मास ऑडियंस को आसानी से समझ आए, इसलिए अजय देवगन और अमिताभ बच्चन की फिल्म का टाइटल चेंज कर किया गया ‘रनवे 34’
मुंबई
अक्सर विवादों से बचने के लिए फिल्मों के टाइटल रिलीज से ठीक पहले तक चेंज होते रहे हैं। मिसाल के तौर पर आयुष शर्मा की 'लवयात्री', अक्षय कुमार की 'लक्ष्मी बॉम्ब', कार्तिक आर्यन की अपकमिंग साजिद नाडियाडवाला के बैनर की फिल्म और सलमान खान की 'भाईजान', इन सभी फिल्मों के पहले नाम कुछ और थे। अजय देवगन और अमिताभ बच्चन की अपकमिंग फिल्म 'रनवे 34' के साथ भी हाल में ऐसा हुआ। इसकी वजह फिल्म से जुड़े लोगों ने खास तौर पर दैनिक भास्कर से शेयर की। पहले इस फिल्म का नाम 'मेडे' था।...








