Tuesday, November 24निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

श्री गंगानगर

एलएनपी चेयरमैन की धमाकेदार शुरूआत

एलएनपी चेयरमैन की धमाकेदार शुरूआत

श्री गंगानगर
-49 एलएनपी में बने नये पुल का लोकार्पणश्रीगंगानगर(सीमा सन्देश)। एलएनपी नहर के नवनिर्वाचित चेयरमैन हनुमान पूनिया ने कार्यभार ग्रहण करते ही किसानों के हित में धमाकेदार शुरूआत कर दी है। उन्होंने एलएनपी नहर के किसानों की समस्या का समाधान करवाया है। कार्यभार संभालने के बाद वे अपने संगम अध्यक्षों एनआर ज्याणी, गौतम मांझू, ओमप्रकाश सिहाग, बुधराम सुथार, सोहन झटवाल, अमरजीत बुट्टर, मंगत सिंह समरा, राजेन्द्र कड़वासरा आदि के साथ जोड़कियां-बींझबायला मार्ग पर एलएनपी मुख्य वितरिका पर बने पुल पर पहुंच गये। मौके पर ही सिंचाई व सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों को बुलाकर 49 एलएनपी में बने नये पुल का लोकार्पण करवाया। ज्ञातव्य है कि वे पुराने पुल के नीचा होने के कारण इसमें आए दिन फंसने वाले कचरे व केळी आदि से टेल के किसानों को होने वाले पानी के नुकसान की जानकारी अधिकारियों को देते हुए पहले से ही इस समस्या से...
फैशन डिजाइन का नि:शुल्क बैच शुरू

फैशन डिजाइन का नि:शुल्क बैच शुरू

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर (सीमा सन्देश)। स्किल इंडिया, द इंस्टिट्यूट आॅफ एंटप्रेर्नुर डेवलोपमेंट, यूपी (आईईडीयूपी) व क्लेट मेंटर्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के तत्वावधान में दीनदयाल अंत्योदय योजना के अंतर्गत फैशन डिजाइनिंग का निशुल्क प्रशिक्षण बीजे शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान 54 मुकर्जीनगर पर शुरू किया। शुभारंभ सभापति श्रीमती करुणा चांडक ने किया। डिजाइनर पारुल भाटिया ने बताया कि इस प्रशिक्षण में शहरी बीपीएल महिलाएं प्रशिक्षण ले रही हैं। महिलाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए यह प्रशिक्षण दिया जा रहा है। करुणा चांडक ने कहा कि इस प्रशिक्षण से महिलायें आत्मनिर्भर और रोजगार से जुड़ेंगी। यह प्रशिक्षण चार माह के लिए दिया जायेगा। इस अवसर पर प्रेम चुघ, विनोद सेठी, अश्वनी शर्मा, किरण कौर, ममता, डिस्ट्रिक्ट मैनेजर ओमप्रकाश आदि मौजूद थे।...
पार्षदों की चेतावनी के बाद जस्सासिंह मार्ग का निर्माण शुरू

पार्षदों की चेतावनी के बाद जस्सासिंह मार्ग का निर्माण शुरू

श्री गंगानगर
सीमा सन्देश न्यूजश्रीगंगानगर। महाराजा जस्सासिंह रामगढ़िया मार्ग की क्षतिग्रस्त हालत को लेकर साथ चिपते आठ वार्डों के पार्षदों का दबाव आखिर काम आया। पार्षदों ने कुछ दिन पहले पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को चेतावनी दी थी कि इस मार्ग पर 1.40 करोड़ से निर्माण होना है, लेकिन काम नहीं शुरू हो रहा, जिसके चलते सड़क पर ही धरना लगाया जाएगा। ऐसे में तब पीडब्ल्यूडी अधिकारियों ने 23 मार्च को काम शुरू करने का आश्वासन दिया था, लेकिन 22 मार्च तक काम शुरू नहीं हुआ, जिसके चलते पूर्व पार्षद कांग्रेस नेता सुरेन्द्र स्वामी के नेतृत्व में पार्षदों ने 23 मार्च को सड़क पर धरने की दुबारा चेतावनी दी।जस्सासिंह मार्ग के आसपास 8 वार्डाें के अलावा अन्य कॉलोनीवासियों का भी यहां से गुजरना होता है। ऐसे में 23 मार्च सुबह ही पार्षद और आम लोग इस मार्ग पर इकट्ठा होना शुरू हो गए। पार्षद और लोग एकत्रित हुए और ऐलान किया कि पीडब्ल्यूडी अधिक...
विद्यार्थी चिंतन, लक्ष्य के साथ कार्य करें: एसडीएम

विद्यार्थी चिंतन, लक्ष्य के साथ कार्य करें: एसडीएम

श्री गंगानगर
सीमा सन्देश न्यूजश्रीगंगानगर। आजादी के अमृत महोत्सव पर संभाग स्तरीय नशामुक्ति अभियान मंशा के अंतर्गत जिला कलक्टर श्रीमती रुक्मणि रियार सिहाग व जिला पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा के निर्देशानुसार शहीदे-आजम भगत सिंह, शहीद राजगुरु, शहीद सुखदेव की पुण्यतिथि पर नशामुक्ति जनजागृति कार्यशाला डॉ. भीमराव अंबेडकर राजकीय महाविद्यालय श्रीगंगानगर में हुई।कार्यक्रम का शुभारंभ अमर शहीद भगत सिंह, शहीद राजगुरु, शहीद सुखदेव को याद करते हुए किया गया। सरफरोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है, के शानदार उद्घोष के साथ मंशा नशामुक्ति जनजागृति कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में उपखंड अधिकारी उम्मेद सिंह रतनू ने कहा कि विद्यार्थी अच्छे चिंतन और श्रेष्ठ लक्ष्य के साथ समाज की बिगड़ती दशा को सुधारने के लिए अपनी सशक्त भूमिका का निर्वहन करें। लक्ष्यविहीन होकर हम अपने परिवार, समाज और राष्ट्र को कुछ नहीं दे सकते। नशामुक्त समाज ...
मेडिकल कॉलेज; 5वीं मंजिल की छत लगी, इसी साल क्लासेज की तैयारी

मेडिकल कॉलेज; 5वीं मंजिल की छत लगी, इसी साल क्लासेज की तैयारी

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
सीमा सन्देश न्यूजश्रीगंगानगर। जिला अस्पताल परिसर स्थित सरकारी मेडिकल कॉलेज के सभी विभागों के भवनों का निर्माण कार्य जोरों पर चल रहा है। कॉलेज के भवन का निर्माण कार्य पूरा हो गया है, जिसका फर्श और पलस्तर किया जा रहा है। इस भवन को अप्रैल तक तैयार करने प्रयास किया जा रहा है।जानकारी के अनुसार सरकारी मेडिकल कॉलेज भवन की 5वीं मंजिल की छत लगाने का कार्य पूरा हो गया है। फर्श और पलस्तर का करीब 40 प्रतिशत कार्य हो चुका है। काम को निर्धारित समय पर पूरा करने के लिए रात की शिफ्ट में भी कुछ कार्य किए जा रहे हैं।कॉलेज भवन का निर्माण करने वाली एंजेसी के इंजीनियर नीरज गर्ग ने बताया कि एक माह में भवन को तैयार करने का प्रयास है।...
सूरतगढ़ सब जेल में 8 दिन पहले आए बंदी से मिला मोबाइल फोन

सूरतगढ़ सब जेल में 8 दिन पहले आए बंदी से मिला मोबाइल फोन

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर। सूरतगढ़ में सब जेल की सुरक्षा व्यवस्था तथा चेकिंग पर एक बड़ा सवालिया निशान लग गया, जब 8 दिन पहले जेल में आए एक बंदी से तलाशी के दौरान मोबाइल फोन मिला। सूरतगढ़ सिटी थाना पुलिस के अनुसार जेल कर्मी कुलदीप जाट द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार पर बंदी महेश जाट निवासी सिलवानी के विरुद्ध जेल में अवैध रूप से मोबाइल फोन रखने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।कुलदीप जाट ने बताया कि 19 मार्च की दोपहर को संदेह होने पर जेल कर्मी महेंद्र सहारण ने महेश की तलाशी ली तो एक मोबाइल फोन मिला,जिसमें सिम कार्ड भी था। अपहरण और धोखाधड़ी के एक मामले में महेश को इस जेल में 11 मार्च को ही भेजा गया है। जेल में आने के 8 दिन बाद ही उससे मोबाइल फोन बरामद हो गया। इससे जेल की सुरक्षा और चेकिंग सिस्टम पर बड़ा सवालिया निशान भी लग गया है। पुलिस ने कहा कि महेश को जल्दी ही प्रोडक्शन वारंट से हिरासत में लेकर बरामद हुए...
दलितों, बहुजनों और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

दलितों, बहुजनों और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर। वामपंथी दलों ने आज जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते हुए राज्य सरकार पर दलितों, बहुजनों और महिलाओं को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने में विफल करार देते हुए प्रदर्शन किया।सीटू,एआईडीडब्ल्यूए, डीवाईएफआई, एसएफआई,एआईएडब्ल्यूयू आदि संगठनों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते हुए राज्य सरकार से दलितों बहुजनों और महिलाओं के लिए सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। प्रदर्शन में एआईएडब्ल्यू की वरिष्ठ नेत्री दुर्गा स्वामी, एसएफआई के दिनेश, डीवाईएफआई के लक्ष्मीकांत सैनी, सीटू के अनीश, सुरेश व दीपू, जनवादी महिला समिति की नेत्री गोमती, तुलसी, मंथरा और मंजू देवी आदि शामिल हुए। प्रदेश के विभिन्न इलाकों में हाल के दिनों में हुई कुछ घटनाओं का उल्लेख करते हुए आरोप लगाया कि सरकार हालात को अमर और संभाल नहीं पा रही। प्रदर्शन के बाद जिला कलेक्टर को राष्ट्रपति और राज...
राजस्थान और शाहजहां में व्यापार बढ़ने की विपुल संभावनाएं:राजीव अरोड़ा

राजस्थान और शाहजहां में व्यापार बढ़ने की विपुल संभावनाएं:राजीव अरोड़ा

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर। राजस्थान उद्योग विकास निगम (राजसीको) के चेयरमैन राजीव अरोड़ा ने कहा है कि राजस्थान तथा शाहजहां में व्यापार बढ़ने की विपुल संभावनाएं हैं। श्री अरोड़ा जयपुर के एक होटल में एसोचैम द्वारा शारजाह एयरपोर्ट इंटरनेशनल फ्री जोन (एस ए आई एफ) में व्यवसायिक संभावना एवं अवसर विषय पर आयोजित सेमिनार को संबोधित कर रहे थे। अखिल भारतीय प्रोफेशनल्स कांग्रेस के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राजीव अरोड़ा ने कहा कि इन संभावनाओं को मूर्त रूप में देने के प्रयास किए जाने चाहिए ताकि व्यापारिक समृद्धि में इजाफा हो। श्री अरोड़ा ने शारजाह के संयुक्त अरब अमीरात की कुल जीडीपी में 7. 4प्रतिशत हिस्सेदारी का जिक्र करते हुए सेफ जोन में विपुल व्यवसायिक संभावनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि नब्बे के दशक में सेफ जोन से 7000 से अधिक कंपनियां संचालित हो रही हैं। शारजाह एयरपोर्ट में 2 बिलियन ग्राहकों का आवागमन रहता है। ...
किसान नेताओं ने मिलजुल कर किसानों के मसले हल करने पर दिया जोर, संयुक्त रणनीति बनाने पर विचार

किसान नेताओं ने मिलजुल कर किसानों के मसले हल करने पर दिया जोर, संयुक्त रणनीति बनाने पर विचार

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
गंग कैनाल परियोजना क्षेत्र बिगड़े तंत्र को सुधारा जाएगाश्रीगंगानगर। पदमपुर के एक गुरुद्वारा साहब में इकट्ठे हुए राजस्थान, पंजाब और हरियाणा के किसान नेताओं ने मिलजुल कर किसानों के मसले हल करने पर जोर दिया है। इसके लिए संयुक्त रणनीति बनाने पर विचार विमर्श कर निर्णय लिए गए। श्रीगंगानगर जिले को सिंचित करने वाली गंग कैनाल परियोजना क्षेत्र में जल वितरण के बिगड़े तंत्र को सुधारने पर भी बल दिया गया। ग्रामीण मजदूर किसान समिति (जीकेएस) के लीगल एडवाइजर हरविंदरसिंह गिल के गंग कैनाल प्रोजेक्ट चेयरमैन निर्वाचित होने के उपलक्ष में पदमपुर के गुरुद्वारा विश्वकर्मा में रखे गए अखंड पाठ के भोग अवसर पर रविवार को राजस्थान के अलावा पंजाब तथा हरियाणा के भी किसान नेता पहुंचे, जो केंद्र सरकार के तीन नए कृषि कानून वापस करवाने के लिए संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा चलाए गए आंदोलन में शामिल रहे हैं। भोग के पश्चात किसानों ...
आशीष अरोड़ा बेस्ट एक्टिव लॉयन अवार्ड

आशीष अरोड़ा बेस्ट एक्टिव लॉयन अवार्ड

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर।लायंस क्लब्स इंटरनेशनल द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में रीजन चेयरपर्सन नरेंद्र चांगिया व जोन चेयरपर्सन गौरव गुप्ता ने आशीष अरोड़ा को बेस्ट एक्टिव लॉयन अवार्ड प्रदान किया। रीजन चेयरमैन नरेंद्र चांगिया ने कहा कि आशीष अरोड़ा कई वर्षों से समाज सेवा कर रहे हैं। जोन चेयरपर्सन गौरव गुप्ता ने श्री अरोड़ा द्वारा किए गए सेवा कार्यों की सराहना की। आशीष अरोड़ा लियो अध्यक्ष, लियो प्रांतीय सचिव, लायंस क्लब सचिव, अध्यक्ष व जोन चेयरमैन जैसे महत्त्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं।...