Tuesday, June 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

स्पोर्ट्स

खेल मंत्री ने ली मिशन ओलंपिक कमेटी की पहली बैठक; 2024 के पेरिस ओलिंपिक की तैयारियों पर हुई चर्चा

खेल मंत्री ने ली मिशन ओलंपिक कमेटी की पहली बैठक; 2024 के पेरिस ओलिंपिक की तैयारियों पर हुई चर्चा

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश, स्पोर्ट्स
टोक्यो ओलंपिक के बाद देश में पहली बार मिशन ओलंपिक कमेटी की बैठक हुई। केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने इस बैठक की अध्यक्षता की। खेल मंत्री ने कहा कि बैठक में पेरिस ओलंपिक 2024 के दौरान कैसे अच्छा प्रदर्शन करे इस पर रोडमैप तैयार हुआ । वहीं, अगले राष्ट्रमंडल खेलों, एशियाई खेलों, 2024 ओलंपिक और सभी विश्व चैंपियनशिप में खिलाड़ियो के अच्छा प्रदर्शन करने को लेकर चर्चा हुई। कमेटी में कई में पूर्व खिलाड़ी, राष्ट्रीय खेल महासंघ के लोग मौजूद थे।...
रूट ने की रिकी पॉन्टिंग की बराबरी, तोड़ सकते हैं माइकल क्लार्क और ग्रीम स्मिथ का रिकॉर्ड

रूट ने की रिकी पॉन्टिंग की बराबरी, तोड़ सकते हैं माइकल क्लार्क और ग्रीम स्मिथ का रिकॉर्ड

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
गाबा एशेज सीरीज के पहले टेस्ट मैच में भले ही इंग्लैंड को बड़ी हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। रूट एक साल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले कप्तानों की सूची में शामिल हो गए हैं। उन्होंने इस मामले में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पॉन्टिंग की बराबरी की है। पॉन्टिंग ने ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी करते हुए 2005 में 1544 रन बनाए थे और रूट ने भी 2021 में इतने रन बना लिए हैं।  कप्तान के रूप में एक साल के अंदर सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के ग्रीम स्मिथ के नाम है। स्मिथ ने साल 2008 में प्रोटेस टीम की कप्तानी करते हुए 1656 रन बनाए थे। इस साल रूट को अभी दो मैच खेलने हैं। ऐसे में अगर उनका बल्ला चलता है तो वो ग्रीम स्मिथ को पीछे छोड़ एक साल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले कप्तान बन सकते हैं। ...
ब्रिस्बेन टेस्ट में इंग्लैंड को दोहरा झटका: आईसीसी ने धीमी ओवर रेट के चलते पांच अंक काटे

ब्रिस्बेन टेस्ट में इंग्लैंड को दोहरा झटका: आईसीसी ने धीमी ओवर रेट के चलते पांच अंक काटे

स्पोर्ट्स
दुबई ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए ब्रिस्बेन टेस्ट में इंग्लैंड के लिए कुछ भी सही नहीं रहा। पहले कंगारुओं ने इंग्लिश टीम को नौ विकेट से रौंदा। उसके बाद रही सही कसर आईसीसी ने पूरी कर दी। इस मैच में इंग्लैंड के गेंदबाजों ने धीमी ओवर रेट से गेंदबाजी की। जिसके चलते आईसीसी ने इंग्लिश खिलाड़ियों पर 100 फीसदी मैच फीस का जुर्माना ठोका। इतना ही नहीं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में इंग्लैंड के पांच अंक भी काट लिए। अब इंग्लिश टीम नौ अंकों के साथ छठे स्थान पर है। जबकि उसका परसेंटेज ऑफ पॉइंट्स 15 हैं। ...
बयानबाजी: गांगुली के बयान से हैरान हैं विराट के बचपन के कोच राजकुमार शर्मा, चयन समिति को लेकर कही यह बात

बयानबाजी: गांगुली के बयान से हैरान हैं विराट के बचपन के कोच राजकुमार शर्मा, चयन समिति को लेकर कही यह बात

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली बीसीसीआई चयनकर्ताओं ने बीते बुधवार को रोहित शर्मा को टीम इंडिया का नया वनडे कप्तान घोषित किया। अखिल भारतीय वरिष्ठ चयन समिति के इस फैसले के बाद कई लोगों को हैरानी हुई। रोहित शर्मा विराट कोहली की जगह लेंगे। कोहली ने 2021 टी-20 विश्व कप से पहले पुष्टि की थी कि वह कार्यभार प्रबंधन को देखते हुए देते हुए सबसे छोटे प्रारूप में टीम इंडिया की कप्तानी छोड़ देंगे। विश्व कप के बाद विराट ने वैसा ही किया जिसके बाद रोहित शर्मा को टी-20 की कप्तानी सौंपी गई थी। ...
बीएफडब्ल्यू वर्ल्ड चैंपियनशिप: खिताब बचाने पर होगी पीवी सिंधु की नजर, रविवार से शुरू होगी प्रतियोगिता

बीएफडब्ल्यू वर्ल्ड चैंपियनशिप: खिताब बचाने पर होगी पीवी सिंधु की नजर, रविवार से शुरू होगी प्रतियोगिता

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली भारत की दो बार की ओलंपिक पदक विजेता बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु रविवार से स्पेन के ह्यूएलवा में शुरू हो रही बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप में अपने खिताब की रक्षा करने के लिए बड़े मंच पर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगी। मौजूदा समय में सिंधु जबरदस्त फॉर्म में हैं उन्होंने फ्रेंच ओपन, इंडोनेशिया मास्टर्स और इंडोनेशिया ओपन में लगातार तीन सेमीफाइनल खत्म होने के बाद सीजन के अंत में विश्व टूर फाइनल में अपना दूसरा रजत पदक हासिल किया था। ...
पाकिस्तान के पूर्व किकेटर का दावा, टेस्ट की कप्तानी से भी हटाए जा सकते हैं विराट कोहली

पाकिस्तान के पूर्व किकेटर का दावा, टेस्ट की कप्तानी से भी हटाए जा सकते हैं विराट कोहली

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली संयुक्त अरब अमीरात और ओमान में खेले गए टी-20 विश्व कप से पहले टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने कहा था कि वह इस टूर्नामेंट के बाद टी-20 से भारत की कप्तानी छोड़ देंगे। वर्ल्ड कप के बाद विराट ने ऐसा ही किया। जिसके बाद रोहित शर्मा को भारत का टी-20 कप्तान नियुक्त किया गया। बीते बुधवार को बीसीसीआई चयनकर्ताओं ने साउथ अफ्रीका दौरे के लिेए टेस्ट टीम का एलान किया। इसके साथ ही बीसीसीआई ने विराट कोहली को वनडे की कप्तानी से हटाकर रोहित शर्मा को टीम की कमान सौंपी। पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर दानिश कनेरिया ने बीसीसीआई के इस फैसले पर बोर्ड को खरी-खोटी सुनाई है। ...
लॉस एंजिल्स ओलंपिक में शामिल हो सकता है क्रिकेट

लॉस एंजिल्स ओलंपिक में शामिल हो सकता है क्रिकेट

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने 2028 ओलंपिक में स्पोर्ट्स को शामिल करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। लॉस एंजिल्स ओलंपिक में क्रिकेट को एडिशनल स्पोर्ट के रूप में शामिल किया जा सकता है। ओलंपिक का आयोजन करने वाला शहर लॉस एंजिल्स 2023 तक एडिशनल खेलों के नाम दे सकता है। ऐसे में आईसीसी को उम्मीद है कि आईओसी क्रिकेट को एडिशनल स्पोर्ट के रूप में शामिल कर सकता है। आईसीसी बोर्ड के सदस्य ने कहा कि मेजबान शहर 2023 में एडिशनल स्पोर्ट चुनने की प्रक्रिया शुरू करेगा और आईसीसी को उम्मीद है कि क्रिकेट भी इनमें से एक होगा।  उन्होंने आगे कहा कि क्रिकेट के लिए एडिशनल स्पोर्ट के रूप में ओलंपिक में जगह बनाना काफी मुश्किल होगा। क्रिकेट को कई बेहतरीन खेलों के साथ मुकाबला करके ओलंपिक में जगह बनानी होगी। इसी साल अगस्त के महीने में आईसीसी ने क्रिकेट को ओलंपिक में शामिल करने का प्रस्ताव रखने की बात ...
बॉक्सर अरुंधति को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली राहत

बॉक्सर अरुंधति को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली राहत

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली देश की उभरती हुई बॉक्सर अरुंधति चौधऱी को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। भारतीय मुक्केबाजी संघ ने बिना ट्रायल के तुर्की में होने वाली विश्व मुक्केबाजी महिला चैंपियनशिप के लिए लवलीना बोरगोहेन को शामिल कर लिया था। जिसके बाद राजस्थान के कोटा की बॉक्सर अरुंधति चौधरी ने भारतीय मुक्केबाजी संघ के इस फैसले को चुनौती देते हुए दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। ...
शास्त्री ने कहा- मुझे जिस तरीके से हटाया गया उससे दुख हुआ, किसी एक इंसान का नाम नहीं ले सकता

शास्त्री ने कहा- मुझे जिस तरीके से हटाया गया उससे दुख हुआ, किसी एक इंसान का नाम नहीं ले सकता

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
नई दिल्ली भारतीय टीम के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने कहा है कि 2014 में उनके टीम के डायरेक्टर बनने के बाद जानबूझकर उन्हें टीम से दूर किया गया था। उन्होंने कहा कि इस बात की पूरी कोशिश की गई थी कि वो टीम के कोच न बन पाएं। जिस तरीके से उन्हें उस समय डायरेक्टर के पद से हटाया गया था, उससे उन्हें काफी दुख हुआ था। हालांकि 2017 में शास्त्री भारतीय टीम के कोच बने थे और 2021 तक उन्होंने इस पद पर काम किया।  डंकन फ्लेचर के हटने के बाद रवि शास्त्री को साल 2014 और 2015 के वनडे वर्ल्डकप में भारतीय टीम का डायरोक्टर बनाया गया था। इस दौरान टीम का प्रदर्शन ठीक ठाक था। वर्ल्डकप में भारतीय टीम सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हार कर बाहर हुई थी। इसके बाद शास्त्री को उनके पद से हटा दिया गया और अनिल कुंबले भारत के नए कोच बने। हालांकि विराट से अनबन के बाद कुंबले ने 2017 में यह पद छोड़ दिया और फिर से शास्त्री ...
कीर्तिमान: ब्रिस्बेन टेस्ट में रूट ने वॉन का रिकॉर्ड तोड़ा

कीर्तिमान: ब्रिस्बेन टेस्ट में रूट ने वॉन का रिकॉर्ड तोड़ा

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच ब्रिस्बेन में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन इंग्लिश कप्तान जो रूट ने व्यक्तिगत तौर पर उपलब्धि हासिल की। अब वह इंग्लैंड की तरफ से एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और धाकड़ बल्लेबाज माइकल वॉन को पीछे छोड़ दिया है।  रूट ने तोड़ा वॉन का रिकॉर्ड इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने यह उपलब्धि टेस्ट मैच के तीसरे दिन शुक्रवार को हासिल की। पहली पारी में शून्य पर आउट होने वाले रूट ने दूसरी इनिंग्स में अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। तीसरे दिन का खेल समाप्त होने पर रूट 86 रन बनाकर नाबाद थे। इस दौरान उन्होंने वॉन द्वारा इंग्लैंड की तरफ से एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन बनाने के रिकॉर्ड को तोड़ दिया।...