Tuesday, November 24निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

श्री गंगानगर

आत्महत्या को लेकर डॉक्टरों ने कार्य का किया बहिष्कार

आत्महत्या को लेकर डॉक्टरों ने कार्य का किया बहिष्कार

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर (सीमा सन्देश)। दोसा के लालसोट में एक महिला डॉक्टर द्वारा आत्महत्या करने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। सरकारी और गैर सरकारी डॉक्टरों के कई संगठनों द्वारा बुधवार को कार्य का बहिष्कार किया तथा जिला कलक्टर को ज्ञापन देकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। आईएमए ने शाम को कैडल मार्च भी निकाला। अरिस्दा के डॉ. पवन सैनी और आइएमए अध्यक्ष डॉ. सुभाष राजोतिया, डॉ. दीपक चौधरी व डॉ. हरीश रहेजा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में डॉक्टर में दोपहर को जिला कलक्टर से मिले और महिला डॉ. अर्चना शर्मा को आत्महत्या के लिए मजबूर करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जाए। इससे पहले आज सुबह 9 से 11 बजे तक जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने ओपीडी का बहिष्कार किया। इस कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा, जबकि आपातकालीन सेवाओं को जारी रखा गया। शाम को सभी संगठनों से जुड़े डॉक्टर सुखाड़िया सर्किल पर इक्ट्ठे हुए और केडल...
राज्य स्तर पर जिला अस्पताल व करणपुर सीएचसी पुरस्कृत

राज्य स्तर पर जिला अस्पताल व करणपुर सीएचसी पुरस्कृत

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
सीमा सन्देश न्यूजश्रीगंगानगर। लक्ष्य कार्यक्रम के तहत जिले में उत्कृष्ट सेवाएं दे रहे जिला अस्पताल श्रीगंगानगर व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र श्रीकरणपुर को राज्य स्तर पर आयोजित पुरस्कार समारोह में पुरस्कृत किया गया। दोनों संस्थाओं को कार्यक्रम के तहत निर्धारित राशि व प्रशस्ति पत्र दिया गया।कार्यक्रम में चिकित्सा सचिव आशुतोष एटी पेडणेकर, डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी व आरसीएच निदेशक केएल मीणा ने पुरस्कृत संस्था प्रभारियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि राज्य में पहले से अधिक स्वास्थ्य सेवाएं सुदृढ़ हुई हैं एवं आगामी दिनों में इसे और अधिक बेहतर बनाने का प्रयास करें। इस दौरान वीसी के माध्यम से भी जिले से जुड़े सभी अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।पेडणेकर ने कहा कि प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं के आधारभूत ढांचे में तेजी से सुधार हो रहा है। प्रदेश के 360 चिकित्सा संस्थान लक्ष्य कार्यक्रम से प्रमाणित...
दो साल बाद कोरोना मुक्त हुआ जिला अस्पताल

दो साल बाद कोरोना मुक्त हुआ जिला अस्पताल

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
कोरोना वार्ड की सफाई का कार्य शुरुश्रीगंगानगर (सीमा सन्देश)। जिला अस्पताल का कोरोना वार्ड रविवार को कोरोना मुक्त हो गया है। इस वार्ड में भर्ती मरीजों की कोरोना की नेगेटिव रिपार्ट आने के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई। वार्ड खाली होने के बाद वार्ड की सफाई का कार्य शुरु किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार करीब दो वर्ष पहले कोरोना का पहला मरीज जगदम्बा कॉलानी में मिला था। इसके बाद जिले में कोरोना का बड़ी तेजी से फैलाव हुआ था। कोरोना मरीजों के लिए जिला अस्पताल में एक अलग 2 दौ से अधिक बैड का वार्ड बनाया गया था। इस वार्ड में आईसीयू, वार्ड भी शामिल था। कोरोना के मरीज मिलने के बाद एक दिन भी वार्ड खाली नहीं रहा है। पिछले दो माह से कोरोना का फैलाव कम हुआ। इस कारण जिला अस्पताल में बहुत कम संख्या में कोरोना के मरीज भर्ती हुए है। कल शनिवार तक कोरोना संदिग्ध मरीज भर्ती था। इसकी भी नेगेटिव रिपोर्ट आने के बाद...
शौचालयों के दरवाजे गायब

शौचालयों के दरवाजे गायब

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर (सीमा सन्देश)। जिला अस्पताल के अधिकतर शौचालयों के दरवाजे टूटे और खराब है। लोगों को शौच के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अस्पताल में आने वालों को मजबूरन में खुले में शौच करना पड़ रहा है। इस कारण अस्पताल के पार्क तथा आस-पास क्षेत्र में गंदगी फैली रहती है।मिली जानकारी के अनुसार जिला अस्पताल परिसर में करीब दो दर्जन से अधिक शौचालय अलग-अलग स्थानों पर है। इनमें से कई शौचालयों की ठेकेदार द्वारा समय पर सफाई नहीं करवाई जाती है। इस कारण इन शौचालयों के अक्सर ताले लगा दिए जाते है, जबकि कई शौचालयों के दरवाजे काफी समय से टूटे और खराब होने के कारण इन शौचालयों को लोग उपयोग में नहीं सकते है। शाम होते ही मरीज उनके उनके परिजन वार्डों से बाहर आ जाते है।पार्क की दीवार या पार्क तथ अन्य स्थानों पर खड़े वाहनों की ओट में शौच करते प्रतिदिन देखे जाते है। गंदगी होने के कारण वहां बदबू भी फैली रहती है।...
जेल से छूटते ही बेचने लगा पोस्त, अब फरार

जेल से छूटते ही बेचने लगा पोस्त, अब फरार

श्री गंगानगर
सीमा सन्देश न्यूजश्रीगंगानगर। पाकिस्तान बॉर्डर से सट्टे गांव हिंदूमलकोट इलाके में मादक पदार्थों की तस्करी लगातार सामने आ रही है। इसी कम्र में पुलिस ने फिर छापेमारी की। इस दौरान खाटलबाना गांव से एक आरोपित को 2.5 किलो पोस्त सहित पकड़ा। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।एसएचओ रामप्रताप के अनुसार गिरफ्तार आरोपित मुख्तयार सिंह (40) पुत्र सुरजीत सिंह निवासी खाटलबाना से मादक पदार्थ की खरीद फरोख्त संबंधी पूछताछ की गई। आरोपी ने उक्त पोस्त गांव 500 एलएनपी निवासी सिकंदर सिंह पुत्र मेजर सिंह से लेकर आना बताया। प्रथम दृष्टया जांच पड़ताल में पता चला कि सिकंदर सिंह पर एनडीपीएस एक्ट में एक प्रकरण पहले भी दर्ज है। जिसमें उसे गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया था। वहां से छूटने के बाद वह फिर पोस्त बेचने लगा।बहरहाल, पुलिस ने सिकंदर सिंह को भी इस प्रकरण में आरोपि...
नगर परिषद में बजट पेश: 10 साल में पहली बार साढेÞ तीन घंटे चली बोर्ड बैठक

नगर परिषद में बजट पेश: 10 साल में पहली बार साढेÞ तीन घंटे चली बोर्ड बैठक

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
सीमा सन्देश न्यूजश्रीगंगानगर। नगर परिषद की बैठक में शुक्रवार को 150.68 करोड़ रुपए का बजट प्रस्ताव पेश हुआ, जो हंगामें के बीच पास कर दिया गया। नगर परिषद में 10 साल बाद ऐसा हुआ है कि बैठक साढ़े 3 घंटे तक चली। वरना कुछ मिनटों में ही बैठक खत्म हो जाती थी। बैठक की शुरुआत में नगर परिषद सभापति श्रीमती करुणा चांडक, उपसभापति लोकेश मनचंदा और आयुक्त सचिन यादव ने पार्षदों के साथ नशा मुक्त गंगानगर की शपथ ली। इसके बाद आयुक्त ने बजट का ब्यौरा पेश किया। उन्होंने बताया कि लगभग 150 करोड़ रुपए के अनुमानित बजट में से 32 करोड़ रुपए सौंदर्यकरण, नाली, सड़क, पार्क, पुलिया आदि पर खर्च किए जाएंगे। सफाई और कचरा निस्तारण के लिए 18.50 करोड़ रुपए का प्रावधान रखा गया है। इसमें साढे चार करोड़ रुपए वह भी शामिल है जिससे डम्पिंग पॉइंट पर लगे कचरे के ढेरों का निस्तारण किया जाना है। करीब पन्द्रह करोड़ की लागत से संसाधन खरीद किए जांएग...
प्रदेश भाजपा के पन्ना प्रमुख अभियान की शुरुआत श्रीगंगानगर से:प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया 26 को गांव मांझूवास से करेंगे शुरुआत

प्रदेश भाजपा के पन्ना प्रमुख अभियान की शुरुआत श्रीगंगानगर से:प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया 26 को गांव मांझूवास से करेंगे शुरुआत

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर प्रदेश भाजपा के पन्ना प्रमुख अभियान की शुरुआत शनिवार को श्रीगंगानगर से की जाएगी। पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया श्रीगंगानगर आएंगे। वे यहां गांव मांझूवास में होने वाले कार्यक्रम में पार्टी के पन्ना प्रमुख अभियान की शुरुआत करेंगे। कार्यक्रम की तैयारियों के लिए शनिवार को गांव नरसिंहपुरा मांझूवास में गुरुवार को बींझबायला मंडल अध्यक्ष प्रेम झटवाल की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें पन्ना प्रमुख अभियान कार्यक्रम की तैयारियों पर विचार विमर्श किया गया और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां दी गई। जिला महामंत्री प्रदीप धेरड़ ने कहा कि प्रदेशा के पन्ना प्रमुख अभियान की शुरुआत श्रीगंगानगर से होना और इसके लिए डॉ. पूनिया का श्रीगंगानगर आना उनके लिए सौभाग्य की बात है। जिला मीडिया प्रभारी श्रीचंद चौधरी ने बताया कि डॉ. पूनिया 26 मार्च को सुबह सात बजे ट्रेन से सूरतगढ़ रेलवे स्टेशन पहुं...
ट्रक और कार की भिड़ंत में पांच घायल:

ट्रक और कार की भिड़ंत में पांच घायल:

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर जिले के रामसिंहपुर थाना क्षेत्र में सूरतगढ़-अनूपगढ़ रोड पर गुरुवार शाम कार और ट्रक की आमने-सामने की भिड़ंत में पांच लोग घायल हो गए। पांचों घायल एक ही कार में सवार थे। इनमें तीन बीकानेर और दो रंगमहल इलाके के रहने वाले हैं। पांचों घड़साना इलाके के गांव 17 एमडी में एक विवाह समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। गांव 67 जीबी मोड़ पर कार अनकंट्रोल होकर सामने से आ रहे ट्रक से जा टकराई। हादसे के बाद कार बुरी तरह पिचक गई। आसपास के लोगों ने बेहद मुश्किल से पांचों घायलों को कार से बाहर निकला। इन्हें श्रीगंगानगर और सूरतगढ़ के अस्पताल भिजवाया गया है। घायलों में दो की हालत गंभीर बनी हुई है। रामसिंहपुर पुलिस पहुंची मौके परबीकानेर निवासी विक्रम, संतोष और शिवलाल तथा रंग महल के राजेश और ओमप्रकाश एक शादी में शामिल होने के लिए घड़साना इलाके के गाांव 17 एमडी गए थे। वे शाम को कार से अपने घर लौट र...
बिछडे को परिजनों से मिलाया

बिछडे को परिजनों से मिलाया

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर(सीमा सन्देश)। अपना घर आश्रम के सचिव जगीर फरमा ने बताया कि भागीरथ वर्मा की सूचना पर लावारिस स्थिति में मिले संतोष कुमार गुप्ता को 15 एमएल से लााकर अपना घर आश्रम पठानवाला में भर्ती किया गया। उपचार के दौरान भागीरथ वर्मा तथा सुभाष गोयल ने उनके घर-परिवार के बारे में पूछा। गुप्ता ने अपना पता बताया तो वहां के नजदीकी थाना बाधराय से सम्पर्क किया गया। प्रभुजी के बेटे ने बताया कि उसके पिताजी लगभग दो वर्ष से लापता हैं। इसके बाद परिजन उन्हें लेने पठानवाला पहुंचे। उन्होंने आश्रम स्टाफ का आभार जताया। इस मौके पर आश्रम अध्यक्ष राजेश जैन तथा पदाधिकारी व सदस्यों उपस्थित थे।...
जिला अस्पताल के अधिकतर शौचालयों के दरवाजे टूटे

जिला अस्पताल के अधिकतर शौचालयों के दरवाजे टूटे

श्री गंगानगर
लोग खूले में शौच करने पर मजबूर, पार्क में फैली गंदगीश्रीगंगानगर (सीमा सन्देश)। जिला अस्पताल के अधिकतर शौचालयों के दरवाजे टूटे और खराब है। लोगों को शौच के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अस्पताल में आने वालों को मजबूरन में खुले में शौच करना पड़ रहा है। इस कारण अस्पताल के पार्क तथा आस-पास क्षेत्र में गंदगी फैली रहती है। मिली जानकारी के अनुसार जिला अस्पताल परिसर में करीब दो दर्जन से अधिक शौचालय अलग-अलग स्थानों पर है। इनमें से कई शौचालयों की ठेकेदार द्वारा समय पर सफाई नहीं करवाई जाती है। इस कारण इन शौचालयों के अक्सर ताले लगा दिए जाते है, जबकि कई शौचालयों के दरवाजे काफी समय से टूटे और खराब होने के कारण इन शौचालयों को लोग उपयोग में नहीं सकते है। शाम होते ही मरीज उनके उनके परिजन वार्डों से बाहर आ जाते है। पार्क की दीवार या पार्क तथ अन्य स्थानों पर खड़े वाहनों की ओट में शौच करते प्रतिदिन देखे ...