टेस्ट चैंपियनशिप में भारत की बादशाहत कायम:इंग्लैंड को दूसरे टेस्ट में हराने के बाद भारत 54.17% पॉइंट के साथ पहले स्थान पर, पाकिस्तान नंबर-2
उमेश यादव और जसप्रीत बुमराह की अगुवाई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत ने चौथे टेस्ट के अंतिम इंग्लैंड को 157 रन से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 2-1 की अजेय बढ़त बनाई। मैच में मिली यादगार जीत के साथ ही वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की पॉइंट टेबल में टीम इंडिया टॉप पर बरकरार है। पाकिस्तान दूसरे और वेस्टइंडीज तीसरे स्थान पर है। वहीं, इंग्लैंड की टीम चौथे स्थान पर मौजूद है।
चार टेस्ट मैचों से 26 अंकभारत-इंग्लैंड सीरीज में अब तक चार टेस्ट मैच हुए हैं। इनमें से भारत ने दो जीत और एक ड्रॉ से 26 अंक हासिल किए हैं। हर जीत के लिए भारत को 12-12 अंक मिले। वहीं, ड्रॉ रहे मुकाबले के लिए 2 अंक मिले। ड्रॉ मैच में दोनों टीमों को 4-4 अंक मिलते हैं, लेकिन ट्रेंट ब्रिज में स्लो ओवर रेट के कारण भारत और इंग्लैंड दोनों के 2-2 पॉइंट काट लिए गए थे।
परसेंटेज पॉइंट के आधार पर तय होता है टेबलICC के नियमों के ...








