Tuesday, November 24निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

श्री गंगानगर

जिले में 35 खरीद केंद्रों पर आज होगी सरकार खरीद

जिले में 35 खरीद केंद्रों पर आज होगी सरकार खरीद

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर जिले में गेहंू की सरकारी खरीद एक अप्रेल से शुरू हो जाएगी। एफसीआई के महाप्रबंधक चक्रेश गुरलीन ने बताया कि जिले में 35 खरीद केंद्रों पर 6 लाख 65 हजार मैट्रिक टन गेहूं खरीदा जाएगा। खरीद का सीजन 10 जून तक चलेगा। इस बार केन्द्र सरकार ने गेहूं का समर्थन मूल्य 2 हजार 15 रूपये तय किया है। उल्लेखनीय है कि इस बार गेहंू भी एमएसपी से अधिक रूपये में विक्रय होने के आसार है। वर्तमान में सरसों व जौ एमएसपी से अधिक बिक रही है। धानमंडी में सरसों की 15 हजार क्ंिवटल की आवक हो रही है।...
ट्रक की टक्कर से स्टूडेंट की मौत

ट्रक की टक्कर से स्टूडेंट की मौत

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर जिले के रायसिंहनगर इलाके के मुकलावा में गुरुवार सुबह बस स्टैंड पर खड़े एक स्कूल स्टूडेंट को ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे स्टूडेंट की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। आसपास के लोगों ने स्टूडेंट को संभाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। स्टूडेंट मुकलावा का ही रहने वाला होने के कारण उसे आसपास के लोगों ने पहचान लिया और परिवार और मुकलावा पुलिस को सूचना दी। स्कूल के लिए निकला था स्टूडेंटगांव मुकलवा के सरकारी स्कूल का स्टूडेंट निखिल (16) पुत्र सतपाल सुबह स्कूल के लिए निकला था। वह बस स्टैंड पर सड़क के किनारे खड़ा था। इसी दौरान सड़क पर तेज गति से आ रहे ट्रक ने निखिल को टक्कर मारी। इससे उसकी मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई। इन लोगों ने स्टूडेंट के परिवार के बारे में जानकारी जुटाई तथा परिवार और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुं...
बच्चों का सिर-हाथ काटने वाला बंदर पकड़ा गया:पेट्रोल पंप पर बैठकर उछल-कूद करता था

बच्चों का सिर-हाथ काटने वाला बंदर पकड़ा गया:पेट्रोल पंप पर बैठकर उछल-कूद करता था

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर श्रीगंगानगर में कई दिनों से उत्पात मचा रहे बंदर को आखिरकार जयपुर से आई फोरेस्ट डिपार्टमेंट की टीम ने पकड़ा। बंदर अब तक चार-पांच बच्चों पर हमला कर चुका हैं। सिर और हाथ को काट चुका हैं। कलेक्टर को परेशानी बताने के बाद जयपुर से टीम आई। जैतसर-पदमपुर रोड पर पेट्रोल पंप पर बैठा रहताबंदर जैतसर से पदमपुर रोड पर एक पेट्रोल पंप पर बैठा रहता था। आस-पास रहने वाले कई बच्चों पर बंदर ने हमला किया था। इस पर यहां रहने वाले प्रगट सिंह ने संपर्क पोर्टल पर शिकायत की। संपर्क पोर्टल पर शिकायत के बाद कई दिन बात नहीं बनी तो कलेक्टर से संपर्क किया। कलेक्टर तक बात पहुंचने के बाद गुरुवार सुबह बंदर पकड़ने के लिए फोरेस्ट डिपार्टमेंट जयपुर की तीन सदस्यीय टीम पहुंची। सुबह सात बजे शुरू की कार्रवाईक्षेत्रीय वन अधिकारी सुभाष शर्मा और सहायक वन पाल विजेंद्र कुमार के साथ टीम ने आज सुबह सात बजे जैतसर-पदमपु...
मारपीट में मार्बल मिस्त्री की मौत पर हंगामा, आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग

मारपीट में मार्बल मिस्त्री की मौत पर हंगामा, आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर मार्बल मिस्त्री की मौत के बाद परिजन गुरुवार को भी धरने पर बैठे रहे। मृतक के परिजन आरोपी की गिरफ्तारी पर अड़े हुए हैं। उनका कहना है जब तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जाता शव नहीं उठाएंगे। मौत के चालीस घंटे बाद भी पोस्टमार्टम नहीं करवाया गया है। पुलिस लगातार समझाने की कोशिश कर रही है। श्रीगंगानगर के गांव गद्दरखेड़ा के मार्बल मिस्त्री सतनाम सिंह के साथ मंगलवार शाम को मारपीट की गई थी। धरने पर बैठे परिजनों के पास गुरुवार सुबह डीएसपी ( रूरल ) भंवरलाल, एसडीएम दयानंद रोयल, सीआई सतवीर मीणा, तहसीलदार पूनम कंवर पहुंचे। मृतक के परिजनों से बातचीत कर समझाने का प्रयास किया। परिजनों का कहना था कि आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद ही शव का पोस्टमार्टम करवाएंगे। पुलिस ने मामले में आरोपियों को राउंड अप किया हुआ है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। मारपीट के कारण हुई मौतमार्बल मिस्त्री सतनाम सिंह...
मोबाइल पर बात करने से टोका तो दादी को मारा:पोती ने डरकर जहरीला स्प्रे पीकर दी, दोनों में हुआ था झगड़ा

मोबाइल पर बात करने से टोका तो दादी को मारा:पोती ने डरकर जहरीला स्प्रे पीकर दी, दोनों में हुआ था झगड़ा

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर मोबाइल पर बात करने से मना करने पर पोती ने दादी के सिर पर चोट मार दिया। हालत बिगड़ने पर परिवार के लोग दादी को अस्पताल लेकर गए। पीछे से डर के मारे पोती ने जहर पीकर अपनी जान दे दी। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है। घटना श्रीगंगानगर के रायसिंहनगर की है। मुकलावा एसएचओ मलकीतसिंह ने बताया कि 12वीं क्लास की लड़की रजनी (17 ) ने आज सुबह जहरीला स्प्रे पीकर सुसाइड कर लिया। शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। पोस्टमार्टम के बाद परिवार को सौंपा जाएगा। वहीं दादी संतरों (60) का रायसिंहनगर अस्पताल में इलाज किया गया। हालत गंभीर होने पर श्रीगंगानगर रैफर किया गया। दादी-पोती के बीच हुआ था झगड़ापुलिस ने बताया कि पोती रजनी का अपनी दादी से आज सुबह झगड़ा हुआ था। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि रजनी लगतार मोबाइल पर बात करती थी। यह बात उसकी दादी संतरों को पसंद नहीं थी। दादी ने आज भी पोती को फोन पर ...
राज्यमंत्री संगीता बेनीवाल ने आठ साल की अवनि अरोड़ा को सराहा

राज्यमंत्री संगीता बेनीवाल ने आठ साल की अवनि अरोड़ा को सराहा

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर (सीमा सन्देश)। राज्य बाल संरक्षण आयोग राजस्थान की अध्यक्ष संगीता बेनीवाल (राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त) ने श्रीगंगानगर दौरे के दौरान श्रीगंगानगर की बेटी अवनि अरोड़ा के जागरूकता के प्रयासों को सराहा। विनोबा बस्ती निवासी महज 8 साल की अवनि अरोड़ा कोरोना काल में पेंटिग्स के जरिए चर्चा में आई थी। हाल ही हुए लाडली महोत्सव में भी मंच पर अवनि की प्रस्तुति को जिला कलक्टर रुक्मणि रियार ने सराहा था। सर्किट हाउस में गत दिवस अवनि को संगीता बेनीवाल ने चाइल्डलाइन की तरफ पुरस्कृत किया। इस दौरान उदयपाल झाझड़िया, को-आॅर्डिनेटर त्रिलोक वर्मा आदि भी मौजूद रहे।...
सीबीएसई प्रक्रिया में मनमानी; एग्रीकल्चर के प्रैक्टिकल लेने के लिए लगा दिए बायो के परीक्षक !

सीबीएसई प्रक्रिया में मनमानी; एग्रीकल्चर के प्रैक्टिकल लेने के लिए लगा दिए बायो के परीक्षक !

श्री गंगानगर
सीमा सन्देश न्यूजश्रीगंगानगर। सीबीएसई पैटर्न के स्कूलों में पै्रक्टिकल परीक्षाओं में नियमानुसार बाह्य परीक्षक लगाए जाने का प्रावधान है। लेकिन इसे लेकर मनमानी की बात सामने आ रही है। सूत्रों के अनुसार यह बताया जा रहा है कि क्षेत्रीय अधिकारी (सीबीएसई परीक्षा) द्वारा स्कूलों में कृषि विषय (एग्रीकल्चर) की प्रायोगिक परीक्षाओं के लिए बाह्य परीक्षक के रूप में बायो विषय के अध्यापकों की नियुक्ति की जा रही है, जो सरासर गलत है। क्षेत्र के विद्यालयों में उपयुक्त मात्रा में कृषि विषय के परीक्षक (अध्यापक/व्याख्याता) उपलब्ध होने के बावजूद भी सीबीएसई पैटर्न पर आधारित परीक्षाओं में कृषि विषय की परीक्षाओं के लिए दूसरे विद्यालयों से कृषि विषय के अध्यापकों के स्थान पर बायो विषय अध्यापकों की नियुक्ति की जा रही है। नियम तोड़कर यह खेल क्यों खेला जा रहा है, इस बात का अंदाजा तो स्वाभाविक है। अब ऐसी बातें भी उठ रही ह...
पुलिस की सुस्ती बनी चोरों की मस्ती, बढ़ रही वारदातें

पुलिस की सुस्ती बनी चोरों की मस्ती, बढ़ रही वारदातें

श्री गंगानगर
सीमा सन्देश न्यूजश्रीगंगानगर। जिले में पुलिस की सुस्ती चोरों की मस्ती बनी जा रही है। रोजाना चोरी की वारदातें सामने आने के बावजूद पुलिस इस दिशा में सख्ती नहीं कर पाई। परिणाम दस दिन में ही चोरी की दस से ज्यादा वारदातें हुई। इनमें पुलिस ने एक भी वारदात का खुलासा नहीं किया। आम लोगों की मानें तो पुलिस की कमजोर गश्त के चलते अज्ञात वारदातों को अंजाम देकर फरार हो जाते हैं और पुलिस उनका पता भी नहीं लगा पाती। गत दिनों हुई चोरी के वारदातों के बाद लोगों ने एसएचओ से मिलकर रोष भी जताया था, इसके बाद पुलिस ने शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसका कुछ भी असर देखने को नहीं मिला। पुलिस सूत्रों की मानें तो अज्ञात लोग दिन में रैकी करने के बाद रात को वारदात कर जाते हैं।पुरानी आबादी स्वास्थ्य केंद्र में चोरीपुरानी आबादी थाना क्षेत्र के शहरी स्वास्थ्य केंद्र में 27 मार्च को चोरी हो गई। मामले में युपीएचसी के पब्लिक...
कोई भी कार्य असंभव नहीं होता

कोई भी कार्य असंभव नहीं होता

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर (सीमा सन्देश)। कोई भी कार्य असंभव नहीं होता, बस आप में लगन होनी चाहिये। हमारे कॉलेज के प्रत्येक सदस्य ने अपनी कर्मठता से यह संभव करके दिखाया है। यह उद्गार अग्रवाल गर्ल्स कॉलेज की प्रबंध समिति तथा एलसी गीदड़ा शिक्षण एवं जनकल्याण ट्रस्ट के चेयरमैन श्यामसुंदर गीदड़ा ने कॉलेज के वार्षिकोत्सव तथा पारितोषिक वितरण समारोह की अध्यक्षता करते हुए व्यक्त किये। मुख्यातिथि जैन गोटा स्टोर के प्रतिष्ठित व्यवसायी श्यामलाल जैन तथा विशिष्टातिथि विजय कुमार जैन थे। अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की। छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। ‘बालविवाह’ शीर्षक से मंचित लघु नाटिका तथा ‘गिद्दा‘ (जागो) ने तालियां बटोरी। हर्षित अभिभावकों ने गिद्दा तथा नृत्य टीम को पुरस्कृत किया। ‘वेव‘ शीर्षक से मंचित कार्यक्रम में कमला सुथार, कमला कुमारी व प्रियंका ने खूब प्रशंसा बटोरी।निदेशक डॉ़ ...
लॉ स्टूडेंट्स ने सम­झी न्यायालयों की प्रकिया

लॉ स्टूडेंट्स ने सम­झी न्यायालयों की प्रकिया

श्री गंगानगर
सीमा सन्देश न्यूजश्रीगंगानगर। राजकीय विधि महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने सहायक आचार्याें के साथ न्यायालय परिसर का भ्रमण कर न्याय प्रक्रिया को लेकर जानकारी हासिल की।प्राचार्य डॉ. विश्वनाथ सिंह के निर्देशन में छात्रों के साथ सहायक आचार्य श्रीमती रेखा, कर्मवीरसिंह सहारण, डॉ. मनिंद्रपालसिंह, राजेश कुमार शर्मा, श्रीमती सुचिता यादव, सुशील रणवा शामिल रहे। न्यायालय भ्रमण का उद्देश्य विधि छात्रों को न्यायालय की विधिक कार्यवाहियों के बारे में बारीकियों से अवगत करवाना रहा।छात्र छात्राओं ने जिला एवं सैशन न्यायालय, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, पोक्सो न्यायालय एवं एडीआर केन्द्र, ग्राम न्यायालय आदि का भ्रमण किया। सिविल न्यायाधीश ने न्यायालय के दीवानी एवं आपराधिक क्षेत्राधिकार के बारे में जानकारियां दी।मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट महेन्द्र सिंह सोलंकी ने महत्वपूर्ण जानकारी दी। न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती निधि बे...