Tuesday, November 24निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

श्री गंगानगर

बेहत्तर काम करने वाले 308 पुलिसकर्मी सम्मानित

बेहत्तर काम करने वाले 308 पुलिसकर्मी सम्मानित

श्री गंगानगर
पुलिस लाईन में आयोजित हुआ कार्यक्रमश्रीगंगानगर (सीमा सन्देश)। बेहत्तर काम करने वाले 308 पुलिसकर्मियों को एसपी आनंद शर्मा ने सम्मानित किया है। जानकारी के पुलिस लाईन में सोमवार सुबह सात बजे एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें वर्ष 2019 व 2020 के सेवा चिन्ह वितरण किया गया। एसपी शर्मा के अनुसार 61 पुलिस अधिकारियों/ कर्मचारियों को सर्वाेत्तम सेवा चिन्ह, 82 को अति उत्तम और 165 को उत्तम सेवा चिन्ह वितरित किए गए। इसके अलावा 23 अप्रेल की रात बच्चे सहित गाड़ी छीन कर जाने वाले आरोपितों का पीछा कर मात्र 60 मिनट में पकड़ने वाली टीम को नगद प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। एसपी शर्मा ने बताया कि जिला पुलिस इस तरह यदि कार्य करती रहेगी तो आगामी दिनों में और भी अधिकारी व कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा।...
एडीजे कोर्ट का बाबू आथ कमिशनर से चार सौ रुपए की रिश्वत लेते ट्रेप

एडीजे कोर्ट का बाबू आथ कमिशनर से चार सौ रुपए की रिश्वत लेते ट्रेप

श्री गंगानगर
सीमा सन्देश न्यूजश्रीकरणपुर। एसीबी की टीम ने एडीजे कोर्ट श्रीकरणपुर के एक वरिष्ठ लिपिक को चार सौ रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो बीकानेर के एसपी गगनदीप सिंगला के अनुसार सोमवार सुबह श्रीगंगानगर चौकी की टीम ने कार्रवाई की। इसमें श्रीकरणपुर न्यायालय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश के वरिष्ठ लिपिक हेमंत कुमार पुत्र स्व. सत्यपाल निवासी मकान नंबर 128 पी ब्लॉक श्रीगंगानगर को रंगे हाथों रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया। टीम ने आरोपित के कब्जे से रिश्वत की राशि भी बरामद कर ली।अफसरों ने बताया कि श्रीकरणपुर वार्ड नंबर 24 निवासी रोशन लाल (30) पुत्र रामचंद्र नायक ने परिवाद दर्ज करवाया। इसमें बताया कि परिवादी ने एलएलबी की हुई है और एक अक्टूबर 2020 से रजिस्ट्रेशन करवाकर श्रीकरणपुर कोर्ट में एडवोकेट का करता हूं। इसके साथ ही जिला न्यायाधीश द्वारा अधीकृत आॅथ कमिशनर एवं साक्ष्य अभिलेख...
एडीएम के विरुद्ध अब प्रतिदिन विरोध प्रदर्शन

एडीएम के विरुद्ध अब प्रतिदिन विरोध प्रदर्शन

श्री गंगानगर
सीमा सन्देश न्यूजश्रीगंगानगर। एडीएम (प्रशासन) और अधिवक्ताओं के मध्य चल रहा विवाद बढता जा रहा है। अधिवक्ताओं द्वारा एडीएम के पुतला दहन के बाद कलक्टरेट के कर्मचारी उनके समर्थन में आए और बार एसोसिएशन पर दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए कलक्टर को ज्ञापन सौंपा था। इसी बीच सोमवार को अधिवक्ताओं ने एक बैठक हुई। इसमें हरी के बैराज से आने वाले जहरीले कैमिकल युक्त पानी व अतिरिक्त जिला कलक्टर भवानी सिंह पंवार को लेकर चर्चा हुई।बार एसोसिएशन अध्यक्ष सीताराम बिश्नोई ने बताया कि बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है कि एडीएम के विरूद्ध प्रतिदिन दोपहर एक बजे जिला कलक्टर कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इसके अलावा हरी के बैराज से आने वाले जहरीले कैमिकल युक्त पानी को बन्द करवाने के लिए अभियान तेज करने का निर्णय लिया गया है। अध्यक्ष सीताराम बिश्नोई ने बताया कि सुबह सोशल मीडिया पर कलक्टरेट के कर्मचा...
गांव से 20 किमी पैदल मार्च निकालकर कलक्टरेट पहुंचे ग्रामीण, बोले- नशे की सरेआम बिक्री, कार्यवाही करो

गांव से 20 किमी पैदल मार्च निकालकर कलक्टरेट पहुंचे ग्रामीण, बोले- नशे की सरेआम बिक्री, कार्यवाही करो

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
सीमा सन्देश न्यूजश्रीगंगानगर। खेलों में अग्रणी रहने वाले लालगढ़ जाटान के युवा अब नशे के चंगुल में इस कदर फंस चुके हैं कि 15-20 साल के युवा दिन भर चिट्टे के नशे में धुत रहते हैं। कई तो इसकी ओवर डोज के कारण अकाल मौत के मुंह में समा चुके हैं। लालगढ़ जाटान में बढ रहे नशे पर अंकुश लगाने के लिए सोमवार को बड़ी संख्या में गांव के युवा 20 किलोमीटर पैदल मार्च कर जिला कलक्टर से मिले और नशा बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कि।पैदल मार्च में शामिल लोगों का कहना था कि कल तक हैण्डबॉल में देश भर में अपनी छाप छोड़ने वाले लालगढ़ के युवा मेडिकेटिड, चिट्टा (स्मैक), अफिम सहित अन्य प्रकार के नशे के चंगुल में फंस चुके है। गांव में भारी मात्रा में खुलेआम इसकी बिक्री हो रही है। गांव ही नहीं बल्कि इसके आसपास के युवा भी इसकी गिरफ्त में है। पुलिस को इसकी जानकारी है परन्तु इसे बेचने वालों पर कोई कार्रवाई नहीं की जाती।...
52 लाख के निर्माण कार्यों के शिलान्यास- लोकार्पण

52 लाख के निर्माण कार्यों के शिलान्यास- लोकार्पण

श्री गंगानगर
8 एलएल में उप स्वास्थ्य केंद्र का विधायक ने किया शिलान्यासश्रीगंगानगर। विधायक राजकुमार गौड़ ने ग्राम पंचायत 5 एलएल के विभिन्न गांवों में 52 लाख रुपए से अधिक की लागत से विभिन्न निर्माण कार्य का शिलान्यास व लोकार्पण किये। गंगानगर विधायक राजकुमार गौड़ ने इन गांवों में निर्माण कार्यों का शिलान्यास-लोकार्पण और एमएलए कोटे से 12 लाख रुपये की लागत से दो कार्यों की घोषणा करते हुए अपने 3 साल के कार्यकाल की उपलब्धियां भी बताईं।ग्राम पंचायत 5 एलएल के गांव 3 एलएल में विधायक कोटे से राउप्रावि में कमरा निर्माण कार्य का शिलान्यास करते हुए विधायक गौड़ ने बताया कि उक्त कार्य पर 3.50 लाख रुपए की लागत आएगी। 3 एलएल गांव में ही राजकीय विद्यालय से हरपाल सिंह के घर तक बनने वाली इंटर लॉकिंग सड़क का निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। उक्त कार्य पर 7 लाख 62 हजार रुपए की लागत आएगी। गांव में 2 लाख 31 हजार रुपये की लागत से ब...
200 चैबंर्स व 3 बीघा भूमि के लिए न्यायाधिपति से मुलाकात

200 चैबंर्स व 3 बीघा भूमि के लिए न्यायाधिपति से मुलाकात

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर (सीमा सन्देश)। अपने निजी प्रवास पर शुक्रवार को सर्किट हाउस पहुंचे न्यायाधिपति मनोज गग्र राजस्थान उच्च न्यायालय जोधपुर से अधिवक्ताओं ने सर्किट हाउस में मुलाकात की। बार एसोसिएशन अध्यक्ष सीताराम बिश्नोई की अध्यक्षता में बार एसोसिएशन के प्रतिनिधिम मण्डल ने न्यायाधिपति से अधिवक्ताओं की समस्याओं को लेकर वार्ता की। इस दौरान पुरानी शुगर के पास बनने वाले न्यायालय परिसर में राजस्व न्यायालयों के अधिवक्ताओं के लिए मूलभूत सुविधाओं सहित 200 चैम्बर और 3 बीघा अतिरिक्त भूमि अधिवक्ताओं को उपलब्ध करवाने की मांग रखी। इसके लिए प्रतिनिधि मण्डल ने एक ज्ञापन भी न्यायाधिपति को सौंपा। इस दौरान बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सहित वरिष्ठ अधिवक्ता नवरंग चौधरी, चरणदास कबोज,जितेन्द्र किनरा, ओम रावल, जसवंत भादू, कुलवंत सिंह,विपिन सिद्ध, राजकुमार जैन, परमजीत कौर मुंजराल, मोनिका नागपाल आदि मौजूद थे।...
युवक से मारपीट कर 10 हजार छीने

युवक से मारपीट कर 10 हजार छीने

श्री गंगानगर
सीमा सन्देश न्यूजश्रीगंगानगर। शहर के पुरानी आबादी में एक युवक के साथ मारपीट और नगदी छीना झपटी की वारदात हो गई। मामला पुलिस तक पहुंचा, तब पुलिस ने मारपीट करने वालों पर केस दर्ज कर लिया।पुरानी आबादी थाना पुलिस के अनुसार हनुमानगढ़ जिले के गांव सूरांवाली निवासी अजय (26) पुत्र वेदप्रकाश ने रिपार्ट में बताया कि उदाराम चौक निवासी सुदेश व उसके पुत्र ने परिवादी के साथ मारपीट कर चोट पहुंचाई। इस दौरान शोर शराबा हुआ तो आरोपित मौके से फरार हो गए और दस हजार रूपए छीनकर ले गए। प्रकरण में अनुसंधान एसआई रामभज के सुपुर्द किया गया है। मारपीट का दूसरा मामला सदर थाना क्षेत्र में दर्ज हुआ। जिसमें पुरानी आबादी निवासी रवि नायक पुत्र अशोक कुमार नायक की रिपोर्ट पर केस दर्ज किया गया। परिवादी के अनुसार 18 मई को अपने किसी काम से सूरतगढ़ रोड पर जा रहा था। इस दौरान बिली उर्फ बिलिया सहित दो तीन अन्य लोगों ने मारपीट कर चोट प...
धोनी को नाबालिगा से दुष्कर्म करने पर सात साल कारावास

धोनी को नाबालिगा से दुष्कर्म करने पर सात साल कारावास

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर (सीमा सन्देश)। नाबालिगा से दुष्कर्म करने के दोषी धोनी को पोक्सो न्यायालय ने सात साल कठोर कारावास और 25 हजार रुपए अर्थदण्ड से दण्डित किया है। साथ ही न्यायालय ने पीड़िता को नियमानुसार प्रतिकर देने की भी अनुशंषा की है। पोक्सो न्यायालय की विशिष्ट लोक अभियोजक नवप्रीत कौर ने बताया कि 27 अगस्त 2015 को घमूड़वाली थाने में पीड़िता ने एफआईआर दर्ज कराई थी। इसमें बताया कि बीती रात वह अपने घर पर आंगन में सो रही थी । इसी दौरान तीन अज्ञात व्यक्ति मुंह पर नाकाब बांध कर आए आए और आरोपितों ने बंदूक की नोक पर उसका अपहरण कर लिया। आरोपित उसे एक निमार्णाधीन मकान में ले जहां दो ने पहरेदारी की और तीसरे ने उससे दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपित उसे मुख्य रोड पर छोड़कर भाग गए। इस पर एक ग्रामीण की मदद से उसके पिता को सूचना दी गई। पुलिस ने परिवाद के आधार पर मुकद्दमा दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने दौराने जांच इस मा...
पुरानी पेंशन योजना की बहाली पर विधायक जांगिड़ का अभिनंदन

पुरानी पेंशन योजना की बहाली पर विधायक जांगिड़ का अभिनंदन

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर (सीमा सन्देश)। राज्य सरकार द्वारा पुरानी पेंशन बहाली पर राजस्थान शिक्षक एवं पंचायतीराज कर्मचारी संघ द्वारा जिलाध्यक्ष इन्द्राज जाखड़ के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में सादुलशहर विधायक जगदीश चन्द्र जांगिड़ का शॉल ओढ़ाकर तथा स्मृति चिन्ह भेंटकर अभिनंदन किया गया। श्रीगंगानगर पंचायत समिति प्रधान का भी सम्मान किया गया। पुरानी पेंशन बहाली के ऐतिहासिक निर्णय के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभार व्यक्त किया गया। पूर्व प्रदेशाध्यक्ष जगन वर्मा ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा एनपीएस की जगह पुरानी पेंशन योजना लागू करके एवं विभिन्न योजनाओं के माध्यम से कर्मचारियों के हित में सराहनीय कार्य किया गया है। प्रदेश संयुक्त मंत्री संजीव बेदी ने कहा कि सरकार ने शिक्षा हित व स्वास्थ्य हित के लिए नई योजनाओं द्वारा कर्मचारी वर्ग को लाभान्वित किया गया है। जिलाध्यक्ष इन्द्राज जाखड़ ने कहा कि पुरानी पेंशन योजन...
पहली बार 2 टर्म में होगी सीबीएसई परीक्षा, सर्कुलर का इंतजार

पहली बार 2 टर्म में होगी सीबीएसई परीक्षा, सर्कुलर का इंतजार

श्री गंगानगर
सीमा सन्देश न्यूजश्रीगंगानगर। आरबीएसई की कक्षा 10वीं व 12वीं की वार्षिक परीक्षाएं 26 व 31 मार्च से शुरू हो चुकी हैं और सीबीएसई की 10वीं व 12वीं की परीक्षाएं 26 अप्रैल से शुरू हो रही हैं। वहीं अन्य कक्षाओं के विद्यार्थी प्रमोट होकर अगली कक्षाओं में चले गये हैं। ज्ञात रहे कि कोरोना महामारी के कारण इन बोर्ड कक्षाओं का पाठ्यक्रम 30 प्रतिशत तक कम कर दिया गया था। वहीं बोर्ड कक्षाओं के विद्यार्थी परीक्षाओं की तैयारी में जुट गये हैं। 26 अप्रैल से शुरू होने वाली परीक्षाएं 15 जून को सम्पन्न होंगी।...