लाठीचार्ज का विरोध,भाजपा ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन
श्रीगंगानगर। भाजपा द्वारा आज जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर कल जयपुर में किए गए लाठीचार्ज का विरोध किया गया। भाजपा के जिलाध्यक्ष आत्माराम तरड की अगुवाई में रोष प्रदर्शन दोपहर 12 बजे पंचायती धर्मशाला से आरंभ हुआ। शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए भाजपाई जिला कलेक्ट्रेट पर पहुंचे और कल मंगलवार को रीट परीक्षा मामले को लेकर जयपुर में पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज की कड़े शब्दों में निंदा की। रीट परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक होने के मामले की भाजपा द्वारा सीबीआई जांच की मांग की जा रही है। इस मांग के समर्थन में जयपुर में प्रदर्शन कर रहे भाजपाइयों पर कल पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया था। इसकी कड़े शब्दों में निंदा करते हुए जिलाध्यक्ष आत्माराम व अन्य पदाधिकारियों ने कहा कि सरकार अब रीट प्रकरण की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के बजाए सीबीआई की जांच करने वालों को ही दबाने में लगी है। भाजपा के शि...








