Tuesday, May 5निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

स्पोर्ट्स

100 मीटर बैकस्ट्रोक में ओलिंपिक के लिए क्वालीफाई किया, ऐसा करने वाली भारत की पहली महिला तैराक बनीं

100 मीटर बैकस्ट्रोक में ओलिंपिक के लिए क्वालीफाई किया, ऐसा करने वाली भारत की पहली महिला तैराक बनीं

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली भारत की महिला स्विमर माना पटेल ने टोक्यो ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई कर लिया है। वे ऐसा करने वाली भारत की पहली महिला तैराक हैं। उन्होंने यूनिवर्सेलिटी कोटा से यह कामयाबी हासिल की है। इस कोटे से एक महिला और एक पुरुष एथलीट को ओलिंपिक के लिए क्वालिफिकेशन मिलता है। इससे पहले 2 और भारतीय स्विमर ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई कर चुके हैं। इसमें श्रीहरि नटराज और साजन प्रकाश शामिल हैं। स्विमिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया ने माना को बधाई भी दी है। पहली बार ओलिंपिक को लेकर उत्साहित हैं मानाइस बारे में माना ने कहा, "यह एक अद्भुत अनुभूति है। मैंने अपने साथी खिलाड़ियों से ओलिंपिक के बारे में काफी सुन रखा है। मैंने इसे टेलीविजन पर भी देखा है। इसके फोटो देखे हैं। पहली बार इसमें हिस्सा लेकर मैं उत्साहित हूं। मुझे अब बेस्ट के साथ कम्पीट करने का मौका मिलेगा।" माना ने उज्बेकिस्तान ओपन स्विमिंग चैंपियनशि...
UAE के दो खिलाड़ियों ने इंडियन बुकी से करीब 3 लाख रुपए लिए; ICC ने दोनों खिलाड़ियों पर 8 साल का बैन लगाया

UAE के दो खिलाड़ियों ने इंडियन बुकी से करीब 3 लाख रुपए लिए; ICC ने दोनों खिलाड़ियों पर 8 साल का बैन लगाया

स्पोर्ट्स
दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल स्पॉट फिक्सिंग के मामलों को लेकर सख्त है। गुरुवार को काउंसिल ने संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के 2 खिलाड़ियों आमिर हयात और अशफाक अहमद पर स्पॉट फिक्सिंग के आरोप में 8 साल का बैन लगा दिया। ICC के मुताबिक इन दोनों खिलाड़ियों ने इंडियन बुकी से करीब 3 लाख रुपए (4083 यूएस डॉलर) लिए थे। यह घटना टी-20 वर्ल्ड कप क्वालीफायर्स के दौरान की है। मूल रूप से पाकिस्तान के हैं दोनों क्रिकेटर्सICC के एंटी करप्शन ट्रिब्यूनल ने हयात और अशफाक को 13 सितंबर 2020 को ही आरोपी पाया था। तब इन्हें क्रिकेट खेलने से सस्पेंड कर दिया गया था। तब से लेकर अब तक इनके खिलाफ जांच चल रही थी। वहीं, फैसला अब सुनाया गया। यह बैन 13 सितंबर, 2020 से ही लागू होगा। इन दोनों क्रिकेटर्स का जन्म पाकिस्तान में हुआ है। हयात मीडियम पेसर हैं, जबकि अशफाक बैट्समैन हैं। दोनों खिलाड़ियों ने बुकी से 56 हजार रुपए क...
क्वारैंटाइन पीरियड खत्म होने के बाद स्विमिंग पूल में मस्ती कर रहे भारतीय खिलाड़ी; 13 जुलाई को खेला जाएगा पहला वनडे

क्वारैंटाइन पीरियड खत्म होने के बाद स्विमिंग पूल में मस्ती कर रहे भारतीय खिलाड़ी; 13 जुलाई को खेला जाएगा पहला वनडे

स्पोर्ट्स
कोलंबो भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले कोलंबो में इंजॉय कर रही है। कप्तान शिखर धवन और उप-कप्तान भुवनेश्वर कुमार समेत सभी 20 खिलाड़ी गुरुवार को स्विमिंग पूल में मस्ती करते नजर आए। टीम को 13 जुलाई से श्रीलंका के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है। इसके बाद टीम 3 मैच की टी-20 सीरीज भी खेलेगी। BCCI ने इसकी तस्वीर भी शेयर की। उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा- क्वारैंटाइन से बाहर आने की खुशी। हर जगह हंसी ही हंसी। BCCI जल्द ही इसका एक वीडियो भा जारी करेगा। इस पोस्ट को फैन्स से खूब प्यार मिला। फैन्स ने टीम को श्रीलंका सीरीज के लिए शुभकामनाएं दी हैं। भारती स्पिनर युजवेंद्र चहल ने भी क्रुणाल पंड्या, हार्दिक पंड्या, सूर्यकुमार यादव, भुवनेश्वर, कुलदीप और धवन के साथ एक ग्रुप फोटो शेयर किया। सूर्यकुमार ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, पूल में बाकी लड़कों के साथ चिल करते हुए। भारत के श...
एक टेस्ट में जीत पर मिलेंगे 12 पॉइंट, ड्रॉ पर 4 और टाई पर 6 अंक, हर टीम खेलेगी 6 सीरीज

एक टेस्ट में जीत पर मिलेंगे 12 पॉइंट, ड्रॉ पर 4 और टाई पर 6 अंक, हर टीम खेलेगी 6 सीरीज

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) की दूसरी साइकिल (2021-23) की सीरीजों की घोषणा कर दी है। यह साइकिल भारत और इंग्लैंड के बीच अगस्त से खेली जाने वाली 5 टेस्ट मैचों की सीरीज से शुरू होगी। ICC ने इसके साथ ही दूसरी WTC के लिए पॉइंट सिस्टम की घोषणा भी कर दी है। दूसरी WTC के तहत सभी टीमों की सीरीज पहले से तय हैं। हालांकि, ICC ने अब तक फाइनल के वेन्यू और तारीख की घोषणा नहीं की है। हालांकि, अभी यह तय नहीं किया गया है कि फाइनल मुकाबला कहां खेला जाएगा। टीमें ड्रॉ की जगह जीत हासिल करने की करेंगी कोशिशICC ने बताया है कि WTC साइकिल के तहत सभी मैचों के एक समान अंक होंगे। एक मैच में जीत हासिल करने पर 12 अंक मिलेंगे। मैच ड्रॉ होने पर दोनों टीमों को 4-4 अंक मिलेंगे। वहीं, टाई की स्थिति में दोनों टीमों को 6-6 अंक मिलेंगे। पिछली साइकिल में मैच ड्रॉ होने पर जीत के आ...
न्यूजीलैंड के चैंपियन बनाने वाले विलियम्सन टॉप पर पहुंचे, ऋषभ पंत को नुकसान; कोहली-रोहित टॉप-10 में बरकरार

न्यूजीलैंड के चैंपियन बनाने वाले विलियम्सन टॉप पर पहुंचे, ऋषभ पंत को नुकसान; कोहली-रोहित टॉप-10 में बरकरार

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने बुधवार को लेटेस्ट टेस्ट रैंकिंग जारी की। इसमें न्यूजीलैंड को टेस्ट चैंपियन बनाने वाले कप्तान केन विलियम्सन को एक पायदान का फायदा मिला और वे फिर से टॉप पर काबिज हो गए हैं। ऑस्ट्रेलियाई प्लेयर स्टीव स्मिथ नंबर-2 पर फिसल गए। वहीं, भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को एक पायदान का नुकसान झेलना पड़ा है। पंत 7वें नंबर पर आ गए हैं। इनके अलावा टॉप-10 में विराट कोहली और रोहित शर्मा अपने-अपने पायदान पर बरकरार हैं। कोहली चौथे और रोहित छठे नंबर पर हैं। रहाणे को तीन पायदान का फायदा, पुजारा को नुकसानटेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में 49 और 15 रन बनाने वाले टीम इंडिया के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे को 3 पायदान का फायदा मिला है। वे 13वें नंबर पर पहुंच गए हैं। वहीं, WTC फाइनल की दोनों पारियों में फ्लॉप रहने वाले चेतेश्वर पुजारा को 3 पायदान का नुकसान झेलना पड़ा है...
महिलाओं की 100 मीटर और 200 मीटर दौड़ में हिस्सा लेंगी भारतीय स्टार, हिमा दास को नहीं मिली जगह

महिलाओं की 100 मीटर और 200 मीटर दौड़ में हिस्सा लेंगी भारतीय स्टार, हिमा दास को नहीं मिली जगह

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली भारत की स्टार स्प्रिंटर दुती चंद ने टोक्यो ओलिंपिक के लिए क्वॉलिफाई कर लिया है। उन्हें वर्ल्ड रैंकिंग कोटा के तहत इस मेगा स्पोर्ट्स इवेंट में जगह मिली है। वर्ल्ड रैंकिंग के जरिए 100 मीटर में 22 और 200 मीटर में 15 जगह उपलब्ध थी। 100 मीटर में दुनिया में 44वें और 200 मीटर में 51वें स्थान पर मौजूद दुती चंद तय मानकों के अंदर थीं, लिहाजा उन्हें जगह दी गई है। दूसरी ओर हिमा दास रैंकिंग कोटा के जरिए भी क्वॉलिफाई करने में सफल नहीं हो सकीं। डायरेक्ट क्वॉलिफेशन हासिल नहीं कर पाईं थीं दुतीदुती चंद के पास 60वीं नेशनल इंटर स्टेट सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के जरिए टोक्यो के लिए डायरेक्ट क्वालिफाई करने का मौका था। लेकिन, वे चूक गईं। पिछले सप्ताह उन्होंने पटियाला में हुए इंडियन ग्रां प्री में 100 मीटर दौड़ में 11.17 सेकंड का समय निकालकर नेशनल रिकॉर्ड भी बनाया था। लेकिन, वे ओलिंपिक क्वॉलिफेश...
ताइवान में जूडो ट्रेनर ने शागिर्दों से 7 साल के नए स्टूडेंट को 27 बार जमीन पर पटकवाया, 2 महीने कोमा में रहने के बाद मौत

ताइवान में जूडो ट्रेनर ने शागिर्दों से 7 साल के नए स्टूडेंट को 27 बार जमीन पर पटकवाया, 2 महीने कोमा में रहने के बाद मौत

स्पोर्ट्स
ताईपे ताइवान में एक जूडो कोच ने 7 साल के नए स्टूडेंट की जान ले ली। बात इतनी सी थी कि छात्र ने ट्रेनर को इडियट कह दिया था। इसके बाद कोच ने अपने सभी शागिर्दों से नए स्टुडेंट को लड़वाया। इसी दौरान 27 बार जमीन पर पटकवाया भी। इससे स्टूडेंट उल्टी करते हुए बेहोश हो गया, तब उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां 2 महीने कोमा में रहने के बाद उसने दम तोड़ दिया। स्टूडेंट का नाम हुआंग बताया जा रहा है। उसे 21 अप्रैल को सेंट्रल ताइचुंग के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल प्रशासन के मुताबिक, यहां हुआंग ब्रैन हैमरेज के साथ करीब 70 दिन कोमा में रहा। उसके शरीर के ज्यादातर अंगों ने भी काम करना बंद कर दिया था। पेरेंट्स ने हुआंग को लाइफ सपोर्ट से हटाने का फैसला किया था। इसी दौरान उसने दम तोड़ दिया। एक तरफ जमीन पर पड़ा छात्र हुआंग। दूसरी तरफ अपना सर्टिफिकेट दिखाता कोच। कोच के पास लाइसें...
अवॉर्ड के लिए अश्विन और मिताली का नाम भेजेगी BCCI; लियोनल मेसी को पीछे छोड़ने वाले फुटबॉलर सुनील छेत्री भी रेस में

अवॉर्ड के लिए अश्विन और मिताली का नाम भेजेगी BCCI; लियोनल मेसी को पीछे छोड़ने वाले फुटबॉलर सुनील छेत्री भी रेस में

स्पोर्ट्स
मुंबई भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार के लिए रविचंद्रन अश्विन और मिताली राज के नाम भेजने का फैसला किया है। अर्जुन अवॉर्ड के लिए लोकेश राहुल, जसप्रीत बुमराह और शिखर धवन के नाम प्रस्तावित किए जाएंगे। यह जानकारी BCCI सूत्रों ने एजेंसी को दी। वहीं, ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन (AIFF) की ओर से खेल रत्न के लिए स्टार फुटबॉलर सुनील छेत्री का नाम भेजा जाएगा। सुनील ने हाल ही में इंटरनेशनल गोल के मामले में लियोनल मेसी को पीछे छोड़ा था। मिताली महिला टेस्ट और वनडे टीम की कप्तान हैं। स्पिनर अश्विन टेस्ट क्रिकेट में अपने 400 विकेट पूरे कर चुके हैं। धवन का नाम पिछले साल भी अर्जुन अवॉर्ड के लिए भेजा गया था। तब उन्हें यह सम्मान नहीं मिल सका था। इस बार फिर उनके नाम की सिफारिश की जाएगी। पिछले साल यह सम्मान तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा, दीप्ति शर्मा को मिला था। पहली बार ...
केरल के लॉन्ग जंपर मुरली श्रीशंकर लॉन्ग लंप इवेंट में भारत को रिप्रेजेंट करेंगे, तोड़ चुके हैं नेशनल रिकॉर्ड

केरल के लॉन्ग जंपर मुरली श्रीशंकर लॉन्ग लंप इवेंट में भारत को रिप्रेजेंट करेंगे, तोड़ चुके हैं नेशनल रिकॉर्ड

स्पोर्ट्स
केरल केरल के लॉन्ग जंपर मुरली श्रीशंकर ने इस साल की शुरुआत में फेडरेशन कप में नेशनल रिकॉर्ड के साथ ओलिंपिक के लिए क्वालीफाई किया। उन्होंने अपने पांचवें प्रयास में 8.26 मीटर छलांग लगाई थी। ओलिंपिक के लिए क्वालीफिकेशन सीमा 8.22 मीटर निर्धारित की गई थी। श्रीशंकर ने इससे पहले 2018 में 8.20 मीटर छलांग लगाकर भी नेशनल रिकॉर्ड बनाया था।श्रीशंकर का सपना ओलिंपिक में देश का प्रतिनिधित्व कर मेडल जीतना है। इसलिए उन्होंने एमबीबीएस में एडमिशन के लिए 2017 में एग्जाम पास करने के बाद भी दाखिला नहीं लिया। वे 2018 में एशियन जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में देश के लिए ब्रॉन्ज मेडल जीत चुके हैं। ओलिंपिक में उनकी उम्मीदों और तैयारी को लेकर दैनिक भास्कर ने उनसे विशेष बातचीत की। आप भी पढ़िए... लॉन्ग-जंप में आप कैसे आए? क्या आप अपने पैरंट्स से प्रभावित होकर एथलेटिक्स में आए?मेरे मम्मी-पापा दोनों स्पोर्ट्सपर्सन...
अब तक हुए 28 में से 27 ओलिंपिक गेम्स का हिस्सा रहा है यह खेल, इस बार भारत के 8 पहलवानों ने हासिल किया कोटा

अब तक हुए 28 में से 27 ओलिंपिक गेम्स का हिस्सा रहा है यह खेल, इस बार भारत के 8 पहलवानों ने हासिल किया कोटा

स्पोर्ट्स
नई दिल्लीरेसलिंग यानी कुश्ती के मुकाबले ओलिंपिक गेम्स का खास आकर्षण होते हैं। 1896 से अब तक 28 आयोजनों में 27 बार कुश्ती को ओलिंपिक का हिस्सा बनाया गया है। सिर्फ 1900 ओलिंपिक गेम्स में कुश्ती बाहर रही थी। भारत के 8 पहलवानों ने इस बार ओलिंपिक कोटा हासिल किया है। हालांकि, सुमित मलिक (फ्री स्टाइल 125 किग्रा) डोप टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए हैं। उनका भाग ले पाना मुश्किल लग रहा है। जब से इंसानी सभ्यता, तब से कुश्ती भी मौजूदकुश्ती दुनिया के सबसे पुराने खेलों में से एक है। कहा जा सकता है कि धरती पर जब से इंसानी सभ्यता मौजूद है तब से कुश्ती हो रही है। प्राचीन गुफाओं में मौजूद चित्रकारी में कुश्ती के 15 हजार साल पुराने साक्ष्य उपलब्ध हैं। साथ ही वेदों में भी इसका जिक्र है। प्राचीन ओलिंपिक में भी अलग-अलग फॉर्म में इसके मुकाबले हुए। मॉडर्न ओलिंपिक के पहले संस्करण (1896) में भी रेसलिंग को शामिल किया ग...