Tuesday, June 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

स्पोर्ट्स

भारत का दिखा दबदबा, लक्ष्य-श्रीकांत प्री-क्वॉर्टरफाइनल में पहुंचे

भारत का दिखा दबदबा, लक्ष्य-श्रीकांत प्री-क्वॉर्टरफाइनल में पहुंचे

स्पोर्ट्स
हुएलवा विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में मंगलवार का दिन भारत के लिए शानदार रहा। स्पेन के हुएलवा में आयोजित टूर्नामेंट में भारत के लक्ष्य सेन, पीवी सिंधु, किदांबी श्रीकांत और चिराग-सात्विक की जोड़ी ने अपने-अपने मुकाबले जीते और अगले दौर में प्रवेश किया।  उदीयमान खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने जापान के 15वें वरीय केंटा निशिमोतो को 22-20, 15-21, 21-18 से हराकर प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। लक्ष्य ने एक घंटे से अधिक समय तक चले मुकाबले में जोरदार प्रदर्शन किया और निशिमोतो को हराकर बाहर किया। लक्ष्य का अगला मुकाबला अब केविन कोर्डोन से होगा।...
विराट बोले: सेलेक्शन मीटिंग से 1.5 घंटे पहले किया गया था संपर्क

विराट बोले: सेलेक्शन मीटिंग से 1.5 घंटे पहले किया गया था संपर्क

स्पोर्ट्स
मुंबई भारत के टेस्ट कप्तान विराट कोहली तमाम अटकलों और विवादों के बीच पहली बार मीडिया के सामने आए। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में अपनी उपलब्धता और वनडे की कप्तानी से हटाए जाने जैसे कई मामलों पर अपनी बात रखी।
प्राइम वालीबॉल लीग की नीलामी : स्टार वालीबॉल खिलाड़ी अशवल राय

प्राइम वालीबॉल लीग की नीलामी : स्टार वालीबॉल खिलाड़ी अशवल राय

स्पोर्ट्स
कोच्चि स्टार वालीबॉल खिलाड़ियों अशवल राय, कार्तिक ए और जिरोम विनीत को प्राइम वालीबॉल लीग की नीलामी में क्रमश: कोलकाता थंडरबोल्ट्स, कोच्चि ब्ल्यू स्पाइकर्स और कालीकट हीरोज ने सर्वाधिक 15 लाख रुपये की बोली लगाकर अपने साथ जोड़ा।   कालीकट ने विनीत के अलावा फ्रांस के आरोन , अमेरिका के डेविड  और भारत के अजितलाल  (8.50 लाख), कोच्चि ने कार्तिक के अलावा अमेरिका के कोल्टन और कोडी व भारत के दीपेश (10.75 लाख) को खरीदा। अहमदाबाद ने अमेरिका के रेयान, अर्जेंटीना के रोड्रिगो, भारत के मुथुसामी (10 लाख) और हरदीप (4.4 लाख) को खरीदा। ...
भारत को झटका, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हो सकते हैं उपकप्तान रोहित शर्मा

भारत को झटका, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हो सकते हैं उपकप्तान रोहित शर्मा

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
मुंबई भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच आगामी टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। टेस्ट टीम के नए उपकप्तान रोहित शर्मा तीन मैचों की टेस्ट सीरीज से बाहर हो सकते हैं। प्रैक्टिस सेशन में उनके हाथ में चोट लगी थी। रोहित शर्मा प्रैक्टिस सेशन के दौरान हाथ में चोट लगा बैठे थे। दक्षिण अफ्रीकी दौरे पर गई इंडिया-ए टीम के कप्तान प्रियंक पंचाल को कवर के तौर पर स्क्वॉड में शामिल किया गया है।...
कोहली को लेकर सवाल पूछने पर रिपोर्टर पर भड़के पाकिस्तानी कप्तान

कोहली को लेकर सवाल पूछने पर रिपोर्टर पर भड़के पाकिस्तानी कप्तान

स्पोर्ट्स
मुंबई पाकिस्तान ने इस साल टी-20 विश्व कप में भारत को हराकर इस टूर्नामेंट में अपनी हार का सिलसिला तोड़ा। पाक टीम ने सुपर-12 के ग्रुप राउंड के दौरान टीम इंडिया पर 10 विकेट से जीत दर्ज की थी। फिलहाल पाकिस्तानी टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज की तैयारी कर रही है। इस सीरीज की शुरुआत से पहले पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम जब प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए पहुंचे तो उनसे विराट कोहली को लेकर सवाल पूछा गया। इसपर वह भड़क गए और रिपोर्टर को उल्टा जवाब दिया।...
पूर्व बीसीसीआई चयनकर्ता ने दिया बयान

पूर्व बीसीसीआई चयनकर्ता ने दिया बयान

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली बीसीसीआई चयनकर्ताओं ने बीते आठ दिसंबर को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली जाने वाली तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम का एलान किया। इस दौरान सिलेक्टर्स ने विराट कोहली को वनडे की कप्तानी से हटाकर रोहित शर्मा को कमान सौंपी। विराट को बिना सूचना दिए कप्तानी से हटाए जाने के बाद बीसीसीआई के इस फैसले पर प्रतिक्रिया दने वाले दो धडों में बंट गए। अब इस बहस में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के एक पूर्व चयनकर्ता भी शामिल हो गए हैं। उनका कहना है कि यह निर्णय कोहली के फॉर्म को पुनर्जीवित करने का एक तरीका हो सकता है जिसने एक बार उन्हें रन-मशीन में बदल दिया था। ...
मैक्स वर्स्टापेन ने जीता फॉर्मूला वन का खिताब

मैक्स वर्स्टापेन ने जीता फॉर्मूला वन का खिताब

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली रेड बुल के युवा ड्राइवर मैक्स वर्स्टापेन ने रविवार को इतिहास रच दिया। उन्होंने 2021 अबू धाबी ग्रां प्री का खिताब अपने नाम कर लिया।  इसके साथ ही वह फॉर्मूल वन वर्ल्ड चैपियनशिप पर भी कब्जा करने में सफल रहे। इस मुकाबले में उन्होंने सात बार के विश्व चैंपियन मर्सिडिज के ड्राइवर लुइस हैमिल्टन को हराकर खिताब जीताना। वहीं, हैमिल्टन अपना आठवां खिताब जीतने से चूक गए। वर्स्टापेन की इस ऐतिहासिक जीत पर दुनिया भर में अलग-अलग खेलों से जुड़े कई दिग्गजों ने जमकर तारीफ की है।  ...
रोहित-राहुल की टीम इंडिया में कहां फिट बैठेंगे ऋतुराज और अय्यर

रोहित-राहुल की टीम इंडिया में कहां फिट बैठेंगे ऋतुराज और अय्यर

स्पोर्ट्स
मुंबई भारत के युवा बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ ने विजय हजारे ट्रॉफी में लगातार तीन शतक जड़कर राष्ट्रीय टीम के लिए अपनी दावेदारी ठोंकी है। आईपीएल के 14वें सीजन में 600 से अधिक रन बनाकर ऑरेंज कैप जीतने वाले ऋतुराज ने विजय हजारे ट्रॉफी में चार मैच खेलकर 435 रन बनाए हैं। इससे पहले सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी उनका प्रदर्शन बहुत बेहतरीन रहा था। ऐसे में चयनकर्ता ऋतुराज को भारतीय टीम में जगह दे सकते हैं। हालांकि भारतीय टीम में शामिल होने के बावजूद उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह मिलना मुश्किल है। ...
चैंपियंस लीग के नॉकआउट राउंड में रोनाल्डो और मेसी आमने-सामने

चैंपियंस लीग के नॉकआउट राउंड में रोनाल्डो और मेसी आमने-सामने

स्पोर्ट्स
लंदन दुनिया की सबसे बड़ी फुटबॉल लीग चैंपियंस लीग के नॉकआउट राउंड के मैचों की घोषणा हो गई है। स्टार स्ट्राइकर क्रिस्टियानो रोनाल्डो की मैनचेस्टर यूनाइटेड का सामना लियोनल मेसी की पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) से होगा। सोमवार को ड्रॉ की घोषणा हुई। मेसी और रोनाल्डो दोनों ने ही इस सीजन अपने-अपने क्लब बदले थे। मेसी स्पैनिश क्लब बार्सिलोना से पीएसजी आए थे। वहीं, रोनाल्डो इटैलियन क्लब युवेंतस से मैनचेस्टर यूनाइटेड में शामिल हुए थे। दोनों ने ही अपनी-अपनी टीमों को नॉकआउट राउंड में पहुंचाने के लिए काफी मेहनत की। मेसी ने इस सीजन चैंपियंस लीग में पांच गोल किए हैं। वहीं, लीग के ऑल-टाइम टॉप स्कोरर रोनाल्डो (140 गोल) ने इस सीजन छह गोल दागे हैं।...
विधायकी के साथ निशानेबाजी: भाजपा विधायक श्रेयसी सिंह ने किया कमाल

विधायकी के साथ निशानेबाजी: भाजपा विधायक श्रेयसी सिंह ने किया कमाल

स्पोर्ट्स
पटना भाजपा विधायक और राष्ट्रीय स्तर की निशानेबाज श्रेयसी सिंह ने एक बार फिर से बिहार के साथ-साथ पूरे देश का नाम रौशन किया है। दरअसल, श्रेयसी सिंह ने पटियाला में आयोजित 64वीं राष्ट्रीय निशानेबाजी चैम्पियनशिप में दूसरा गोल्ड मेडल जीत लिया है। उनकी इस जीत पर बिहार के साथ-साथ देश से भी बधाई मिल रही है। इतना ही नहीं श्रेयसी की इस कामयाबी पर उन्हें बिहार में अलग-अलग दलों के नेताओं की तरफ से भी बधाई मिल रही है।...