Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

स्पोर्ट्स

फोटोज में देखें पूरी टीम:टी-20 वर्ल्ड कप में इन 15 खिलाड़ियों पर रहेगा ट्रॉफी जीतने का दारोमदार, क्या खत्म होगा खिताब का सूखा

फोटोज में देखें पूरी टीम:टी-20 वर्ल्ड कप में इन 15 खिलाड़ियों पर रहेगा ट्रॉफी जीतने का दारोमदार, क्या खत्म होगा खिताब का सूखा

स्पोर्ट्स
टी-20 वर्ल्ड कप के लिए विराट कोहली की अगुआई वाली भारतीय टीम सामने आ गई है। ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भारत की 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया, साथ ही टीम में ईशान किशन, अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती को भी जगह मिली है। टी-20 वर्ल्ड कप का आयोजन 17 अक्टूबर से 14 नवंबर के बीच ओमान और UAE में किया जाएगा। टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी की टीम में वापसी हो रही है। वे ड्रेसिंग रूम से खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाएंगे। BCCI ने उन्हें टी-20 वर्ल्ड कप के लिए बतौर मेंटर नियुक्त किया है। धोनी ने 15 अगस्त 2020 को संन्यास लिया था। हम टीम में शामिल खिलाड़ियों के टी-20 के ओवर ऑल रिकॉर्ड (टी20 करियर जिसमें इंटरनेशनल, IPL और घरेलू टूर्नामेंट) और उनके इंटरनेशनल रिकॉर्ड (टी20I) के बारे में बता रहे हैं। कैप्टन कोहली पहली बार टी-20 वर्ल्ड कप में कप्तानी करते नजर आएंगे। उनकी कप्तानी में...
फोटो में देखें प्रधानमंत्री से पैरा खिलाड़ियों की मुलाकात:टोक्यो के मेडल विजेता पैरालिंपिक खिलाड़ियों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने घर पर मिले; भारत 19 मेडल के साथ 24 वें स्थान पर

फोटो में देखें प्रधानमंत्री से पैरा खिलाड़ियों की मुलाकात:टोक्यो के मेडल विजेता पैरालिंपिक खिलाड़ियों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने घर पर मिले; भारत 19 मेडल के साथ 24 वें स्थान पर

स्पोर्ट्स
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टोक्यो पैरालंपिक के मेडल विजेताओं से आज अपने निवास पर मुलाकात की। भारत ने इस साल टोक्यो में इतिहास रचते हुए सबसे ज्यादा 19 मेडल जीते हैं, जिनमें पांच गोल्ड मेडल भी शामिल हैं। टोक्यो से पहले 2016 रियो ओलिंपिक में भारत ने दो गोल्ड मेडल सहित 4 मेडल जीते थे। भारतीय टीम 1968 से पैरालिंपिक्स में भाग ले रही है। 2016 रियो तक 11 पैरालिंपिक्स में भारत ने 12 मेडल जीते थे। टोक्यो में भारत से 9 खेलों में 54 खिलाड़ियों ने टोक्यो पैरालिंपिक्स में भाग लिया। पैरालंपिक में जाने से पहले भी PM ने खिलाड़ियों से बात की थी। उसके बाद जब खिलाड़ियों ने पदक जीते तो PM ने न केवल सबको व्यक्तिगत तौर पर बधाई दी, बल्कि उनसे टोक्यो में फोन पर बात भी की थी। प्रधानमंत्री ने बुधवार को टोक्यो में जीतने वाले पैरालिंपिक खिलाड़ियों से अपने घर पर मुलाकात की। उन्होंने तीन पैरालिंपिक में मेडल विज...
ECB ने 2022 घरेलू सीरीज की ऐलान:अगले साल जुलाई में टीम इंडिया फिर करेगी इंग्लैंड का दौरा; तीन वनडे और तीन टी-20 मैच की सीरीज खेलेगी

ECB ने 2022 घरेलू सीरीज की ऐलान:अगले साल जुलाई में टीम इंडिया फिर करेगी इंग्लैंड का दौरा; तीन वनडे और तीन टी-20 मैच की सीरीज खेलेगी

स्पोर्ट्स
लंदन इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने अगले साल होने वाले घरेलू सीरीज की तारीखों का एलान कर दिया है। टीम इंडिया अगले साल जुलाई में एक बार फिर इंग्लैंड का दौरा करेगी। इंग्लैंड की घरेलू इंटरनेशनल सीरीज की शुरुआत न्यूजीलैंड टीम के दौरे के साथ शुरू होगी। वहीं उसके बाद भारतीय टीम दौरा करेगी। भारतीय टीम टी-20 मैच और वनडे मैच की सीरीज खेलेगी। इसके अलावा साउथ अफ्रीका की टीम भी इंग्लैंड का दौरा करेगी। टीम इंडिया अभी इंग्लैंड के दौरे पर है और पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेल रही है। टीम इंडिया सीरीज में 2-1 से बढ़त बना चुकी है। सीरीज का आखिरी मैच 10 सितंबर से मैनचेस्टर में खेला जाएगा। भारत के साथ एक जुलाई से पहला टी-20 मैचभारतीय टीम अगले साल इंग्लैंड का दौरा करेगी। इस दौरे पर टीम को तीन वनडे और तीन टी-20 मैचों की सीरीज खेलनी है। पहला टी-20 मैच 1 जुलाई को मैनचेस्टर में, दूसरा मैच नॉर्टिंघ ...
कुछ चौंकाती है टी-20 WC की टीम इंडिया:चहल पर भारी चाहर, अनफिट सुंदर पर अश्विन को मौका; श्रेयस पर ईशान को तरजीह; और धोनी का नया अवतार

कुछ चौंकाती है टी-20 WC की टीम इंडिया:चहल पर भारी चाहर, अनफिट सुंदर पर अश्विन को मौका; श्रेयस पर ईशान को तरजीह; और धोनी का नया अवतार

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली अगले महीने UAE में होने वाले टी-20 वर्ल्ड के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो चुका है। 10 नाम तो तय माने जा रहे थे। बाकी 5 पर कयास लगाए जा रहे थे। जो 10 नाम तय थे, उनमें से एक युजवेंद्र चहल भी थे। बहरहाल, कागज पर सिलेक्टर्स के दस्तखत हो चुके हैं और घोषित टीम से चहल नदारद हैं। श्रीलंका दौरे पर कप्तान रहे शिखर धवन भी 15 सदस्यीय दल का हिस्सा नहीं हैं। कुछ सवाल उठ रहे हैं। इनमें से एक सवाल कई लोगों के जेहन में है और वो अहम माना जा रहा है। और वो ये कि आखिर श्रेयस अय्यर जैसे टी-20 स्पेशलिस्ट बैट्समैन की जगह युवा विकेट कीपर बल्लेबाज ईशान किशन को चुने जाने की क्या वजह है? यहां हम कुछ और बातों पर भी नजर डालते हैं। अश्विन की वापसी और चहल बाहरसिलेक्टर्स को एक ऑफ स्पिनर तो टीम में रखना ही था। अगर वॉशिंगटन सुंदर फिट होते तो उनका चुना जाना तय था। इसकी वजह यह है कि वो न सिर्फ बेहतरीन फील्डर ह...
भारत VS इंग्लैंड 5वां टेस्ट:मोहम्मद शमी फिट, मैनचेस्टर टेस्ट खेलेंगे; रोहित और पुजारा पर संशय

भारत VS इंग्लैंड 5वां टेस्ट:मोहम्मद शमी फिट, मैनचेस्टर टेस्ट खेलेंगे; रोहित और पुजारा पर संशय

स्पोर्ट्स
मैनचेस्टर टीम इंडिया के लिए राहत की खबर है कि इंग्लैंड के खिलाफ 5 टेस्ट मैचों की सीरीज की आखिरी टेस्ट के लिए मोहम्मद शमी फिट हैं, हालांकि चिंता की बात है कि रोहित शर्मा और चेतेश्वर पुजारा को लेकर अभी भी संशय बना हुआ है। रोहित और पुजारा मेडिकल टीम की निगरानी में हैं। 5वां टेस्ट मैनचेस्टर में 10 से 15 सितंबर के बीच खेला जाना है। रोहित को चौथे टेस्ट के दौरान घुटने में चोट लग गई थी। वहीं पुजारा भी बल्लेबाजी के दौरान चोटिल हो गए थे। रोहित और पुजारा दोनों ही फील्डिंग करते नजर नहीं आए। पुजारा ने दूसरी पारी में 127 गेंदों पर 61 रन और रोहित ने 256 गेंदों का सामना कर 126 रन बनाए। रोहित फिट नहीं होते हैं तो मयंक, पृथ्वी शॉ को मिल सकता है मौकारोहित की चोट में तेजी से सुधार हो रहा है। उनके खेलने की संभावना है, पर मेडिकल टीम से हरी झंडी मिलने के बाद ही उनके खेलने पर अंतिम फैसला लिया जाएगा। अगर ...
आयशा की लव स्टोरी:शिखर ने आयशा को पहली बार हरभजन के फेसबुक अकाउंट पर देखा, फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजने से हुई प्यार की शुरुआत

आयशा की लव स्टोरी:शिखर ने आयशा को पहली बार हरभजन के फेसबुक अकाउंट पर देखा, फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजने से हुई प्यार की शुरुआत

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
शिखर धवन की तलाक की खबर चारों ओर फैल चुकी है। हर कोई ये जानने के लिए बेचैन है कि आखिर हमेशा हैप्पी-हैप्पी दिखने वाले इस कपल के अलग होने के पीछे कारण क्या है। मगर अब तक धवन की तरफ से इस मामले पर कोई बयान सामने नहीं आया है। लेकिन आएशा के इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए इस बात का खुलासा हुआ है। आएशा ने अपना वो अकाउंट डिलीट कर दिया है, जो आएशा धवन के नाम से था। अब वह आएशा मुखर्जी के नाम से दूसरा अकाउंट चला रही हैं, जिसमें उन्होंने एक पोस्ट शेयर किया है कि उनका दूसरी बार तलाक हुआ है। ये धवन और आएशा की लव स्टोरी की सैड एंडिंग है। तस्वीरों में देखिए धवन-आयशा की स्टोरी... सोशल मीडिया के जरिए हुआ था प्यारधवन और आएशा ने 2012 में शादी की थी। ये आएशा की दूसरी शादी थी, जबकि धवन ने पहली बार किसी का हाथ थामा था। दोनों की लव स्टोरी काफी दिलचस्प थी। आएशा धवन की पहली नजर का प्यार बनकर उनकी जिंदगी में ...
शिखर धवन-आयशा का तलाक:आयशा की इमोशनल पोस्ट- तलाक तब तक गंदा शब्द लगता था, जब तक मैं दूसरी बार तलाकशुदा नहीं हो गई

शिखर धवन-आयशा का तलाक:आयशा की इमोशनल पोस्ट- तलाक तब तक गंदा शब्द लगता था, जब तक मैं दूसरी बार तलाकशुदा नहीं हो गई

स्पोर्ट्स
टीम इंडिया के ओपनर शिखर धवन और उनकी पत्नी आयशा मुखर्जी शादी के 9 साल बाद अलग हो गए हैं। आयशा ने मंगलवार को इस बात की जानकारी अपने सोशल मीडिया पर दी। उन्होंने शिखर से अपने तलाक को लेकर लंबी पोस्ट लिखी है। आयशा ने कहा है कि मैं तलाक को तब तक गंदा शब्द समझती थी, जब तक मैं दूसरी बार तलाकशुदा नहीं हो गई। शिखर और आयशा के बीच खटपट की खबरें काफी समय से आ रही थीं। दोनों ने सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को अनफॉलो भी कर दिया था। अब आयशा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर तलाक की पुष्टि कर दी है। अभी तक शिखर की ओर से इसको लेकर कोई बयान नहीं आया है। पढ़िए आयशा मुखर्जी की इमोशनल पोस्ट... आयशा ने लिखा, "हास्यास्पद है ना कि शब्दों के कितने शक्तिशाली अर्थ और जुड़ाव होते हैं। पहली बार जब तलाकशुदा हुई थी, तो इस बात का अनुभव किया था। जब पहली बार मेरा तलाक हुआ था तो मैं बहुत डरी हुई थी और तबाह हो गई थी। मुझे लग र...
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान ने कोहली की तारीफ:इंजाम-उल-हक बोले; कप्तान की बॉडी लैंग्वेज टीम में दिखाई देती है;विराट ने अपनी टीम को शानदार तरीके से मैनेज किया

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान ने कोहली की तारीफ:इंजाम-उल-हक बोले; कप्तान की बॉडी लैंग्वेज टीम में दिखाई देती है;विराट ने अपनी टीम को शानदार तरीके से मैनेज किया

स्पोर्ट्स
इस्लामाबाद पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंजाम-उल-हक ने इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट में कप्तान विराट कोहली की कप्तानी की तारीफ की है। इंजाम ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि पहला टेस्ट ड्रा रहा, उसके बाद दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया ने जीत हासिल की। तीसरे टेस्ट में टीम इंडिया को एक पारी और 76 रन से हार का सामना करना पड़ा। उसके बाद चौथे टेस्ट में टीम ने शानदार वापसी की है। इसका पूरा श्रेय खिलाड़ियों और कप्तान विराट कोहली को जाता है। जिस तरह से मैच में उनका बॉडी लैंग्वेज था, उसका प्रभाव टीम पर भी था। आलोचना से दूर टीम जवाब देने में जुटी रहीतीसरे टेस्ट में हार के बाद टीम के खिलाड़ियों और कप्तान की आलोचना की जा रही थी, पर इन सबसे दूर रहकर टीम के खिलाड़ी चौथे टेस्ट में जवाब देने की तैयारी में जुटे रहे। चौथे टेस्ट में पहली पारी में 191 रन पर पूरी टीम आउट हो जाती है। उसके बाद अगले चार दिनों में जिस...
जोस बटलर और जैक लीच की वापसी:भारत के खिलाफ पांचवें टेस्ट के लिए इंग्लैंड की टीम घोषित, पिता बनने के कारण चौथे टेस्ट में नहीं खेले थे बटलर

जोस बटलर और जैक लीच की वापसी:भारत के खिलाफ पांचवें टेस्ट के लिए इंग्लैंड की टीम घोषित, पिता बनने के कारण चौथे टेस्ट में नहीं खेले थे बटलर

स्पोर्ट्स
लंदन इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ मैनचेस्टर में 10 सितंबर से शुरू हो रहे पांचवें और आखिरी टेस्ट मैच के लिए 16 मेंबर्स की टीम घोषित कर दी है। टीम में विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर और लेफ्ट आर्म स्पिनर जैक लीच की वापसी हुई है। बटलर दूसरी बार पिता बनने के कारण तीसरे टेस्ट मैच में नहीं खेले थे। वहीं, लीच को सीरीज के पहले चार मुकाबलों के लिए नहीं चुना गया था। चार टेस्ट मैचों के बाद भारत इस सीरीज में 2-1 से आगे है। ओवल में खेले गए चौथे टेस्ट मैच में भारत ने 157 रनों से जीत हासिल की थी। पहले तीन टेस्ट में फेल रहे थे बटलरजोस बटलर भारत के खिलाफ चल रही मौजूदा सीरीज के पहले तीन मुकाबलों में खेले थे। हालांकि, इनमें बतौर बल्लेबाज वे पूरी तरह फ्लॉप रहे थे। बटलर ने तीन मैचों में 14.40 की औसत से सिर्फ 72 रन बनाए थे। इसमें एक भी अर्धशतक शामिल नहीं है। बलटर ने अपने टेस्ट करियर में अब तक 53 टेस्ट मैचों म...
टी-20 वर्ल्डकप:बेन स्टोक्स टी-20 वर्ल्ड से हो सकते हैं बाहर; चीफ कोच सिल्वरवुड बोले-स्टोक्स को मानसिक रूप से स्वस्थ होने के लिए जितना समय चाहिए उतना उन्हें दिया जाएगा

टी-20 वर्ल्डकप:बेन स्टोक्स टी-20 वर्ल्ड से हो सकते हैं बाहर; चीफ कोच सिल्वरवुड बोले-स्टोक्स को मानसिक रूप से स्वस्थ होने के लिए जितना समय चाहिए उतना उन्हें दिया जाएगा

स्पोर्ट्स
इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स आगामी टी-20 वर्ल्डकप से बाहर रह सकते हैं, हालांकि अभी इसकी अधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। स्टोक्स पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से बाद से क्रिकेट से ब्रेक लिए हुए हैं। वहीं टीम के मुख्य कोच क्रिस सिल्वरवुड ने हाल ही में बयान दिया है कि वह स्टोक्स को टीम में वापसी का दबाव नहीं डालेंगे। उनके लिए स्टोक्स का मानसिक स्वास्थ्य ज्यादा मायने रखता है। सिल्वरवुड ने कहा, 'स्टोक्स को मानसिक रूप से स्वस्थ होने के लिए जितना समय चाहिए उतना उन्हें दिया जाएगा। मुझे नहीं लगता है कि ऐसे मामलों में आप किसी पर दबाव बना सकते हैं। जब तक कि वह स्वयं आकर न कहें कि मैं खेलने के लिए तैयार हूं, तब तक मैं उनका इंतजार करूंगा। हमारे लिए बेन और उनके परिवार का स्वस्थ रहना ज्यादा महत्वपूर्ण है ताकि वह दमदार वापसी कर सके।' 10 सितंबर से पहले टीम की घोषणा करनी होगी10 सितंबर तक सभी द...