Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

स्पोर्ट्स

सहवाग ने लिया उस खतरनाक बल्लेबाज का नाम

सहवाग ने लिया उस खतरनाक बल्लेबाज का नाम

स्पोर्ट्स
दुबई आईसीसी टी-20 विश्व कप में भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले मैच को शुरू होने में कुछ घंटे बाकी हैं। दोनों देशों के बीच होने वाले इस महामुकाबले का इंतजार दुनिया भर के क्रिकेट फैंस को है। क्योंकि यह एकमात्र ऐसा मैच है जो फाइनल से ज्यादा ध्यान आकर्षित करता है। बीते कुछ वर्षों में भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट सीरीज का आयोजन नहीं हो सका है। आंकड़ों की बात करें को दोनों टीमें बीते पांच सालों में एक दूसरे के खिलाफ केवल छह बार खली हैं। जिसमें भारत ने पांच और पाकिस्तान ने एक मुकाबला जीता। पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले इस मुकाबले को लेकर टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने बयान दिया है। ...
फुटबॉल: फोडेन के डबल से जीता मैनचेस्टर सिटी

फुटबॉल: फोडेन के डबल से जीता मैनचेस्टर सिटी

स्पोर्ट्स
ब्राइटन फिल फोडेन के दो गोलों की मदद से मैनचेस्टर सिटी ने ब्राइटन को 4-1 से हराकर प्रीमियर लीग में दूसरे स्थान पर जगह बना ली। विपक्षी हमलों से ब्राइटन दबाव में सही खेल नहीं दिखा सकी। पहला गोल गुंडोगन ने 31वें मिनट में किया था। उसके बाद फोडेन (28वां और 31वां मिनट)ने तीन मिनट के अंदर दो गोल करके टीम को मध्यांतर तक 3-0 से आगे कर दिया था। ब्राइटन के लिए 81वें मिनट में एलिस्टर ने गोल किया लेकिन मेहराज ने इंजरी टाइम (90+5) में सिटी के लिए चौथा गोल कर दिया।...
शहर से गांव तक खिलाडिय़ों में उत्साह, कबड्डी के प्रति बढ़ा रुझान

शहर से गांव तक खिलाडिय़ों में उत्साह, कबड्डी के प्रति बढ़ा रुझान

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर, स्पोर्ट्स
बीकानेर. 65 वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन भी शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में कई खेलों का आयोजन हुआ। जिसमें स्कूली विद्ययार्थियों ने अपना दमखम दिखाया। माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से 21 से 24 अक्टूबर तक होने वाली इस प्रतियोगिता के पहले चरण में 2400 छात्र-छात्राएं हिस्सा ले रहे है। प्रतियोगिता में शुक्रवार को फ ुटबॉल, जिम्नास्टिक, हैंडबॉल, हॉकी, जूडो, सॉफ्टबॉल, तैराकी, वॉलीबाल, कुश्ती व कबड्डी के मैच खेले गए। दूसरे दिन सरकारी एवं निजी माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में अध्यनरत विद्यार्थियों की करीब 170 टीमों ने हिस्सा लिया। इन जगहों पर चल रही है प्रतियोगिता : बीकानेर जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के13 स्थानों पर प्रतियोगिता चल रही है। जिनमें राजकीय महारानी बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, राजकीय बोथरा बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय गंगाशहर, बीबीएस स्कूल, सोफि या ...
मैच से पहले बोले शोएब अख्तर, कहा- न्यूजीलैंड को अब भागने नहीं देना

मैच से पहले बोले शोएब अख्तर, कहा- न्यूजीलैंड को अब भागने नहीं देना

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
नई दिल्ली आईसीसी टी-20 विश्व कप में भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर बयान का बाजार गर्म है। सीमा पार के क्रिकेट फैंस चाहते हैं कि विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ भारत का रिकॉर्ड टूटना चाहिए। वहीं, टीम इंडिया के क्रिकेट फैंस का कहना है कि विश्व कप में इस बार भी पाकिस्तान के खिलाफ भारत का अजेय क्रम बरकरार रहेगा। इस मुकाबले को लेकर ज्यादातर लोग अपनी-अपनी टीमों की दावेदारी पेश कर रहे हैं। अब पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने पाकिस्तान टीम को लेकर बयान दिया है। शोएब न्यूजीलैंड से काफी खफा हैं और उनका कहना है कि अब न्यूजीलैंड को भागने नहीं देना है। इसके अलावा उन्होंने टीम इंडिया पर भी निशाना साधा। भारत और पाकिस्तान के बीच टी-20 विश्व कप के तहत 24 अक्तूबर को मैच खेला जाएगा। ...
बाबर आजम बोले- पिछले रिकॉर्ड पर हमारा ध्यान नहीं

बाबर आजम बोले- पिछले रिकॉर्ड पर हमारा ध्यान नहीं

स्पोर्ट्स
दुबई टी-20 वर्ल्डकप 2021 में रविवार को भारत और पाकिस्तान की टीमें पांच साल बाद एक दूसरे के खिलाफ मैदान में उतरेंगी। इस मैच से पहले पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने कहा है कि उनकी टीम भारत के खिलाफ मैच के लिए पूरी तरह तैयार है और पिछले रिकॉर्ड के बारे में  नहीं सोच रही है। पाक टीम के खिलाड़ी खुद को शांत रखना चाह रहे हैं और सिर्फ एक मैच पर ध्यान दे रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि टीम के पूर्व कप्तान सरफराज मौजूदा टीम में फिट नहीं बैठ रहे थे। इसी वजह से उन्हें भारत के खिलाफ मैच में पाकिस्तान टीम में जगह नहीं दी गई है। वहीं शोएब मलिक स्पिन के बेहतर खिलाड़ी हैं और वो टीम में फिट बैठ रहे थे और उन्हें पाकिस्तान टीम में शामिल किया गया है। सरफराज को आने वाले मैचों में मौका दिया जाएगा। ...
डब्ल्यूटीए फाइनल्स से हटीं एश्ले बार्टी

डब्ल्यूटीए फाइनल्स से हटीं एश्ले बार्टी

स्पोर्ट्स
सिडनी विश्व की नंबर वन महिला टेनिस खिलाड़ी और मौजूदा विंबलडन चैंपियन ऑस्ट्रेलिया की एश्ले बार्टी ने डब्ल्यूटीए फाइनल्स से अपना नाम वापस ले लिया है। उनके इस निर्णय के बाद बार्टी के लिए 2021 टेनिस सत्र समाप्त हो गया। ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने इस दौरान घर पर रहने और अगले सत्र की तैयारी पर ध्यान केंद्रित करने का विकल्प चुना है। बार्टी ने सितंबर में खेले गए यूएस ओपन के बाद से किसी भी टूर्नामेंट में भाग नहीं लिया है। अमेरिकी ओपन के तीसरे दौर में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। ...
मेंटर महेंद्र सिंह धोनी इस तरह कर रहे युवा खिलाड़ियों की मदद

मेंटर महेंद्र सिंह धोनी इस तरह कर रहे युवा खिलाड़ियों की मदद

स्पोर्ट्स
दुबई भारतीय क्रिकेट टीम टी-20 वर्ल्ड कप में कल यानी रविवार से अपने अभियान की शुरुआत करेगी। दुबई में होने वाले इस मुकाबले में उसका सामना चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान से होगा। मैच से पहले भारतीय टीम सारे विकल्पों को ध्यान में रखते हुए अपनी ताकत को परख रही है और हर पहलू पर काम कर रही है। पूर्व कप्तान और दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी टीम के लिए नई भूमिका में हैं और अपने अनुभव से खिलाड़ियों की मदद कर रहे हैं। ...
रिटायरमेंट पर पीएम मोदी के पत्र से अभिभूत हुए रुपिंदर पाल सिंह

रिटायरमेंट पर पीएम मोदी के पत्र से अभिभूत हुए रुपिंदर पाल सिंह

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली टोक्यो ओलंपिक 2021 में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम के सदस्य रहे रुपिंदर पाल सिंह ने शनिवार को कहा कि वह संन्यास पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिली प्रशंसा से अभिभूत हैं। भारत के स्टार हॉकी खिलाड़ी रहे रुपिंदर पाल सिंह ने बीते महीने 30 सितंबर को हॉकी से संन्यास का एलान किया था। जिसके बाद पीएम मोदी ने उनके हॉकी में योगदान को देखते हुए पत्र लिखा। ...
कीर्तिमान: बंगाल के तैराक स्वदेश मंडल ने 400 मीटर मिडले में बनाया राष्ट्रीय रिकॉर्ड

कीर्तिमान: बंगाल के तैराक स्वदेश मंडल ने 400 मीटर मिडले में बनाया राष्ट्रीय रिकॉर्ड

स्पोर्ट्स
बंगलूरू बंगाल के स्वदेश मंडल ने 37वीं सब जूनियर और 47वीं जूनियर नेशनल चैंपियनशिप में 400 मीटर मिडले में कर्नाटक के शोयान गांगुली को हराया। उन्होंने 4: 34.15 का समय निकालकर अद्वैत पागे का 4:34 .76 का रिकॉर्ड तोड़ा जो उन्होंने 2018 में पुणे में बनाया था। कर्नाटक के कल्प बोहरा को कांस्य मिला। कर्नाटक की हशिका ने 100 मीटर बटरफ्लाई में 1: 05.51 के साथ मयूरी का 2016 में बनाया 1:05.98 रिकॉर्ड तोड़ा।...
मक्कासर व रावतसर के मध्य होगा फाइनल मैच

मक्कासर व रावतसर के मध्य होगा फाइनल मैच

स्पोर्ट्स, हनुमानगढ़
जिला स्तरीय छात्रा सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता का शुभारम्भहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जिला मुख्यालय के निकटवर्ती गांव मक्कासर के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में जिला स्तरीय सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता (17 व 19 वर्षीय छात्रा) का शुभारम्भ शुक्रवार को समारोहपूर्वक हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य मनीष गोदारा, सरपंच बलदेव सिंह, मलक गोदारा, गुरदीप सिंह, गुरलाल सिद्धू, भोलासिंह नेहरा, रामदयाल लिम्बा थे। प्रतियोगिता की शुरूआत अतिथियों ने खिलाडिय़ों का परिचय प्राप्त कर की। विद्यालय प्रिंसिपल विनोद कुमारी ने बताया कि जिला स्तरीय सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता में जिले भर से छात्रा खिलाड़ी हिस्सा ले रही हैं। दो दिवसीय प्रतियोगिता का समापन शनिवार को होगा। उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि मनीष गोदारा ने कहा कि खिलाड़ी खेल भावना को अपने जीवन में उतारें। उनके मन में किसी दूसरे व्यक्ति के...