जब पाकिस्तान की नाक में दम करके अनिल कुंबले ने किया था चमत्कार, एक पारी में 10 विकेट लेने वाले बॉलर बने थे
नई दिल्ली
7 फरवरी 1999… क्रिकेट इतिहास का वो दिन शायद ही कोई क्रिकेट प्रेमी भूल पाएगा जब भारत के अनिल कुंबले ने एक नया चमत्कार किया था। जंबो के नाम से मशहूर कुंबले ने आज ही के दिन दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान (अब अरुण जेटली स्टेडियम) में पाकिस्तान के खिलाफ एक पारी में सभी 10 विकेट लेने का ऐतिहासिक कारनाम किया था। कुंबले आज से ठीक 23 साल पहले एक टेस्ट पारी में सभी 10 विकेट लेने वाले जिम लेकर के बाद दुनिया के दूसरे गेंदबाज बने थे। बीसीसीआई ने सोमवार को कुंबले के इस रिकॉर्ड को एक बार फिर से याद किया और सोशल मीडिया पर इसका वीडियो पोस्ट किया है।
दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच में भारतीय टीम को पाकिस्तान के खिलाफ हार मिली थी। ऐसे में दूसरे मैच में उसके सामने वापसी करने की चुनौती थी। दूसरे मैच के चौथे दिन पाकिस्तान टीम 420 रन के लक्ष्य का पीछा करने मैदान पर उतरी थी। बड़े लक्ष्...








