Wednesday, May 6निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

मनोरंजन

हसीन दिलरुबा की कास्टिंग पर रंगोली चंदेल बोलीं- दूसरे टैलेंट्स को भी देखें, गलत कास्टिंग करके फिल्में बर्बाद मत करो यार

हसीन दिलरुबा की कास्टिंग पर रंगोली चंदेल बोलीं- दूसरे टैलेंट्स को भी देखें, गलत कास्टिंग करके फिल्में बर्बाद मत करो यार

मनोरंजन
तापसी पन्नू की हालिया रिलीज हसीन दिलरुबा क्रिटिक को कुछ खास पसंद नहीं आई। इस बात से खुश होने के बाद रंगोली चंदेल ने फिल्म की कास्टिंग पर अपने विचार शेयर रखे है। रंगोली के मुताबिक इस भूमिका के लिए अदिति राव हैदरी ज्यादा सूटेबल थीं। अदिति की एक और फोटो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "मैं उसे हसीन दिलरुबा में रानी के रूप में देखना चाहती हूं न कि कोई अंकल प्लीज। मुझे टॉर्चर से बख्श दो।" रंगोली ने लिखा सस्ती कंगना क्यों याररंगोली ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अदिति की एक फोटो के साथ लिखा, "मुझे सच में समझ में नहीं आता कि अदिति जैसी खूबसूरत प्रतिभाशाली एक्ट्रेस को हसीना दिलरुबा जैसी फिल्में क्यों नहीं मिलतीं, वह आधुनिक लेकिन कमजोर गृहिणी की भूमिका में परफेक्ट थीं। तापसी अंकल क्यों ?? वह उस रोल के लिए बहुत एथलेटिक और स्ट्रॉन्ग बॉडी वाली लग रही थी। यह कंगना हैंगओवर क्यों यार... कंगना केवल एक हो स...
सड़क चौड़ी करने के लिए BMC अमिताभ बच्चन के बंगले प्रतीक्षा की दीवार तोड़ेगा, 2017 में दिया था नोटिस

सड़क चौड़ी करने के लिए BMC अमिताभ बच्चन के बंगले प्रतीक्षा की दीवार तोड़ेगा, 2017 में दिया था नोटिस

मनोरंजन
मुंबई बृहन्मुंबई नगर निगम (‌BMC) ने सड़क चौड़ी करने के लिए अमिताभ बच्चन के बंगले प्रतीक्षा के एक हिस्से को गिराने की कार्रवाई शुरू कर दी है। बच्चन परिवार को नोटिस दिया था कि उनके बंगले की जमीन का एक हिस्सा संत ज्ञानेश्वर सड़क के लिए BMC ले लेगा। नगर निगम ने अब अपने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वो बंगले का सीमांकन करें। संत ज्ञानेश्वर मार्ग चंदन सिनेमा के इलाके को इस्कॉन मंदिर की ओर बनी लिंक रोड से जोड़ता है। BMC के मुताबिक, इसी सड़क को चौड़ा करने के लिए अमिताभ के बंगले की दीवार को गिरा दिया जाएगा। पहले बंगले से सटे प्लॉट की दीवार तोड़ी थीBMC ने अमिताभ बच्चन को 2017 में नोटिस दिया था। तब अमिताभ बच्चन के बंगले से सटे प्लॉट की दीवार तोड़ दी गई थी और नाला बना दिया गया था। मगर अमिताभ के बंगले के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं की गई थी। नोटिस के बावजूद अमिताभ के बंगले की दीवार न गिराए जाने प...
फैन्स को खूब भाया देवोलीना भट्टाचार्जी का अंदाज, जब एक्ट्रेस ने महिलाओं पर मोरल पुलिसिंग करने वालों को जवाब देते हुए कहा- तुम सबकी तो मैं

फैन्स को खूब भाया देवोलीना भट्टाचार्जी का अंदाज, जब एक्ट्रेस ने महिलाओं पर मोरल पुलिसिंग करने वालों को जवाब देते हुए कहा- तुम सबकी तो मैं

मनोरंजन
एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक मोनोक्रोम वीडियो क्लिप साझा की और बताया कि कैसे महिलाओं को मोरल पुलिसिंग का सामना करना पड़ता है। साथ ही उन्होंने वीडियो में एक आदमी के सवाल पर लिप्सिंग करते हुए सुना जा सकता है, 'तू लड़की होके इतनी गलियां कहां से देती है?' जवाब में देवोलीना कहती हैं, 'मुंह से'। देवोलीना ने किया लड़कियों को सपोर्ट देवोलीना भट्टाचार्जी ने अपने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, "गाली तो जैसे लड़कों की पुश्तैनी खजाना है...लड़की छोटे कपड़े नहीं पहन सकती। लड़की गाड़ी नहीं चला सकती। लड़की उलटे जवाब नहीं दे सकती। लड़की कमा नहीं सकती। लड़की घर का बेटा नहीं बन सकती। लड़की रात को घूम नहीं सकती। लड़की स्मोक नहीं कर सकती। लड़की दारू नहीं पी सकती। लड़की अफेयर्स नहीं कर सकती। लड़की ये नहीं वो नहीं...तुम सबकी तो मैं।" फैन्स ने की देवोलीना की प्रशंसा वीडियो...
आमिर खान के तलाक के बाद सोशल मीडिया पर टॉप ट्रेंड में हैं फातिमा सना शेख, अफेयर की अफवाहों को पहले ही नकार चुकी हैं ‘दंगल गर्ल’

आमिर खान के तलाक के बाद सोशल मीडिया पर टॉप ट्रेंड में हैं फातिमा सना शेख, अफेयर की अफवाहों को पहले ही नकार चुकी हैं ‘दंगल गर्ल’

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान की दूसरी शादी भी टूट चुकी है। आमिर और किरण ने एक साझा बयान जारी कर यह खबर दी है। आमिर खान के तलाक की खबर आते ही 'दंगल गर्ल' के नाम से मशहूर 29 साल की फातिमा सना शेख सोशल मीडिया पर टॉप ट्रेंड में है। दरअसल, आमिर और फातिमा 2016 में सुपरहिट फिल्म दंगल में को-स्टार रह चुके हैं। इस फिल्म में साथ काम करने के दौरान ही दोनों की नजदीकियों की खबरें आने लगी थीं। इसके बाद जब फातिमा सना शेख को ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तां’ फिल्म के लिए भी साइन किया गया तब यह कहा जाने लगा कि आमिर ने खुद फातिमा को साइन करने का आग्रह किया था। लेकिन किरण राव ने तब यह स्टेटमेंट दिया था कि फातिमा को फिल्म में साइन करना आमिर का फैसला नहीं था। क्रिएटिव टीम ने साथ मिलकर ही फातिमा को इस किरदार के लिए चुना था। तब भी ऐसी खबरें आईं कि आमिर फातिमा के किरदार पर ज्यादा फोकस कर रहे हैं। इस बात को लेकर फिल्म की दू...
रोनित रॉय ने अपने करीबी दोस्त को किया याद, बोले- राज चाहते थे कि मैं उनकी वेब सीरीज में एक ‘मास्टरमाइंड’ का इंपोर्टेंट रोल प्ले करूं

रोनित रॉय ने अपने करीबी दोस्त को किया याद, बोले- राज चाहते थे कि मैं उनकी वेब सीरीज में एक ‘मास्टरमाइंड’ का इंपोर्टेंट रोल प्ले करूं

मनोरंजन
एक्टर रोनित रॉय ने अपने करीबी दोस्त, दिवंगत फिल्ममेकर राज कौशल और एक्ट्रेस मंदिरा बेदी के पति को याद किया और बताया कि कुछ समय पहले राज ने उन्हें फोन करके कहा था कि वे चाहते हैं कि रोनित उनकी वेब सीरीज में एक 'मास्टरमाइंड' का इंपोर्टेंट रोल निभाएं। राज ने रोहित को ऑफर किया था एक मास्टरमाइंड का रोल रोनित रॉय ने कहा, "उन्होंने मुझसे कहा कि वह चाहते हैं कि मैं सीरीज में एक बहुत ही इंपोर्टेंट रोल निभाऊं और उन्हें पहले पार्ट में थोड़े समय के लिए मेरी जरूरत होगी। हो सकता है कि दूसरे पार्ट में उन्होंने मुझे शामिल करने का प्लान बनाया हो। फिर, राज ने मुझसे यह भी कहा कि वह चाहते हैं कि मैं शो में मास्टरमाइंड का रोल निभाऊं जिसका चेहरा पहले पार्ट के एंड में बेनकाब था।" रोनित ने सीरीज की शूटिंग शुरू नहीं की थी रोनित से जब यह पूछा गया कि क्या उन्होंने शो के लिए शूटिंग की थी, तो जवाब में उन्हो...
रणबीर कपूर थे देल्ही-बेली फिल्म के लिए आमिर खान की पहली पसंद, एक्टर के ठुकराने पर इमरान खान के हाथ लगी थी फिल्म

रणबीर कपूर थे देल्ही-बेली फिल्म के लिए आमिर खान की पहली पसंद, एक्टर के ठुकराने पर इमरान खान के हाथ लगी थी फिल्म

मनोरंजन
साल 2011 में रिलीज हुई देल्ही-बेली एक जबरदस्त हिट साबित हुई थी, हालांकि डायरेक्टर अभिनय देव की मानें तो इस फिल्म के लिए रणबीर कपूर ही प्रोड्यूसर आमिर खान की पहली पसंद थे। लेकिन रणबीर ने किसी कारण से फिल्म करने से इनकार कर दिया और आमिर ने अपने भांजे इमरान को इस फिल्म में कास्ट कर लिया था। नाराज हो गए थे इमरान खान इमरान खान, बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान के भांजे हैं, लेकिन इसके बावजूद आमिर ने अपनी फिल्म में रणबीर कपूर को अपनी पहली पसंद बना लिया था। इस बात को जानकर इमरान काफी दुखी हुए थे कि उनके मामू ने फिल्म के लिए पहली प्रायोरिटी नहीं समझा। ये सिर्फ तब ही हुआ जब रणबीर ने फिल्म ठुकरा दी। क्यों रणबीर कपूर ने ठुकरा दी आमिर की फिल्म रणबीर ने फिल्म ठुकराने का कारण बताते हुए फिल्म के डायरेक्टर अभिनय देव से कहा था, मैंने बस ये सोचा कि फिल्म के प्रीमियर में अपने पैरेंट्स ...
कोरियोग्राफर सरोज खान की जिंदगी पर बायोपिक बना रहे हैं टी-सीरीज के भूषण कुमार, बेटी सुकैना और बेटे राजू से मिली अनुमति

कोरियोग्राफर सरोज खान की जिंदगी पर बायोपिक बना रहे हैं टी-सीरीज के भूषण कुमार, बेटी सुकैना और बेटे राजू से मिली अनुमति

मनोरंजन
बॉलीवुड के कई ब्लॉकबस्टर गानों में जान फूंक देने वालीं सरोज खान ने 03 जुलाई 2020 में दम तोड़ दिया था। लिजेंड्री कोरियोग्राफर सरोज खान की मौत इंडस्ट्री के लिए बड़ा नुकसान था। अब आज उनकी मौत के एक साल बाद प्रोड्यूसर भूषण कुमार ने उनकी संघर्षों से भरी जिंदगी पर बायोपिक बनाने की घोषणा की है। सरोज खान की पहली डेथ एनिवर्सरी पर टी-सीरीज द्वारा उनकी बायोपिक पर ऑफिशियली अनाउंसमेंट कर दी गई है। फिल्म बनाने के लिए मेकर्स ने सरोज के बच्चों सुकैना और राजू खान से भी अनुमति ले ली है। अपने स्टेटमेंट में भूषण कुमार ने कहा, सरोज खान जी ने ना सिर्फ अपने डांस से एक्टर्स की परफॉर्मेंस को यादगार बनाया है बल्कि हिंदी सिनेमा में कोरियोग्राफी में एक क्रांति लाई है। उनके डांस फॉर्म्स एक कहानी बयां करते हैं जो फिल्ममेकर के लिए बेहद मददगार होता है। आगे उन्होंने कहा, सरोज जी की जर्नी 3 साल की उम्र से शुरू...
लगान के सेट पर पहली बार मिले, एक फोन कॉल से शुरू हुई डेटिंग; करीब डेढ़ साल लिव-इन में रहे, फिर 2005 में की थी शादी

लगान के सेट पर पहली बार मिले, एक फोन कॉल से शुरू हुई डेटिंग; करीब डेढ़ साल लिव-इन में रहे, फिर 2005 में की थी शादी

मनोरंजन
बॉलीवुड एक्टर आमिर खान और उनकी पत्नी किरण राव 15 साल बाद अलग हो गए हैं। दोनों ने शनिवार को एक ज्वाइंट स्टेटमेंट जारी कर आपसी सहमति से तलाक लेने की घोषणा की। आमिर और किरण ने 28 दिसंबर 2005 को शादी की थी। दोनों की रिलेशनशिप 'लगान' के सेट पर पहली बार मिलने के बाद एक फोन कॉल से शुरू हुई थी। 'लगान' के सेट पर हुई थी आमिर-किरण की पहली मुलाकात2001 में रिलीज हुई आमिर खान की फिल्म 'लगान' में किरण ने असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम किया था। ये 2000 की बात है जब शूटिंग के दौरान किरण और आमिर की पहली मुलाकात हुई थी। आमिर खुद एक इंटरव्यू में बता चुके हैं कि उनका और किरण का पहली नजर का प्यार नहीं था। आमिर के लिए वे सिर्फ फिल्म यूनिट के लोगों में से एक ही थीं। उनका किरण से कोई खास परिचय नहीं था। दोस्ती तो ठीक है, लेकिन काम के अलावा उनकी किरण से कोई बात नहीं होती थी। शादी से पहले करीब डेढ़ स...
रणधीर कपूर नए घर में हुए शिफ्ट, बोले- मुझे चेंबूर वाले घर में बहुत अकेलापन महसूस होने लगा था

रणधीर कपूर नए घर में हुए शिफ्ट, बोले- मुझे चेंबूर वाले घर में बहुत अकेलापन महसूस होने लगा था

मनोरंजन
एक्टर रणधीर कपूर, जो अपने बांद्रा के नए घर में रहने लगे हैं, ने कहा कि वो अपने चेंबूर वाले घर में बहुत अकेलापन महसूस करने लगे थे। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि वो अपने 3,000 वर्ग फुट में फैले हुए नए घर को पहले से ज्यादा आरामदायक महसूस करते हैं। रणधीर ने शुक्रवार (3 जुलाई) को अपने नए घर में गृहप्रवेश की पूजा रखी, जिसमें करीना कपूर, करिश्मा कपूर, भाभी नीतू कपूर, भतीजी रिद्धिमा कपूर साहनी और भतीजा आधार जैन शामिल हुए थे। चेंबूर वाले घर में अकेला महसूस करने लगे थे रणधीर रणधीर ने बातचीत के दौरान कहा, "मैं यहां (नए घर) बेहतर महसूस कर रहा हूं। मैं पहले से और अधिक अकेला महसूस करने लगा था। यहां, मेरा परिवार बार-बार आ सकता है जैसे उन्होंने कुछ घंटे पहले किया था, यहां आज एक पूजा थी। वो आगे भी ऐसा करना जारी रखेंगे। यहां तक ​​कि मेरे दोस्त भी खार और बांद्रा से पास में ही रहते हैं।" रणधीर नहीं...
आर्ट डायरेक्टर राजेश मारुती सापते ने किया सुसाइड, वीडियो जारी कर लेबर यूनियन के राकेश मौर्य को ठहराया जिम्मेदार

आर्ट डायरेक्टर राजेश मारुती सापते ने किया सुसाइड, वीडियो जारी कर लेबर यूनियन के राकेश मौर्य को ठहराया जिम्मेदार

मनोरंजन
फिल्म इंडस्ट्री के आर्ट डायरेक्टर राजेश मारुती सापते ने पुणे में अपने घर पर आत्महत्या कर ली है। उन्होंने सुसाइड करने से पहले अपना एक वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में उन्होंने लेबर यूनियन से जुड़े राकेश मौर्य पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि राकेश मौर्य उन्हें लंबे समय से मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था। जिससे तंग आकर उन्होंने आत्महत्या करने का फैसला किया। राजेश सापते ने वीडियो में क्या कहा?राजेश मारुती सापते ने वीडियो में कहा, "नमस्कार, मैं राजेश मारुती सापते। मैं एक आर्ट डायरेक्टर हूं, मैंने अभी किसी भी प्रकार का नशा नहीं किया है। मैंने पूरी तरह सोच समझकर ये फैसला लिया है, क्योंकी मुझे कुछ चीजों से बहुत तकलीफ हो रही है। जिन में से एक वजह ये भी है कि राकेश मौर्य जो लेबर यूनियन से हैं, वे मुझे बहुत तकलीफ दे रहे हैं। मुझ पर किसी भी प्रकार का कर्ज नहीं है। सबक...