Tuesday, May 5निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

स्पोर्ट्स

41 साल के हुए हरभजन सिंह:टेस्ट में हैट्रिक लेने वाले पहले भारतीय हैं भज्जी, 2007 टी-20 और 2011 वनडे वर्ल्ड कप विजेता टीम के सदस्य भी रहे

41 साल के हुए हरभजन सिंह:टेस्ट में हैट्रिक लेने वाले पहले भारतीय हैं भज्जी, 2007 टी-20 और 2011 वनडे वर्ल्ड कप विजेता टीम के सदस्य भी रहे

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
नई दिल्ली भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह शनिवार को 41 साल के हो गए हैं। भज्जी 2007 टी-20 और 2011 वनडे वर्ल्ड कप विजेता टीम के सदस्य भी रहे हैं। साथ ही वे पहले भारतीय बॉलर भी हैं, जिन्होंने टेस्ट में हैट्रिक ली थी। भज्जी को जन्मदिन पर सचिन तेंदुलकर, सुरेश रैना, मोहम्मद कैफ और कुलदीप यादव जैसे दिग्गजों ने बधाई दी है। 23 साल के क्रिकेट करियर में हरभजन ने 103 टेस्ट, 236 वनडे और 28 टी-20 खेले हैं। इस दौरान उन्होंने टेस्ट में 417, वनडे में 269 और टी-20 में 25 विकेट झटके हैं। भज्जी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हैट्रिक ली थीऑफ स्पिनर हरभजन ने मार्च 2001 में खेले गए कोलकाता टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हैट्रिक ली थी। तब टेस्ट में हैट्रिक लेने वाले वे पहले भारतीय बने थे। भज्जी ने तब रिकी पोंटिंग, एडम गिलक्रिस्ट और शेन वॉर्न को शिकार बनाया था। उन्होंने टेस्ट की पहली पारी में 7 और दूसरी पारी में 6 विक...
BCCI ने किया ऐलान-अक्टूबर से शुरू होंगे मुकाबले, कोरोना के कारण पिछले सीजन में 3 टूर्नामेंट ही हुए थे

BCCI ने किया ऐलान-अक्टूबर से शुरू होंगे मुकाबले, कोरोना के कारण पिछले सीजन में 3 टूर्नामेंट ही हुए थे

स्पोर्ट्स
कोरोना महामारी के कारण पिछले सीजन में रणजी ट्रॉफी सहित कई अहम घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन नहीं हो सका था। लेकिन, इस बार भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने सभी टूर्नामेंट आयोजित कराने का फैसला किया है। घरेलू क्रिकेट का अगला सीजन इस साल अक्टूबर में शुरू होगा। नए सीजन की शुरुआत महिला वनडे टूर्नामेंट से होगी। इसके बाद सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का भी आयोजन किया जाएगा। रणजी ट्रॉफी का आगाज 16 नवंबर से38 टीमों की भागीदारी वाले देश के सबसे बड़े घरेलू टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी का आगाज 16 नवंबर से होगा। यह टूर्नामेंट अगले 3 महीनों तक चलेगा। घरेलू सीजन का अंत विजय हजारे ट्रॉफी से होगा। इसका आयोजन 23 फरवरी से 26 मार्च के बीच किया जाएगा। BCCI ने शनिवार को नए सीजन का ऐलान करते हुए कहा कि बोर्ड को पूरा यकीन है कि वह सभी टूर्नामेंट का सफलतापूर्वक आयोजन कर सकेगा। कोरोना प्रोटोकॉल का पूरा ध्यान रखना ...
रिपोर्ट में दावा- टीम इंडिया शुभमन के रिप्लेसमेंट के तौर पर शॉ को टीम में शामिल करना चाहती है; हॉग ने भी किया समर्थन

रिपोर्ट में दावा- टीम इंडिया शुभमन के रिप्लेसमेंट के तौर पर शॉ को टीम में शामिल करना चाहती है; हॉग ने भी किया समर्थन

स्पोर्ट्स
मुंबई भारत और इंग्लैंड के बीच 4 अगस्त से 5 मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू होने जा रही है। इससे पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा। युवा बल्लेबाद शुभमन गिल पैर में चोट के कारण सीरीज से बाहर हो गए हैं। उन्हें ठीक होने में 6 से 8 हफ्ते का समय लग सकता है। शुभमन के चोटिल होने के बाद रोहित शर्मा के ओपनिंग पार्टनर को लेकर बहस छिड़ गई है। भारत के पास फिलहाल स्क्वॉड में मयंक अग्रवाल, लोकेश राहुल और अभिमन्यू ईश्वरन जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं। पर मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो टीम मैनेजमेंट 21 साल के मुंबई के ओपनर पृथ्वी शॉ से ओपनिंग कराना चाहती है। ऐसे में उन्हें इंग्लैंड बुलाया जा सकता है। ऑस्ट्रेलिया के ब्रैड हॉग ने भी शॉ को चेतेश्वर पुजारा का सही रिप्लेसमेंट बताया था। श्रीलंका दौरे से इंग्लैंड रवाना हो सकते हैं शॉटाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, पृथ्वी शॉ श्रीलंका दौरे से इंग्लैंड के लिए उड़ान...
श्रीलंकन क्रिकेट बोर्ड ने रणतुंगा को दिया करारा जवाब, कहा- भारतीय टीम बेहद मजबूत, कम आंकने की भूल न करें

श्रीलंकन क्रिकेट बोर्ड ने रणतुंगा को दिया करारा जवाब, कहा- भारतीय टीम बेहद मजबूत, कम आंकने की भूल न करें

स्पोर्ट्स
कोलंबो श्रीलंका दौरे पर पहुंची टीम इंडिया को श्रीलंकन क्रिकेट बोर्ड (SLC) का साथ मिला है। बोर्ड ने पूर्व श्रीलंकाई कप्तान अर्जुन रणतुंगा के आरोपों पर करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा है कि दौरे पर आई 20 सदस्यीय व्हाइट बॉल स्पेशलिस्ट टीम बेहद मजबूत है। रणतुंगा उन्हें कम आंकने की भूल न करें। इससे पहले रणतुंगा ने दौरे पर पहुंची भारतीय टीम को 'B' ग्रेड टीम बताया था। उन्होंने कहा था कि इससे श्रीलंका का अपमान हुआ है। धवन के नेतृत्व में टीम इंडिया बेहद मजबूतSLC ने कहा- शिखर धवन के नेतृत्व में टीम इंडिया बहुत मजबूत है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जो आरोप रणतुंगा ने लगाए वह सही नहीं हैं। भारतीय टीम में शामिल 20 खिलाड़ियों में से 14 खिलाड़ी किसी न किसी फॉर्मेट में टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। यह B टीम तो बिलकुल नहीं है। धवन, उप-कप्तान भुवनेश्वर कुमार, हार्दिक पंड्या, कुलदीप यादव और युजवेंद्...
दिल्ली कैपिटल्स को लगा झटका, अब तक कुल 9 खिलाड़ियों ने नाम वापस लिया; 19 सितंबर से शुरू होंगे मैच

दिल्ली कैपिटल्स को लगा झटका, अब तक कुल 9 खिलाड़ियों ने नाम वापस लिया; 19 सितंबर से शुरू होंगे मैच

स्पोर्ट्स
दुबई IPL फेज-2 से पहले दिल्ली कैपिटल्स की टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम के अहम खिलाड़ी स्टीव स्मिथ चोट की वजह से लीग के बाकी बचे 31 मैच छोड़ने का फैसला लिया है। जानकारी के मुताबिक, स्मिथ कोहनी की चोट से जूझ रहे हैं और ऑस्ट्रेलिया के बिजी शेड्यूल को देखते हुए उन्होंने रिस्क नहीं लेने का फैसला लिया है। 9 खिलाड़ियों ने पहले ही IPL से नाम वापस ले लिया है। 19 सितंबर से लीग के दूसरे फेज की शुरुआत हो सकती है। स्मिथ ने विंडीज दौरे से नाम वापस लिया थास्मिथ ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के वेस्टइंडीज दौरे से नाम वापस ले लिया था। इसके साथ ही वह अक्टूबर में संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप से भी नाम वापस ले सकते हैं। स्मिथ ने क्रिकेट.कॉम.एयू (Cricket.com.au) से बातचीत में कहा कि मैं पहले फेज में भी कन्फ्यूज्ड था। जब भी मैं बैटिंग के लिए गया, तो मुझे दवा लेना पड़ा था। एक समय आया ...
रियो में सिल्वर जीत चुकीं सिंधु बैडमिंटन में देश की विमिंस सिंगल्स की इकलौती उम्मीद, वर्ल्ड चैंपियनशिप की गोल्ड मेडलिस्ट भी रही हैं

रियो में सिल्वर जीत चुकीं सिंधु बैडमिंटन में देश की विमिंस सिंगल्स की इकलौती उम्मीद, वर्ल्ड चैंपियनशिप की गोल्ड मेडलिस्ट भी रही हैं

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली रियो ओलिंपिक की सिल्वर मेडलिस्ट बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु टोक्यो में भी भारत के लिए विमिंस सिंगल्स में मेडल की बड़ी उम्मीद हैं। वे वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी भी हैं। सिंधु टोक्यो ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई करने वाली इकलौती भारतीय महिला बैडमिंटन खिलाड़ी हैं। 2012 लंदन ओलिंपिक की ब्रॉन्ज मेडलिस्ट साइना नेहवाल ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई नहीं कर सकी हैं। ऐसे में सबकी निगाहें सिंधु पर ही टिकी हुई हैं। सिंधु को उनकी उपलब्धियों के लिए भारत सरकार की ओर से खेल रत्न और पद्म भूषण से सम्मानित किया गया है। सिंधु का मानना है कि इन पुरस्कारों को अभी उन्हें सार्थक करना है। 9 साल की उम्र से गोपीचंद की एकेडमी में कर रही हैं अभ्यासपीवी सिंधु का जन्म 5 जुलाई, 1995 को आंध्र प्रदेश की राजधानी हैदराबाद में हुआ था। उनके माता-पिता राष्ट्रीय स्तर के वॉलीबॉल खिल...
पूर्व श्रीलंकाई कप्तान ने कहा- भारतीय B टीम को होस्ट करना श्रीलंका का अपमान; 13 जुलाई से शुरू हो रही सीरीज

पूर्व श्रीलंकाई कप्तान ने कहा- भारतीय B टीम को होस्ट करना श्रीलंका का अपमान; 13 जुलाई से शुरू हो रही सीरीज

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
कोलंबो श्रीलंका के पूर्व कप्तान अर्जुन रणतुंगा ने टीम इंडिया और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की आलोचना की है। 1996 में श्रीलंका को वर्ल्ड कप जिताने वाले कप्तान ने कहा कि भारत की B टीम को श्रीलंका दौरे पर भेजना श्रीलंकन क्रिकेट को अपमानित करने जैसा है। इसके साथ ही उन्होंने श्रीलंकन क्रिकेट बोर्ड के इस टूर के लिए राजी होने के लिए उनकी भी आलोचना की। 13 जुलाई से दोनों देशों के बीच कोलंबो में वनडे और टी-20 सीरीज की शुरुआत होगी। श्रीलंका दौरे पर टीम इंडिया के 6 प्लेयर डेब्यू करेंगेविराट कोहली, रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह और पंत समेत भारत के कई क्रिकेट सुपरस्टार्स इंग्लैंड दौरे पर होने के कारण इस सीरीज में हिस्सा नहीं लेंगे। उनकी जगह शिखर धवन श्रीलंका के खिलाफ लिमिटेड ओवर सीरीज में टीम इंडिया की कप्तानी करेंगे। वहीं, भुवनेश्वर कुमार उनके डिप्टी होंगे। इस टीम में 6 खिलाड़ी डेब्यू करें...
धवन की कप्तानी और द्रविड़ की कोचिंग में प्रैक्टिस के लिए उतरी टीम इंडिया, 13 जुलाई को पहला मुकाबला

धवन की कप्तानी और द्रविड़ की कोचिंग में प्रैक्टिस के लिए उतरी टीम इंडिया, 13 जुलाई को पहला मुकाबला

स्पोर्ट्स
कोलंबो भारत की बी टीम इन दिनों श्रीलंका दौरे पर है। वहां उसे 13 जुलाई से 3 वनडे और इतने ही टी-20 की सीरीज खेलना है। इसके लिए शिखर धवन की कप्तानी टीम इंडिया शुक्रवार से प्रैक्टिस शुरू कर दी है। दौरे के लिए टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ को बनाया गया है। द्रविड़ नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA) के भी हेड हैं। पहले दिन प्रैक्टिस करते कप्तान शिखर धवन और साथी खिलाड़ी। भारत और श्रीलंका के बीच 3 वनडे 13, 16 और 18 जुलाई को खेले जाएंगे। इसके बाद दोनों टीमें 21, 23 और 25 जुलाई को टी-20 सीरीज खेलेंगी। सभी मैच कोलंबो को प्रेमदासा स्टेडियम में होंगे। प्रैक्टिस के दौरान टीम के कोच राहुल द्रविड़ और शिखर धवन । भुवनेश्वर कुमार को उपकप्तानीविराट कोहली, रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह और पंत समेत भारत के कई क्रिकेट सुपरस्टार्स इंग्लैंड दौरे पर होने के कारण इस सीरीज का हिस्सा नहीं हैं। उनकी जगह ध...
कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के तहत भारत में होने वाली आर्चरी और शूटिंग चैंपियनशिप रद्द; IPL और टी-20 वर्ल्ड कप भी देश से बाहर होगा

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के तहत भारत में होने वाली आर्चरी और शूटिंग चैंपियनशिप रद्द; IPL और टी-20 वर्ल्ड कप भी देश से बाहर होगा

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली कोरोना महामारी का भारत में होने वाले खेलों पर बड़ा असर पड़ा है। पहले मई में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) बीच में ही सस्पेंड कर दिया गया। इसके बाद टी-20 वर्ल्ड कप को भी UAE में शिफ्ट कर दिया। अब कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के तहत भारत में होने वाली शूटिंग और आर्चरी चैंपियनशिप को भी रद्द कर दिया है। यह फैसला शुक्रवार को कॉमनवेल्थ गेम्स इंडिया (CGI) एग्जीक्यूटिव बोर्ड ने लिया है। उसे कॉमनवेल्थ गेम्स फेडरेशन (CGF) का भी सपोर्ट मिला है। बर्मिंघम में होने हैं कॉमनवेल्थ गेम्स2022 कॉमनवेल्थ गेम्स इंग्लैंड के बर्मिंघम में 28 जुलाई से 8 अगस्त तक होने हैं। इसमें से शूटिंग के हटा दिया गया था। यह भारत का परंपरागत खेल है, जिसमें देश को महारत हासिल है। ऐसे में भारत ने कॉमनवेल्थ का बॉयकॉट करने का फैसला किया था। इस धमकी के बाद शूटिंग और आर्चरी को चंडीगढ़ में कराने पर सहमति बनी थी। हालांकि, अब यह भ...
भारतीय वेटलिफ्टर ने कहा-पिछली बार अनुभव कम होने के कारण मेडल नहीं जीत सकी, इस बार सफलता जरूर मिलेगी

भारतीय वेटलिफ्टर ने कहा-पिछली बार अनुभव कम होने के कारण मेडल नहीं जीत सकी, इस बार सफलता जरूर मिलेगी

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली 26 साल की वेटलिफ्टर मीराबाई चानू दूसरी बार ओलिंपिक में देश का प्रतिनिधित्व करेंगी। 2016 रियो ओलिंपिक में वह क्लीन एंड जर्क में मेडल नहीं जीत सकी थीं। इस बार वे 49 किलो वेट कैटेगरी में मेडल की प्रबल दावेदार हैं। मीराबाई वर्ल्ड रैंकिंग में नंबर-4 पर काबिज हैं। उन्होंने कहा कि पिछली बार वे अनुभव की कमी की वजह से मेडल नहीं जीत सकी थीं, लेकिन इस बार सफलता जरूर मिलेगी। तीसरी रैंकिंग पर काबिज नॉर्थ कोरिया की री सोंग इस बार ओलिंपिक नहीं खेल रहीं, क्योंकि उनके देश ने टोक्यो गेम्स से हटने का फैसला किया है। वहीं, टॉप-2 पर चीन की वेटलिफ्टर हैं। मीराबाई ने कहा कि वे टोक्यो ओलिंपिक में मेडल जीतने में सफल होंगी, क्योंकि उनके पास ओलिंपिक खेलने का अनुभव है। 2016 रियो गेम्स मीराबाई का पहला ओलिंपिक था। तब अनुभव की कमी के कारण वे मेडल जीतने में सफल नहीं हो सकी थीं। मीराबाई ने वर्ल्ड रिकॉ...