Wednesday, September 2निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बिजनेस

6 महीने में 80,000% का छप्परफाड़ रिटर्न: 35 पैसे के इस शेयर कर दिया कमाल, 1 लाख को बना दिया 8 करोड़ रुपये

6 महीने में 80,000% का छप्परफाड़ रिटर्न: 35 पैसे के इस शेयर कर दिया कमाल, 1 लाख को बना दिया 8 करोड़ रुपये

बिजनेस
नई दिल्ली कोरोना महामारी ने शेयर बाजार में सबसे ज्यादा अस्थिरता पैदा की है, जिसके कारण निवेशकों कई मल्टीबैगर स्टॉक के जरिए भारी रिटर्न मिला है। इस दौरान सबसे अधिक पेनी स्टॉक मल्टीबैगर शेयरों की लिस्ट में शामिल हुए हैं। इन शेयरों में रिकॉर्ड तेजी देखी गई है। आज हम आपको ऐसे ही मल्टीबैगर शेयर के बारे में बता रहे हैं जिसने अपने निवेशकों को सिर्फ 6 महीने में 80,000 पर्सेंट का जबरदस्त रिटर्न दिया है। इस स्टॉक का नाम है-एसईएल मैन्युफैक्चरिंग कंपनी लिमिटेड यह शेयर मल्टीबैगर रिटर्न दे रहा है। 6 महीने में 35 पैसे से 281 रुपये पर पहुंचायह मल्टीबैगर स्टॉक NSE पर 27 अक्टूबर 2021 को 35 पैसे के स्तर पर बंद हुआ था। छह महीने बाद अब इस स्टॉक की कीमत 281 रुपये हो गई है। इस दौरान इस शेयर ने अपने निवेशकों को 80,185.71 पर्सेंट का जोरदार रिटर्न दिया है। इस साल 2022 में यह शेयर 44.40 रुपये (3 जनवरी 2022) से...
LIC पॉलिसी होल्डर्स से लेकर टैक्सपेयर्स और पेशंनर्स तक के लिए जरूरी खबर, आज निपटा लें ये 3 काम

LIC पॉलिसी होल्डर्स से लेकर टैक्सपेयर्स और पेशंनर्स तक के लिए जरूरी खबर, आज निपटा लें ये 3 काम

बिजनेस
नई दिल्ली LIC पॉलिसी होल्डर्स से लेकर सरकारी पेंशनर्स और टैक्सपेयर्स के लिए काम की खबर है। फरवरी महीना कल खत्म हो रहा है, इससे पहले कुछ जरूरी काम निपटाने होंगे, वरना बाद में परेशानी हो सकती है।  दरअसल, सरकारी पेंशनर्स के लिए जीवन प्रमाण पत्र जमा कराने, LIC पॉलिसी होल्डर को पॉलिसीज से पैन को लिंक करने और टैक्सपेयर्स को आईटीआर वेरिफाई कराने की डेडलाइन कल 28 फरवरी 2022 है। यानी ये तीनों काम करने के लिए सिर्फ एक का मौका है। सरकारी पेंशनर्स को जीवन प्रमाण पत्र देना जरूरीअगर आप भी पेंशनभोगी हैं तो आप कल तक में अपना जीवन प्रमाण पत्र जमा करा दें, वरना बाद में परेशानी बढ़ जाएगी। जीवन प्रमाण पत्र (jeevan pramaan patra) जमा करने की अंतिम तिथि 28 फरवरी 2022 है। इससे पहले लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने की अंतिम तारीख 31 दिसंबर 2021 थी, जिसे बढ़ा कर 28 फरवरी कर दिया गया है। बता दें कि सरकारी पेंशनर को ब...
कल के बाद बदल जाएगा इस बैंक का IFSC कोड, नहीं चलेगी पुरानी चेकबुक

कल के बाद बदल जाएगा इस बैंक का IFSC कोड, नहीं चलेगी पुरानी चेकबुक

बिजनेस
नई दिल्ली डीबीएस बैंक इंडिया लिमिटेड (DBIL) और लक्ष्मी विलास बैंक (LVB) ग्राहकों के लिए काम की खबर है। 28 फरवरी, 2022 से पुराने IFSC कोड बदल जाएंगे। दरअसल, डीबीएस बैंक इंडिया लिमिटेड (DBIL) में लक्ष्मी विलास बैंक (LVB) में वियल हो चुका है, जिसके बाद सभी शाखाओं के आईएफएससी और एमआईसीआर कोड बदल गए हैं। हालांकि, नए कोड 25 अक्टूबर 2021 से सक्रिय हैं, पुराने IFSC कोड 28 फरवरी, 2022 से बदल जाएंगे।  बैंक ने दी जानकारीडीबीआईएल द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, ग्राहकों को 1 मार्च, 2022 से NEFT/RTGS/IMPS के माध्यम से पैसे लेनदेन के लिए नए डीबीएस आईएफएससी कोड का उपयोग करना होगा। DBIL ने आगे बताया कि "ग्राहकों को फिजिकल लेटर भेजकर, ईमेल और एसएमएस के जरिए शाखाओं में परिवर्तन के बारे में सूचित किया गया था। उनसे अनुरोध किया गया था कि वे अपने रिकॉर्ड, रिकरिंग पेमेंट को समय पर अपडेट करा लें और नए IFSC...
सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों का मार्केट कैप बीते सप्ताह 3.33 लाख करोड़ रुपये घटा

सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों का मार्केट कैप बीते सप्ताह 3.33 लाख करोड़ रुपये घटा

बिजनेस
नई दिल्ली  सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (Market cap) में बीते सप्ताह 3,33,307.62 करोड़ रुपये की जोरदार गिरावट दर्ज हुई। वहीं, शेयर बाजारों में भारी नुकसान के बीच फरवरी में बीएसई की सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण सात माह के निचले स्तर पर आ गया है।फरवरी, 2022 में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण घटकर 2,49,97,053.39 करोड़ रुपये रह गया। इससे पहले जुलाई, 2021 में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 2,35,49,748.9 करोड़ रुपये के निचले स्तर पर आया था। जनवरी में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 2,64,41,207.18 करोड़ रुपये था। रिलायंस समेत ये कंपनियां नुकसान मेंबीते सप्ताह सोमवार को बाजार पूंजीकरण 2,57,39,712.95 करोड़ रुपये था। बृहस्पतिवार को यह 2,42,24,179.79 करोड़ रुपये के निचले स्तर पर आ गया। उसी दिन रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के खिलाफ सैन्य अभिय...
इस मल्टीबैगर IT स्टॉक पर लगा सकते हैं दांव, 5300 रुपये के पार जाएगा शेयर

इस मल्टीबैगर IT स्टॉक पर लगा सकते हैं दांव, 5300 रुपये के पार जाएगा शेयर

बिजनेस
नई दिल्ली  मिड-कैप आईटी फर्म (IT Company) माइंडट्री लिमिटेड का शेयर तेजी से आगे बढ़ रहा है। लार्सन एंड टुब्रो ग्रुप का यह ग्लोबल डिजिटल ट्रांसफर्मेशन और टेक्नोलॉजी सर्विस में माहिर है। एक्सिस सिक्योरिटीज ने इस स्टॉक पर खरीदारी रेटिंग दी है। ब्रोकरेज हाउस के मुताबिक, यह शेयर 5,310 रुपये तक पहुंच सकता है। कंपनी का शेयर प्रदर्शन बता दें कि माइंडट्री लिमिटेड का स्टॉक (MindTree Ltd) एनएसई पर 26 फरवरी 2021 को 1599.75 रुपये से बढ़कर 25 फरवरी 2022 को 3,793.75 रुपये पर पहुंच गया। इस दौरान यह शेयर 137.15 प्रतिशत का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। पिछले छह महीनों में यह स्टॉक 8.55 प्रतिशत और पिछले पांच ट्रेडिंग सेशंस में 1.65 प्रतिशत बढ़ा है। हालांकि, साल-दर-साल (YTD) आधार यह स्टॉक अभी 21.65 प्रतिशत नीचे है। इसका मार्केट कैप 58,767.93 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। ...
रईसी की रेस में मुकेश अंबानी को जबरदस्त टक्कर दे रहे गौतम अडानी

रईसी की रेस में मुकेश अंबानी को जबरदस्त टक्कर दे रहे गौतम अडानी

बिजनेस
नई दिल्ली भारत के दो सबसे अमीर व्यक्तियों के बीच संपत्ति की रेस (Wealth Race) बेहद दिलचस्प मोड़ पर है। कभी मुकेश अंबानी तो कभी गौतम अडानी में रईसी की जंग देखते बन रही है। शेयर मार्केट (Share Market) की चाल के हिसाब से बीते दिनों एशिया के सबसे रईस व्यक्ति का दर्जा पाने के बाद गौतम अडानी फिर मुकेश अंबानी से पीछे चल रहे हैं, हालांकि दोनों के बीच संपत्ति का फासला बेहद कम बच गया है।  गौतम अडानी (Gautam Adani) की संपत्ति लगातार बढ़ रही है।  मुंकेश अंबानी और अडानी के बीच 2.62 बिलियन डॉलर का फासला रह गया है।  ब्लूमबर्ग बिलियनर्स इंडेक्स (Bloomberg Billionaires Index) के मुतातिक, 59 साल के अडानी की संपत्ति 84.3 अरब डॉलर पहुंच चुकी है जबकि अंबानी की संपत्ति 86 अरब डॉलर है। ब्लूमबर्ग के मुताबिक, पिछले एक दिन में अडानी की संपत्ति में 3.69 बिलियन डॉलर का इजाफा हुआ है जबकि अंबानी की संपत्ति में के...
बेस्ट 150 Mbps ब्रॉडबैंड प्लान: मिलेगा 2000GB डेटा, फ्री कॉल्स और OTT बेनिफिट्स; पहले बिल पर 90% OFF

बेस्ट 150 Mbps ब्रॉडबैंड प्लान: मिलेगा 2000GB डेटा, फ्री कॉल्स और OTT बेनिफिट्स; पहले बिल पर 90% OFF

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
नई दिल्ली भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) यूजर्स को 150 Mbps ब्रॉडबैंड प्लान ऑफर करता है। प्लान में कई शानदार बेनिफिट्स मिलते हैं। इस समय फिक्स्ड लाइन सर्विस मार्केट में भले ही जियो और एयरटेल का दबदबा है लेकिन बीएसएनएल अभी भी बाजार के सबसे बड़े खिलाड़ियों में से एक है। यदि आप 150 Mbps ब्रॉडबैंड प्लान की तलाश कर रहे हैं, तो हो सकता है कि कई लोग आपको JioFiber चुनने की सलाह दें, लेकिन आपको बीएसएनएल के 150 Mbps ब्रॉडबैंड प्लान के बारे में भी चेक कर लेना चाहिए। BSNL के इस प्लान का नाम SuperStar PremiumPlus है और इसकी कीमत 999 रुपये प्रति माह है। चलिए आपको प्लान के बारे में पूरी डिटेल बताते हैं... BSNL 150 Mbps ब्रॉडबैंड प्लान की डिटेल्सजैसा की हमने बताया बीएसएनएल के इस 150 Mbps ब्रॉडबैंड प्लान की कीमत 999 रुपये प्रति माह है, यानी रोज का खर्च लगभग 33 रुपये आएगा। यह प्लान 2TB (यानी 2000GB...
घरेलू गैस सब्सिडी के भुगतान में आई बड़ी गिरावटः रिपोर्ट में खुलासा

घरेलू गैस सब्सिडी के भुगतान में आई बड़ी गिरावटः रिपोर्ट में खुलासा

बिजनेस
नई दिल्ली सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों की तरफ से गैस सब्सिडी का भुगतान वित्त वर्ष 2021-22 के पहले नौ महीनों में घटकर सिर्फ 2,706 करोड़ रुपये रहा जबकि 2018-19 में यह 37,585 करोड़ रुपये था। सूचना के अधिकार कानून के तहत किए गए एक सवाल से यह जानकारी सामने आई है। नागपुर के अभय कोलारकर ने पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय से पिछले पांच साल में घरेलू गैस उपभोक्ताओं को दी गई सब्सिडी के बारे में जानकारी मांगी थी। सरकार पर सब्सिडी बोझ घटा है क्योंकि इस दौरान एलपीजी की खुदरा कीमतों में वृद्धि जारी रही। देश के 39 करोड़ से अधिक घरों के रसोई घरों में खाना पकाने के लिए एलपीजी का इस्तेमाल हो रहा है।...
LIC IPO को लेकर कैबिनेट का बड़ा फैसला, सरकार ने एलआईसी आईपीओ में 20% एफडीआई को दी मंजूरी

LIC IPO को लेकर कैबिनेट का बड़ा फैसला, सरकार ने एलआईसी आईपीओ में 20% एफडीआई को दी मंजूरी

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
नई दिल्ली एलआईसी आईपीओ को लेकर सरकार ने आज एक बड़ा फैसला लिया है। केंद्रीय मंत्रिमंडल देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी एलआईसी में विनिवेश को सुगम बनाने को लेकर प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) नीति में बदलाव किया है। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने शनिवार को भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) में ऑटोमैटिक रूट के तहत 20 प्रतिशत तक प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) की अनुमति दी। समाचार एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है। समाचार एजेंसी ने बताया कि विनिवेश की सुविधा के लिए एलआईसी को 20 प्रतिशत तक एफडीओ की अनुमति दी गई है।  क्या है सेबी के नियम- बाजार नियामक सेबी के नियमों के अनुसार, सार्वजनिक निर्गम पेशकश के तहत एफपीआई (विदेशी पोर्टफोलियो निवेश) और एफडीआई दोनों की अनुमति है। चूंकि एलआईसी अधिनियम में विदेशी निवेश के लिये कोई प्रावधान नहीं है, अत: विदेशी निवेशक भागीदारी के संबंध में प्रस्तावित ...
एक दिन में सोना 1,873 रुपये और चांदी 2,975 रुपये तक हुई सस्ती, चेक करें पूरे सप्ताह का हाल

एक दिन में सोना 1,873 रुपये और चांदी 2,975 रुपये तक हुई सस्ती, चेक करें पूरे सप्ताह का हाल

बिजनेस
नई दिल्ली रूस और यूक्रेन की जंग में दुनियाभर में मेटल की कीमतों (russia ukraine war) पर बड़ा असर पड़ा है। भारत भी इससे अछूता नहीं रहा। भारतीय सर्राफा बाजार में इस कारोबारी सप्ताह में सोने-चांदी के रेट (Gold silver price) में भयंकर उतार-चढ़ाव रहा। पिछले एक दिन में सोना 1,873 रुपये तक सस्ता हो गया, वहीं, 24 घंटे में एक किलो चांदी 2,975 रुपये लुढ़क गई। हालांकि, सप्ताहभर में सोना 500 रुपये से ज्यादा महंगा हुआ है। वहीं, चांदी 1500 रुपये से अधिक महंगी हुई है। शुक्रवार को सोने की कीमत (Sone ka bhav) गुरुवार (24 फरवरी) के 52,540 रुपये मुकाबले 50,667 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई। वहीं, चांदी का भाव (Chandi ka Bhav) एक दिन पहले गुरुवार के मुकाबले 68,149 रुपये से घटकर 65174 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई।  पूरे हफ्ते के सर्राफा बाजार का हालजहां एक दिन में सोने और चांदी...