जब जैकी श्रॉफ की पत्नी आयशा ने गुंडों की जमकर की थी पिटाई, यह देखकर उनसे डर गए थे एक्टर
जैकी श्रॉफ ने टीवी शो डांस दीवाने 3 पर अपनी पत्नी आयशा श्रॉफ के बारे में कुछ अनजाने पहलुओं पर बात की उन्होंने कहा कि वह एक बार उनके और उनके दोस्त के बचाव में आई थी जब एक 'गैंग' उन्हें मारने आया था। उसी समय शो के होस्ट राघव जुयाल ने जैकी श्रॉफ और उनके को-गेस्ट सुनील शेट्टी से पूछा कि क्या वे अपनी पत्नियों से डरते हैं, तो दोनों ने 'हां' कहने वाला प्लेकार्ड उठा लिया। जहां जैकी ने आयशा श्रॉफ से शादी की है, वहीं सुनील की पत्नी माना शेट्टी हैं।
जैकी ने कहा मैं हमेशा से डरता आया हूं
जैकी ने विस्तार से बताया कि जब से उन्होंने आयशा को कुछ गुंडों को पीटते हुए देखा है, तब से वह उनसे डरते हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने कहा, "खाली नाम दादा है बिड़ु। मैं हमेशा से डरता आया हूं, आज से नहीं पहले से। मैने नेपियंस रोड पे, फाइट करता हुआ देखा मेरी पत्नी को, दोस्त के लिए।" जैकी ने आगे बताया, "मेरा द...








