Tuesday, May 5निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

स्पोर्ट्स

हरभजन सिंह की पत्नी एक्ट्रेस गीता बसरा ने बेटे को दिया जन्म, क्रिकेटर ने पोस्ट शेयर कर बताया-मां और बेटा दोनों स्वस्थ हैं

हरभजन सिंह की पत्नी एक्ट्रेस गीता बसरा ने बेटे को दिया जन्म, क्रिकेटर ने पोस्ट शेयर कर बताया-मां और बेटा दोनों स्वस्थ हैं

स्पोर्ट्स
क्रिकेटर हरभजन सिंह और उनकी पत्नी एक्ट्रेस गीता बसरा दूसरी बार पेरेंट्स बन गए हैं। गीता बसरा ने शनिवार को बेटे को जन्म दिया है। इस बात की जानकारी हरभजन सिंह ने खुद सोशल मीडिया पर एक नोट शेयर कर फैंस को दी है। इस नोट में हरभजन ने बेटे के जन्म पर खुशी जाहिर करते हुए यह भी बताया है कि मां और बेटा दोनों स्वस्थ हैं। ब्लेस्ड विद ए बेबी बॉय, शुकर ए तेरा मालकाहरभजन सिंह ने नोट में लिखा "हमारा हाथ थामने के लिए एक नया छोटा हाथ आ गया है। उसका प्यार भव्य और सोने की तरह कीमती है। एक अद्भुत उपहार, इतना खास और स्वीट। हमारे दिल भरे हुए हैं, हमारी लाइफ अब कंप्लीट हो गई है। एक स्वस्थ बच्चे के साथ हमें आशीर्वाद देने के लिए हम ईश्वर का धन्यवाद करते हैं। गीता और बच्चा दोनों बिल्कुल स्वस्थ हैं।" हरभजन ने नोट में आगे लिखा, "हम खुशी से अभिभूत हैं और अपने सभी शुभचिंतकों को उनके प्यार और सपोर्ट के लिए आभार व्...
पहला मैच खेलते ही धवन भारत के सबसे उम्रदराज कैप्टन बनेंगे; पंड्या और चाहर ब्रदर्स साथ खेले तो टूटेगा 87 साल पुराना रिकॉर्ड

पहला मैच खेलते ही धवन भारत के सबसे उम्रदराज कैप्टन बनेंगे; पंड्या और चाहर ब्रदर्स साथ खेले तो टूटेगा 87 साल पुराना रिकॉर्ड

स्पोर्ट्स
भारत और श्रीलंका के बीच 3 वनडे और इतने ही टी-20 मैचों की सीरीज पर कोरोना का खतरा मंडरा रहा है। 13 जुलाई की जगह अब सीरीज की शुरुआत 18 जुलाई से होगी। श्रीलंका के बैटिंग कोच और डेटा एनालिस्ट के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद यह फैसला लिया जा सकता है। इस सीरीज में भारत की ओर से 4 बड़े रिकॉर्ड बन सकते हैं। भारतीय कप्तान शिखर धवन पहले वनडे में उतरते ही भारत के सबसे उम्रदराज कप्तान बन जाएंगे। वहीं, 2 भाइयों की जोड़ी एक ही मैच में उतर सकती है। इसमें क्रुणाल पंड्या-हार्दिक पंड्या और राहुल चाहर और दीपक चाहर शामिल हैं। ऐसा हुआ तो 87 साल पुराना रिकॉर्ड टूटेगा। धवन के पास अनोखा रिकॉर्ड बनाने का मौकाधवन की उम्र फिलहाल 35 साल 220 दिन है। वे इंडिया के 25वें वनडे कप्तान हैं। इतनी उम्र में कप्तानी संभालने वाले सबसे उम्रदराज भारतीय कप्तान हैं। कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में उतरते ही ओवरऑल वनडे में वे तीसर...
आंद्रे रसेल ने 28 बॉल पर 51 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली, इसमें से 42 रन चौके-छक्कों से बनाए

आंद्रे रसेल ने 28 बॉल पर 51 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली, इसमें से 42 रन चौके-छक्कों से बनाए

स्पोर्ट्स
वेस्टइंडीज ने ऑस्ट्रेलिया को सेंट लुसिया में खेले गए पहले टी-20 में 18 रन से हरा दिया। इस जीत से विंडीज ने 5 मैचों की टी-20 सीरीज में 1-0 से बढ़त ले ली है। टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी विंडीज टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 145 रन बनाए। आंद्रे रसेल ने 28 बॉल पर 51 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। उनकी पारी की खास बात यह रही कि इसमें से 42 रन उन्होंने सिर्फ चौके-छक्कों से बनाए। रसेल ने अपनी पारी में 3 चौके और 5 छक्के लगाए। इसके अलावा विंडीज के तेज गेंदबाज ओबेड मैकॉय ने 4 विकेट लिए। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी-20 में जीत के बाद जश्न मनाते ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी। क्रिस गेल सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हुएविंडीज की शुरुआत अच्छी नहीं रही और इविन लुइस शून्य पर पवेलियन लौट गए। वहीं, 24 रन पर दूसरा और 35 रन पर तीसरा विकेट गिरा। लेंडल सिमंस 27 रन और क्रिस गेल 4 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद कप्तान निकोल...
शापोवालोव को हराकर जोकोविच 30वें ग्रैंड स्लैम के फाइनल में; बेरेटिनी करियर में पहली बार फाइनल में

शापोवालोव को हराकर जोकोविच 30वें ग्रैंड स्लैम के फाइनल में; बेरेटिनी करियर में पहली बार फाइनल में

स्पोर्ट्स
टेनिस ग्रैंड स्लैम विम्बलडन 2021 के फाइनलिस्ट तय हो गए हैं। पिछले बार के विजेता नोवाक जोकोविच एक बार फिर से खिताबी मुकाबले में पहुंच गए हैं। रविवार को उनका मुकाबला पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम के फाइनल में पहुंचने वाले माटेओ बेरेटिनी से होगा। नोवाक जोकोविच ने दूसरे सेमीफाइनल में 10वीं वरीयता प्राप्त कनाडा के डेनिस शापोवालोव को 7-6 (3), 7-5, 7-5 से हराया। सर्बियाई स्टार 30वीं बार किसी ग्रैंड स्लैम के फाइनल में पहुंचे हैं। जोकोविच के पास फेडरर और नडाल की बराबरी का मौकाजोकोविच करियर में 5 बार विम्बलडन खिताब जीत चुके हैं। इसके अलावा वे 9 ऑस्ट्रेलियन ओपन खिताब, 3 बार US ओपन खिताब और 2 बार फ्रैंच ओपन समेत 19 ग्रैंड स्लैम टाइटल जीत चुके हैं। वहीं, फेडरर ने करियर में 20 ग्रैंड स्लैम जीता है। इनमें 8 विम्बलडन, 6 ऑस्ट्रेलियन ओपन, 5 यूएस ओपन और 1 फ्रेंच ओपन टाइटल शामिल हैं। नडाल ने भी 20 ग्रैंड स्लै...
13 जुलाई को ही होगा पहला वनडे, इंग्लैंड से लौटे श्रीलंकाई खिलाड़ियों का टेस्ट निगेटिव, बगैर नेट प्रैक्टिस के मैच में उतरेंगे

13 जुलाई को ही होगा पहला वनडे, इंग्लैंड से लौटे श्रीलंकाई खिलाड़ियों का टेस्ट निगेटिव, बगैर नेट प्रैक्टिस के मैच में उतरेंगे

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
कोलंबो भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली वनडे और टी-20 सीरीज पर कोई खतरा नहीं है। इंग्लैंड दौरे से लौटे श्रीलंका के 21 खिलाड़ियों की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आई है। सिर्फ बैटिंग कोच ग्रांट फ्लावर संक्रमित पाए गए। उन्हें भी कोलंबो में अलग से क्वारैंटाइन किया गया था। वे किसी के संपर्क में नहीं आए। ऐसे में 13 जुलाई को ही पहला वनडे खेला जाएगा। हालांकि, श्रीलंकन क्रिकेट बोर्ड (SLC) ने अपने खिलाड़ियों के प्रति सख्त रवैया अपनाते हुए उन्हें कोई भी मैच प्रैक्टिस नहीं देने का फैसला लिया है। उनकी क्वारैंटाइन पीरियड 12 जुलाई को समाप्त हो रही है। इंग्लैंड दौरे से 6 जुलाई को लौटी थी श्रीलंकन क्रिकेट टीमSLC के मुताबिक, लंकन खिलाड़ियों को 7 दिनों के सख्त क्वारैंटाइन के नियमों का पालन करना था। इसके बाद ही वे नेट सेशन में हिस्सा ले सकते हैं। बोर्ड ने कहा कि हम मौजूदा स्थिति को लेकर कुछ नहीं कर ...
बांग्लादेश के तस्किन का डांस देख जिम्बाब्वे के मुजरबानी को आया गुस्सा, दोनों ने 8 सेकेंड तक सिर भिड़ाया

बांग्लादेश के तस्किन का डांस देख जिम्बाब्वे के मुजरबानी को आया गुस्सा, दोनों ने 8 सेकेंड तक सिर भिड़ाया

स्पोर्ट्स
हरारे बांग्लादेश की टीम इस दिनों जिम्बाब्वे के दौरे पर है। दोनों के बीच खेले जा रहे इकलौते टेस्ट मैच के दौरान खिलाड़ियों की बीच महाभारत जैसा नजारा दिखा। दूसरे दिन बांग्लादेशी टीम की बल्लेबाजी के दौरान जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी और बांग्लादेश के तास्किन अहमद भिड़ गए। दरअसल, तास्किन मुजरबानी को चिढ़ाने के लिए मैदान पर ही डांस करने लगे। यह देखकर दोनों के बीच विवाद हो गया। दोनों खिलाड़ियों ने एक दूसरे को जमकर अपशब्द कहे। इसका वीडियो अब वायरल हो गया है। 6.5 फिट लंबे मुजरबानी और तास्किन के बीच भिड़ंतटेस्ट के दूसरे दिन बांग्लादेश की पारी के 85वें ओवर में 6 फिट 5 इंच लंबे मुजरबानी गेंदबाजी कर रहे थे। उन्होंने दूसरी बॉल शॉर्ट पिच फेंकी, जो कि बाएं हाथ के बल्लेबाज के ऊपर से निकल गई। इसके बाद रिएक्शन में तास्किन ने ब्रेक डांस के कुछ मूव्स दिखाए। यह देखकर मुजरबानी को गुस्सा आ...
पबजी की लत छुड़ाने के लिए पिता ने दिव्यांश को शूटिंग रेंज पर भेजा था; ISSF वर्ल्डकप में चार गोल्ड मेडल जीत चुके हैं

पबजी की लत छुड़ाने के लिए पिता ने दिव्यांश को शूटिंग रेंज पर भेजा था; ISSF वर्ल्डकप में चार गोल्ड मेडल जीत चुके हैं

स्पोर्ट्स
दिव्यांश सिंह पंवार ने 2019 में बीजिंग में हुए ISSF वर्ल्ड कप में सिल्वर मेडल जीतकर 10 मीटर एयर राइफल में टोक्यो ओलिंपिक के लिए कोटा हासिल किया। दिव्यांश अब तक चार ISSF वर्ल्ड कप में गोल्ड मेडल पर निशाना लगा चुके हैं। वे जूनियर वर्ल्डकप में भी देश के लिए गोल्ड मेडल जीत चुके हैं। वहीं दो जूनियर वर्ल्डकप में भी रिकॉर्ड बना चुके हैं। टोक्यो में इनसे मेडल जीतने की उम्मीद है। राजस्थान के जयपुर के रहने वाले दिव्यांश को बचपन से ही शूटिंग का शौक था। इस वजह से उन्हें 12 साल की उम्र में ऑनलाइन गेम पबजी खेलने की लत लग गई थी। इस लत को छुड़ाने के लिए उनके पिता अशोक पंवार ने दिव्यांश को भी बड़ी बहन मानवी के साथ जयपुर के जंगपुरा शूटिंग रेंज पर भेजना शुरू किया। हालांकि बाद में उन्होंने दिल्ली के कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में कोच दीपक कुमार दुबे के पास प्रशिक्षण के लिए भेज दिया था। दिव्यांश भी एक इंटरव्यू ...
टोक्यो में भारत जीतेगा 10 से ज्यादा मेडल

टोक्यो में भारत जीतेगा 10 से ज्यादा मेडल

स्पोर्ट्स
सिडनी ओलिंपिक में भारत के लिए इकलौता मेडल जीतने वाली वेटलिफ्टर कर्णम मल्लेश्वरी का मानना है टोक्यो ओलिंपिक में भारतीय खिलाड़ी 10 से ज्यादा मेडल जीत सकते हैं। उन्हें सबसे ज्यादा मेडल की उम्मीद देश के शूटरों से हैं। वहीं वे यह भी मानती हैं कि 21 साल बाद वेटलिफ्टिंग में मीराबाई चानू देश के लिए मेडल जीत सकती हैं। इसके अलावा उन्हें एथलेटिक्स, बॉक्सिंग और रेसलिंग में भी मेडल मिलने की उम्मीद है। टोक्यो ओलिंपिक 23 जुलाई से 8 अगस्त तक है। इस बार 124 खिलाड़ी इंडिविजुअल और टीम इवेंट में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। मल्लेश्वरी ने साल 2000 के सिडनी ओलिंपिक में वेटलिफ्टिंग में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। वे देश की पहली महिला एथलीट हैं, जिन्होंने ओलिंपिक में मेडल जीते थे। उनसे पहले तक इंडिविजुअल इवेंट में किसी महिला एथलीट ने ओलिंपिक में मेडल नहीं जीता था। टोक्यो में भारत की उम्मीदों और देश में वेटलिफ्टिंग के...
टोक्यो ओलिंपिक में भारतीय एथलीट

टोक्यो ओलिंपिक में भारतीय एथलीट

स्पोर्ट्स
टोक्यो ओलिंपिक शुरू होने में अब 2 हफ्ते का ही समय बचा है। इससे पहले भारतीय बॉक्सर अमित पंघाल ने पहली बाजी मार ली है। वर्ल्ड नंबर-1 बॉक्सर को 52 किग्रा कैटेगरी में टॉप सीड मिली है। वहीं, सिमरनजीत कौर को 60 किग्रा वेट कैटेगरी में चौथी सीड मिली है। यह उपलब्धि हासिल करने वाली वे अकेली भारतीय महिला हैं। बॉक्सर में सिर्फ अमित और सिमरनजीत को ही सीड मिली है। टोक्यो ओलिंपिक इस साल 23 जुलाई से 8 अगस्त के बीच होना है। यह गेम्स पिछली साल होने थे, जो कोरोना के कारण टाल दिए गए थे। भारत की ओर से 18 खेलों के लिए कुल 124 एथलीट्स भेजे जाएंगे। 9 भारतीय बॉक्सर ओलिंपिक खेलेंगेटोक्यो ओलिंपिक के लिए 9 भारतीय बॉक्सर ने क्वालिफाई किया है। पुरुषों में अमित पंघाल, मनीष कौशिक, विकास कृष्ण यादव, आशीष कुमार और सतीश कुमार हैं। वहीं, महिलाओं में सिमरनजीत, मैरी कॉम, लवलीना बोर्गोहैन और पूजा रानी हैं। पंघाल से मेड...
विम्बलडन में खिताबी जंग

विम्बलडन में खिताबी जंग

स्पोर्ट्स
टेनिस ग्रैंड स्लैम विम्बलडन 2021 में फाइनल की जंग शुरू हो गई है। चेक रिपब्लिक की वर्ल्ड नंबर-13 कैरोलिना प्लिसकोवा फाइनल में पहुंच गई हैं। वे किसी ग्रैंड स्लैम में पहली बार फाइनल खेलेंगी। उनका मुकाबला ऑस्ट्रेलियाई वर्ल्ड नंबर-1 ऐश्ले बार्टी से होगा मुकाबला। प्लिसकोवा ने सेमीफाइनल में वर्ल्ड नंबर-4 बेलारूस की अरिना सबलेंका को 5-7, 6-4, 6-4 से शिकस्त दी। दोनों के बीच यह मुकाबला 1 घंटे और 53 मिनट तक चला। पहला सेट हारने के बाद प्लिसकोवा ने शानदार वापसी की। सिर्फ 2 बार किसी ग्रैंड स्लैम का सेमीफाइनल सकीं प्लिसकोवाचेक रिपब्लिक की स्टार प्लेयर प्लिसकोवा विम्बलडन में इससे पहले कभी क्वार्टरफाइनल तक नहीं पहुंच सकी थीं। वे 9वीं बार टूर्नामेंट में खेल रही हैं। करियर में उन्होंने सिर्फ 2 बार किसी ग्रैंड स्लैम का सेमीफाइनल खेला है। यह उपलब्धि उन्होंने 2017 फ्रेंच ओपन और 2019 ऑस्ट्रेलियन ओपन में हा...