Wednesday, June 17निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

स्पोर्ट्स

बीएफआई के फैसले का विरोध: टीम चयन नीति को लेकर कोर्ट पहुंचीं मुक्केबाज अरुंधति

बीएफआई के फैसले का विरोध: टीम चयन नीति को लेकर कोर्ट पहुंचीं मुक्केबाज अरुंधति

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली राष्ट्रीय चैंपियन अरुंधति चौधरी ने विश्व चैंपियनशिप के लिए बिना ट्रायल के ओलंपिक कांस्य पदक विजेता लवलीना बोरगोहेन को चुनने के भारतीय मुक्केबाजी महासंघ (बीएफआई) के फैसले के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। गत युवा विश्व चैंपियन अरुंधति चाहती हैं कि 70 किग्रा वर्ग के लिए ट्रायल हों जिसके लिए ओलंपिक में प्रदर्शन के आधार पर लवलीना को सीधे चुना गया है। बाकी सभी 11 वजन वर्गों में राष्ट्रीय चैंपियन प्रतिनिधित्व करेंगे। उनकी याचिका बुधवार को सुनवाई के लिए सूचिबद्ध की गई है। स्थगित हो सकती है चैंपियन : तुर्की में अगले महीने होने वाली विश्व चैंपियनशिप कोविड-19 के बढ़ते मामलों के कारण स्थगित की जा सकती है। इस्तांबुल में टूर्नामेंट का आयोजन चार से 18 दिसंबर तक करने की योजना बनाई गई थी। ...
आईसीसी टी-20 रैंकिंग: विराट आठवें और राहुल पांचवें पायदान पर पहुंचे, रोहित को दो स्थानों का फायदा

आईसीसी टी-20 रैंकिंग: विराट आठवें और राहुल पांचवें पायदान पर पहुंचे, रोहित को दो स्थानों का फायदा

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली आईसीसी की ताजा टी-20 रैंकिंग में भारतीय ओपनिंग बल्लेबाजों को फायदा हुआ है। वहीं विराट कोहली को नुकसान उठाना पड़ा है। विराट अब आठवें स्थान पर पहुंच चुके हैं। वहीं लोकेश राहुल पांचवें पायदान पर हैं। रोहित शर्मा को भी दो स्थानों का फायदा हुआ है और वो 15वें स्थान पर आ चुके हैं। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम अभी भी पहले स्थान पर मौजूद हैं, जबकि दक्षिण अफ्रीका के एडेन मारकरम को भी काफी फायदा हुआ है और वो अब तीसरे स्थान पर आ चुके हैं। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 25 गेंद में 52 रन की शानदार पारी खेली थी और अपनी टीम को जीत दिलाई थी। वो ऑलराउंडर्स की रैंकिंग में भी सातवें स्थान पर आ चुके हैं। ...
चयन पर विवाद: मुक्केबाज अरुंधति की याचिका पर कोर्ट का एक्शन, बीएफआई समेत अन्य को जारी की किया नोटिस

चयन पर विवाद: मुक्केबाज अरुंधति की याचिका पर कोर्ट का एक्शन, बीएफआई समेत अन्य को जारी की किया नोटिस

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली दिल्ली उच्च न्यायालय ने मुक्केबाज अरुंधति चौधरी द्वारा तुर्की में महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में 70 किग्रा भार वर्ग में देश का प्रतिनिधित्व करने की मांग वाली याचिका पर बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया और अन्य को नोटिस जारी किया है। राष्ट्रीय चैंपियन अरुंधति चौधरी ने महिला विश्व चैंपियनशिप के लिए बिना ट्रायल के टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली लवलीना बोरगोहेन को चुने जाने के कारण संघ के फैसले के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी। विश्व मुक्केबाजी महिला चैंपियनशिप का आयोजन 4 से 19 दिसंबर के बीच टर्की में होने जा रहा है। ...
हॉकी : द्रोणाचार्य पुरस्कार की सूची से नाम हटाने को लेकर कोच संदीप सांगवान पहुंचे दिल्ली हाई कोर्ट

हॉकी : द्रोणाचार्य पुरस्कार की सूची से नाम हटाने को लेकर कोच संदीप सांगवान पहुंचे दिल्ली हाई कोर्ट

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली हॉकी कोच संदीप सांगवान ने दिल्ली हाई कोर्ट से खेल मंत्रालय के उस फैसले को रद्द करने का आग्रह किया जिसमें उन्हें 2021 के द्रोणाचार्य पुरस्कार (नियमित श्रेणी) से बाहर रखा गया था। दिल्ली हाई कोर्ट न्यायमूर्ति रेखा पल्ली ने केंद्र से निर्देश लेने को कहा और मामले को अगली सुनवाई के लिए 12 नवंबर को सूचीबद्ध किया। सांगवान ने दावा किया कि वह मशहूर हॉकी कोच हैं। खेल पुरस्कार 2021 की चयन समिति ने द्रोणाचार्य के लिए उनके नाम की सिफारिश की थी, इसके बावजूद खेल मंत्रालय ने उनकी अनदेखी की। ...
गोल्ड मेडल विजेता मुक्ता का किया स्वागत

गोल्ड मेडल विजेता मुक्ता का किया स्वागत

स्पोर्ट्स, हनुमानगढ़
टिब्बी (सीमा सन्देश न्यूज)। मेहरवाला गांव की डॉ. अंबेडकर स्पोर्ट्स क्लब की खिलाड़ी मुक्ता के राज्य स्तरीय क्रॉस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतने के बाद सोमवार को गांव में पहुंचने पर स्वागत किया गया। गौरतलब है टिब्बी के मेहरवाला गांव की मुक्ता ने अंडर 16 केटेगरी में गोल्ड मेडल हासिल किया है। मुक्ता .ने क्रॉस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता में 7 मिनट में 2 किलोमीटर की दौड पूरी की थी। मुक्ता के पिता दूध का व्यवसाय करते हैं। मुक्ता चार बहनों में सबसे बड़ी है। इस अवसर पर सरपंच पृथ्वीराज मेहरड़ा, प्रधान निक्कु राम मेघवाल, डा अंबेडकर स्पोर्ट्स क्लब के अध्यक्ष बंटी बुडानिया, संरक्षक कृष्ण लाल मेहरड़ा, कोच राधेश्याम बामणिया, प्रवीण शर्मा, मुकेश चालिया सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, स्कूल स्टाफ आदि मौजूद रहे।...
24 साल बाद पाकिस्तान दौरे पर जाएगी ऑस्ट्रेलिया की टीम

24 साल बाद पाकिस्तान दौरे पर जाएगी ऑस्ट्रेलिया की टीम

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
कराची पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने सोमवार को ऑस्ट्रेलिया के 1998 के बाद पाकिस्तान के पहले दौरे के कार्यक्रम की घोषणा की। कंगारू टीम पाकिस्तान के दौरे पर मार्च और अप्रैल में जाएगी। इस दौरान ऑस्ट्रेलिया की टीम वहां फुल सीरीज के तहत तीन टेस्ट, तीन एकदिवसीय मैचों की सीरीज के अलावा एक टी-20 अंतरराष्ट्रीय  मैच भी खेलेगी।  ऑस्ट्रेलियाई टीम 24 साल के बाद पहली बार पाकिस्तान का दौरा करेगी। ...
गौतम गंभीर की क्रिकेट फैंस से अपील

गौतम गंभीर की क्रिकेट फैंस से अपील

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली आईसीसी टी-20 विश्व कप में भारत के खराब प्रदर्शन के बाद पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने भारतीय टीम का बचाव किया है। उन्होंने क्रिकेट फैंस अपील करते हुए कहा है कि भारत के विश्व कप से बाहर होने के बाद टीम के खिलाड़ियों के प्रति कठोर व्यवहार न अपनाएं। संयुक्त अरब अमीरात और ओमान में खेले जा रहे टी-20 विश्व कप में भारत सेमीफाइनल में जगह बनाने में नाकाम रहा। रविवार को अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए मैच में भारत की उम्मीदें उस समय समाप्त हो गईं जब कीवी टीम ने अफगानिस्तान को एकतरफा मुकाबले में आठ विकेट से हराया। इस जीत के बाद न्यूजीलैंड सेमीफाइनल में पहुंच गया। विश्व कप में भारत के इस प्रदर्शन से क्रिकेट फैंस काफी नाराज हैं। पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर के लगता है कि प्रशंसकों को निष्कर्ष पर नहीं जाना चाहिए। एक खराब टूर्नामेंट के बावजूद टीम इंडिया का समर्थन करना जारी रखें। ...
खेल भावना: हैरिस रऊफ का बर्थडे सेलिब्रेट करने पाकिस्तान के ड्रेसिंग रूम में पहुंची स्कॉटलैंड की टीम

खेल भावना: हैरिस रऊफ का बर्थडे सेलिब्रेट करने पाकिस्तान के ड्रेसिंग रूम में पहुंची स्कॉटलैंड की टीम

स्पोर्ट्स
शारजाह टी-20 विश्व कप 2021 में ज्यादातर किस्से क्रिकेट मैदान पर हुए। लेकिन जो किस्से मैदान से बाहर हुए उन्हें लंबे समय तक याद रखा जाएगा। रविवार को एक ऐसी ही कहानी सामने आई जब मैच के बाद स्कॉटलैंड के खिलाड़ी पाकिस्तान के ड्रेसिंग रूम में गए जहां उन्होंने हैरिस रऊफ का बर्थडे सेलिब्रेट किया। पाकिस्तानी खिलाड़ी हैरिस रऊफ के इस बर्थडे वीडियो को पीसीबी ने अपने आधिकारिक ट्विटर पर शेयर किया है। 7 नवंबर को पाकिस्तान और स्कॉटलैंड के बीच शारजाह में मैच खेला गया था। ...
लेवांडोव्स्की ने दागा साल का 60वां गोल, बायर्न ने बुंदेसलीगा में फायोरेंटिना को 2-1 से किया पराजित

लेवांडोव्स्की ने दागा साल का 60वां गोल, बायर्न ने बुंदेसलीगा में फायोरेंटिना को 2-1 से किया पराजित

स्पोर्ट्स
म्यूनिख रॉबर्ट लेवांडोव्स्की के साल के 60वें गोल की मदद से बायर्न म्यूनिख ने बुंदेसलीगा में फायोरेंटिना को 2-1 से पराजित किया। लेवांडोव्स्की ने 76वें मिनट में लेरॉय सेन के शॉट पर रिबाउंड होकर आई गेंद को गोल में पहुंचाकर टीम की जीत सुनिश्चित की। लेवांडोव्स्की ने 2021 में 60 गोल में से 51 बायर्न के लिए और नौ पोलैंड के लिए दागे।  उन्होंने बुंदेसलीगा में एक सत्र में सर्वाधिक गोल का रिकॉर्ड भी बनाया। उन्होंने 2020-21 सत्र में 41 गोल दागे। बायर्न को 30वें मिनट में लियोन गोरेट्ज्का ने बढ़त दिलाई थी। उन्हें दूसरे हाफ में भी गोल करने का मौका मिला लेकिन उनका शॉट गोल पोस्ट से टकरा गया। यानिक हाबरर (90+3वें मिनट) ने फायोरेंटिना के लिए मैच का एकमात्र गोल इंजरी टाइम में किया।...
कप्तान विराट और कोच शास्त्री की परफेक्ट विदाई देखना चाहते हैं वसीम अकरम

कप्तान विराट और कोच शास्त्री की परफेक्ट विदाई देखना चाहते हैं वसीम अकरम

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली टी-20 वर्ल्डकप में भारतीय टीम अपना पांचवां मुकाबला आज नामीबिया के खिलाफ दुबई स्टेडियम में खेलेगी। इस मैच के साथ ही दोनों टीमों का सफर इस टूर्नामेंट में खत्म हो जाएगा। न्यूजीलैंड के खिलाफ अफगानिस्तान को मिली हार के बाद भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें खत्म हो गई हैं। इसके साथ ही भारत का इस साल खिताब जीतने का सपना भी चकनाचूर हो चुका है। हालांकि नामीबिया को हराकर विराट कोहली इस मेगा इवेंट से विदाई लेना चाहेंगे। वहीं गेरहार्ड इरासमस के नेतृत्व में नामीबिया भी जीत के साथ ही इस टूर्नामेंट का अंत करना चाहेगी। सेमीफाइनल के जरिए से इस मैच की कोई अहमियत नहीं है। इन दोनों टीमों के जीत हार से टूर्नामेंट पर कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। ...