Tuesday, November 24निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

श्री गंगानगर

काम पर गए मनरेगा कर्मियों की दर्ज नहीं की उपस्थिति

काम पर गए मनरेगा कर्मियों की दर्ज नहीं की उपस्थिति

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
-पंचायत कार्यालय पर लगाया धरना,मेट के खिलाफ कार्रवाई की मांगश्रीगंगानगर। मनरेगा में मस्टररोल के तहत बुधवार को काम पर गए मजदूरों की मेट ने उपस्थिति दर्ज करने से इंकार कर दिया। इससे नाराज मनरेगा कर्मियों ने ग्राम पंचायत कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में शामिल मनरेगा मजदूर दोपहर करीब दो बजे तक पंचायत कार्यालय में मेट के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर डटे रहे परन्तु उनकी सुनवाई नहीं हुई। ऐसे में बाद में उन्होंने किसी तरह प्रशासन गांव के संग अभियान के तहत लगे शिविर स्थल पर पहुंच विकास अधिकारी को मेट के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। मनरेगा कर्मी कमलजीत कौर, जसविन्द्र कौरन, बलदेव सिंह, जसमीत कौर,मनप्रीत कौर, जीतो कौर, सुखजीत कोर, जसवीर सिंह, गुरमेल सिंह, बलदेव कौर, गुरदेव कौर और कुलविद्र कौर के हसताक्षर युक्त ज्ञापन में बताया है कि ग्राम पंचायत मोहनपुरा में मनरेगा अ...
सरकारी अस्पतालों में सभी तरह की जांच व दवाइयां मिलेगी नि:शुल्क

सरकारी अस्पतालों में सभी तरह की जांच व दवाइयां मिलेगी नि:शुल्क

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
सीमा सन्देश न्यूज/जसवंत सुथारश्रीगंगानगर। सरकारी अस्पतालों में आने वाले मरीजों को अब जांच और दवाइयों के लिए परेशान नहीं होना पडेÞगा। सभी तरह की जांच और दवाईयां की व्यवस्था अस्पताल प्रशासन द्वारा नि:शुल्क की जाएगी। इसके लिए राज्य सरकार ने जिले के सभी छोटे बड़े सरकारी अस्पतालों को करीब डेढ़ करोड़ रूपये का बजट दिया है। सीएमएचओ ने सभी सरकारी अस्पताल के प्रभारियों को दवाईयां खरीदने और जांच करवाने की व्यवस्था 15 दिनों में करने के आदेश दिए है। मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री नि:शुल्क दवा व जांच योजना के तहत सरकारी अस्पतालों में मरीजों को नि:शुल्क दवाइयां और जांच की जाती है। इन योजनाआें में साढ़े 8 सौ तरह की दवाइयां देने और 56 तरह की जांच करने का प्रावधान रखा गया है, लेकिन राज्य सरकार ने योजना का नाम बदलकर दवाइयों व जांच करने की संख्या को समाप्त कर दिया है। सभी तरह की जांच और दवाइयां अस्पताल प्रशास...
पैसेंजर गाड़ियों को चलाने की मांग

पैसेंजर गाड़ियों को चलाने की मांग

श्री गंगानगर
श्रीकरणपुर (सीमा सन्देश)। रेल सलाहकार समिति सदस्य राजेश गुप्ता ने बुधवार को मुख्य रेल मंडल प्रबंधक से दूरभाष पर बात कर बंद पड़ी पैसेंजर ट्रेनों को शीघ्र शुरू करने की मांग की है। गुप्ता ने बीकानेर के मुख्य रेल मंडल प्रबंधक राजीव श्रीवास्तव से बात कर कोरोनाकाल से पूर्व श्रीगंगानगर से रात्रि को करणपुर, रायसिंहनगर होकर सूरतगढ़ चलने वाली पैसेंजर ट्रेन सहित अन्य बंद पड़ी पैसेंजर ट्रेनों को शीघ्र शुरू करने की मांग की। करणपुर रेलवे स्टेशन पर खराब पड़ी एटीवीएम मशीन को ठीक करवा कर शीघ्र शुरू करवाने की मांग भी रखी। उन्होंने सीडीआरएम को बताया कि बंद पड़ी पैसेंजर ट्रेनों व एवीटीएम के खराब होने से यात्रियों को परेशानी हो रही है। इस पर सीडीआरएम ने इस संबंध में शीघ्र आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया।...
तंबाकू नशामुक्ति के लिए शपथ दिलवाई

तंबाकू नशामुक्ति के लिए शपथ दिलवाई

श्री गंगानगर
बीझबायला(सीमा सन्देश)। चक 36 एलएनपी गांव में नेहरू युवा मंडल वह प्राथमिक उपचार केन्द्र द्वारा गांव के नागरिकों को धूम्रपान तंबाकू नशा मुक्ति हेतु शपथ दिलवाई गई। इसमें महिलाओं ने भी भाग लिया, जिसमें नेहरू युवा मंडल के एनवाईवी सरोज, नर्स मंजू वर्मा, आशा सहयोगिनी रजनी बाला, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सुमित्रा देवी, डॉ. हेतराम यादव, रणवीर झटवाल, प्रभुराम, राहुल आदि ने शपथ ली।...
अमृत योजना द्वितीय: सीवरेज के लिए बनेगी डीपीआर

अमृत योजना द्वितीय: सीवरेज के लिए बनेगी डीपीआर

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
सीमा सन्देश न्यूजश्रीगंगानगर। शहरों में हरियाली के लिए वृक्षारोपण करवाने के बाद सरकार द्वारा शुरु किए गए अमृत योजना के द्वितीय चरण के तहत शहर में सीवरेज का कार्य करवाया जाएगा। इसके लिए पहले एक डीपीआर तैयार होगी। इसमें वंचित रहे वार्ड, काम की अनुमानित लागत, रूट मैप, कितना समय लगेगा और कितनी आबादी को इससे लाभ मिलेगा सहित अन्य वस्तु स्थिति स्पष्ट होगी। जानकारी अनुसार नगर परिषद सभापति करूणा चांडक व आयुक्त विश्वास गोदारा द्वारा हाल ही अमृत-2 के तहत निविदाएं आमंत्रित की गई है। इसमें 1 जून शाम 5 बजे तक तक निविदाएं जमा होकर 3 जून को दोपहर 12 बजे आॅनलाइन तकनीकी बिड खोली जाएगी। नगर परिषद के अधिकारियों का कहना है कि डीपीआर बनाए जाने के बाद तय हो जाएगा कि योजना पर कुल कितनी लागत आएगी। इसके बाद सीवरेज का ठेका जारी किया जाएगा। फिलहाल नगरपरिषद द्वारा जारी निविदा में अनुमानित लागत करीब 100 करोड़ रुपए आंकी ...
आटोमेटिक टिकट वेंडिंग में क्यूआर कोड से टिकट का डिजिटल भुगतान

आटोमेटिक टिकट वेंडिंग में क्यूआर कोड से टिकट का डिजिटल भुगतान

श्री गंगानगर
प्लेटफार्म टिकट एवं मासिक पास का करवा सकेंगे नवीनीकरणसीमा सन्देश न्यूजश्रीगंगानगर। रेलवे प्रशासन द्वारा एटीवीएम (आॅटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन) द्वारा जारी सभी सुविधाओं के लिए डिजिटल भुगतान अधिकृत किया गया है। इसमें यात्री, यात्रा हेतु टिकट, प्लेटफार्म टिकट एवं मासिक पास के नवीकरण के लिए एटीवीएम पर पेटीएम एवं क्रियाशील फ्रीचार्ज यूपीआई क्यूआर कोड के माध्यम से डिजीटल भुगतान किया जा सकता है।उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि एटीवीएम में क्रियाशील यूपीआई क्यूआर कोड की व्यवस्था की गई है। कोड को स्कैन कर यात्री यूपीआई के माध्यम से डिजीटल भुगतान कर टिकट प्राप्त कर सकते है। इसके अतिरिक्त यात्री एटीएम स्मार्ट कार्ड रिचार्ज करने के लिए भी इसका प्रयोग कर सकते हैं।अनारक्षित टिकटों, प्लेटफार्म टिकटों एवं मासिक सीजन टिकट के नवीनीकरण के लिए आॅनलाइन भुगतान सुविधा से जह...
एसटीपी बंद होने से खड्डों में भरा गंदा पानी

एसटीपी बंद होने से खड्डों में भरा गंदा पानी

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
बद्बू और मच्छरों से लोग परेशान, डिग्गियों की करवाई सफाईश्रीगंगानगर। सूरतगढ़-पदमपुर बाइपास पर राधास्वामी डेरे के नजदीक एसटीपी दो-तीन दिनों से बंद होने के कारण नाइवाला के पास खड्डों में फिर से गंदा पानी भरने लग गया है। दो दिनों से खड्डों में पानी आने के कारण रविवार को खड्डा भरकर ओवरफ्लों हो गया। मिली जानकारी के अनुसार राधास्वामी डेरे के सामने यूआईटी ने एसटीपी का निर्माण करवाया है। सीवरेज का पानी इस एसटीपी से साफ करके किसानों को बेचा जाता है। दो दिन पहले एसीटीपी में खराबी आने के कारण बंद कर दिया गया। इस कारण सीवरेज के पानी का उठाव नहीं किया जा रह है। मुख्य नाला पानी से भर गया। इस कारण नाला का पानी नाइवाला के पास खड्डों में छोड़ दिया गया। खड्डों में पानी भर जाने के कारण क्षेत्र में बद्बू फैल गई है, वहीं मच्छर भी पनप गए है। इन मच्छरों के कारण सूरतगढ़ मार्ग पर निकलना मुश्किल हो गया है। नाइवाला, निम...
अरोड़वंश चुनाव अब प्रतिष्ठा का प्रश्न:कभी निर्विरोध चुने जाते थे अध्यक्ष, अब हो रहा इलेक्शन ऑफिस, होर्डिंग्स  और प्रचार पर लाखों खर्च

अरोड़वंश चुनाव अब प्रतिष्ठा का प्रश्न:कभी निर्विरोध चुने जाते थे अध्यक्ष, अब हो रहा इलेक्शन ऑफिस, होर्डिंग्स  और प्रचार पर लाखों खर्च

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर इलाके के सबसे बड़े समाज से जुड़े अरोड़वंश सनातनधर्म मंदिर ट्रस्ट के चुनाव 23 मई को है। मुकाबले में तीन कैंडिडेट हैं लेकिन दो कैंडिडेट पति-पत्नी होने से साफ तौर पर दो ही लोग मैदान में नजर आ रहे हैं। इस बार मुकाबला ज्वैलर अंकुर मगलानी और किन्नू ग्रेडिंग और वैक्सिंग व्यावसायी मूलचंद गेरा के बीच है। मगलानी वर्तमान अध्यक्ष कपिल असीजा के सामने पिछला चुनाव हार चुके हैं, ऐसे में पिछले चुनाव का अनुभव उनके साथ है, वहीं मूलचंद गेरा का बिजनेस और सोशल दायरा काफी बड़ा है ऐसे में उनका भी प्रचार जोरों पर है। प्रतिष्ठा का सवालअरोड़वंश के इस चुनाव को सामाजिक प्रतिष्ठा का सवाल माना जाता है। ट्रस्ट के अध्यक्ष को समाज के प्रतिनिधि के रूप में देखा जाता है, ऐसे में इन चुनावों का काफी महत्व है। इस बार के समाज के चुनाव में दोनों ही पक्ष पूरी ताकत झोंके हुए हैं। लाउड स्पीकर्स के जरिए गली मोहल्लों ...
सब्जी मंडी के फ्रूट कैरेट्स में लगी आग:फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने सवा घंटे मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू

सब्जी मंडी के फ्रूट कैरेट्स में लगी आग:फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने सवा घंटे मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर शहर की नई सब्जी मंडी में रविवार को खाली फ्रूट कैरेट्स में जबर्दस्त आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि इसका धुआं और लपटे आसपास के इलाके को चपेट में लेने लगी। हादसे की जानकारी सब्जी मंडी में घूम रहे कुछ मजदूरों और पास की कॉलोनी गणगौर नगर के लोगों को मिली तो उन्होंने इसकी जानकारी दुकान मालिक को दी। दुकान मालिक की सूचना पर फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। इन गाड़ियों ने करीब सवा घंटे तक मशक्कत कर आग पर काबू पाया। आग से करीब तीन सौ से चार सौ फ्रूट कैरेट और कुछ रेहड़ियां जलकर राख हो गई। आग पर काबू पानी में फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों को करीब सवा घंटे का समय लगा। फ्रूट कंपनी के पास लगी आग आग लगने की घटना नई सब्जी मंडी के गणगौर नगर की तरफ कोने पर महालक्ष्मी फ्रूट कंपनी पर हुई। रविवार का दिन होने से मंडी में कोई व्यापारी नहीं था। मंडी में फ्रूट कैरेट्स में आग लग गई। महालक्...
आईएएस जुनैद ने मनरेगा हाजरी में पकड़ी गड़बड़ी

आईएएस जुनैद ने मनरेगा हाजरी में पकड़ी गड़बड़ी

श्री गंगानगर
सीमा सन्देश न्यूजश्रीगंगानगर। जिला परिषद के सीईओ मोहम्मद जुनैद ने बुधवार को सादुलशहर और श्रीगंगानगर पंचायत समिति की ग्राम पंचायतों में मनरेगा कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मनरेगा कार्यों में लापरवाही पाये जाने पर संबंधित मेटों के खिलाफ कार्यवाही करने के लिये बीडीओ को निर्देशित किया।सादुलशहर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत रोटांवाली के राजीव गांधी सेवा केन्द्र के निरीक्षण में सफाई नहीं मिलने पर सीईओ ने ग्राम विकास अधिकारी को नोटिस देने के निर्देश देते हुए मनरेगा कार्य में पक्का खाला और 14 एलएलजी में मोघे से टेल तक जारी कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान कार्य स्थल पर मस्टररोल में मेटों के नाम में भिन्नता मिली। चार में से तीन मेटों की मोबाइल एप पर आईडी रजिस्टर्ड नहीं पाई गई। एक मेट द्वारा मोबाइल एप से छेड़छाड़ कर श्रमिकों की उपस्थिति को ओवरराइट कर पुन: उपस्थिति दर्ज करना पाया गया। म...