Tuesday, November 24निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

श्री गंगानगर

दो पाटों के बीच फंसे है सद्भावनानगर के लोग

दो पाटों के बीच फंसे है सद्भावनानगर के लोग

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
सीमा सन्देश न्यूजश्रीगंगानगर। ‘दो पाटन के बीच साबत बचा न कोए’ कहने को तो पंक्तियां भर है लेकिन जो इन दो पाटों के बीच फंसता है उसका रोम-रोम दर्द से कहराता है। इस दर्द को नगर विकास न्यास द्वारा बसाये सद्भावनानगर के बाशिंदों से ज्यादा शायद की कोई समझ पाए। कहने को इसे नगर विकास न्यास द्वारा बसाया गया है, लेकिन इसका विधानसभा क्षेत्र सादुलशहर है। जबकि यहां पंचायत समिति श्रीगंगानगर लगती है। यहां के लोग केवल निकाय के चुनाव को छोड़ हर बार अपने मताधिकार का प्रयोग करते हैं। ऐसे में यहां के निवासियों को आज तक वह सुविधाएं नहीं मिल पाई जिसके दावे इस कॉलोनी के निर्माण के दौरान विभाग के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों द्वारा किए गए थे।हालात यह है कि इस कॉलोनी को शहर से जोड़ने वाली मुख्य सड़क (जस्सा सिंह मार्ग से सद्भावनानगर को जोड़ने वाली सड़क ) करीब एक दशक से टूटी पड़ी है। कई हिस्सों में बटीं इसी सड़क पर पेचवर्क त...
आमने-सामने भिड़े ट्रेलर:आग लगने से ​​​​​​​दोनों ट्रेलर राख, ड्राइवर और क्लीनर मौके से हुए फरार

आमने-सामने भिड़े ट्रेलर:आग लगने से ​​​​​​​दोनों ट्रेलर राख, ड्राइवर और क्लीनर मौके से हुए फरार

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर शहर के नजदीक गांव लालगढ़ जाटान से कुछ आगे बनवाली रोड पर रविवार अल सुबह दो ट्रेलर भिड़ गए। इससे दोनों ट्रेलर में आग लग गई। हादसा होते ही दोनों ट्रेलरों के ड्राइवर और क्लीनर मौके से भाग गए। ऐसे में किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ। दोनों ट्रेलरों में से एक में रेता भरा था, जबकि दूसरा खाली था। सुबह करीब तीन बजे हुआ हादसाहादसा गांव लालगढ़ जाटान से कुछ आगे बनवाली रोड पर सुबह करीब तीन बजे के आसपास हुआ। इन ट्रेलरों में एक पंजाब से लालगढ़ की तरफ आ रहा था, जबकि दूसरा लालगढ़ से पंजाब की तरफ जा रहा था। इनमें से एक में रेता भरा था तथा दूसरा खाली था। दोनों ट्रेलरों में तेज भिड़ंत की आवाज से आसपास के किसानों को हादसे की जानकारी मिली। किसानों काे मिले खाली ट्रेलरआसपास के खेतों से किसान मेन सड़क पर पहुंचे ताे दोनों ट्रेलरों में आग लगी हुई थी। किसानों ने दोनों ट्रेलरों के केबिन देखे तो उनमे...
बरसात के बाद कोहरे से गलने लगा किन्नू, चार-पांच दिन बाद हो रहा दागी, दूर के राज्यों तक पहुंचने से पहले हो रहा खराब

बरसात के बाद कोहरे से गलने लगा किन्नू, चार-पांच दिन बाद हो रहा दागी, दूर के राज्यों तक पहुंचने से पहले हो रहा खराब

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर पिछले दिनों मौसम के बदले मिजाज और फ्रूट में गलन जैसे रोग के चलते देश भर में प्रसिद्ध श्रीगंगानगर का किन्नू इन दिनों बागों में ही गल रहा है। बड़े पैमाने पर किन्नू तो पिछले दिनों स्पेशल ट्रेन से बांग्लादेश भिजवा दिया गया। ऐसे में लोकल और देश के अन्य राज्यों की डिमांड के लिए कुछ किसानों ने बागों में ही किन्नू रोक रखा था, लेकिन पिछले दिनों मौसम में अचानक आए बदलाव ने किसानों के सभी गणित बिगाड़ दिए। मौसम के बदलाव और इलाके में फ्रूट गलन रोग के चलते किन्नू खेतों में ही गिरने लगा। फल में कुछ ऐसी समस्या हो गई है कि यह ज्यादा समय तक टिक भी नहीं पा रहा। ऐसे में महाराष्ट्र, बैंगलुरु और दूर के राज्यों में इसके नो डिमांड के हालात हो गए हैं। इससे व्यापारियों को नुकसान हुआ है। श्रीगंगानगर और राजस्थान से सटे पंजाब के इलाकों में बाग मालिक इन दिनों यह गला हुआ किन्नू पशुओं को खिलाने को मजबूर ...
धौलू चौधरी की गिरफ्तारी के बाद मिली जानकारी के आधार पर डीएसटी ने की कार्रवाई

धौलू चौधरी की गिरफ्तारी के बाद मिली जानकारी के आधार पर डीएसटी ने की कार्रवाई

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर जिले की सदर थाना पुलिस ने चित्तौड़गढ़ पुलिस से मिली जानकारी के आधार पर शुक्रवार को शहर के शंकर कॉलोनी इलाके में एक मकान पर दबिश देकर हथियार बरामद किए हैं। ये हथियार इलाके में किसी वारदात को अंजाम देने के लिए यहां लाए गए थे। चित्तौड़गढ़ में डीएसटी ने श्रीगंगानगर के सुखाड़िया नगर फायरिंग मामले में शामिल धौलू चौधरी की गिरफ्तारी की थी। पूछताछ में धौलू ने बताया कि उसने श्रीगंगानगर में शंकर कॉलोनी निवासी ओमप्रकाश उर्फ बिट्‌टू को किसी वारदात को अंजाम देने के लिए हथियार सप्लाई किए हैं। ये हथियार उसके घर पर हो सकते हैं। पांच पिस्तौल और नौ मैगजीन बरामद पुलिस टीम ने शुक्रवार को शंकर कॉलोनी में ओमप्रकाश उर्फ बिट्‌टू के घर छापा मारा। बिट्‌टू घर से फरार था। मकान से पांच अवैध ऑटोमैटिक पिस्तौल मैगजीन सहित बरामद हुए। इनके 32 बोर का होने का अनुमान है। इसके अलावा नौ एक्सट्रा मैगजीन और...
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया बोले, ‘ सरकार को रीट मामले की करवानी चाहिए सीबीआई जांच, विधानसभा में उठाएंगे मुद्दा ‘

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया बोले, ‘ सरकार को रीट मामले की करवानी चाहिए सीबीआई जांच, विधानसभा में उठाएंगे मुद्दा ‘

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहा है कि रीट नकल मामले में कई बड़े नाम शामिल हैं। बिना प्रभावशाली लोगों के शामिल हुए इतने बड़े पैमाने पर धांधली संभव नहीं है। यह स्टूडेंट्स के साथ धोखा है। वे शनिवार को सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि रीट नकल मामले में नैतिक जिम्मेवारी लेते हुए मुख्यमंत्री को स्तीफा दे देना चाहिए और अपने शिक्षामंत्री को भी बर्खास्त करना चाहिए। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की ओर से इस मामले में सीबीआई जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि सरकार अपराधियों को बचाने में लग गई है। डिफेंसिव मोड पर काम कर रहे मुख्यमंत्री कोरोना काल में राज्य सरकार के काम पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स्वीकार करते हैं कि पिछले दो साल से वे घर से ऑफिस ही नहीं गए हैं। यानी जिस समय कोरोना काल में सरकार को लोगों के बीच जाना चाहिए था, वे नहीं गए। सरकार ड...
बॉर्डर एरिया में दो नाइजीरियन नागरिक पकड़े

बॉर्डर एरिया में दो नाइजीरियन नागरिक पकड़े

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर गणतंत्र दिवस पर बॉर्डर एरिया में सुरक्षा के डीजी इंटेलिजेंस के निर्देश के बाद शुक्रवार को श्रीकरणपुर पुलिस ने नाइजीरियाई महिला और पुरुष को गिरफ्तार किया है। दोनों नाइजीरियन के पास दो अलग-अलग नाम के आइडेंटिफिकेशन डॉक्यूमेंट मिले हैं। नागजीरियन युवक के पास रिपब्लिक ऑफ नाइजीरिया तथा रिपब्लिक ऑफ साउथ अफ्रीका के पासपोर्ट मिले हैं जो अलग-अलग नाम से बने हैं वहीं महिला के पास दो अलग-अलग नाम से बने रिपब्लिक ऑफ नाइजीरिया के पासपोर्ट और आईडी मिले हैं। डीजीपी इंटेलिजेंस उमेश मिश्रा ने पिछले दिनों रिपब्लिक डे के मद्देनजर निगरानी के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में श्रीगंगानगर काउंटर सेल के एएसआई बलदेव सिंह को दो नाइजीरियन नागरिकों के अवैध रूप से केसरीसिंहपुर बॉर्डर क्षेत्र के प्रतिबंधित एरिया के पास घूमने की सूचना मिली। एसआई जगदीश सिंह गोदारा को दोनों नाईजीरियन नागरिकों की तलाश करने के नि...
दशकों बाद भी कचरे का अलग-अलग निस्तारण नहीं

दशकों बाद भी कचरे का अलग-अलग निस्तारण नहीं

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
नगर परिषद में खड़े वाहनों को लग रहा जंग,डम्पिंग पॉइन्ट पर जगह खत्मश्रीगंगानगर (सीमा सन्देश)। स्वच्छता सर्वेक्षण में लाखों रुपए का बजट खपाने के बाद भी नगरपरिषद परिषद आज तक घरों/संस्थानों से निकलने वाले गीले और सुखे कचरे को अलग नहीं कर पाई। नतीजा 6 जैड स्थित डम्पिंग पॉइन्ट मिश्रित कचरे के कारण कई फीट ऊंचा पहाड़ खड़ा हो गया है। इसके चलते यहां अब इतनी जगह नहीं बची कि आने वाले एक दो साल तक यहां शहर का कचरा डाला जा सके। ऐसे में आने वाले दिनों शहर में कचरा निस्तारण को लेकर हालत विकट हो सकते हैं। वर्ष 2019 में मुख्य सचिव ने मंगलवार को जिले में ठोस कचरा प्रबंधन, प्लास्टिक पर प्रतिबंध, बॉयोमेडिकल वेस्ट का निस्तारण करने तथा पर्यावरण की रक्षा के लिए विडिया कॉफ्रंसिंग कर आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। इस दौरान स्थानीय निकाय विभाग बीकानेर के उप निदेशक कन्हैयालाल सोनगरा ने भी संभाग के सभी आयुक्त, अधिशासी अधिका...
अज्ञात बाइक सवारों पर रैकी का शक, एसपी को शिकायत

अज्ञात बाइक सवारों पर रैकी का शक, एसपी को शिकायत

श्री गंगानगर
सीसीटीवी फुटेज से पहचान के प्रयासश्रीगंगानगर (सीमा सन्देश)। जवाहरनगर क्षेत्र की एक गली में अज्ञात बाइक सवारों पर रैकी का सन्देह जताया गया है। सीसीटीवी फुटेज में अज्ञात बाइक सवार एक घर की फोटो खींचते हुए प्रतीत हो रहे हैं। बाइक पर सवार दो युवक आते हैं और एक घर के नजदीक बाइक को धीमा करते हुए मोबाइल का कैमरा घर की तरफ घुमाते दिख रहे हैं। दोनों युवक सीधे जा रहे हैं, लेकिन उनकी निगाहें घर की तरफ हैं। इससे संदेह बढ़ जाता है। जवाहरनगर सेक्टर 2 निवासी परिवार ने इस संबंध में पुलिस अधीक्षक को इत्तला दी। यह निवासी स्थान एक पत्रकार का है। घटना के समय पत्रकार स्वयं घर पर नहीं थे।जानकारी के अनुसार किसी के निजी आवास की तस्वीरें नहीं ली जा सकती। सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज अपने साथ ले गई। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चला सका कि युवकों का मकसद क्या रहा। युवकों के सामने आने के बाद ह...
दिव्यांग व्यक्ति के लगाया जाएगा कृत्रिम हाथ

दिव्यांग व्यक्ति के लगाया जाएगा कृत्रिम हाथ

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर (सीमा सन्देश)। थ्रेसर में दो दशक पूर्व अपना हाथ गांव चुके दिव्यांग को कृत्रिम हाथ लगाया जाएगा और इसके लिए उसे कोई राशि खर्च भी नहीं करनी पड़ेगी। इस काम पर आने वाला पूरा खर्च नारायण सेवा संस्थान उदयपुर द्वारा वहन किया जाएगा। संस्थान से जुड़े बिन्दु गोस्वामी ने बताया कि 63 वर्षीय किशोर चंद निवासी वार्ड नं. 7, नजदीक शास्त्री सदन, पुरानी आबादी का लगभग 20 वर्ष पूर्व थ्रेसर का व्हील लगने के कारण हाथ कट गया था। 18 वर्ष पूर्व अबोहर में एक शिविर में कृत्रिम अंग लगवाने का प्रयास किया गया, परन्तु पर्याप्त संसाधन नहीं होने के कारण हाथ नहीं लग पाया। जिसके बाद किशोर चंद ने कृत्रिम हाथ की उम्मीद ही छोड़ दी।बिन्दु गोस्वामी ने बताया कि जब इसकी जानकारी मिली घर बुलाकर उनका हाल-चाल जाना और इसकी पूरी जानकारी उदयपुर स्थित संस्थान के मुख्यालय तक पहुचाई गई। जिसके बाद सभी स्थिति को देखते हुए नारायण सेवा स...
कृषि महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं ने लगाया धरना

कृषि महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं ने लगाया धरना

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर (सीमा सन्देश)। कृषि महाविद्यालय के छात्रों ने फीस कम करवाने की मांग को लेकर आन्दोलन शुरू किया है। कोरोना गाइडलाइन की पालना करते हुए छात्र-छात्राओं द्वारा महाविद्यालय परिसर में पंगतिबद्ध बैठ कर और मास्क लगाकर शांतिपूर्वक प्रदर्शन किया। इस दौरान स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय, बीकानेर के कुलपति के नाम से ज्ञापन भी दिया गया। ज्ञापन में बताया गया है कि स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय बीकानेर में किसान पृष्ठभूमि व ग्रामीण परिवेश के छात्रों से कृषि शिक्षा के नाम पर भारी भरकम फीस प्रति वर्ष एक लाख तीस हजार रुपए तक वसूली जा रही है जो कि गत वर्ष से लगभग दोगुनी है। इसी प्रकार खातोलक व विद्यावाचस्पति के विद्यार्थियों से एक लाख नब्बे हजार रुपए तक फीस वसूली जा रही है। जबकि निजी महाविद्यालय में यह कम है। यहां आने वाले विद्यार्थी किसान परिवारों से है। अत्यधिक फीस होने...