Sunday, May 17निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

मनोरंजन

नोरा फतेही और जैकलीन फर्नांडिस को ED का समन, 200 करोड़ की ठगी के मामले में पूछताछ के लिए बुलाया

नोरा फतेही और जैकलीन फर्नांडिस को ED का समन, 200 करोड़ की ठगी के मामले में पूछताछ के लिए बुलाया

मनोरंजन
बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही और जैकलीन फर्नांडीज को ED (इन्फोर्समेंट डायरेक्टोरेट) ने पूछताछ के लिए बुलाया है। नोरा दिल्ली स्थित ED ऑफिस पहुंच गई हैं। जैकलीन से कल यानी 15 अक्टूबर को पूछताछ होगी। इन दोनों से सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी और फिरौती के मामले में पूछताछ की जानी है। बता दें, इससे पहले जैकलीन को तलब किया गया था। लेकिन, वह ED के सामने पेश नहीं हुईं थी। जिसके बाद ED ने पूछताछ को पोस्टपोन कर दिया था।...
इंटीरियर डिजाइनर के खिलाफ शिकायत करने के बाद पुलिस की लापरवाही पर भड़कीं मीरा चोपड़ा

इंटीरियर डिजाइनर के खिलाफ शिकायत करने के बाद पुलिस की लापरवाही पर भड़कीं मीरा चोपड़ा

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
1920 और सेक्शन 375 जैसी फिल्मों में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस मीरा चोपड़ा इन दिनों अपने इंटीरियर डिजाइनर के खिलाफ केस कर सुर्खियों में हैं। इंटीरियर डिजाइनर द्वारा अभद्रता और धोखाधड़ी किए जाने के बाद एक्ट्रेस ने ओशिवारा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई थी, हालांकि दो महीने बीतने के बाद भी पुलिस द्वारा कोई एक्शन नहीं लिया गया है। अब एक्ट्रेस ने इस मामले में भड़कते हुए कार्यवाही करने की मांग की है। एक्ट्रेस ने बॉम्बे टाइम्स से बातचीत में कहा, मैंने दो महीने पहले इंटीरियर डिजाइनर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई थी, फिर भी अब तक उसके खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया गया है। इन लोगों का कानून और समाज के प्रति जवाबदेह होना चाहिए। अगर कोई उनसे सवाल नहीं करेगा तो इससे उन्हें ये बार-बार करने का बढ़ावा मिलेगा।...
शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की जमानत के खिलाफ हुए सोशल मीडिया यूजर्स

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की जमानत के खिलाफ हुए सोशल मीडिया यूजर्स

मनोरंजन
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान पिछले 6 दिनों से सलाखों के पीछे हैं। आर्यन को कॉर्डिएला क्रूज में चल रही हाई-प्रोफाइल रेव पार्टी से कस्टडी में लिया गया था, जिसके बाद उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। किला कोर्ट में जमानत याचिका खारिज होने के बाद अब आज सेशंस कोर्ट में आर्यन की जमानत अर्जी पर सुनवाई की जा रही है। लेकिन इसी बीच सोशल मीडिया यूजर्स ने जमानत के खिलाफ आवाज उठाते हुए ट्विटर पर #NoBailOnlyJail ट्रेंड करवा दिया है।...
कमाल आर खान का दावा; बोले-आर्यन की गिरफ्तारी के बाद स्टार किड्स कर रहे हैं देश छोड़ने की प्लानिंग

कमाल आर खान का दावा; बोले-आर्यन की गिरफ्तारी के बाद स्टार किड्स कर रहे हैं देश छोड़ने की प्लानिंग

मनोरंजन
शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान का क्रूज ड्रग बस्ट मामले में नाम आने से पूरी इंडस्ट्री अंदर से हिल गई है। इस बीच बी-टाउन में विवादों को तूल देने का काम करने वाले कमाल आर खान ने अब एक और खुलासा किया है। केआरके की एक पोस्ट सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रही है। इस पोस्ट में KRK ने कहा कि कई स्टार किड्स अब देश छोड़ने की प्लानिंग कर रहे हैं क्योंकि उन्हें अब यहां डर लग रहा है।...
जय भानुशाली की अभद्र गालियां सुनकर फूट-फूटकर रोए प्रतीक सहजपाल

जय भानुशाली की अभद्र गालियां सुनकर फूट-फूटकर रोए प्रतीक सहजपाल

मनोरंजन
टेलीविजन रियलिटी शो बिग बॉस 15 में इन दिनों हाई वॉल्टेज ड्रामा देखने मिल रहा है। हाल ही में बिग बॉस द्वारा सभी कंटेस्टेंट्स को एक टास्क दिया गया था जिसमें घरवालों और जंगलवासियों के बीच खूब झगड़ा हुआ है। टास्क के दौरान शमिता को चोट लगी जिसके बाद प्रतीक सहजपाल और जय भानुशाली के बीच जोरदार बहस छिड़ गई। बहस में जय ने प्रतीक की मां पर की अपमानजनक बातें कहीं जिससे उनका इमोशनल ब्रेकडाउन हो गया था। बहस के बाद प्रतीक अपना आपा खोते हुए हाथ-पैर पटकने लगे थे, जिस दौरान उन्हें सभी घरवाले कंट्रोल करते दिख रहे थे। फूट-फूटकर रोते हुए प्रतीक ने खुद को जोर-जोर से थप्पड़ मारना शुरू कर दिया था। प्रतीक इससे पहले भी जय भानुशाली द्वारा दी गई गालियों के बाद घर का शीशा तोड़ चुके हैं।...
सेट पर कोरोना का कहर : OMG 2 फिल्म के सेट पर क्रू मेंबर्स हुए कोविड पॉजिटिव

सेट पर कोरोना का कहर : OMG 2 फिल्म के सेट पर क्रू मेंबर्स हुए कोविड पॉजिटिव

मनोरंजन
कोरोना महामारी की मार के लंबे अंतराल के बाद धीरे-धीरे फिल्म इंडस्ट्री दोबारा पटरी पर आने की कोशिश में लगी हुई है। कई फिल्मों की शूटिंग अब फिर शुरू हो चुकी हैं, जिनमें पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम स्टारर फिल्म ओह माय गॉड 2 भी शामिल है, हालांकि फिल्म सेट पर क्रू मेंबर्स के कोविड पॉजिटिव होने के बाद दोबारा मेकर्स को शूटिंग रोकनी पड़ गई है। ओएमजी 2 फिल्म की शूटिंग पिछले कुछ दिनों से मुंबई में जारी थी, जहां हाल ही में 6 लोग कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। टेस्ट रिपोर्ट आने के बाद फिल्म के प्रोड्यूसर अश्विन वाल्दे ने दो हफ्तों के लिए शूटिंग रोक दी है। मिड डे ने फिल्म से जुड़े एक करीबी सूत्र के हवाले से बताया है कि 7 क्रू मेंबर्स की टेस्ट रिपोर्ट बीते हफ्ते पॉजिटिव आई है। ऐसे में सुरक्षा रखते हुए सभी को होम क्वारैंटाइन कर दिया गया है, जबकि बाकी यूनिट के लोगों का टेस्ट करवाया जा रहा है।...
ड्रग्स केस पर शत्रुघ्न सिन्हा बोले-शाहरुख खान का बेटा होने के कारण आर्यन को किया जा रहा टारगेट

ड्रग्स केस पर शत्रुघ्न सिन्हा बोले-शाहरुख खान का बेटा होने के कारण आर्यन को किया जा रहा टारगेट

मनोरंजन
ड्रग्स केस में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद से अब तक कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज उनकी फैमिली के सपोर्ट में उतर चुके हैं। अब हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में शत्रुघ्न सिन्हा ने भी शाहरुख खान का सपोर्ट किया है। साथ ही उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री को डरपोक भी बताया है। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा है कि शाहरुख खान का बेटा होने के नाते आर्यन को टारगेट किया जा रहा है।...
‘स्लमडॉग मिलेनियर’ फेम फ्रीडा पिंटो ने करीबी दोस्तों के साथ सेलिब्रेट किया गोद भराई का फंक्शन

‘स्लमडॉग मिलेनियर’ फेम फ्रीडा पिंटो ने करीबी दोस्तों के साथ सेलिब्रेट किया गोद भराई का फंक्शन

मनोरंजन
एक्ट्रेस फ्रीडा पिंटो जल्द ही मां बनने वाली हैं और अब उनके करीबी दोस्तों ने उन्हें एक परफेक्ट बेबी शॉवर दिया है। एक्ट्रेस ने इस स्पेशल सेलिब्रेशन की कुछ फोटोज सोशल मीडिया के जरिए अपने फैन्स के साथ शेयर की और एक प्यार भरा कैप्शन भी दिया। फोटोज में फ्रीडा एक सिंपल व्हाइट ड्रेस में, इयररिंग्स, डुअल नेकलेस और गोल्डन बैंगल्स में बहुत खूबसूरत लग रहीं थीं।...
राजकुमार राव और कृति सेनन स्टारर ‘हम दो हमारे दो’ का ट्रेलर रिलीज, 29 अक्टूबर को ओटीटी पर आएगी फिल्म

राजकुमार राव और कृति सेनन स्टारर ‘हम दो हमारे दो’ का ट्रेलर रिलीज, 29 अक्टूबर को ओटीटी पर आएगी फिल्म

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
एक्टर राजकुमार राव और कृति सेनन की अपकमिंग फिल्म 'हम दो हमारे दो' का ट्रेलर सोमवार को रिलीज कर दिया गया है। कृति सेनन ने खुद सोशल मीडिया पर इस फैमिली ड्रामा फिल्म का ट्रेलर फैंस के साथ शेयर किया है। ट्रेलर के कैप्शन में उन्होंने लिखा, "हमारे ट्रेलर के साथ अब होगी यह दिवाली फैमिली वाली।"
अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर राइटर सलीम खान ने बताई दिल की बात

अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर राइटर सलीम खान ने बताई दिल की बात

मनोरंजन
मुंबई अमिताभ बच्चन को अब रिटायर हो जाना चाहिए। जिंदगी में जो कुछ अचीव करना था वह उन्होंने अचीव कर लिया है। जिंदगी में कुछ साल सिर्फ अपने लिए भी होने चाहिए। कद्दावर राइटर सलीम खान ने अमिताभ बच्चन को जन्मदिन की मुबारकबाद के साथ बड़े प्यार से यह दिल की बात बताई है। अमिताभ के इस जन्मदिन पर बात करते हुए सलीम खान ने बताया कि अमिताभ ने सर्वोत्तम पारी खेल ली है। जो कुछ अचीव करना था वह सब अचीव कर लिया है । बहुत अच्छा काम किया है। इसलिए अब वह का की भागदौड़ से मुक्त हो सकतें है। उन्हें बहुत ग्रेसफुली रिटायर हो जाना चाहिए। अपना नजरिया बताते हुए सलीम ने कहा कि रिटायरमेंट की व्यवस्था इसलिए तो थी कि आदमी कुछ साल अपनी मर्जी के मुताबिक सिर्फ अपने लिए ही जी ले। शुरू की जिंदगी पढ़ने और कुछ बनने में गुजर जाती है। बीवी-बच्चों की जिम्मेदारी होती है। पर बाद में आदमी रिटायर होता है। कुछ लोग घूमने जाते हैं। कुछ...