Wednesday, September 2निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बिजनेस

तीन साल से धमाके के बाद आईपीओ की सुस्त शुरुआत, एलआईसी करेगी बूस्ट

तीन साल से धमाके के बाद आईपीओ की सुस्त शुरुआत, एलआईसी करेगी बूस्ट

बिजनेस
नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजारों में जारी उतार-चढ़ाव और भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को देखते हुए स्टार्टअप कंपनियां सहम गई हैं। इस कारण इन कंपनियों ने अपनी आईपीओ की योजना को कुछ समय के लिए टाल दिया है। इससे 2022 में आईपीओ की शुरुआत सुस्त रही है। एलआईसी का आईपीओ मार्च में शेयर बाजारों में लिस्ट हो सकता है। इस आईपीओ के जरिए पूंजी बाजार से करीब 70 हजार करोड़ रुपए जुटाए जाने की उम्मीद है। मर्चेंट बैंकिंग से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, बाजार के उतार-चढ़ाव और एलआईसी के भारी-भरकम आईपीओ के चलते निवेशकों में बेरुखी बनी हुई है। इस कारण सेबी से मंजूरी मिलने के बाद भी स्टार्टअप कंपनियों ने अपनी आईपीओ की योजना को कुछ महीनों के लिए टाल दिया है। सेबी से मंजूरी पा चुकी कंपनियां 'देखो और इंतजार करो' की नीति अपना रही हैं। यह कंपनियां बाजार के स्थिर होने और एलआईसी के आईपीओ की ...
फाइनल हुई LIC IPO की लॉन्चिंग डेट! दांव लगाने को हो जाइए तैयार

फाइनल हुई LIC IPO की लॉन्चिंग डेट! दांव लगाने को हो जाइए तैयार

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
नई दिल्ली देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी LIC के प्रारंभिक सार्वजनिक पेशकश (आईपीओ) की लॉन्चिंग डेट फाइनल हो गई है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से दावा किया गया है कि 11 मार्च को एंकर निवेशकों के लिए एलआईसी के आईपीओ की लॉन्चिंग होगी। वहीं, रिटेल निवेशकों को कुछ दिन बाद दांव लगाने का मौका मिलेगा। इस आधार पर ये अनुमान लगाया जा सकता है कि आम निवेशकों के लिए 15 मार्च से पहले आईपीओ की लॉन्चिंग हो सकती है। कब तक प्राइस होगी तय: रिपोर्ट के मुताबिक एलआईसी के आईपीओ को मार्च के पहले सप्ताह तक नियामकीय मंजूरी मिलने की उम्मीद है। इसके बाद प्राइस बैंड और लॉट साइज निर्धारित किया जाएगा। मतलब ये कि आईपीओ के एक लॉट में कितने शेयर होंगे। वहीं, प्राइस बैंड में शेयर के कीमत की जानकारी मिल सकेगी। हालांकि,  आईपीओ की लॉन्चिंग के सवाल पर एलआईसी ने टिप्पणी करने से इनकार कर...
11वीं किस्त से पहले पीएम किसान सम्मान निधि योजना में हुआ यह महत्वपूर्ण बदलाव

11वीं किस्त से पहले पीएम किसान सम्मान निधि योजना में हुआ यह महत्वपूर्ण बदलाव

बिजनेस
नई दिल्ली पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 11वीं किस्त आने से पहले इस योजना में दो महत्वपूर्ण बदलाव हो चुके हैं।  कुछ दिन पहले लाभार्थियों के लिए को e-KYC करना जरूरी कर दिया गया था और अब स्टेट चेक करने का तरीका भी बदल चुका है। बता दें पीएम किसान योजना के तहत मोदी सरकार हर साल किसानों के खातों में 6000 रुपये की रकम 2000-2000 की तीन किस्तों में भेजती है। अब तक 10 किस्तें जारी हो चुकी हैं और 11वीं किस्त 1 अप्रैल के बाद कभी भी जारी की जा सकती है। अब तक इस योजन में 12.48 से अधिक किसान रजिस्टर्ड हो चुके हैं। अब मोबाइल नंबर से नहीं देख पाएंगे स्टेटस पहले पीएम किसान पोर्टल पर जाकर कोई भी किसान अपना आधार नंबर, मोबाइल या बैंक खाता नंबर दर्ज कर स्टेटस की जानकारी ले सकता था।अब ताजा बदलाव के कारण पीएम किसान पोर्टल पर आप मोबाइल नंबर से अपना स्टेटस नहीं देख पाएंगे। अब आप केवल अपने आधार नंबर अथवा ...
NSE की पूर्व एमडी चित्रा रामकृष्ण पर CBI का शिकंजा, देश छोड़ने पर लगी रोक

NSE की पूर्व एमडी चित्रा रामकृष्ण पर CBI का शिकंजा, देश छोड़ने पर लगी रोक

बिजनेस
नई दिल्ली नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) की पूर्व मैनेजिंग डायरेक्टर चित्रा रामकृष्ण पर जांच एजेंसियों का शिकंजा कसता जा रहा है। बीते गुरुवार को आयकर विभाग की छापेमारी के बाद अब सीबीआई ने भी रामकृष्ण से पूछताछ की है। सीबीआई ने रामकृष्ण और एक अन्य पूर्व सीईओ रवि नारायण और पूर्व सीओओ आनंद सुब्रमण्यन के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर भी जारी किया है, ताकि उन्हें देश छोड़ने से रोका जा सके। केंद्रीय जांच एजेंसी ने स्टॉक मार्केट में जल्दी पहुंच बनाकर लाभ कमाने के लिए एनएसई की ‘‘को-लोकेशन’’ सुविधा का कथित तौर पर दुरुपयोग करने को लेकर दिल्ली स्थित ओपीजी सिक्योरिटी प्राइवेट लिमिटेड के मालिक और प्रमोटर संजय गुप्ता और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एजेंसी भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) और एनएसई, मुंबई के अज्ञात अधिकारियों और अन्य लोगों के खिलाफ पहले से जांच कर रही थी।  जांच एजेंसी का ...
सोना हुआ और महंगा, अब 10 ग्राम गोल्ड के लिए तैयार रखिए इतने रुपये

सोना हुआ और महंगा, अब 10 ग्राम गोल्ड के लिए तैयार रखिए इतने रुपये

बिजनेस
नई दिल्ली सर्राफा बजारों में सोने-चांदी के भाव में बड़ा बदलाव नजर आ रहा है। इंडिया बुलियंस एसोसिएशन द्वारा शुक्रवार को जारी हाजिर रेट के मुताबिक आज 24 कैरेट शुद्ध सोना गुरुवार के बंद भाव के मुकाबले 105 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा होकर 50219 रुपये पर खुला । इस पर जीएसटी जोड़ लिया जाय तो यह करीब 51720 रुपये बैठ रहा है। वहीं, चांदी 348 रुपये प्रति किलो की तेजी के साथ 64133 रुपये पर पहुंच गई है। जीएसटी जोड़ने के बाद यह 66056 रुपये प्रति किलो मिलेगी। आज 22 कैरेट सोने का भाव  45996 रुपये प्रति 10 ग्राम पर  खुला। 3 फीसद जीएसटी के साथ यह 47375 रुपये का पड़ेगा। इससे बने जेवरों पर मेकिंग चार्ज और ज्वैलर्स का मुनाफा अलग से है।  वहीं, सबसे ज्यादा बिकने वाले 18 कैरेट गोल्ड की कीमत अब 37661 रुपये है।  3 फीसद जीएसटी के साथ यह 38790 रुपये प्रति 10 ग्राम का पड़ेगा। जबकि, अब 14 कैरेट सोने का भाव 29375 ...
SBI के नाम पर आ रहे तरह-तरह के मैसेज, इस तरह सिक्योर करें अपना बैंक अकाउंट

SBI के नाम पर आ रहे तरह-तरह के मैसेज, इस तरह सिक्योर करें अपना बैंक अकाउंट

बिजनेस
नई दिल्ली देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक एसबीआई के नाम पर तरह-तरह के फर्जी मैसेज भेजे जा रहे हैं। इस तरह के मैसेज से सावधान रहने की जरूरत है। अगर आपने मैसेज में दिए लिंक पर क्लिक कर लिया तो बैंक अकाउंट भी खाली हो सकता है।  क्या है मैसेज: ग्राहकों के मोबाइल पर एसबीआई के नाम पर कई तरह के मैसेज भेजे जा रहे हैं। मसलन, एक मैसेज में लिखा गया है- प्रिय ग्राहक, आपका एसबीआई बैंक अकाउंट सस्पेंड कर दिया जाएगा। कृपया केवाईसी पैन कार्ड अपडेट को री-वेरिफाई करें। एसबीआई के नाम पर भेजे गए इस मैसेज में एक लिंक भी दिया गया है, जिसे क्लिक कर अपडेट करने की सलाह दी गई है। इसी तरह, एक अन्य मैसेज में SBI YONO अकाउंट के ब्लॉक होने की बात कही गई है। इसे चालू रखने के लिए लिंक पर क्लिक कर पैन कार्ड नंबर अपडेट करने की सलाह दी गई है। इस तरह के अन्य कई मैसेज हैं, जिसके जरिए ग्राहकों से लिंक को क्लिक करने के...
पाकिस्तान में घी और खाने के तेल के बढ़े दाम, मोदी सरकार जैसे एक्शन की उठी मांग

पाकिस्तान में घी और खाने के तेल के बढ़े दाम, मोदी सरकार जैसे एक्शन की उठी मांग

बिजनेस
नई दिल्ली पाकिस्तान की इमरान सरकार में महंगाई सातवें आसमान पर है। बीते दिनों ही पेट्रोलियम उत्पादों के दाम में रिकॉर्ड बढ़ोतरी की गई। अब किचन के सामान भी महंगे कर दिए गए हैं। घी और खाना पकाने के तेल निर्माताओं ने अपने उत्पाद की कीमतों में कम से कम 12 रुपये प्रति किलो की वृद्धि करने का फैसला किया है। इन निर्माताओं ने बढ़ोतरी के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में खाद्य तेल की बढ़ती दरों का हवाला दिया है।...
इस IT कंपनी का शेयर दे रहा छप्परफाड़ रिटर्न, एक महीने में ही पैसा हुआ तीन गुना

इस IT कंपनी का शेयर दे रहा छप्परफाड़ रिटर्न, एक महीने में ही पैसा हुआ तीन गुना

बिजनेस
नई दिल्ली साल 2022 में अच्छी संख्या में स्मॉल-कैप स्टॉक मल्टीबैगर स्टॉक और मल्टीबैगर पेनी स्टॉक की सूची में शामिल हो गए हैं। वेरिमन ग्लोबल एंटरप्राइजेज के शेयर उनमें से एक हैं। इस स्टॉक ने केवल एक महीने में ही अपने निवेशकों का पैसा पौने तीन गुना कर दिया है। बीएसई में सूचीबद्ध यह आईटी सॉल्यूशन कंपनी का शेयर 34.35 (बीएसई पर 31 दिसंबर 2021 को बंद कीमत) से बढ़कर आज 148.90 के स्तर पर पहुंच गया है, जो 2022 में लगभग 300 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज कर रहा है। पिछले एक हफ्ते में इस मल्टीबैगर स्टॉक ने लगभग 124 के स्तर से बढ़कर 148.90 के स्तर पर पहुंच गया है। पिछले एक महीने में यह स्मॉल-कैप आईटी स्टॉक 51.90 से 148.90 के स्तर तक बढ़ गया है, इस अवधि में लगभग 178 प्रतिशत उछला है। इसी तरह, साल-दर-साल के स्तर पर देखें तो इस मल्टीबैगर आईटी स्टॉक ने अपने शेयरधारकों को 326 प्रतिशत से अधिक रिटर्न दिया है।...
NSE की पूर्व CEO चित्रा रामकृष्ण के घर पर इनकम टैक्स की रेड

NSE की पूर्व CEO चित्रा रामकृष्ण के घर पर इनकम टैक्स की रेड

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
नई दिल्ली  नेशनल स्टॉक एक्सचेंज यानी NSE की पूर्व सीईओ चित्रा रामकृष्ण के मुंबई स्थित आवास पर इनकम टैक्स ने छापा मारा है। चित्रा पर आध्यात्मिक गुरू के साथ गोपनीय जानकारी को साझा करने का आरोप है। मामले की जानकारी रखने वाले एक अधिकारी ने कहा, 'यह फैसला उच्चतम स्तर पर लिया गया और टीमों को सुबह से ही रामकृष्ण से जुड़े परिसरों की तलाशी के लिए लगाया गया है।' छापेमारी विभाग की मुंबई जांच शाखा द्वारा की जा रही है। इसके अलावा चित्रा पर एक वरिष्ठ अधिकारी आनंद सुब्रमण्यन की नियुक्ति में अनियमितता का भी आरोप है। इनके यहां भी आयकर विभाग छापेमारी कर रहा है इससे पहले सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (सेबी) ने 11 फरवरी को रामकृष्ण पर 3 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया था। मार्केट रेगुलेटर सेबी ने एक्सचेंज की आंतरिक गोपनीय जानकारी को किसी अज्ञात व्यक्ति के साथ साझा करने के लिए चित्रा पर यह कार्र...
सोने-चांदी के रेट में बदलाव

सोने-चांदी के रेट में बदलाव

बिजनेस
नई दिल्ली सर्राफा बजारों में सोने-चांदी के रेट में बड़ा बदलाव नजर आ रहा है। इंडिया बुलियंस एसोसिएशन द्वारा जारी हाजिर रेट के मुताबिक आज यानी गुरुवार को सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट शुद्ध सोना बुधवार के बंद भाव के मुकाबले 511 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा होकर 49968 रुपये पर खुला । इस पर जीएसटी जोड़ लिया जाय तो यह करीब 51500 रुपये बैठ रहा है। वहीं, चांदी 166 रुपये प्रति किलो की तेजी के साथ 63400 रुपये पर पहुंच गई है।  जीसटी के बाद जेवरों पर मेकिंग चार्ज और ज्वैलर्स का मुनाफा अलग से: आज 22 कैरेट सोने का भाव  45771 रुपये प्रति 10 ग्राम पर  खुला। जीएसटी के साथ यह 47144 रुपये पर पड़ेगा। इससे बने जेवरों पर मेकिंग चार्ज और ज्वैलर्स का मुनाफा अलग से है।  वहीं, 18 कैरेट गोल्ड की कीमत अब 37767 रुपये है।  3 फीसद जीएसटी के साथ यह 38600 रुपये प्रति 10 ग्राम का पड़ेगा। जबकि, अब 14 कैरेट सोने का भाव 2...