Friday, June 19निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

स्पोर्ट्स

कुश्ती: गुरुओं के समर्थन में उतरे बजरंग

कुश्ती: गुरुओं के समर्थन में उतरे बजरंग

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली इस बार राष्ट्रीय खेल पुरस्कार विवादों में घिर गए हैं। खेल मंत्रालय की ओर से 11 द्रोणाचार्य और ध्यानचंद पुरस्कार के लिए सिफारिश किए गए नामों काटने के बाद कुश्ती कोच के समर्थन में ओलंपिक पदक विजेता पहलवान बजरंग उतर आए हैं। उन्होंने साफ किया पुरस्कारों में कुश्ती की उपेक्षा हुई है। द्रोणाचार्य के लिए जिन दो कुश्ती गुरुओं का नाम काटा गया है। वह गलत हैं। इस संबंध में वह खेल मंत्री से मिलेंगे।  चयन के बाद सूची से हटाए गए कुश्ती कोच जगरूप राठी का कहना है कि उनके साथ अन्याय हुआ है। वह और अन्य खिलाड़ी खेल मंत्री से मिलेंगे। जस्टिस मुकंदकम शर्मा की अगुवाई वाली कमेटी ने द्रोणाचार्य के लिए 17 और ध्यानचंद पुरस्कार के लिए नौ नामों की सिफारिश की थी। मंत्रालय ने अपने अधिकार के तहत सात द्रोणाचार्य और चार ध्यानचंद पुरस्कार के नाम काट दिए।  अमूमन कमेटी की सिफारिश को मंत्रालय स्वी...
डब्ल्यूटीटी कंटेडर लास्को टूर्नामेंट: मनिका और अर्चना की जोड़ी ने जीता युगल खिताब

डब्ल्यूटीटी कंटेडर लास्को टूर्नामेंट: मनिका और अर्चना की जोड़ी ने जीता युगल खिताब

स्पोर्ट्स
लास्को (स्लोवानिया)। शीर्ष भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा ने अर्चना गिरीश कामथ के साथ मिलकर डब्ल्यूटीटी कंटेडर लास्को टूर्नामेंट का युगल खिताब जीत लिया।  दुनिया की 36वें नंबर की मनिका-अर्चना की जोड़ी ने फाइनल में 23वें नंबर की प्यूर्टो रिको की मेलिनी डियाज और एड्रियाना डियाज की जोड़ी को 11-3, 11-8, 12-10 से हराया।  मनिका-अर्चना का यह जोड़ी के रूप में पहला बड़ा खिताब है। हालांकि मनिका को एकल के सेमीफाइनल में चीन की वांग यिदी के हाथों 2-4 से हार मिली।  मनिका-अर्चना ने सेमीफाइनल में चीन की लियु वीशान और वांग यिदी की जोड़ी को 3-2 हराया था। इससे पहले मनिका बत्रा ने महिला सिंगल्स में कांस्य पदक जीता था। शनिवार को खेले गए सेमीफाइनल मैच में उन्हें चीन की वैंग यिडी के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। जिसके चलते उन्हें कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। इस मुकाबले में च...
चोटिल होने के बाद मैदान पर ही रोने लगे इंग्लैंड के जेसन रॉय

चोटिल होने के बाद मैदान पर ही रोने लगे इंग्लैंड के जेसन रॉय

स्पोर्ट्स
शारजाह टी-20 वर्ल्डकप 2021 में इंग्लैंड को अपने आखिरी मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 10 रनों से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि इस हार के बावजूद इंग्लैंड की टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई, लेकिन उनके ओपनिंग बल्लेबाज जेसन रॉय इस मैच में चोटिल हो गए। चोट की वजह से रॉय को इतना दर्द हुआ की वो मैदान में ही रोने लगे। मैच खत्म होने के बाद वो बैसाखी के सहारे ड्रेसिंग रूम से बाहर आए और सभी खिलाड़ियों से हाथ मिलाया। उनके चोटिल होने और रोने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ...
लक्ष्य सेन और किदांबी श्रीकांत सेमीफाइनल में हारे

लक्ष्य सेन और किदांबी श्रीकांत सेमीफाइनल में हारे

स्पोर्ट्स
सारब्रकेन भारत के स्टार शटलर किदांबी श्रीकांत और लक्ष्य सेन का हाइलो ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट का सफर समाप्त हो चुका है। दोनों खिलाड़ियों को सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा। विश्व रैंकिंग में 21वें स्थान पर काबिज लक्ष्य को शनिवार को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में सिंगापुर के लोह कीन यू ने 21-18, 21-12 से हराया। जबकि श्रीकांत को मलयेशिया के ली जी जिया के हाथों 19-21, 20-22 से शिकस्त मिली। विश्व रैंकिंग में 39वें स्थान पर काबिज लोह ने इस साल तीन मुकाबलों में दूसरी बार लक्ष्य को शिकस्त दी। 20 वर्षीय लक्ष्य ने इससे पहले शुक्रवार रात को थाईलैंड के कुंलावुत विदितसर्न को तीन गेम के मुकाबले में हराकर अंतिम चार में जगह पक्की की थी। लक्ष्य ने तीन बार के जूनियर विश्व चैंपियन विदितसर्न पर 21-18, 12-21, 21-19 से जीत दर्ज की। लक्ष्य ने एक साल बाद इस टूर्नामेंट में वापसी किया था। वह पिछ...
दक्षिण अफ्रीका के विश्व कप से बाहर होने पर मुख्य कोच मार्क बाउचर का छलका दर्द

दक्षिण अफ्रीका के विश्व कप से बाहर होने पर मुख्य कोच मार्क बाउचर का छलका दर्द

स्पोर्ट्स
अबू धाबी आईसीसी टी-20 विश्व कप में शनिवार को इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच मैच खेला गया। इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने इंग्लैंड पर 10 रनों से रोमांचक जीत दर्ज की। सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए यह मुकाबला दक्षिण अफ्रीका के लिए जीतना जरूरी था। लेकिन जीत के बावजूद दक्षिण अफ्रीका की टीम सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं कर सकी। इस मुकाबले के बाद टी-20 विश्व कप में साउथ अफ्रीका का सफर समाप्त हो गया। एक मैच के अगर छोड़ दिया जाए तो पूरे वर्ल्ड कप में दक्षिण अफ्रीका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार मैच जीते। लेकिन नेट रन रेट के मामले में पिछड़ जाने के बाद वह सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं कर सका। टीम के विश्व कप से बाहर होने के बाद मुख्य कोच मार्क बाउचर काफी निराश दिखे और उन्होंने इस कड़वा घूट पीने जैसा बताया।...
मनिका बत्रा ने महिला एकल में जीता कांस्य

मनिका बत्रा ने महिला एकल में जीता कांस्य

स्पोर्ट्स
लास्को लास्को में खेले जा रहे डब्ल्यूटीटी कंटेंडर टूर्नामेंट में भारत की स्टार टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा ने महिला सिंगल्स में कांस्य पदक जीत लिया। शनिवार को खेले गए सेमीफाइनल मैच में उन्हें चीन की वैंग यिडी के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। जिसके चलते उन्हें कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। इस मुकाबले में चीनी खिलाड़ी ने मनिका को 2-4 से हराया। टोक्यो ओलंपिक के बाद विवादों में रहीं मनिका का यह पहला खिताब है। ...
जोकोविच ने रचा इतिहास

जोकोविच ने रचा इतिहास

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली सर्बियाई टेनिस दिग्गज नोवाक जोकोविच ने शनिवार को पेरिस मास्टर्स का सेमीफाइनल मुकाबला जीतकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। उन्होंने इस मैच में हुबर्ट हुरकाज को 3-6, 6-0, 7-6 (5) से हराया। इस जीत के साथ ही जोकोविच रिकॉर्ड सातवीं बार शीर्ष रैंक के साथ साल का अंत करेंगे। वह इस मामले में अमेरिकी दिग्गज पीट सेम्प्रास से एक कदम आगे निकल जाएंगे। सेम्प्रास ने 1993-98 तक छह बार शीर्ष रैंक के साथ साल का अंत किया था।...
विधायक गुरमीत कुन्नर ने खिलाड़ियों का किया सम्मान

विधायक गुरमीत कुन्नर ने खिलाड़ियों का किया सम्मान

श्री गंगानगर, स्पोर्ट्स
पदमपुर (सीमा सन्देश)। राउमावि डेलवा के 5 खिलाड़ियों ने जिलास्तरीय हॉकी व गोला फेक प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। इस पर विधायक गुरमीत सिंह कुन्नर, सरपंच अरुणा खीचड़, एसडीएम सुभाष कुमार, तहसीलदार हरीश टाक एवं सुरजीत खीचड़ आदि जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन गांवों के संग अभियान शिविर के दौरान इनका सम्मान किया। कुन्नर ने कहा कि बेटियों ने हमेशा ही शिक्षा के साथ खेल व अन्य क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन कर गुरुजनों व माता पिता के सपनों को साकार करने के साथ-साथ अपनी अलग पहचान बनाने मे आगे रही है। शारीरिक शिक्षक मनीष कुमार ने बताया कि जिलास्तरीय हॉकी प्रति. में कुलदीप सिंह, कमलदीप कौर, मनदीप कौर, लवीशा ने अद्भुत खेल का प्रदर्शन करने पर उनका राज्य स्तरीय पर चयन हुआ। कुणाल ने जिला स्तरीय गोला फेक में सिल्वर मेडल प्राप्त कर जिले में दूसरे स्थान पर रहे।...
15 एपीडी की टीम प्रति. में विजेता

15 एपीडी की टीम प्रति. में विजेता

श्री गंगानगर, स्पोर्ट्स
अनूपगढ़ (सीमा सन्देश)। गांव 2 पीजीएम के चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता में 15 एपीडी की टीम विजेता रही। शहीद भगत सिंह युवा क्लब द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता समापन समारोह के मुख्यातिथि कांग्रेस महिला अभिनेत्री रामदेवी बावरी थी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के युवा खेलों में आगे आ रहे हैं। वरिष्ठ अध्यापक गुरमीत सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाएं संसाधनों के अभाव में समाप्त हो जाती हैं। भामाशाहों को आगे बढ़कर खेल मैदानों को तैयार करना चाहिए। वरिष्ठ अध्यापक विनोद कुमार ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया। क्लब अध्यक्ष प्रदीप सिंह बराड़ ने बताया कि प्रति. में कुल 35 टीमों ने भाग लिया । फाइनल मैच 15 एपीडी व 6 पीटीडी के मध्य खेला गया। टूर्नामेंट आॅफ द प्लेयर ओमप्रकाश फौजी रहे।...
ग्रामीण परिवेश का मुख्य खेल कबड्डी

ग्रामीण परिवेश का मुख्य खेल कबड्डी

श्री गंगानगर, स्पोर्ट्स
श्रीगंगानगर (सीमा सन्देश)। अंध विद्यालय के संस्थापक-संचालक स्वामी ब्रह्मदेव ने कहा है कि कबड्डी ग्रामीण परिवेश का मुख्य खेल है। खेलों से जहां युवा वर्ग नशों से दूर रहता है, वहीं युवाओं का खेलों के प्रति मनोबल बढ़ता है। इसलिए युवाओं को खेलों की ओर आकर्षित होना चाहिए। स्वामी ब्रह्मदेव ने समीपवर्ती गांव 11 जी हार्निया में ‘बंदी छोड़ दिवस’ के उपलक्ष्य में गुरु हरगोविन्द सिंह साहिब दो दिवसीय नेशनल स्टाइल कबड्डी प्रतियोगिता का शनिवार को गुरुद्वारा सत करतार साहिब में शुभारंभ कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज का ज्यादातर युवा वर्ग भटककर नशों की ओर जा रहा है, उसका मुख्य कारण यही है कि युवाओं की खेलों के प्रति रूचि कम होती जा रही है। उन्होंने कहा कि गुरुद्वारा सत करतार सहिब की प्रबंध समिति बधाई की पात्र है, जो ऐसे आयोजन कर युवाओं को अच्छे रास्ते पर ला रही है और उन्हें खेलों से जोड़ रही है। गुरुद...