Tuesday, November 24निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

श्री गंगानगर

3 बाइक टकराये, युवती घायल

3 बाइक टकराये, युवती घायल

श्री गंगानगर
अनूपगढ़ (सीमा सन्देश)। कस्बे के पब्लिक पार्क के निकट रविवार दोपहर तीन बाइक आपस में टकरा गए। इसमें एक युवती को चोट लगी। जिसे सीएचसी पहुंचाया गया। वहां स्टाफ ने प्राथमिक उपचार देकर युवती को घर भेज दिया। (विस्तृत समाचार सीमा सन्देश में पढ़ें।)
कोरोना ने मौत के आंकड़ों का तोड़ा रिकॉर्ड

कोरोना ने मौत के आंकड़ों का तोड़ा रिकॉर्ड

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर। बीमारियों और हादसों में तो मौत हमेशा से ही होती आ रही हैं, लेकिन इस वर्ष में हुई मौत के आंकड़ों ने 50 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।पिछले वर्ष से इस वर्ष में अब तक डेढ़ गुणा से अधिक मौतें हो चुकी है। इस वर्ष के मई माह में एक हजार से अधिक मौत होने का स्वास्थ्य विभाग द्वारा अनुमान लगाया जा रहा है। (विस्तृत समाचार सीमा सन्देश में पढ़ें।)...
मानसून विदा, अब सताएगी गर्मी:श्रीगंगानगर में 40 और जयपुर में 36 डिग्री तक पहुंचा तापमान

मानसून विदा, अब सताएगी गर्मी:श्रीगंगानगर में 40 और जयपुर में 36 डिग्री तक पहुंचा तापमान

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़, देश-विदेश, बीकानेर, श्री गंगानगर
बीकानेर आते-जाते मानसून में नहाने के बाद के बाद पूरा राजस्थान अब 'अक्टूबर हीट' की चपेट में है। यह वो दौर है, जब सूरज की गर्मी और धरती के बीच बादल नहीं है। आसमान पूरा साफ है तो सूरज भी दस नवम्बर तक अपने तेवर दिखाने वाला है। पश्चिमी राजस्थान में मानसून का सबसे ज्यादा लुत्फ उठाने वाले जैसलमेर ने तपना शुरू कर दिया है, यहां तापमान अब 39 डिग्री सेल्सियस के पास पहुंच गया है, तो श्रीगंगानगर तो चालीस डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। जयपुर में 36 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। उदयपुर और कोटा के तापमान में भी दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने वाली है। कुल मिलाकर राजस्थान का पूर्वी हिस्सा हो या फिर पश्चिमी, सभी जिलों में नवम्बर के दूसरे सप्ताह तक गर्मी पड़ने वाली है। हालांकि ये हवाओं के रुख पर भी निर्भर करेगा कि कहां कितनी गर्मी पड़ने वाली है और कितनी उमस होगी? यहां मानसून गया, तापमा...
पांच मंजिला भवन पर 111 करोड़ की आएगी लागत

पांच मंजिला भवन पर 111 करोड़ की आएगी लागत

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर (सीमा सन्देश)। नए कोर्ट कांपलेक्स भवन के लिए भूमि पूजन 11 अक्टूबर को सुबह 9 बजे किया जाएगा। बार संघ अध्यक्ष विजय रेवाड ने बताया कि पुरानी शुगर मिल वाली जगह पर बनने जा रहे मिनी सचिवालय परिसर में नए कोर्ट कंपलेक्स का भूमि पूजन कार्यक्रम रखा गया है। (विस्तृत समाचार सीमा सन्देश में पढ़ें।)
12 को शहीद किसान दिवस मनायेंगे,18 को रोकेंगे रेल

12 को शहीद किसान दिवस मनायेंगे,18 को रोकेंगे रेल

श्री गंगानगर
संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र को बर्खास्त करने की मांगश्रीगंगानगर। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी किसान नरसंहार में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के पुत्र आशीष की आज शाम गिरफ्तारी होने के बाद संयुक्त किसान मोर्चा ने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र को बर्खास्त किए जाने की मांग करते हुए आंदोलन के आगामी चरण के लिए 12 अक्टूबर को देश भर में शहीद किसान दिवस मनाने का आह्वान किया है। मोर्चा ने किसानों से अपील की है कि 12 अक्टूबर को लखीमपुर खीरी जिले में तिकोनिया में पहुंचकर शहीद किसानों की अंतिम अरदास में शामिल होकर श्रद्धांजलि दें। (विस्तृत समाचार सीमा सन्देश में पढ़ें।)...
स्वर्णकार को नकली सोना देकर अज्ञात हुआ फरार

स्वर्णकार को नकली सोना देकर अज्ञात हुआ फरार

श्री गंगानगर
-जवाहर मार्केट का मामलाश्रीगंगानगर (सीमा संदेश)। कोतवाली थाना क्षेत्र के जवाहर मार्केट में एक स्वर्णकार को अज्ञात व्यक्ति ने नकली सोना देकर धोखाधड़ी कर ली। इसका पता लगने पर स्वर्णकार ने पुलिस को मामले से अवगत करवाते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस के अनुसार इंदिरा कॉलोनी गली नंबर 6 निवासी प्रकाश मराठा(54) पुत्र बजरंग मराठा ने रिपोर्ट में बताया उनकी जवाहरनगर मार्केट में सोना चांदी एक्सचेंज की दुकान है। जहां 23 सितंबर को एक अज्ञात व्यक्ति सोना बदलवाने आया। उसे सोना बदल कर 42 ग्राम सोना दे दिया। उस व्यक्ति के जाने के बाद सोने की परख की गई तो वह चांदी निकली, उस पर सोने की पॉलिश की हुई थी। परिवादी के मुताबिक उसे दिए गए सोने की मशीन से जांच करवाई तो सोना सही दिखाया, लेकिन जब उसे काटकर देखा तो उसमे चांदी भरी हुई थी। इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई तो पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच एएसआई स...
श्रीगंगानगर से रायसिंहनगर तक नए नेशनल हाईवे को मंजूरी, इन कस्बों से गुजरेगा

श्रीगंगानगर से रायसिंहनगर तक नए नेशनल हाईवे को मंजूरी, इन कस्बों से गुजरेगा

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर. सीमावर्ती लोगों के लिए अच्छी खबर है. केंद्र सरकार ने श्रीगंगानगर से रायसिंहनगर के लिए नेशनल हाईवे को मंजूरी दे दी है. श्रीकरणपुर होकर जाने वाले इस हाईवे से लोगों का सफर सुगम हो जाएगा. देश में राष्ट्रीय राजमार्गों (National Highways) को विकसित करने के महत्वाकांक्षी भारत माला प्रोजेक्ट में श्रीगंगानगर के समीप साधुवाली से लेकर रायसिंहनगर के भोमपुरा तक 102 किलोमीटर लंबे नेशनल हाईवे नंबर 911 को हरी झंडी मिल गई है. इसकी कार्यकारी एजेंसी नेशनल हाईवे अथाॅरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) रहेगी. इससे पूर्व भारत माला प्रोजेक्ट के इस एनएच-911 का रायसिंहनगर से रोजड़ी तक जिले में 98 किलोमीटर हिस्सा बन चुका है. अब साधुवाली से भोमपुरा तक निर्माण पूरा होने से 200 किलोमीटर सीमा पट्‌टी पूरी तरह से बेहतर सड़क सुविधा से जुड़ जाएगी. हाईवे के लिए जमीन अवाप्त, अवार्ड राशि भी जारीएनएचएआई हनुमानगढ़ के प्...
नशेड़ियों के लिए लूट का सुरक्षित ठिकाना बनी हनुमानगढ़ रोड

नशेड़ियों के लिए लूट का सुरक्षित ठिकाना बनी हनुमानगढ़ रोड

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर। शहर के बीच से गुजरने वाला स्टेट हाइवे हनुमानगढ़ मार्ग अब राहगीरों के लिए सुरक्षित नहीं है। इस रोड की ज्यादातर स्ट्रीट लाइटें खराब हैं और पुलिस की गश्त तक नहीं हो रही। इस कारण नशेड़ियों के हौसले बुलंद हैं। बाइक सवार नशेड़ी यहां रात को घूमने निकल पड़ते हैं और बड़ी आसानी से लूट की वारदात को अंजाम देकर रफूचक्कर हो जाते हैं। हर तीसरे दिन यहां रात को लूट की वारदात हो रही है। कभी किसी राहगीर को पिस्तौल दिखाकर मोबाइल लूट लिया जाता है तो कभी नकदी छीन ली जाती है। हनुमानगढ़ रोड के पास स्थित कॉलोनियों के लोगों में रोजमर्रा की इन घटनाओं से रोष व्याप्त है। इस संबंध में लोगों ने जिला पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत से मुलाकात कर लिखित रूप से भी अवगत करवाया है। एसपी से मिले एक शिष्टमंडल ने कहा कि इस मार्ग की अनेक कॉलोनियों में काफी आबादी निवास करती है। नियमित रूप से गश्त नहीं होने के कारण चोर सरेराह लोग...
लखीमपुर खीरी किसान नरसंहार के खिलाफ प्रदेश कांग्रेस ने किया यूपी बॉर्डर तक पैदल मार्च

लखीमपुर खीरी किसान नरसंहार के खिलाफ प्रदेश कांग्रेस ने किया यूपी बॉर्डर तक पैदल मार्च

श्री गंगानगर
हनुमानगढ़ जिले के कांग्रेस विधायक और नेता भी हुए शामिलश्रीगंगानगर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा के नेतृत्व मे लखीमपुर खीरी में किसानों के हुए नरसंहार के खिलाफ आज भरतपुर के उंचा नगला से यूपी बोर्डर तक पैदल मार्च निकाल कर रोष प्रकट किया। पैदल मार्च से पहले भरतपुर बोर्डर पर सभा को सम्बोधित करते हुए डोटासरा ने कहा कि लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा के बीजेपी सरकार की तानाशाही है।इसे पूरा देश देख रहा है।उन्होंने कहा कि उत्तरप्रदेश सरकार को देशभर से उठ रही आवाज़ को सुनना पड़ा। प्रियंका गांधी को 52 घंटे की गैरकानूनी हिरासत से रिहा करना पड़ा। राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और कांग्रेस नेता लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा में मारे गए किसानों के शोक संतप्त परिजनों से मिलने और उनका ढांढस बंधाने गये। अभी तक किसी भी अपराधी को गिरफ्तार नहीं करना आश्चर्यजनक है।केन्द्र सरकार को मामले में...
पांच महीने बाद युवक की मौत का मामला हत्या में तब्दील

पांच महीने बाद युवक की मौत का मामला हत्या में तब्दील

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
मृतक की पत्नी ने जेठ और महिला पर लगाया हत्या करने का आरोपश्रीगंगानगर। जैतसर कस्बे में 5 माह बाद एक युवक की संदिग्ध मौत का मामला हत्या में तब्दील हो गया है। पुलिस के अनुसार मृतक अशोक धानक की पत्नी अन्नू द्वारा अदालत में दायर किए गए इस्तगासा के आधार पर बुधराम और एक महिला पर हत्या करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। (विस्तृत समाचार सीमा सन्देश में पढे.)...