राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर बैंक प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित
श्रीगंगानगर । राजस्थान विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के तत्वावधान में 14 मई को आयोजित होने वाली आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजनार्थ एडीआर सेन्टर श्रीगंगानगर पर मीटिंग का आयोजन अध्यक्ष एवं जिला व सेशन न्यायाधीश सत्यनारायण व्यास की अध्यक्षता में बैंक प्रतिनिधियों के साथ किया गया।बैठक में व्यास द्वारा रालसा, जयपुर द्वारा सभी बैंक के स्टेट हैड के साथ बैठक में लिये गये निर्णय अनुसार उपस्थित सभी बैंक प्रतिनिधियों को आकर्षक एवं ऋण मुक्ति की वन टाईम सेटलमेंट (ओटीएस) योजना के तहत न्यूनतम सेटमेंट राशि पर ऋण से मुक्ति के विकल्प सुझाने पर बल देने को कहा। इसी प्रकार अधिकाधिक प्रकरणों को उक्त लोक अदालत के माध्यम से राजीनामें के जरिये निस्तारित करने के सकारात्मक प्रयास किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गजेन्द्र सिंह तेनगुरिया द्वारा बताया गया कि उक्त राष्ट्रीय लोक अदालत ...







