Wednesday, September 2निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बिजनेस

भारत से शेयर बेच निकल रहे विदेशी निवेशक, फरवरी में भी नहीं बदले हालात

भारत से शेयर बेच निकल रहे विदेशी निवेशक, फरवरी में भी नहीं बदले हालात

बिजनेस
नई दिल्ली बीते कुछ माह से भारतीय शेयर बाजार भारी दबाव में है। इसकी सबसे बड़ी वजह विदेशी निवेशक हैं। विदेशी निवेशकों की ओर से जबरदस्त बिकवाली की जा रही है। इस वजह से भारत का शेयर बाजार भी टूट रहा है।  कितनी हुई निकासी: विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी के पहले पखवाड़े में भारतीय बाजारों से 14,935 करोड़ रुपये की निकासी की है। यह लगातार चौथा महीना है जबकि एफपीआई बिकवाल रहे हैं। कहां से कितनी निकासी: डिपॉजिटरी के आंकड़ों के अनुसार, एक से 11 फरवरी के दौरान एफपीआई ने शेयरों से 10,080 करोड़ रुपये और ऋण या बांड बाजार से 4,830 करोड़ रुपये की निकासी की है। इसके अलावा हाइब्रिड माध्यमों से 24 करोड़ रुपये निकाले गए हैं। इस तरह उनकी कुल निकासी 14,935 करोड़ रुपये रही है।...
कमजोर नतीजों के बाद ब्रोकरेज फॉर्मों ने घटाए जोमैटो के टारगेट प्राइस, क्या अब आपको करना चाहिए निवेश?

कमजोर नतीजों के बाद ब्रोकरेज फॉर्मों ने घटाए जोमैटो के टारगेट प्राइस, क्या अब आपको करना चाहिए निवेश?

बिजनेस
नई दिल्ली  अगर आपके पास जोमैटो (Zomato) के शेयर हैं तो आपके लिए काम की खबर है। दिसंबर तिमाही के लिए जोमैटो के कमजोर नतीजों की रिपोर्ट के बाद कुछ ब्रोकरेज ने फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म के शेयरों पर अपने प्राइस टारगेट में कटौती की है। इस वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में Zomato के नुकसान में कमी आई है और रेस्तरां भोजन की बढ़ती मांग के कारण राजस्व में उछाल भी आया। फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म ने तिमाही के दौरान 67 करोड़ रुपए के कंसोलिडेटेड शुद्ध नुकसान की सूचना दी है। यह पिछले वित्तीय वर्ष की समान अवधि में ₹352.6 करोड़ के समेकित शुद्ध नुकसान से कम है। कंपनी के शेयरों में निवेशकों का भरोसा कम हो रहा है और शेयरों में गिरावट जारी है। शुक्रवार को कंपनी के शेयर बीएसई पर 6 फीसदी से ज्यादा गिरकर 88.75 रुपये पर बंद हुए थे। ...
वैश्विक रुख, मुद्रास्फीति के आंकड़ों से तय होगी शेयर बाजार की दिशा

वैश्विक रुख, मुद्रास्फीति के आंकड़ों से तय होगी शेयर बाजार की दिशा

बिजनेस
नई दिल्ली भू-राजनीतिक चिंता और अमेरिका में ब्याज दरों में बढ़ोतरी की संभावना के बीच इस सप्ताह स्थानीय शेयर बाजारों में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। विश्लेषकों ने यह राय जताते हुए कहा है कि अभी बाजार में कारोबार एक दायरे में रहेगा। इसके साथ ही निवेशकों की निगाह वैश्विक रुख, मुद्रास्फीति के आंकड़ों और कंपनियों के तिमाही नतीजों पर भी रहेगी। तिमाही नतीजों का अब अंतिम दौर है। रुपये का उतार-चढ़ाव, विदेशी संस्थागत निवेशकों का रुझान और ब्रेंट कच्चे तेल के दाम भी बाजार को दिशा देंगे। क्या कहते हैं जानकार?स्वस्तिका इन्वेस्टमार्ट के शोध प्रमुख संतोष मीणा ने कहा, ‘‘दुनियाभर के बाजार अमेरिका में ब्याज दरों में भारी बढ़ोतरी की संभावना के बीच समायोजन का प्रयास कर रहे हैं। लेकिन भू-राजनीतिक तनाव की वजह से चिंता बनी हुई है।’’ उन्होंने कहा कि घरेलू मोर्चे पर इस सप्ताह मुद्रास्फीति के आंकड़ें आने हैं और साथ त...
सबसे सस्ता पेट्रोल 82.96 लीटर, फटाफट चेक करें आपके शहर में क्या चल रहा भाव?

सबसे सस्ता पेट्रोल 82.96 लीटर, फटाफट चेक करें आपके शहर में क्या चल रहा भाव?

बिजनेस
नई दिल्ली आईओसीएल (IOCL) ने आज 13 फरवरी (रविवार) के लिए तेल के दाम कर दिए हैं। आज देशभर में पेट्रोल और डीजल के भाव स्थिर हैं। तीन महीने से ज्यादा का समय हो गया है तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel Price) की कीमतें स्थिर रखी हैं। घरेलू स्तर पर आज लगातार 101वें दिन भी पेट्रोल और डीजल के दाम राहत रही। बता दें कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में इजाफा होने के बाद भी राष्ट्रीय स्तर पर वाहन ईंधन (Fuel Price) पेट्रोल और डीजल के दाम लगातार स्थिर हैं। देश की राजधानी दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 95.41 रुपये (Delhi Petrol Price) बनी हुई है, जबकि डीजल की कीमत 86.67 रुपये (Delhi Diesel Price) है। वहीं मुंबई में पेट्रोल 109.98 रुपये प्रति लीटर की दर से बिक रहा है, जबकि डीजल 94.14 रुपये पर है। देश में सबसे सस्ता पेट्रोल 82.96 रुपये लीटरपेट्रोलियम कंपनियों ...
टाटा ग्रुप के इस रिटेल स्टॉक ने कर दिया कमाल! 1 लाख रुपये को बना दिया 1 करोड़, एक्सपर्ट हैं बुलिश

टाटा ग्रुप के इस रिटेल स्टॉक ने कर दिया कमाल! 1 लाख रुपये को बना दिया 1 करोड़, एक्सपर्ट हैं बुलिश

बिजनेस
नई दिल्ली अगर आप में धैर्य है तो आप शेयर बाजार के करोड़पति भी बन सकते हैं। बाजार में ‘खरीदें, बेचें और भूल जाएं’ की नीति चलती है। निवेशकों को इस फार्मूले से लंबी अवधि में मोटा फायदा हो सकता है। अगर आप भी बाजार से कमाई (earn money form share market) करने की सोच रहे हैं तो आज हम आपको एक ऐसे दमदार स्टॉक (multibagger stock return) के बारे में बता रहे हैं जिसमें पैसे लगाकर निवेशक मालामाल हो गए हैं। हम बात कर रहे हैं टाटा समूह (Tata group) की रिटेल ब्रांच ट्रेंट (Trent) की। यह नोएल टाटा (Noel Tata) की अध्यक्षता वाली कंपनी है। आइए जानते हैं विस्तार से- 10,713 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न अगर पिछले 23 सालों में इस स्टॉक की चाल (Trent share price) पर नजर डालें तो 1 जनवरी 1999 को एनएसई पर इसकी कीमत 9.87 रुपये थी और 11 फरवरी 2022 तक यह स्टॉक बढ़कर 1,067.30 रुपये प्रति शेयर के भाव पर पहुंच गया...
बैन के बाद अनिल अंबानी को एक और झटका, मुनाफे वाली कंपनी को हुआ घाटा

बैन के बाद अनिल अंबानी को एक और झटका, मुनाफे वाली कंपनी को हुआ घाटा

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
नई दिल्ली लंबे समय से कर्ज के जाल में फंसे अनिल अंबानी को दो बड़े झटके लगे हैं। पहला झटका शेयर बाजार को रेग्युलेट करने वाली संस्था सेबी ने दिया है। सेबी ने धोखाधड़ी से जुड़े मामले में अनिल अंबानी और उनकी कंपनी रिलायंस होम फाइनेंस को प्रतिभूति बाजार से बैन कर दिया है।  रिलायंस इंफ्रा ने दिया झटका: वहीं, अब अनिल अंबानी की एक अन्य कंपनी रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर के तिमाही नतीजों ने भी टेंशन बढ़ा दी है। 31 दिसंबर 2021 को समाप्त चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर का शुद्ध घाटा 106.91 करोड़ रुपये रहा। हुआ था मुनाफा: अहम बात है कि एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी ने 80.08 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया था। रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर ने कहा कि समीक्षाधीन अवधि में उसकी कुल परिचालन आय बढ़कर 4,281.45 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाह...
बजाज ग्रुप से हटा राहुल बजाज का साया, कौन और क्या कर रही नई पीढ़ी

बजाज ग्रुप से हटा राहुल बजाज का साया, कौन और क्या कर रही नई पीढ़ी

बिजनेस
नई दिल्ली करीब 84 साल की उम्र में राहुल बजाज का निधन हो गया है। पांच दशक तक बजाज समूह की जिम्मेदारी संभालने वाले राहुल बजाज ने पिछले साल ही कारोबार में अपनी सक्रियता कम कर दी थी। हालांकि, इसके बावजूद वह समूह के लिए एक साये की तरह थे। अब राहुल बजाज के निधन के बाद पूरी तरह नई पीढ़ी पर जिम्मेदारियां हैं। हम आपको बताएंगे कि राहुल बजाज की नई पीढ़ी में कौन-कौन है और ये क्या कर रहे हैं।   कौन-कौन है परिवार में: राहुल बजाज के परिवार में उनके दो बेटे राजीव बजाज और संजीव बजाज हैं। राजीव,  बजाज ऑटो के मैनेजिंग डायरेक्टर पद पर हैं। राजीव बजाज साल 2005 से इस पद पर बने हुए हैं। उन्होंने 1988 में पुणे यूनिवर्सिटी से मेकेनिकल इंजीनियरिंग में ग्रैजुएशन और वारविक यूनिवर्सिटी से 1990 में मास्टर्स की पढ़ाई की है। इसके बाद बजाज ऑटो से जुड़ गए। वह बजाज ऑटो की बोर्ड में भी शामिल हैं। बजाज की फ...
जबरदस्त रिटर्न: 1.69 रुपये से 139.25 पर पहुंचा ये शेयर, निवेशकों के 1 लाख बन गए 82 लाख रुपये

जबरदस्त रिटर्न: 1.69 रुपये से 139.25 पर पहुंचा ये शेयर, निवेशकों के 1 लाख बन गए 82 लाख रुपये

बिजनेस
नई दिल्ली  पेनी स्टॉक (Penny stock) में निवेश करना काफी जोखिम भरा होता है लेकिन उच्च जोखिम वाले निवेशक जो कीमत और वैल्यू के बीच के अंतर को समझते हैं, ऐसे कम लिक्विड स्टॉक में भी निवेश करना पसंद करते हैं। उनका मानना ​​है कि स्टॉक में निवेश करने में कोई हानि नहीं है बशर्ते यह 'सुरक्षा के मार्जिन' के पैरामीटर पर अच्छी तरह से रखता हो। अधिकांश मार्केट मैग्नेट का मानना ​​​​है कि यदि किसी कंपनी का आंतरिक मूल्य उसके स्टॉक मूल्य से अधिक है, तो स्मॉल-कैप, लार्ज-कैप या पेनी स्टॉक के बावजूद ऐसे शेयरों में निवेश किया जा सकता है। हालांकि, शेयर बाजार के जो निवेशक 'खरीदें, बेचें और भूल जाएं' की नीति को मानते हैं, उन्हें इससे लंबी अवधि में मोटा फायदा (stock return) हो सकता है। सिंधु ट्रेड लिंक्स लिमिटेड के शेयर (Sindhu Trade Links Ltd share price ) इसका सबसे बड़ा उदाहरण हैं। देखें शेयर प्राइस- यह मिड-कै...
ONGC के मुनाफे में 7 गुना उछाल, साल भर में शेयर ने दिया करीब 73 फीसदी रिटर्न

ONGC के मुनाफे में 7 गुना उछाल, साल भर में शेयर ने दिया करीब 73 फीसदी रिटर्न

बिजनेस
नई दिल्ली सरकारी कंपनी तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम (ओएनजीसी) ने दिसंबर तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। ओएनजीसी का मुनाफा लगभग सात गुना बढ़ गया है।  ओएनजीसी का मुनाफा: कंपनी ने एक बयान में कहा कि अक्टूबर-दिसंबर 2021 में उसका शुद्ध लाभ 8,764 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले इसी अवधि में 1,258 करोड़ रुपये के मुकाबले 596.7 प्रतिशत अधिक है। ओएनजीसी को चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में कच्चे तेल के प्रत्येक बैरल के लिए 75.73 अमेरिकी डॉलर मिले, जबकि 2020-21 की इसी अवधि में यह आंकड़ा 43.20 डॉलर प्रति बैरल था। इस तरह अक्टूबर-दिसंबर 2021 में गैस की कीमत बढ़कर 2.90 डॉलर प्रति 10 लाख ब्रिटिश थर्मल यूनिट हो गई, जबकि एक साल पहले यह कीमत 1.79 डॉलर थी। कीमतों में यह उछाल उत्पादन में गिरावट की भरपाई से कहीं अधिक है। समीक्षाधीन अवधि में तेल उत्पादन 3.2 प्रतिशत गिरकर 54.5 लाख टन रहा, जबकि गैस ...
Valentine’s day पर खरीदना है सोना तो जानें हफ्ते भर में कितना महंगा हुआ गोल्ड-सिल्वर?

Valentine’s day पर खरीदना है सोना तो जानें हफ्ते भर में कितना महंगा हुआ गोल्ड-सिल्वर?

बिजनेस
नई दिल्ली अगर आप इस Valentine's day पर अपने पार्टनर को गोल्ड-सिल्वर का कुछ गिफ्ट करना चाह रहे हैं और सोना खरीदने के बारे में सोच रहे हैं, तो आपके लिए यह काम की खबर है। भारतीय सर्राफा बाजार में इस कारोबारी सप्ताह के दौरान सोना-चांदी की कीमतों में इजाफा हुआ है। शादियों और त्योहारों के सीजन के बीच इस हफ्ते सोना महंगा हुआ है। वहीं, चांदी भी महंगी हुई है।  कितना हुआ महंगा- सोने की कीमत (Gold price) 48 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गई है। वहीं, चांदी का भाव (Chandi ka Bhav) 61 हजार रुपये से बढ़कर 62 हजार रुपये प्रति किलो के करीब पहुंच गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (ibjarates.com) के मुताबिक, पूरे कारोबारी सप्ताह में 24 कैरेट सोना (Gold) 640 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा हुआ है। जबकि चांदी के भाव (Silver price) में 792 रुपये प्रति किलो से अधिक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।इंड...