Wednesday, September 2निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बिजनेस

तेल बिगाड़ रहा खेल, महंगाई के खिलाफ लड़ाई में दे रहा बड़ा झटका

तेल बिगाड़ रहा खेल, महंगाई के खिलाफ लड़ाई में दे रहा बड़ा झटका

बिजनेस
नई दिल्ली खाद्य तेल (खाने में इस्तेमाल होने वाला तेल) की बढ़ती कीमतें महंगाई को काबू करने से जुड़ी कोशिशों को बड़ा झटका दे रही हैं। दुनिया में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले पाम ऑयल की कीमतों में इस साल 15 फीसदी का उछाल आया है और इसके प्राइसेज रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गए हैं। वहीं, सोयाबीन ऑयल की कीमतों में 12 फीसदी की तेजी आई है। खाद्य तेल की बढ़ती कीमतें ग्लोबल फूड इनफ्लेशन को और मजबूती दे रही हैं, जो कि करीब-करीब रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गई है। ...
मुकेश अंबानी ने वापस लिया गौतम अडानी से एशिया के सबसे बड़े अमीर का ताज, 14वें स्थान पर फिसले मार्क जुकरबर्ग

मुकेश अंबानी ने वापस लिया गौतम अडानी से एशिया के सबसे बड़े अमीर का ताज, 14वें स्थान पर फिसले मार्क जुकरबर्ग

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
नई दिल्ली दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट में बुधवार को एक बार फिर  बड़ा उलटफेर हुआ। कुछ दिन पहले एशिया और भारत के सबसे बड़े अरबपति मुकेश अंबानी को पछाड़ने वाले अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी को एक बार फिर अंबानी ने पीछे छोड़ दिया है। फोर्ब्स रियल टाइम बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक बुधवार सुबह अंबानी की संपत्ति में 2.1 अरब डॉलर का इजाफा हुआ, जबकि अडानी की संपत्ति में 1.9 अरब डॉलर की सेंध लग गई। इस वजह से अंबानी ने एक बार एशिया के सबसे बड़े अरबपति बन गए हैं। ...
दो बड़ी सरकारी कंपनियों की संपत्ति को बेचने के लिए सरकार को है एक और रतन टाटा का इंतजार 

दो बड़ी सरकारी कंपनियों की संपत्ति को बेचने के लिए सरकार को है एक और रतन टाटा का इंतजार 

बिजनेस
नई दिल्ली सरकार दो और सरकारी कंपनियों की असेट बेंचने के लिए अपनी कोशिशें और तेज करेगी। पहली नीलामी में कमजोर प्रतिक्रिया मिलने के बाद सरकार सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार इकाइयों भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) और महानगर टेलीकॉम निगम लिमिटेड (MTNL) की गैर-प्रमुख संपत्तियों की फिर से बोली लगाएगी। एक सरकारी अधिकारी ने बताया कि पहले नीलामी के दौरान वास्तव में ज्यादा उत्साह देखने को नहीं मिला। मुंबई में कुछ फ्लैटों के लिए कुछ बोलियां आई हैं लेकिन राजपुरा और हैदराबाद में जमीन पर कोई बोली लगाने वाला नहीं आया है। इस कारण फिर से बोली लगाई जाएगी।...
लिस्टिंग के बाद रॉकेट की तरह भाग रहा अडानी का यह शेयर, 2 दिन में 40% का जोरदार रिटर्न

लिस्टिंग के बाद रॉकेट की तरह भाग रहा अडानी का यह शेयर, 2 दिन में 40% का जोरदार रिटर्न

बिजनेस
नई दिल्ली अडानी विल्मर आईपीओ (Adani wilmar IPO) में पैसे लगाने वाले निवेशकों को बंपर कमाई हो रही है। 12.18 बजे बीएसई पर अडानी विल्मर के शेयर 19.98 फीसदी की जबरदस्त तेजी के साथ 318.20 रुपये पर कारोबार कर रहे हैं। बीएसई पर अडानी विल्मर के शेयरों में अपर सर्किट लगा है। इससे पहले कल 8 फरवरी को लिस्टिंग डे कंपनी के शेयरों में 20 फीसदी तक का अपर सर्किट लग गया था। हालांकि, शुरुआत थोड़ी कमजोर थी, लेकिन बाद में शेयरों में तेजी दिखने लगी और फिर कल के कारोबार में यह शेयर 16 फीसदी से अधिक चढ़ कर बंद हुआ। ...
Bank हड़ताल और छुट्टियों की वजह से इस महीने अगले 11 दिन बंद रहेंगे बैंक 

Bank हड़ताल और छुट्टियों की वजह से इस महीने अगले 11 दिन बंद रहेंगे बैंक 

बिजनेस
नई दिल्ली अगर आपको बैंक से रिलेटेड कोई जरूरी काम है तो यह खबर आपके लिए ही है। इस महीने फरवरी के अगले 19 दिन में कई दिन बैंक बंद (Bank band) रहने वाले हैं। बैंक हड़ताल (Bank strike) और ऑफिशियल छुट्टियों को मिलाकर कुल 11 दिन बैंकों में कामकाज बंद नहीं होंगे। दरअसल, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की ओर से जारी लिस्ट के मुताबिक, फरवरी में 11 दिन में 9  दिन बैंकों की छुट्टियां (Bank holidays) रहेंगी। इन छुट्टियों में दूसरे व चौथे शनिवार और रविवार की साप्ताहिक अवकाश भी शामिल हैं। बता दें कि ये छुट्टियां सभी राज्यो में लागू नहीं होंगी। इसके अलावा इस महीने दो दिन हड़ताल भी है जिसके चलते बैंक ब्रांच में काम नहीं होने वाला है। ऐसे में बैंकों का कामकाज निपटाने के लिए घर से निकलने से पहले बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट (Bank Holidays List) जरूर देख लें। ...
LIC की इस पॉलिसी में एक बार प्रीमियम देकर जिंदगी भर पाएं 12000 रुपये महीना

LIC की इस पॉलिसी में एक बार प्रीमियम देकर जिंदगी भर पाएं 12000 रुपये महीना

बिजनेस
नई दिल्ली कोविड -19 महामारी के दौरान फाइनेंसियल स्टेबिलिटी और इंश्योरेंस के प्रति लोगों की दिलचस्पी बढ़ी है। ऐसे में अगर आप भी कोई इंश्योरेंस प्लान लेने की सोच रहे हैं तो आपके लिए यह काम की खबर हो सकती है। आप देश की सबसे बड़ी इंश्योरेंस कंपनी एलआईसी (LIC insurance policy) का प्लान लेना चाह रहे हैं तो आपके लिए LIC सरल पेंशन योजना (LIC Saral Pension Yojna) बेहतर ऑप्शन हो सकता है। यह एक नॉन-लिंक्ड, एकल प्रीमियम, व्यक्तिगत तत्काल वार्षिकी योजना है। इस प्लान को पति/पत्नी के साथ भी लिया जा सकता है। ...
मोदी सरकार का एलन मस्क को जवाब: बाजार भारत का हो और रोजगार चीन के लोगों को मिले, यह नहीं चलेगा

मोदी सरकार का एलन मस्क को जवाब: बाजार भारत का हो और रोजगार चीन के लोगों को मिले, यह नहीं चलेगा

बिजनेस
नई दिल्ली भारतीय बाजार में एंट्री दुनिया के सबसे रईस व्यक्ति एलन मस्क (Elon Musk) की इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला (Tesla) लंबे समय से राह देख रही है। जहां मस्क इलेक्ट्रिक कारों पर टैक्स ब्रेक के लिए मोदी सरकार रिक्वेस्ट कर रहे हैं वहीं, दूसरी तरफ सरकार मस्क की बात मानने के लिए राजी नहीं है। इस बीच केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने मंगलवार को एक बयान दिया है। उन्होंने अपने बयान में कहा है कि टेस्ला को तब तक छूट नहीं दी जाएगी जब तक कि वह भारत में मैन्युफैक्चरिंग स्टार्ट नहीं कर देती। उन्होंने कहा यह संभव नहीं कि टेस्ला का बाजार भारत में हो और रोजगार चीन में पैदा हो। ...
फेसलेस असेसमेंट को आसान बनाने पर जोर, करदाताओं को व्यक्तिगत सुनवाई का भी मौका मिलेगा

फेसलेस असेसमेंट को आसान बनाने पर जोर, करदाताओं को व्यक्तिगत सुनवाई का भी मौका मिलेगा

बिजनेस
नई दिल्ली।  केंद्र सरकार ने आम बजट 2022-23 में आयकर व्यवस्था से जुड़ा अहम बदलाव किया है। इस बदलाव के बाद करदाताओं को फेसलेस असेसमेंट सिस्टम के दायरे में व्यक्तिगत सुनवाई का भी मौका मिल सकेगा। हालांकि ये सिर्फ और सिर्फ वीडियो संवाद के जरिए ही किया जाएगा। साथ ही सभी आयकर विभाग के प्रिंसिपल चीफ कमिश्नर या फिर प्रिंसिपल डायरेक्टर जनरल को इससे जुड़ी समुचित व्यवस्था केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड के दिशानिर्देशों के अनुरूप करने के लिए भी कहा गया है। यह भी कहा गया है कि ऐसा हर मामले में जरूरी नहीं है, सिर्फ उन्हीं मामलों के लिए ये व्यवस्था होगी जिनमें करदाता निजी और मौखिक सुनवाई की मांग करेगा। आयकर विभाग के मुताबिक टैक्स विवादों में कमी लाने के मकसद से ये अहम बदलाव किया गया है। ताकि करदाता विभाग को ये कहकर कोर्ट में न घसीट सके कि फेसलेस व्यवस्था से उसकी बात ठीक से नहीं सुनी गई।आयकर विभाग की...
शेयर बाजार में बड़ी गिरावट! सेंसेक्स 1,023 अंक टूटा, निवेशकों को एक दिन में हुआ 3 लाख करोड़ रुपये का नुकसान

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट! सेंसेक्स 1,023 अंक टूटा, निवेशकों को एक दिन में हुआ 3 लाख करोड़ रुपये का नुकसान

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
दिल्ली सोमवार का दिन शेयर बाजार के लिए 'ब्लैक मंडे' साबित हुआ। आज के कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट देखने को मिली। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) 1023.63 अंक यानी 1.75% टूटकर 57,621.19 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 302.70 अंकों यानी 1.73% की गिरावट के साथ 17,213.60 बंद हुआ है। सेंसेक्स के 30 शेयर्स में से 5 स्टॉक बढ़त में जबकि 25 गिरावट में बंद हुए। बीएसई पर आज सबसे अधिक HDFC बैंक के शेयर में 3.65 फीसदी की गिरावट है, इसके बाद एलटी, बजाज फाइनेंस के शेयरों में 3 फीसदी की बड़ी गिरावट रही। उधर, निफ्टी नेक्स्ट 50, निफ्टी मिडकैप, निफ्टी बैंक और निफ्टी फाइनेंशियल इंडेक्स में गिरावट रही। निवेशकों को हुआ 3 लाख करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान बता दें कि पिछले तीन कारोबारी दिनों की गिरावट से निवेशकों को करीब 6.7 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। बीएसई...
इनकम टैक्स बचाने के 7 तरीके, 31 मार्च से पहले कर लें ये उपाय

इनकम टैक्स बचाने के 7 तरीके, 31 मार्च से पहले कर लें ये उपाय

बिजनेस
नई दिल्ली चालू वित्त वर्ष 2021-22 खत्म होने में अब दो महीने से भी कम समय रह गया है। कंपनियां अब एडावांस टैक्स भी काटनी शुरू कर चुकी हैं। अगर आप आप ज्यादा से ज्यादा टैक्स बचाना चाहते हैं तो बेहतर होगा कि जल्द से जल्द कुछ काम निपटा लें। सीए अजय बगड़िया ऐसे कई तरीके बता रहे हैं, जिनसे आप इनकम टैक्स के सेक्शन 80सी के तहत 1.50 लाख रुपये टैक्स सेविंग कर सकते हैं। वैसे 80सी के अलावा भी कई ऐसे उपाय हैं, जिनसे आप टैक्स बचा सकते हैं। बेटी बचाएगी आपका इनकम टैक्स यदि आपकी बेटी की उम्र 10 वर्ष से कम है तो उसके नाम पर सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश कर सकते हैं। इस पर ब्याज दर 7.6 प्रतिशत है। इस पर भी टैक्स कटौती का लाभ मिलता है।  वहीं बगड़िया बताते हैं कि हाउसिंग रेंट अलाउंस पर टैक्स छूट की गणना इस आधार पर की जाती है कि आप मेट्रो शहर में (50 प्रतिशत) रहते हैं या गैर-मेट्रो सिटी (40 प्रतिश...