Wednesday, September 2निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बिजनेस

LIC IPO: एलआईसी पर लगभग 75,000 करोड़ का टैक्स बकाया, जानें क्या होगा निवेशकों पर असर

LIC IPO: एलआईसी पर लगभग 75,000 करोड़ का टैक्स बकाया, जानें क्या होगा निवेशकों पर असर

बिजनेस
मुंबई सरकारी बीमा कंपनी एलआईसी पर करीब सरकार का 75000 करोड़ रुपये का टैक्स बाकी है। कंपनी देश की कई अदालतों में सरकार से इस मांग को लेकर लड़ रही है कि वह बैक टैक्स में 74,894.5 करोड़ रुपये का भुगतान करे।  यह जानकारी भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) लिमिटेड के ड्राफ्ट शेयर बिक्री दस्तावेजों से मिली है। बता दें एलआईसी 75000 करोड़ का आईपीओ भी ला रही है। दस्तावेजों के मुताबिक 63 प्रमुख कर मामलों में से 37 डायरेक्ट टैक्स से संबंधित हैं, जिनमें 72,762.3 करोड़ रुपये की राशि शामिल है और 26 अप्रत्यक्ष कर के मामले हैं, जिनमें 2,132.3 करोड़ रुपये शामिल हैं। टैक्स को लेकर मुकदमेबाजी के तहत राशि देश की सबसे बड़ी एकल इकाई है और अगर एलआईसी सरकार के खिलाफ इनमें से कुछ मामलों में भी हार जाती है, तो इससे एक महत्वपूर्ण कैश खर्च हो सकता है।  प्रॉस्पेक्टस पर करीब से नज़र डालने से पता चलता है कि...
3 दिन से डॉली खन्ना का यह स्टॉक लोअर सर्किट में, 15% से ज्यादा गिरा, खरीद-बिक्री पर जानिए क्या है एक्सपर्ट की राय  

3 दिन से डॉली खन्ना का यह स्टॉक लोअर सर्किट में, 15% से ज्यादा गिरा, खरीद-बिक्री पर जानिए क्या है एक्सपर्ट की राय  

बिजनेस
नई दिल्ली डॉली खन्ना पोर्टफोलियो स्टॉक के शेयर अजंता सोया के शेयरों ने लगातार तीसरे सत्र में लोअर सर्किट मारा है। पिछले एक हफ्ते में मल्टीबैगर स्टॉक ने 6 में से 3 ट्रेड सेशन में 15 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखी है। हालांकि, शेयर बाजार के जानकार इस मल्टीबैगर डॉली खन्ना के स्टॉक के स्थिर होने के बाद इसमें 'वी' शेप की रिकवरी की उम्मीद कर रहे हैं। शार्ट से मध्यम टर्म में 280 रुपए तक पहुंच सकता हैसेकेंडरी मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक, पिछले एक महीने में डॉली खन्ना के पोर्टफोलियो शेयर ने हर बड़ी गिरावट के बाद 'वी' शेप रिकवरी दी है और यह फिर से हो सकता है क्योंकि स्टॉक के फंडामेंटल अभी भी इस कमोडिटी स्टॉक के पक्ष में हैं। वे उम्मीद कर रहे हैं कि अजंता सोया के शेयर लगभग 220 रुपए के स्तर पर स्थिर होंगे, जहां कोई भी 280 रुपए के शार्ट से मध्यम टर्म के लक्ष्य के लिए खरीद शुरू कर सकता है। हालां...
लगातार दूसरे दिन बाजार में बिकवाली, सेंसेक्स 104 अंक टूटकर बंद, निफ्टी भी धड़ाम

लगातार दूसरे दिन बाजार में बिकवाली, सेंसेक्स 104 अंक टूटकर बंद, निफ्टी भी धड़ाम

बिजनेस
नई दिल्ली सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार में एक बार फिर उतार-चढ़ाव रहा। हालांकि, कारोबार के अंत तक बाजार में बिकवाली ही हावी रही। अंत में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 104.67 अंक या 0.18 फीसदी लुढ़क कर 57,892 अंक पर बंद हुआ। सप्ताह में तीसरी बार है जब सेंसेक्स 58 हजार अंक के नीचे बंद हुआ है। इससे पहले सोमवार और बुधवार को भी बाजार में बिकवाली हावी रही। निफ्टी की बात करें तो ये 17.60 अंक के नुकसान के साथ 17,304 अंक के स्तर पर ठहरा।...
टाटा ग्रुप की कंपनी टीटीएमएल में लौटे खरीदार, आज शेयरों के भाव में उछाल

टाटा ग्रुप की कंपनी टीटीएमएल में लौटे खरीदार, आज शेयरों के भाव में उछाल

बिजनेस
नई दिल्ली टाटा ग्रुप की कंपनी टीटीएमएल के शेयर पिछले 6 सत्रों में अपने निवेशकों को कंगाल कर रहे थे। कई दिनों से इस स्टॉक से लोग निकलने की कोशिश में लगे थे, लेकिन बुधवार को एनएसई पर यह स्टॉक अपर सर्किट के साथ 147 रुपये पर बंद हुआ। आज यानी गुरुवार सुबह एक बार फिर यह अपने निवेशकों को मायूस करने लगा था और स्टॉक गिरकर 143.40 रुपये से 139.65 पर आ गया। इसके बाद दोपहर 2:20 बजे यह 4.15 फीसद ऊपर 153.00 रुपये पर कारोबार कर रहा था। बता दें जब से कंपनी को दिसंबर 2021 को समाप्त तीसरी तिमाही में 302 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा होने की खबर आने के बाद से ही इसमें हर रोज लोअर सर्किट लग रहा था।  एक साल पहले की तिमाही में 298 करोड़ का नुकसान हुआ था। ...
विमान ईंधन एटीएफ की कीमतों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, अब पेट्रोल-डीजल की है बारी, चुनाव बाद बढ़ सकते हैं दाम

विमान ईंधन एटीएफ की कीमतों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, अब पेट्रोल-डीजल की है बारी, चुनाव बाद बढ़ सकते हैं दाम

बिजनेस
नई दिल्ली महंगाई के मोर्चे पर एक बुरी खबर आ रही है। एक बार फिर एटीएफ के दाम बढ़ाए गए हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के चलते विमान ईंधन (ATF) की कीमतों में बुधवार को 5.2 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जिसके बाद देश में एटीएफ के दाम रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गए हैं। दो महीने से भी कम समय में एटीएफ की कीमतों में यह चौथी बढ़ोतरी है, लेकिन पेट्रोल और डीजल की कीमतें लगातार 103वें दिन स्थिर बनी रहीं।  चुनाव बाद महंगे हो सकते हैं पेट्रोल-डीजल माना जा रहा है कि उत्तर प्रदेश और पंजाब जैसे राज्यों में विधानसभा चुनाव के चलते पेट्रोल-डीजल की कीमतों (Petrol diesel price) में बढ़ोतरी नहीं की जा रही है। हालांकि, इस बारे में आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा गया है। सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनियों ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में एटीएफ की कीमत 4,481.63 रुपये प्रति किलोलीटर ...
नौकरीपेशा लोगों के आ रहे अच्छे दिन, 5 साल में सबसे ज्यादा होगी सैलरी इंक्रीमेंट

नौकरीपेशा लोगों के आ रहे अच्छे दिन, 5 साल में सबसे ज्यादा होगी सैलरी इंक्रीमेंट

जयपुर, टॉप न्यूज़, बिजनेस
नई दिल्ली नौकरीपेशा लोगों के लिए 2022 काफी अच्छा साबित हो सकता है। इस साल भारत में सैलरी इंक्रीमेंट 9.9 फीसदी के स्तर तक जा सकता है। ये 5 साल का उच्चतम स्तर है।  लीडिंग ग्लोबल प्रोफेशनल सर्विसेज फर्म एओएन के 26वें वेतन वृद्धि सर्वेक्षण के मुताबिक साल 2021 में सैलरी इंक्रीमेंट का स्तर 9.3 फीसदी था। बीते साल से 2022 की तुलना करें तो इस साल 0.6 फीसदी की बढ़ोतरी है। ये जानकारी 40 से अधिक उद्योगों की 1,500 कंपनियों के डेटा का विश्लेषण करने वाले स्टडी में मिली है। सैलरी में सबसे ज्यादा इंक्रीमेंट ई-कॉमर्स और वेंचर कैपिटल, hitech/IT और ITeS और लाइफ साइंसेज से जुड़े कारोबार में होने की उम्मीद है। BRIC में सबसे अधिक: कोविड महामारी की दूसरी और तीसरी लहर के बावजूद ये सैलरी इंक्रीमेंट BRIC (ब्राजील, रूस, भारत और चीन) देशों के बीच सबसे अधिक है। सर्वेक्षण के अनुसार ब्राजील में सैलरी इंक्रीमे...
खुशखबरी: सोना हुआ सस्ता, चांदी के भी भाव गिरे

खुशखबरी: सोना हुआ सस्ता, चांदी के भी भाव गिरे

बिजनेस
नई दिल्ली सोने और चांदी की कीमतों में आज बड़ी गिरावट देखने को मिली है। ताजा अपडेट के अनुसार, आज बुधवार (16 feb) को 24 कैरेट गोल्ड की कीमत (Gold price) 49440 रुपये हो गई है, जो एक दिन पहले मंगलवार को सोने की कीमत 49578 रुपये प्रति 10 ग्राम पर थी। यानी कल के मुकाबले आज सोना 138 रुपये सस्ता हुआ है। वहीं, चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिली है। कल के मुकाबले आज 16 फरवरी को एक किलो चांदी की कीमत (silver price) में 60 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है।  देखें कैरट वाइज रेटइंडिया बुलियंस एसोसिएशन द्वारा जारी हाजिर रेट के मुताबिक, आज बुधवार को सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट शुद्ध सोना सोमवार के बंद भाव के मुकाबले 138 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता होकर 49440 रुपये पर खुला। वहीं, चांदी आज 63045 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिक रही है। आज 22 कैरेट सोने का भाव मगंलवार 45413 रुपये के मुकाबले आज 12...
सावधान! ई-श्रम पोर्टल के नाम पर फर्जीवाड़ा, रजिस्ट्रेशन से पहले रहें अलर्ट

सावधान! ई-श्रम पोर्टल के नाम पर फर्जीवाड़ा, रजिस्ट्रेशन से पहले रहें अलर्ट

बिजनेस
नई दिल्ली बीते साल केंद्र सरकार ने असंगठित क्षेत्र के कामगारों के लिए ई-श्रम पोर्टल लॉन्च किया था। इस पोर्टल के जरिए कामगारों का डेटाबेस तैयार किया जा रहा है तो वहीं अलग-अलग सरकारी योजनाओं का लाभ देने की कोशिश की जा रही है।  हो जाइए अलर्ट: अगर आप भी असंगठित क्षेत्र के कामगार हैं और ई-श्रम के आधिकारिक पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराने जा रहे हैं तो थोड़ा सावधान हो जाइए। दरअसल, पीआईबी की ओर से जानकारी दी गई है कि ई-श्रम के आधिकारिक पोर्टल की नकल की जा रही है। कहां से कराएं रजिस्ट्रेशन: असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले कोई भी श्रमिक ई-श्रम पोर्टल या अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर पर जाकर रजिस्ट्रेशन करा सकता है। वहीं, ई-श्रम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन फ्री है। रजिस्ट्रेशन के लिए कोई फीस नहीं देनी पड़ेगी। रजिस्ट्रेशन के लिए आधिकारिक पोर्टल-https://eshram.gov.in पर जाएं। वहीं, हेल्पलाइन न...
शेयर मार्केट में शेयरों की खरीद-बिक्री पर लगता है तगड़ा टैक्स, निवेश से पहले जानें गणित      

शेयर मार्केट में शेयरों की खरीद-बिक्री पर लगता है तगड़ा टैक्स, निवेश से पहले जानें गणित      

बिजनेस
नई दिल्ली एक एसेट क्लास के रूप में इक्विटी एक निवेशक के पोर्टफोलियो का महत्वपूर्ण हिस्सा है। आपको यह पता होना चाहिए विभिन्न प्रकार के इक्विटी उपकरणों के लिए टैक्स नियम अलग-अलग होते हैं। उदाहरण के लिए, पूंजीगत लाभ आपके होल्डिंग समय के ऊपर आधारित है। स्टॉक और इक्विटी आधारित म्यूचुअल फंड के लिए, लंबी अवधि को एक वर्ष से अधिक के रूप में परिभाषित किया गया है, लेकिन यूलिप के लिए यह पैरामीटर लागू नहीं होता है। टैक्स प्रोडक्ट से मिलने वाले कुल रिटर्न को कम करते हैं। यह देखते हुए कि अलग-अलग इक्विटी परिसंपत्तियों के अलग-अलग कर नियम हैं, एक निवेशक को करों के संदर्भ में भी निवेश की उपयुक्तता पर ध्यान देना चाहिए। यहां देखें अलग-अलग प्रोडक्ट पर कितना-कितना टैक्स है- लिस्टेड स्टॉक (लॉन्ग टर्म- एक साल से ज्यादा)सिक्योरिटीज ट्रांसक्शन टैक्सडिलीवरी- 0.1% (बायर और सेलर दोनों को भुगतान देना होगा)इंट्राडे...
अगर आपके पास भी है PF अकाउंट तो जान लें इस साइलेंट फीचर के बारे में, फ्री में मिलता है लाखों का फायदा

अगर आपके पास भी है PF अकाउंट तो जान लें इस साइलेंट फीचर के बारे में, फ्री में मिलता है लाखों का फायदा

बिजनेस
नई दिल्ली अगर आप नौकरीपेशा हैं और आपका PF कटता है तो आपके लिए यह काम की खबर है। दरअसल, EPFO के खाताधारकों को 7 लाख रुपये तक की लाइफ इंश्योरेंस की सुविधा बिल्कुल फ्री मिलती है। बता दें कि EPFO के सभी सब्सक्राइबर इंप्लॉइज डिपॉजिट लिंक्ड इंश्योरेंस स्कीम (EDLI) 1976 के तहत कवर होते हैं, जिसके तहत EPFO धारकों को 7 लाख रुपये तक बीमा कवर मिलता है। EPFO ने ट्वीट कर इस साइलेंट फीचर के बारे में बताया है, आइये जानते हैं विस्तार से-  क्या है ये EDLI स्कीम?EDLI स्कीम PF खाताधारको के सभी ग्राहकों को जीवन बीमा की दिशा में योगदान करने के लिए प्रदान की जाती है। EDLI प्राकृतिक कारणों, बीमारी या दुर्घटना के कारण मृत्यु की स्थिति में बीमाधारक के नामित लाभार्थी को एकमुश्त भुगतान का प्रावधान करता है। इस स्कीम का उद्देश्य कर्मचारी की मृत्यु के बाद परिवार के सदस्य को वित्तीय सुरक्षा प्रदान करना है। यह बेनि...