Tuesday, November 24निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

श्री गंगानगर

इंदिरा के बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता : गौड़

इंदिरा के बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता : गौड़

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
सीमा सन्देश न्यूजश्रीगंगानगर। विधायक राजकुमार गौड़ ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी आयरन लेडी के रूप में जानी जाती थी। उन्होंने देश हित में अनेक ऐसे निर्णय लिए जिनकी बदौलत आज भी देश तरक्की के रास्ते पर अग्रसर है। उन्होंने अपने प्राणों की चिंता न करते हुए देश को आगे बढ़ाया। अंत में देश हित में ही अपने प्राण न्योछावर कर दिए।...
चलो चल रल मिल दर्शन करिए सतगुरु नानक आए ने…

चलो चल रल मिल दर्शन करिए सतगुरु नानक आए ने…

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर। सतगुरू नानक प्रगट्या मिटी धुंध जग चानण होआ…उच्चा दर बाबे नानक दा…कलतारन गुरु नानक आया… जैसे शबद कीर्तन करते श्रद्धालु। आगे फूलों से सजी पालकी साहिब का वाहन एवं उसमें शोभायमान श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का पावन स्वरूप और पालकी साहिब की अगुवाई करते पंज प्यारे। जहां से यह कारवां गुजरा हर किसी ने श्रद्धापूर्वक के इसके समक्ष शीश नवाया और स्वागत किया। कुछ इसी तरह का नजारा देखने को मिला सिख धर्म संस्थापक जगतगुरु साहिब श्री गुरुनानक देव जी के 553वें प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में आज प्रात: स्थानीय जी ब्लॉक स्थित गुरुद्वारा श्री गुरुनानक दरबार से निकाले गए नगर कीर्तन में। कोरोना काल के दो वर्ष के बाद आयोजित नगर कीर्तन को लेकर संगत का उत्साह देखते ही बनता था। नगर कीर्तन से पूर्व गुरूद्वारा साहिब में श्री अखंड पाठ साहिब का आरंभ के साथ ही गुरुघर में कार्तिक माह की पूर्णिमा तक चलने वाले तीन दिव...
दिल्ली सीएम केजरीवाल ने शादी की वर्षगांठ पर सालासर में सपरिवार बालाजी के दर्शन किए

दिल्ली सीएम केजरीवाल ने शादी की वर्षगांठ पर सालासर में सपरिवार बालाजी के दर्शन किए

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर। नई दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपनी शादी की वर्षगांठ पर आज सुबह राजस्थान के चुरू जिले में सालासर में प्रख्यात बालाजी मंदिर में पूजा अर्चना की और आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री केजरीवाल कल देर रात पत्नी बच्चों सहित जयपुर से सड़क मार्ग द्वारा सालासर पहुंचे। रात्रि विश्राम एक धर्मशाला में किया।उनके साथ आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता राघव चड्ढा भी थे।आज सुबह 6 बजे केजरीवाल परिवार सहित बालाजी मंदिर में गए,जहां पुजारी कमलकिशोर,अंकित और रविशेखर ने पूजा-अर्चना करवाई। सभी ने धूनी की परिक्रमा की और प्रसाद ग्रहण किया। अरविंद केजरीवाल का मंदिर के पुजारियों द्वारा स्वागत सत्कार किया गया। बाद में मीडिया से बातचीत करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वे शादी की वर्षगांठ पर परिवार सहित आए हैं। बालाजी के दर्शन किए और उनका आशीर्वाद लिया। सभी की खुशहाली की कामना की। श्री केजरीवाल करीब 9 बजे स...
मरीजों की आंखों का नि:शुल्क ऑप्रेशन

मरीजों की आंखों का नि:शुल्क ऑप्रेशन

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर। हनुमानगढ़ रोड पर टांटिया यूनिवर्सिटी परिसर स्थित डॉ. एस. एस. टांटिया मेडिकल कॉलेज, हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर (जन सेवा हॉस्पिटल) ने संगरिया की सनातन धर्म महावीर दल संस्था एवं नुकेरा के सुखमणी शांति सेवा ट्रस्ट के सहयोग से आंखों की जांच और ऑप्रेशन का नि:शुल्क शिविर रखा। हॉस्पिटल के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी बलजीत सिंह कुलडिय़ा ने बताया कि संगरिया की महावीर दल धर्मशाला में इसके लिए शिविर रखा गया था। इसमें चिन्हित किए गए 49 जनों की आंखों का ऑपे्रशन जन सेवा हॉस्पिटल में किया गया। वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. पल्लवी सहारण एवं टीम की इस सेवा कार्य के लिए सभी ने खूब प्रशंसा की। ऑप्रेशन के लिए आए मरीजों एवं उनके परिजनों को डॉ. पल्लवी सहारण के अलावा, डॉ. राकेश सहारण, डॉ. के. के. अरोड़ा ने उपयोगी जानकारी दी। मरीजों को दवा, परहेज आदि के बारे में बताया तथा शंकाओं का समाधान भी किया। शिविर की...
श्रद्धा और उल्लास से मनाया जाएगा गुरु नानक देव का प्रकाश उत्सव, तीन दिन चलेंगे कार्यक्रम

श्रद्धा और उल्लास से मनाया जाएगा गुरु नानक देव का प्रकाश उत्सव, तीन दिन चलेंगे कार्यक्रम

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर। प्रथम पातशाही गुरुनानक देव का 553वां प्रकाशोत्सव इस वर्ष भी स्थानीय जी ब्लॉक स्थित गुरुद्वारा श्री गुरूनानक दरबार में 17 से 19 नवंबर तक बड़े श्रृद्धोल्लास पूर्वक मनाया जाएगा।गुरुद्वारा प्रधान गुरबचनसिंह वासन ने आज तीन दिवसीय कार्यक्रमों की जानकारी देते बताया कि 17 नवंबर, प्रातः 9 बजे अखंड पाठ आरंभ होगा।दोपहर 12 बजे नगर कीर्तन निकाला जाएगा। शहर के मुख्य मार्गों व गुरूद्वारों से होता हुआ शाम को नगर कीर्तन वापिस गुरुद्वारा साहब में पहुंचेगा।इस प्रकाशोत्सव के अवसर पर गत एक माह से जारी प्रभातफेरी का समापन भी 17 नवंबर को होगा। अगले दिन 18 नवंबर प्रातः 7 बजे निशान साहिब का चोला चढ़ाने की सेवा की जाएगी। सांय 6 बजे अलग-अलग आयु वर्ग के बच्चों के बीच शब्द-कीर्तन गायन के फाइनल मुकाबले होंगे, जिसमें दोनों ग्रुपों के प्रथम विजेता बच्चों को गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से गोल्ड मेडल भेंट क...
सिगरेट के गोदामों से चोरी करने वाली अंतर्राज्यीय गैंग का पर्दाफाश, सरगना समेत तीन गिरफ्तार

सिगरेट के गोदामों से चोरी करने वाली अंतर्राज्यीय गैंग का पर्दाफाश, सरगना समेत तीन गिरफ्तार

श्री गंगानगर
आंध्रप्रदेश, गुजरात व राजस्थान की 65 वारदातों में की करीब 7 करोड़ के माल की चोरीश्रीगंगानगर। पुलिस ने एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है जो गोदामों से बड़े पैमाने पर सिगरेट की चोरी कर रहा था इस गिरोह ने राजस्थान गुजरात और आंध्र प्रदेश में लगभग 65 गोदामों से करीब 7 करोड का माल चोरी किया है। अजमेर में अलवरगेट थाना पुलिस ने 12 सितम्बर की रात श्रीनगर रोड़ स्थित गोदाम से करीब 32 लाख रूपये की सिगरेट चोरी की वारदात में इस गिरोह के सरगना समेत तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जिनसे पूछताछ में चोरी की 65 वारदातों का खुलासा हुआ है। अजमेर एसपी विकास शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार बीरबल बिश्नोई पुत्र छोगा (44), निवासी कूका थाना बागौड़ा, जिला जालौर चोरों की गैंग का सरगना है। विशाल माहेश्वरी(31) पुत्र अमोलक दास व नेबाराम उर्फ नरेन्द्र(24) पुत्र मावाराम कलवीनिवासी थाना साचौर, जिला जाल...
सेतिया कॉलोनी मेन रोड पर पेयजल पाइप शिफ्टिंग कार्य शुरू

सेतिया कॉलोनी मेन रोड पर पेयजल पाइप शिफ्टिंग कार्य शुरू

श्री गंगानगर
सीमा सन्देश संवाददाता.श्रीगंगानगर। लंबे समय से टूटी हुई सड़क से परेशान सेतिया कॉलोनी मेन रोड के लोगों को राहत देने के लिए प्रयास शुरू हो चुके हैं। शनिवार को इस सड़क पर पेयजल पाइप लाइन डालने का कार्य शुरू किया गया। जेसीबी के जरिए सड़क की खुदाई की गई। पुरानी पेयजल पाइप को शिफ्ट करने के लिए आरयूआईडीपी और एलएनटी के कर्मचारी जुटे रहे। वार्ड नंबर 30 की पार्षद ऋतु धवन और अन्य वार्ड वासियों की मौजूदगी में जेसीबी मशीन के जरिए सड़क खोदने का काम बसंती चौक से शुरू किया गया। इसके बाद काफी संख्या में बड़ी पाइपें भी पहुंच गई। आरयूआईडीपी के अधिकारियों के मुताबिक आगे यह कार्य निरंतर चलेगा। सीवरेज पाइप और पेयजल पाइप डालने के बाद पूरी मैन रोड नए सिरे से बनाई जाएगी।...
दुकानों ने पालिका कार्यालय पर किया प्रदर्शन

दुकानों ने पालिका कार्यालय पर किया प्रदर्शन

श्री गंगानगर
सीमा सन्देश न्यूज. सूरतगढ़। महाराणा प्रताप चौक से सुभाष चंद्र बोस चौक तक का निर्माण नहीं करवाने से आक्रोशित दुकानदारों ने नगरपालिका कार्यालय पर प्रदर्शन कर अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन दिया। माकपा सचिव पार्षद मदन ओझा, जनता मोर्चा संयोजक पार्षद प्रतिनिधि ओम राजपुरोहित, भाजपा के नगर महामंत्री गौरव बलाना व पार्षद प्रतिनिधि सत्यनारायण तावनिया के साथ के साथ बड़ी संख्या में दुकानदारों ने नगरपालिका पहुंचकर सड़क निर्माण तुरंत करवाने की मांग करते हुए नारेबाजी कर रोष जताया। साथ ही चेतावनी दी कि यदि सड़क निर्माण के संबंध में कार्यवाही नहीं की गई, तो 17 नवंबर को नगरपालिका पहुंचकर घेराव प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शन में व्यापारी नेता झम्मन लाल जसूजा, श्याम लाल, अवतार सिंह, विकास मूंदड़ा, शंकरलाल सारड़ा, गोपाल कोठारी, देवराज छाबड़ा, मयंक सारड़ा, सोनू छाबड़ा, मिंटू छाबड़ा, राजेंद्र, राजकुमार, जुगल किशोर, गिरधारीलाल, ...
पदोन्नति और अनुकम्पा नियुक्ति पर स्थिति स्पष्ट

पदोन्नति और अनुकम्पा नियुक्ति पर स्थिति स्पष्ट

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
— महज 20 मिनट में सम्पन्न हुई पदमपुर नगर पालिका बोर्ड की बैठक, 8 प्रस्ताव पारित —सीमा सन्देश संवाददाता.पदमपुर। नगर पालिका बोर्ड की बैठक में सभी आठ प्रस्ताव पार्षदों की सहमति से पारित किए गए। मात्र एक पार्षद सत्यप्रकाश उपाध्याय ने राज्य सरकार की गाइडलाइन के मुताबिक अधिशासी अधिकारी से पट्टे वितरण, खाला निर्माण व दिव्यांग कर्मचारी प्रमोद कुमार काला के प्रमोशन हेतु चर्चा की। डेंगू का कहर, बिगड़ती हुई सफाई व्यवस्था, जगह-जगह अतिक्रमण व विकास कार्यों को लेकर कोई विशेष चर्चा नहीं होने से मात्र 20 मिनट में बैठक सम्पन्न हो गई। पालिका अध्यक्षा श्रीमती रूबी मिगलानी ने अध्यक्षता की। कांग्रेस का बोर्ड बनने के बाद पहली बैठक लंबे इंतजार के बाद नगरपालिका के नए भवन में आयोजित हुई।...
शहरी स्वास्थ्य केंद्र में नहीं है चिकित्सक व स्टाफ, आक्रोश

शहरी स्वास्थ्य केंद्र में नहीं है चिकित्सक व स्टाफ, आक्रोश

श्री गंगानगर
सीमा सन्देश न्यूजश्रीगंगानगर। शहर के वार्ड नम्बर 54 में पीपीपी मोड संचालित की किए जा रहे शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर कार्यरत चिकित्सक एवं स्टाफ के अनुबंध की अवधि समाप्त हो गई। जिसके बाद चिकित्सक सहित अन्य स्टाफ पन्द्रह दिन पूर्व यहां से चला गया। परन्तु इलाके में डेंगू और मलेरिया रोगियों की संख्या में बढोतरी के बावजूद चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने आज तक यहां अन्य चिकित्सा कर्मीयों की नियुक्ति नहीं किया। इससे यहां आने वाले मरीजों को काफी परेशानी का समाना करना पड़ रहा है। इसी को लेकर मंगलवार को पार्षद लोकेश सिहाग, युवा कांग्रेस जिला महासचिव नवाब खान, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संघ जिलाध्यक्ष सीता स्वामी व हेमलता शर्मा के नेतृत्व में कार्यकतार्ओं व वार्ड वासियों ने सीएमएचओ से मुलाकात की। इस दौरान सीएमएचओ को ज्ञापन सौंपते हुए शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, अशोक नगर-बी में चिकित्सक एवं स्टाफ ...