Tuesday, June 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

स्पोर्ट्स

मलान-रूट के अर्धशतकों से संभला इंग्लैंड

मलान-रूट के अर्धशतकों से संभला इंग्लैंड

स्पोर्ट्स
ब्रिस्बेन ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच ब्रिस्बेन में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच का तीसरा इंग्लैंड के बल्लेबाजों को नाम रहा। पहली पारी में सस्ते में आउट होने वाले इंग्लिश खिलाड़ियो में दूसरी पारी में बेहतरीन बल्लेबाजी की। तीसरे दिन का खेल समाप्त होने पर इंग्लैंड ने अपनी दूसरी पारी में दो विकेट पर 220 रन बना लिए। कप्तान जो रूट और डेविन मलान अर्धशतक लगाकर नाबाद हैं। हालांकि कंगारू टीम के पास अभी 58 रनों की बढ़त बरकरार है। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 425 रन बनाए थे और उसे इंग्लैंड की पहली पारी के आधार पर 278 रनों की बढ़त मिली। ...
अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक कमेटी ने भारतीय ओलंपिक संघ से कहा, जनवरी 2021 तक आयोजित करें चुनाव

अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक कमेटी ने भारतीय ओलंपिक संघ से कहा, जनवरी 2021 तक आयोजित करें चुनाव

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली भारतीय ओलंपिक संघ के चुनाव को लेकर अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक कमेटी ने पत्र लिखकर भारतीय ओलंपिक संघ को निर्देश दिए हैं। ओलंपिक कमेटी ने कहा है कि 19 दिसंबर को होने वाले चुनाव को स्थगित किया जाए,  लेकिन इसी दिन होने वाली मीटिंग का आयोजन तय समय पर करें। इसके साथ ही कमेटी ने कहा है कि कोर्ट का फैसला आने के बाद भारतीय ओलंपिक संघ के संविधान में जरूरी बदलाव करने के बाद अगले साल जनवरी का महीना खत्म होने से पहले हर हाल में चुनाव हो जाने चाहिए।  भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा को लिखे पत्र में अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने कहा "कोर्ट को आदेश की वजह से भारतीय ओलंपिक संघ के चुनाव अपने तय समय 19 दिसंबर 2021 को आयोजित नहीं हो पाएंगे। हालांकि जब तक कोर्ट की तरफ से कोई दूसरा आदेश नहीं आता है, तब तक भारतीय ओलंपिक संघ की सभा हो सकती है। इसमें चुनाव के अलावा बाकी मुद्दों पर च...
इन दो खिलाड़ियों का टीम इंडिया में चयन नहीं होने पर हैरान हैं दानिश कनेरिया

इन दो खिलाड़ियों का टीम इंडिया में चयन नहीं होने पर हैरान हैं दानिश कनेरिया

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली बीसीसीआई चयनकर्ताओं ने बीते बुधवार दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली जाने वाली तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान किया। सिलेक्टर्स ने इस दौरे के लिए 18 सदस्यीय टीम की घोषणा की। लेकिन पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर दानिश कनेरिया इस भारतीय टीम में दो खिलाड़ियों को देखना चाहते थे। लेकिन बीसीसीआई चयनकर्ताओं ने उन्हें मौका नहीं दिया। इनमें से टीम में एक खिलाड़ी के चयन न होने पर वह काफी हैरान हैं।  टीम में तीन सलामी बल्लेबाज दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए चुनी गई भारतीय टीम में तीन सलामी बल्लेबाज हैं जिनमें रोहित शर्मा, केएल राहुल और बैकअप के लिए मयंक अग्रवाल शामलि हैं। इसलिए उभरते बल्लेबाज शुभमन गिल क मौका नहीं मिला। हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज शुरू होने से पहले केएल राहुल चोटिल हो गए थे जिसके चलते शुभमन गिल को सलामी बल्लेबाज के रूप में टीम में जगह मिली थी। ...
लॉस एंजिल्स ओलंपिक: मुक्केबाजी सहित तीन खेलों पर बाहर होने का खतरा

लॉस एंजिल्स ओलंपिक: मुक्केबाजी सहित तीन खेलों पर बाहर होने का खतरा

स्पोर्ट्स
जिनेवा लॉस एंजिल्स में 2028 में होने वाले ओलंपिक खेलों से मुक्केबाजी, भारोत्तोलन और मॉडर्न पेंटाथलान बाहर हो सकते हैं। मुक्केबाजी, भारोत्तोलन और मॉडर्न पेंटाथलान को इस ओलंपिक में अपना स्थान बरकरार रखने के लिए 18 महीने के अंदर अपनी व्यवस्था में सुधार करने के लिए कहा गया है। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के अध्यक्ष थॉमस बाक ने मुक्केबाजी और भारोत्तोलन के शासी निकायों के बारे में कहा कि वे हमेशा समस्याएं पैदा करते हैं। उन्होंने इन खेलों में नेतृत्व से जुड़े मसलों तथा भ्रष्टाचार और डोपिंग के मुद्दों पर चिंता व्यक्त की।...
टेनिस का नया सत्र: एश्ले बार्टी की एडिलेड से होगी नए सीजन की शुरुआत

टेनिस का नया सत्र: एश्ले बार्टी की एडिलेड से होगी नए सीजन की शुरुआत

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली दुनिया की नंबर वन महिला टेनिस खिलाड़ी अपने 2022 के सीजन की शुरुआत एडिलेड इंटरनेशनल टेनिस टूर्नामेंट से शुरुआत करेंगी। इस प्रतियोगिता के तहत वह जनवरी के पहले सप्ताह में टेनिस कोर्ट पर नजर आएंगी। इसकी जानकारी खुद टूर्नामेंट के आयोजकों ने दी है। इस साल विंबलडन का खिताब जीतने वाली बार्टी ने आखिरी बार यूएस ओपन में भाग लिया था। इसके बाद उन्होंने किसी भी टेनिस प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं लिया। ...
ये तीन खिलाड़ी बन सकते हैं भारतीय वनडे टीम के उपकप्तान

ये तीन खिलाड़ी बन सकते हैं भारतीय वनडे टीम के उपकप्तान

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
नई दिल्ली रोहित शर्मा को वनडे का नया कप्तान बनाने के बाद अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) उनके डिप्टी की तलाश में जुट गया है। इस रेस में फिलहाल तीन खिलाड़ियों का नाम उभर कर सामने आ रहा है। बीसीसीआई ने बुधवार को विराट कोहली को हटाकर रोहित को वनडे टीम का नया कप्तान नियुक्त किया था। हालांकि, टेस्ट में विराट कप्तानी करते रहेंगे।...
विराट कोहली की अगुवाई में भारत की एकदिवसीय क्रिकेट में पांच सबसे बड़ी जीत

विराट कोहली की अगुवाई में भारत की एकदिवसीय क्रिकेट में पांच सबसे बड़ी जीत

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने रोहित शर्मा को भारत की एकदिवसीय टीम का नया कप्तान घोषित कर दिया है। रोहित दक्षिण अफ्रीका दौरे पर टीम इंडिया की कमान संभालेंगे। उन्हें विराट कोहली की जगह टीम की कमान सौंपी गई है। टी-20 वर्ल्ड कप 2021 के बाद विराट ने टीम इंडिया की टी-20 की कप्तानी छोड़ दी थी और इसके बाद रोहित को नया कप्तान बनाया गया और अब उन्हें वनडे का नेतृत्व भी दे दिया गया है। कोहली अब छोटे प्रारूप में टीम इंडिया की अगुवाई नहीं करेंगे लेकिन वह अपने पीछे कई यादगार जीत छोड़ गए हैं।...
प्रज्ञान ओझा का खुलासा: रोहित की लीडरशिप से बेहद प्रभावित थे गिलक्रिस्ट, 2009 में हिटमैन को बनाना चाहते थे उपकप्तान

प्रज्ञान ओझा का खुलासा: रोहित की लीडरशिप से बेहद प्रभावित थे गिलक्रिस्ट, 2009 में हिटमैन को बनाना चाहते थे उपकप्तान

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली रोहित शर्मा ने विराट कोहली से एक साल पहले 2007 में भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था। उन्हें टीम इंडिया का सीमित प्रारूप का कप्तान बनने में 14 साल लग गए। जबकि, इंटरनेशनल क्रिकेट में उनके जूनियर रहे विराट कोहली ने काफी समय तक भारत की सीमित ओवरों में कप्तानी की। रन मशीन कोहली अभी भी टेस्ट टीम के कप्तान हैं। आईसीसी टी-20 विश्व कप के बाद विराट ने टी-20 से टीम इंडिया की कप्तानी छोड़ने का फैसला किया था। वहीं, बुधवार को बीसीसीआई चयनकर्ताओं ने साउथ अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम का एलान किया। इस दौरान चयनकर्ताओं ने रोहित शर्मा को भारत का वनडे कप्तान भी घोषित किया। हिटमैन को विराट कोहली की जगह एकदिवसीय कप्तान बनाया गया है। रोहित को वनडे कप्तान बनाए जाने के बाद पूर्व क्रिकेटर प्रज्ञान ओझा ने खुलासा किया है कि आईपीएल 2009 में एडम गिलक्रिस्ट उन्हें उपकप्तान बनाना...
चीन की धमकी, कहा- ओलंपिक का राजनयिक बहिष्कार करने वाले चार देशों को चुकानी होगी कीमत

चीन की धमकी, कहा- ओलंपिक का राजनयिक बहिष्कार करने वाले चार देशों को चुकानी होगी कीमत

स्पोर्ट्स
बीजिंग बीजिंग में 2022 में होने वाले शीतकालीन (विंटर) ओलंपिक से पहले चीन को एक और झटका लगा है। अमेरिका, ग्रेट ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया के बाद अब कनाडा ने भी बीजिंग विंटर ओलंपिक के राजनयिक बहिष्कार का एलान किया है। इसे लेकर अब ड्रैगन की तरफ से भी गुस्सा जाहिर किया गया है। चीन ने गुरुवार को कहा कि जिन चार देशों ने बीजिंग विंटर ओलंपिक का बहिष्कार किया है, उन्हें कीमत चुकानी पड़ेगी। अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया ने पहले ही बहिष्कार का एलान किया था। वहीं, ग्रेट ब्रिटेन और कनाडा ने बुधवार को इसकी घोषणा की। कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से इसकी जानकारी दी। ट्रूडो ने कहा कि चीन में लगातार हो रहे मानवाधिकार के उल्लंघन से कनाडा काफी चिंतित है। इसके विरोध में हम विंटर गेम्स में किसी भी राजनयिक प्रतिनिधि को नहीं भेजेंगे।...
ब्रिस्बेन टेस्ट: गाबा में स्टोक्स की नो बॉल पर बोले वार्नर

ब्रिस्बेन टेस्ट: गाबा में स्टोक्स की नो बॉल पर बोले वार्नर

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज सीरीज के तहत ब्रिस्बेन में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन बेन स्टोक्स की नो बॉल को लेकर डेविड वार्नर ने बयान दिया है। वार्नर इस मैच में बेन स्टोक्स की गेंद पर आउट हो गए थे। ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज का कहना है कि कभी-कभी आपको भाग्य की जरूरत होती है वह मुझे मिल गया। डेविन वार्नर मैच में 94 रन बनाकर आउट हुए। इसके अलावा ट्रेविस हेड एशेज सीरीज का तीसरा सबसे तेज शतक लगाने में सफल रहे। जबकि, बेन स्टोक्स की 14 नो बॉल क्रिकेट फैंस के ध्यानाकर्षण का केंद्र बनीं। ...