर कोई निवेशक इस स्टॉक में एक साल पहले एक लाख रुपये लगाए होंगे तो उसका एक लाख आज 14 लाख रुपये हो गया होगा। ...
इन छोटे और मझोले शेयरों पर म्यूचुअल फंड्स ने लगाया बड़ा दांव

इन छोटे और मझोले शेयरों पर म्यूचुअल फंड्स ने लगाया बड़ा दांव

बिजनेस
नई दिल्ली म्यूचुअल फंड्स, शेयरों में निचले स्तरों पर लगातार निवेश कर रहे हैं। म्यूचुअल फंड्स लॉर्ज कैप स्टॉक्स के साथ-साथ मिड कैप और स्मॉल कैप शेयरों में बड़ा दांव लगा रहे हैं। ब्रोकरेज हाउस ICICI सिक्योरिटीज ने म्यूचुअल फंड्स की एक्टिविटीज से जुड़ी पिछले महीने की रिपोर्ट में कहा है कि म्यूचुअल फंड्स ने मार्च 2022 में GMR इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड, Coforge, बायोकॉन, सुंदरम फाइनेंस, स्टार हेल्थ एंड एलाइड इंश्योरेंस कंपनी, GR इंफ्राप्रोजेक्ट्स, बंधन बैंक, इंडियन होटल्स कंपनी, Laurus Labs, मैक्स हेल्थकेयर इंस्टीट्यूट मिडकैप स्टॉक्स खरीदे हैं।  म्यूचुअल फंड्स ने खरीदे यह स्मॉल कैप शेयरवहीं, स्मॉल कैप्स में फंड हाउसेज ने Gulshan Polyols, एचईजी, स्टोव क्राफ्ट, TV18 ब्रॉडकास्ट, सुप्रीम पेट्रोकेम, इंटेलेक्ट डिजाइन एरिना, अवंती फीड्स, डोडला डेयरी, गरवारे टेक्निकल फाइबर और ग्रेन्युअल्स इंडिया के...
इन छोटे शेयरों का बड़ा धमाल, 3 दिन में ही निवेशक हुए मालामाल

इन छोटे शेयरों का बड़ा धमाल, 3 दिन में ही निवेशक हुए मालामाल

बिजनेस
नई दिल्ली गिरावट के दौर से गुजर रहे शेयर बाजार में छोटे शेयरों ने बड़ा कमाल कर रहे हैं। तगड़ा रिटर्न देने के मामले में इन तीन दिनों में छोटे स्टॉक अडानी ग्रीन, अडानी विल्मर, पेटीएम जैसे बड़े स्टॉक पर भारी पड़े हैं। 3 दिनों में अडानी ग्रीन जैसे बड़े स्टॉक ने जहां 23 फीसद रिटर्न दिया है तो नागरिका एक्सपोर्ट (Nagreeka Export) जैसी छोटी कंपनी ने 39.09 फीसद का रिटर्न दिया है। वहीं स्मॉल कैप कंपनियों में Hariom Pipe Industries Ltd. ने एक ही दिन में अपने निवेशकों को छप्परफाड़ मुनाफा दिया है। यह स्टॉक 1 दिन में ही अपने निवेशकों का पैसा डेढ़ गुना कर चुका है। हरिओम पाइप के शेयर एक ही दिन में 50.98 फीसद की तगड़ी छलांग लगाकर बुधवार को 231 रुपये पर बंद हुए।...
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से Home Loan लेने का है इरादा? 

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से Home Loan लेने का है इरादा? 

बिजनेस
नई दिल्ली अगर आप घर बनवाने की सोच रहे हैं और पैसा नहीं है तो होम लोन एक अच्छा विकल्प हो सकता है। जिसके जरिए आप अपने घर का सपना पूरा कर सकते हैं। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया कम ब्याज के साथ कई अन्य तरह की सुविधाएं अपने ग्राहकों को दे रहा है। आइए जानते हैं कि SBI होम लोन पर कितना ब्याज वसूल रहा है, साथ ही कौन-कौन सी सुविधा ग्राहकों को दे रहा है। ...
शादियों के आयोजन पर महंगाई की मार, बैंडबाजा से ज्वेलरी तक के बढ़े भाव

शादियों के आयोजन पर महंगाई की मार, बैंडबाजा से ज्वेलरी तक के बढ़े भाव

बिजनेस
नई दिल्ली सूर्य के मेष राशि में प्रवेश करने के साथ ही गुरुवार से खरमास समाप्त हो जाएगा। इसके साथ ही मांगलिक कार्य शुरू हो जाएंगे। इस बार दिल्ली में बड़ी संख्या में शादियां होनी हैं, जिसके चलते बंपर खरीदारी की उम्मीद है। बैंक्वेट हॉल, होटल से लेकर गेस्ट हाउस तक को अच्छी बुकिंग मिली है। लेकिन शादियों के साये पर महंगाई का असर भी दिख रहा है। ज्वेलरी बाजार में खरीदार बेहद कम हैं। सब्जियों व अन्य जरूरी सामानों के दाम ऊंचे होने के कारण खाने-पीने का मेन्यू भी सीमित किया जा रहा है। उधर, कपड़े से लेकर सजावट तक का खर्च बढ़ गया है। कुल मिलाकर बीते वर्ष की तुलना में शादी की खर्च 25 से 30 फीसदी तक बढ़ गया है।...
LIC IPO: एलआईसी का शेयर 30% सस्ता मिल सकता है, पहली बार निवेश करने वालों को नाराज नहीं करना चाहती सरकार

LIC IPO: एलआईसी का शेयर 30% सस्ता मिल सकता है, पहली बार निवेश करने वालों को नाराज नहीं करना चाहती सरकार

बिजनेस
नई दिल्ली रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध से महंगाई और ब्याज दरों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इसको देखते हुए केंद्र ने अपने सरकारी उपक्रम भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के सार्वजनिक निर्गम प्रस्ताव (आईपीओ) मूल्यांकन में 30 फीसदी की कटौती करने का फैसला किया है। इसका मतलब यह है कि आईपीओ में निवेशकों को एलआईसी का शेयर 30 प्रतिशत तक सस्ता मिल सकता है। इस कदम से सरकार को ज्यादा से ज्यादा निवेशकों को लुभाने में मदद मिलेगी। एलआईसी की प्रवर्तक केंद्र सरकार ने शुरू आरंभिक प्रस्ताव में आईपीओ के लिए कंपनी का मूल्यांकन 16 लाख करोड़ रुपये रहने का अनुमान लगाया था। इस मामले से वाकिफ दो सूत्रों के अनुसार, अब सरकार इसका मूल्यांकन 11 लाख करोड़ रुपये के आसपास रखना चाहती है। इस कटौती का मकसद निवेशकों के पास पैसों की उपलब्धता बनाए रखना है ताकि शेयरों के सूचीबद्ध होने के बाद वे और खरीदारी कर सकें।...
इस IPO में पैसे लगाने वाले लोग सालभर में बन गए करोड़पति, 1.22 लाख का निवेश बना 1 करोड़

इस IPO में पैसे लगाने वाले लोग सालभर में बन गए करोड़पति, 1.22 लाख का निवेश बना 1 करोड़

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
नई दिल्ली पिछले साल अप्रैल में कोरोना की दूसरी लहर का जबरदस्त कहर था। हालांकि, उस बीच शेयर बाजार में कई स्टाॅक मल्टीबैगर की लिस्ट (Multibagger stock) में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहे, तो कुछ कंपनियों ने बाजार में पहली बार एंट्री ली। इनमें से ही एक कंपनी थी ईकेआई एनर्जी सर्विसेज ( EKI Energy Services Ltd) का। ईकेआई एनर्जी सर्विसेज का आईपीओ (EKI Energy IPO) पिछले साल 2021 में आया था। निवेश के लिए यह आईपीओ 24 मार्च को खोला गया था और इसकी लिस्टिंग अप्रैल 2021 में हुई थी। इसकी लिस्टिंग बीएसई एसएमई एक्सचेंज (BSE MSE) में हुई थी। इस आईपीओ में पैसे लगाने वाले आज की तारीख में करोड़पति बन गए होते।  इश्यू प्राइस से 8,244 पर्सेंट का रिटर्नआपको बता दें कि यह पब्लिक इश्यू अपने लिस्टिंग डे पर 37 प्रतिशत अधिक प्रीमियम के साथ 140 रुपये के स्तर पर खुला था। इस आईपीओ का प्राइस बैंड ₹100 से ₹102 प्रति श...
SBI या HDFC बैंक, जानें फिक्सड डिपाॅजिट पर कहां मिल रहा है सबसे तगड़ा रिटर्न 

SBI या HDFC बैंक, जानें फिक्सड डिपाॅजिट पर कहां मिल रहा है सबसे तगड़ा रिटर्न 

बिजनेस
नई दिल्ली एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) ने हाल ही में फिक्सड डिपाॅजिट (FD) की दरों को बढ़ाने का फैसला किया था। बैंक की तरफ से जारी किए गए नोटिफिकेशन में कहा गया है कि नई दरें 6 अप्रैल 2022 से प्रभावी हैं। बैंक के द्वारा किए गए इस संशोधन के बाद अब 7 दिन से 10 साल तक के एफडी पर बैंक 2.50% से 5.60% तक ब्याज दे रहा है।  किस समय पर कितना ब्याज मिल रहा है?  समान्य नागरिकों के लिए बैंक 7 दिन से 29 दिन तक एफडी पर 2.50% ब्याज दे रहा है। 30 दिन से 90 दिन के एफडी पर बैंक की तरफ से 3% ब्याज दिया जा रहा है। HDFC बैंक अपने ग्राहकों को 91 दिन से 6 महीने की एफडी पर 3.50% ब्याज दे रहा है। बैंक 6 महीने से अधिक और एक साल से कम समय में मेच्योर होने वाले एफडी पर 4.40% ब्याज दे रहा है। ...