Wednesday, September 2निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बिजनेस

हीरो मोटोकॉर्प ने नए विडा ब्रांड की घोषणा की

हीरो मोटोकॉर्प ने नए विडा ब्रांड की घोषणा की

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
नयी दिल्ली। मोटरसाईकिल और स्कूटर्स बनाने वाली देश की प्रमुख कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने विद्युत वाहनों के कारोबार के लिए शुक्रवार को एक नया ब्रांड विडा प्रस्तुत किया। इसके साथ ही कंपनी ने स्वच्छ वृद्धि के लिए 10 करोड़ डॉलर (करीब 750 करोड़ रुपए) का कोष बनाने की घोषणा की। इस कोष से वह पर्यावरण, समाजिक और कंपनी सुसंचालन (ईसीजी) के मुद्दों को केंद्र में रखकर 10,000 उद्यमियों के विकास में मदद करेगी।कंपनी ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि विदा ब्रांड के तहत वह वाहनों के क्षेत्र में नए उभरते समाधान पेश करेगी। जिसमें पहला समाधान विद्युत वाहन होगा।बयान में यह भी बताया गया कि ईएसजी पर केंद्रित उद्यमी विकास कोष बीएमएल मुंजाल विश्वविद्यालय (बीएमयू) और हीरो मोटोकॉर्प के नेतृत्व में बनाया जाएगा और इसके तहत वैश्विक स्तर पर भागीदारियां स्थापित की जाएंगी। इसका उद्देश्य ईएसजी संंबंधित समाधानों पर 10,000 से अधिक उ...
तेल की कीमतों में तेज उबाल, यह बड़ा कदम भी नहीं आया काम

तेल की कीमतों में तेज उबाल, यह बड़ा कदम भी नहीं आया काम

बिजनेस
नई दिल्ली तेल की कीमतों में तेज उबाल आया है। इंटरनेशनल एनर्जी एजेंसी (IEA) का एक बड़ा कदम भी तेल की कीमतों में नरमी लाने में नाकाम रहा है। दरअसल, इंटरनेशनल एनर्जी एजेंसी ने अपने इमरजेंसी स्टॉक से ऑयल सप्लाई रिलीज करने की घोषणा की है, लेकिन इस घोषणा के बाद भी ऑयल प्राइसेज में गिरावट का रुख नहीं देखने को मिला। बुधवार को ब्रेंट क्रूड के दाम 110 डॉलर प्रति बैरल को पार कर गए।  2014 के बाद अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर क्रूडबुधवार को दोपहर करीब 12.45 बजे ब्रेंट क्रूड 111.56 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर था। पिछले क्लोजिंग लेवल के मुकाबले ब्रेंट क्रूड में 6.59 फीसदी की तेजी आई है। ब्रेंट क्रूड फिलहाल साल 2014 के बाद अपने हाइएस्ट लेवल पर है। वहीं, वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) 6.33 फीसदी की तेजी के साथ 109.74 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है।    ...
11 रुपये के इस शेयर ने करा दी लोगों की मौज, सीधे 61 लाख रुपये का फायदा

11 रुपये के इस शेयर ने करा दी लोगों की मौज, सीधे 61 लाख रुपये का फायदा

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
नई दिल्ली बर्जर पेंट्स (Berger Paints) के शेयरों ने ताबड़तोड़ रिटर्न दिया है। कंपनी के शेयरों ने लोगों को मालामाल करने का काम किया है। बर्जर पेंट्स के शेयरों ने लिस्टिंग के बाद से अब तक 70,000 पर्सेंट से ज्यादा का रिटर्न दिया है। वहीं, पिछले 14 साल में बर्जर पेंट्स के शेयरों ने 6,000 फीसदी से अधिक का रिटर्न लोगों को दिया है। कंपनी के शेयरों में फायदे का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अगर किसी व्यक्ति ने 14 साल पहले शेयरों में 1 लाख रुपये लगाए होते तो उसे 61 लाख रुपये से ज्यादा का फायदा होता।   1 लाख रुपये के बन गए 62 लाख रुपये से ज्यादा बर्जर पेंट्स (Berger Paints) के शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में 31 अक्टूबर 2008 को 10.89 रुपये के स्तर पर थे। कंपनी के शेयर 2 मार्च 2022 को बीएसई में 677 रुपये के स्तर पर बंद हुए हैं। अगर किसी व्यक्ति ने 31 अक्टूबर 2008 को कंपनी के शेयरों ...
अडानी समूह की मीडिया में एंट्री का असर, गदगद निवेशकों ने खरीदे इस कंपनी के शेयर

अडानी समूह की मीडिया में एंट्री का असर, गदगद निवेशकों ने खरीदे इस कंपनी के शेयर

बिजनेस
नई दिल्ली गौतम अडानी के अडानी समूह ने राघव बहल के मीडिया वेंचर क्विंटिलियन बिजनेस मीडिया प्राइवेट लिमिटेड (क्यूबीएम) में अल्पांश हिस्सेदारी ली है। इस खबर का असर भारतीय शेयर बाजार पर भी दिखा है। दरअसल, बुधवार के कारोबार में निवेशकों ने शेयर बाजार में लिस्टेड कंपनी Quint Digital Media लिमिटेड के स्टॉक की जबरदस्त खरीदारी की है। इसका असर ये हुआ कि कंपनी के स्टॉक पर अपर सर्किट लग गया।...
कंपनी के पैसों से ठाठ कर रहे थे अशनीर और उनकी फैमिली

कंपनी के पैसों से ठाठ कर रहे थे अशनीर और उनकी फैमिली

बिजनेस
नई दिल्ली फिनटेक कंपनी भारतपे (Bharatpe) के को-फाउंडर अशनीर ग्रोवर और उनके परिवार की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। दरअसल, Bharatpe ने अशनीर ग्रोवर को कंपनी में सभी पदों से हटा दिया गया है। इसके साथ ही Bharatpe ने दावा किया है कि कंपनी के फंड में बड़े पैमाने पर अनियमितता में ग्रोवर के परिवार और संबंधियों की लिप्तता भी पाई गई है।  Bharatpe ने बुधवार को एक बयान में कहा, ‘‘निदेशक मंडल ग्रोवर परिवार के निंदनीय आचरण से भारतपे, इसके मेहनती कर्मचारियों और ग्लोबल टेक्नोलॉजी की प्रतिष्ठा को धूमिल नहीं होने देगा। ग्रोवर अपने गलत कामों की वजह से अब कंपनी के संस्थापक या निदेशक या कर्मचारी तक नहीं हैं।’’  जांच के बाद लिया फैसला: दरअसल, अशनीर ग्रोवर और उनके परिवार के खिलाफ शिकायतों को देखते हुए BharatPe के बोर्ड ने कंपनी के आंतरिक नियंत्रणों की गहन समीक्षा का निर्देश दिया था। कंपनी के बय...
फरवरी में IPO, मार्च में मुनाफा, मान्यवर ब्रांड वाली कंपनी ने जारी किए दिसंबर तिमाही के नतीजे

फरवरी में IPO, मार्च में मुनाफा, मान्यवर ब्रांड वाली कंपनी ने जारी किए दिसंबर तिमाही के नतीजे

बिजनेस
नई दिल्ली एथनिक वियर ब्रॉन्ड मान्यवर (Manyavar) की पैरेंट कंपनी वेदांत फैशन्स लिमिटेड को दिसंबर तिमाही में जबरदस्त मुनाफा हुआ है। इस कंपनी ने फरवरी महीने में ही आईपीओ के जरिए शेयर बाजार में डेब्यू की थी। आईपीओ के एक माह के भीतर कंपनी ने दिसंबर तिमाही के नतीजे जारी किए हैं।  क्या हैं तिमाही नतीजे: दिसंबर तिमाही में वेदांत फैशन्स लिमिटेड को 24 प्रतिशत का मुनाफा हुआ है। पिछले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 102.947 करोड़ रुपए था जो इस वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में बढ़कर 127.8 करोड़ रुपए हो गया। दिसंबर 2020 को समाप्त तिमाही में कंपनी की कुल आय 315.30 करोड़ रुपए थी, जो इस वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में 25.63 प्रतिशत बढ़कर 396.12 करोड़ रुपए हो गई। तिमाही-दर-तिमाही आधार पर, वेदांत फैशन्स का शुद्ध लाभ 140.14 प्रतिशत बढ़ गया। आपको बता दें कि चालू वित्त वर्ष की सितंबर ति...
सोने-चांदी के रेट में बंपर उछाल, अब 10 ग्राम गोल्ड के लिए 53114 रुपये लेकर जाएं सर्राफा बाजार

सोने-चांदी के रेट में बंपर उछाल, अब 10 ग्राम गोल्ड के लिए 53114 रुपये लेकर जाएं सर्राफा बाजार

बिजनेस
नई दिल्ली रूस-यूक्रेन युद्ध के की आग में तप कर सोना-चांदी खूब चमक बिखेर रहे हैं। सर्राफा बाजारों में  सोमवार के  मुकाबले आज यानी बुधवार को  24 कैरेट गोल्ड 871 रुपये महंगा होकर 51567 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव से खुला। वहीं, चांदी 1672 रुपये प्रति किलो की उछाल के साथ  67030 रुपये पर पहुंच गई है। इंडिया बुलियंस एसोसिएशन द्वारा बुधवार को जारी हाजिर रेट के मुताबिक आज 24 कैरेट शुद्ध सोना  51567 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट से खुला । इस पर 3 फीसद जीएसटी जोड़ लिया जाय तो यह करीब 53114 रुपये बैठ रही है। वहीं चांदी पर जीएसटी जोड़ने के बाद यह 69040  रुपये प्रति किलो मिलेगी। अगर 23 कैरेट गोल्ड की बात करें तो आज यह 51361 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से खुला। इस पर भी 3 फीसद जीएसटी अलग से लगेगा यानी आपको मिलेगा 52901 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट से।...
इस ऑटो स्टॉक में लगा सकते हैं दांव, पहुंच सकता है 1950 रुपये तक, राकेश झुनझुनवाला ने बढ़ाई हिस्सेदारी

इस ऑटो स्टॉक में लगा सकते हैं दांव, पहुंच सकता है 1950 रुपये तक, राकेश झुनझुनवाला ने बढ़ाई हिस्सेदारी

बिजनेस
नई दिल्ली कर्मशियल ऑटो प्रमुख कंपनी एस्कॉर्ट्स (Escorts) में बिग बुल राकेश झुनझुनवाला (Rakesh Jhunjhunwala) ने अपनी हिस्सेदारी बढ़ा दी है। फरवरी 2022 में 'वॉरेन बफेट ऑफ इंडिया' ने एस्कॉर्ट्स में अपनी हिस्सेदारी 5.22 प्रतिशत से बढ़ाकर 5.80 प्रतिशत कर दी है। कंपनी के शेयर वर्तमान में 1,873.50 पर ट्रेड कर रहे हैं। बाजार नियामक सेबी ने इस कंपनी को ओपन ऑफर लाने की मंजूरी दी है।  एस्कॉर्ट्स में राकेश झुनझुनवाला की हिस्सेदारीजनवरी से 18 फरवरी 2022 की अवधि में एस्कॉर्ट्स के शेयरधारिता पैटर्न के अनुसार, राकेश झुनझुनवाला के पास 75 लाख एस्कॉर्ट्स शेयर हैं। अगर हम Q3FY22 के लिए एस्कॉर्ट्स के शेयरहोल्डिंग पैटर्न को देखें, तो बिग बुल के पास कंपनी के 64 लाख शेयर थे, जो कंपनी की कुल जारी पेड-अप पूंजी का लगभग 5.22 प्रतिशत था। इसलिए, राकेश झुनझुनवाला ने अपने पोर्टफोलियो में एस्कॉर्ट्स के 11 लाख और शेय...
अब आपकी जेब पर होगा रूस-यूक्रेन वॉर का वार

अब आपकी जेब पर होगा रूस-यूक्रेन वॉर का वार

बिजनेस
नई दिल्ली रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे भीषण युद्ध से पैदा हुए भू-राजनीतिक जोखिम से खनिज तेल और गैस, रत्न और आभूषण, खाद्य तेल और उर्वरक जैसी वस्तुओं के दाम बढ़ जाएंगे। जारी संकट के चलते चालू वित्त वर्ष में देश का आयात बिल बढ़कर 600 अरब अमेरिकी डॉलर हो सकता है। इस कारण कच्चे तेल, प्राकृतिक गैस, रत्न और आभूषण, खाद्य तेल और उर्वरक के आयात पर भारत की निर्भरता और रुपये के मूल्य में गिरावट है। इससे महंगाई और चालू खाता घाटा बढ़ने की आशंका है।  सनफ्लॉवर तेल हो सकता है महंगा रूस-यूक्रेन संघर्ष के कारण सनफ्लॉवर समेत अन्य खाद्य तेल महंगे हो सकते है। भारत हर साल करीब 25 लाख टन सनफ्लॉवर तेल का आयात करता है। इसमें से 70 फीसदी यूक्रेन और 20 फीसदी रूस से आयात किया जाता है। ताजा संघर्ष को देखते हुए आयातकों ने दूसरे देशों से आयात की रणनीति पर काम शुरू कर दिया है। 2020-21 विपणन वर्ष (नवंबर से अक्टूबर...
मंडी भाव: बीते सप्ताह आवक बढ़ने से सरसों तेल में गिरावट, अन्य तेल-तिलहनों की कीमतों में सुधार

मंडी भाव: बीते सप्ताह आवक बढ़ने से सरसों तेल में गिरावट, अन्य तेल-तिलहनों की कीमतों में सुधार

बिजनेस
नई दिल्ली विदेशी बाजारों में तेजी के रुख के बीच बीते सप्ताह देशभर के तेल-तिलहन बाजारों में सरसों को छोड़कर लगभग सभी तेल-तिलहनों के भाव सुधार दर्शाते बंद हुए। मंडियों में सरसों की नई फसल की आवक बढ़ने से सरसों तेल-तिलहन की कीमतों में गिरावट आई।बाजार सूत्रों ने कहा कि विदेशों में खाद्य तेलों के भाव मजबूत होने के बीच ज्यादातर तेल-तिलहन के भाव मजबूत हुए हैं। समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान सोयाबीन तेल के दाम 118 डॉलर प्रति टन बढ़े, जबकि कच्चे पामतेल (सीपीओ) के दाम में 180 डॉलर की वृद्धि हुई है। रूस और यूक्रेन के बीच बढ़ते तनाव एवं सैन्य कार्रवाई को लेकर बाजार में उथल-पुथल जैसी स्थिति है। विभिन्न विदेशी बाजारों में कभी भारी तेजी आती है तो कभी तेज गिरावट देखने को मिलती है। विदेशी बाजारों में तेजी के कारण मूंगफली तेल-तिलहन कीमतों में तेजी आई है। सरसों तेल-तिलहनों के भाव में नरमी सूत्रों ने क...