Sunday, May 17निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

स्पोर्ट्स

भारत के खिलाफ काली पट्टी बांधकर उतरेंगे पाकिस्तानी खिलाड़ी

भारत के खिलाफ काली पट्टी बांधकर उतरेंगे पाकिस्तानी खिलाड़ी

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली भारत और पाकिस्तान के बीच आज दुबई में एशिया कप 2022 का मुकाबला खेला जाना है। इस मैच में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाड़ी भारत के खिलाफ काली पट्टी बांधे नजर आएंगे। इसके पीछे का कारण बड़ा ही नेक है, जो बाबर आजम की कप्तानी वाली टीम करने जा रही है। ये मुकाबला लोकल टाइम यानी यूएई के समय के अनुसार शाम 6 बजे शुरू होगा, लेकिन उस समय भारत में साढ़े 7 बजे होंगे।  दरअसल, पाकिस्तान टीम के खिलाड़ियों के काली पट्टी (ब्लैक आर्म बैंड) बांधने के पीछे की वजह ये है कि वे अपने देश में बाढ़ से प्रभावित लोगों के साथ एकजुटता का संदेश देना चाहते हैं। पाकिस्तान में इस समय बाढ़ ने लाखों लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अब तक पाकिस्तान में बाढ़ से 1 हजार से ज्यादा लोगों की जान चली गई है और लाखों लोग बेघर हो गए हैं। ...
चेतेश्वर पुजारा ने पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले के लिए चुनी भारतीय प्लेइंग XI

चेतेश्वर पुजारा ने पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले के लिए चुनी भारतीय प्लेइंग XI

स्पोर्ट्स
दुबई भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच सुपर संडे को होने वाले एशिया कप टी20 टूर्नामेंट को शुरू होने में अब कुछ ही घंटे बचे हुए हैं। दाेनों टीमों के बीच आज यानी के रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में होने वाले इस महामुकाबले पर दुनियाभर की निगाहें लगी हुई है। मैच से पहले कई मौजूदा और पूर्व खिलाड़ी भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन को लेकर अपनी-अपनी राय दे रहे हैं। ऐसे में टीम इंडिया के भरोसेमंद बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) ने भी पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले इस मैच से पहले भारत की प्लेइंग XI का चयन किया है। ...
विराट कोहली के 100वें T20I मैच काे लेकर एबी डिविलियर्स का आया रिएक्शन, कहा- हम सभी को आप पर गर्व है

विराट कोहली के 100वें T20I मैच काे लेकर एबी डिविलियर्स का आया रिएक्शन, कहा- हम सभी को आप पर गर्व है

स्पोर्ट्स
दुबई भारतीय स्टार बल्लेबाज विराट कोहली पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले एशिया कप मुकाबले के दौरान टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 100 मैच पूरे कर लेंगे। विराट तीनों फॉर्मेट में 100 या उससे ज्यादा मैच खेलने वाले भारत के पहले और दुनिया के दूसरे क्रिकेटर बनने वाले हैं। कोहली ने भारत के लिए अब तक 102 टेस्ट और 262 वनडे मैच खेले हैं। इस बीच विराट के करीब दोस्त एबी डिविलियर्स ने उनके 100वें टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच से पहले बधाई दी है। डिविलियर्स लंबे समय तक आईपीएल फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए विराट के साथ खेल चुके हैं। दक्षिण अफ्रीका के महान बल्लेबाज डिविलियर्स ने पिछले साल ही क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले लिया था। ...
‘भारत के शीर्ष क्रम को बड़ी राहत’ के ट्वीट पर वकार यूनिस ने दी सफाई, बोले- मैनें बस थोड़ा मसाला… लेकिन दुश्मनी थोड़ी ही ना है

‘भारत के शीर्ष क्रम को बड़ी राहत’ के ट्वीट पर वकार यूनिस ने दी सफाई, बोले- मैनें बस थोड़ा मसाला… लेकिन दुश्मनी थोड़ी ही ना है

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी एशिया कप 2022 से घुटने की चोट के कारण बाहर हो गए। 6 देशों के टी20 टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले पाकिस्तान के लिए ये बहुत बड़ा झटका था। पाकिस्तान की टीम के लिए अफरीदी मुख्य तेज गेंदबाज थे, उन्होंने पिछले साल यूएई में हुए टी20 वर्ल्ड कप में भारत के शीर्ष क्रम को ढेर कर दिया था। श्रीलंका के खिलाफ पिछले महीने टेस्ट मैच के दौरान उन्हें घुटने में चोट लगी थी और उन्हें चार से छह सप्ताह के लिए आराम की सलाह दी गई है।...
अगर IPL में खेले शाहीन अफरीदी तो कितने करोड़ रुपये में बिकेंगे

अगर IPL में खेले शाहीन अफरीदी तो कितने करोड़ रुपये में बिकेंगे

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने यह स्वीकार किया है कि एशिया कप 2022 में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी की कमी नहीं खलेगी, लेकिन हर कोई जानता है कि बिना शाहीन अफरीदी के पाकिस्तान की गेंदबाजी यूनिट उतनी दमदार नजर नहीं आती। भारत के खिलाफ रविवार को दुबई में होने वाले एशिया कप 2022 के ब्लॉकबस्टर मैच से पहले बाबर आजम ने अपनी टीम को स्पीच देते हुए कहा था कि वो नहीं है तो अन्य तेज गेंदबाजों को जिम्मेदारी निभानी होगी। वहीं, भारतीय क्रिकेटर आर अश्विन ने बताया है कि अगर शाहीन आईपीएल खेलते हैं तो उन्हें कितनी रकम मिलेगी। ...
महामुकाबले में भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत

महामुकाबले में भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली वो दिन जिसका सभी को इंतजार था, वो दिन तो आ गया और कुछ ही पलों के बाद वो घड़ी भी आ जाएगी, जब भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला शुरू होगा। एशिया कप के 15वें सीजन का दूसरा ही मैच है, लेकिन ये किसी फाइनल से कम नहीं है। स्टेडियम में पैर रखने के लिए जगह नहीं होगी, जबकि हर किसी के टीवी सेट्स पर एक ही मुकाबला चल रहा होगा। वहीं, हर एक मोबाइल पर आपको भारत बनाम पाकिस्तान मैच देखने को मिलेगा। हालांकि, अभी इसको शुरू होने में करीब 2 घंटे का समय बाकी है। ...
आकाश चोपड़ा ने भारतीय प्लेइंग इलेवन का किया चयन

आकाश चोपड़ा ने भारतीय प्लेइंग इलेवन का किया चयन

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
दुबई पूर्व भारतीय ओपनर आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) ने एशिया कप 2022 में अब से कुछ देर में पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले भारत के मुकाबले को लेकर अपनी प्लेइंग इलेवन का चयन किया है। रिकॉर्ड सात बार की चैंपियन भारतीय टीम इस मुकाबले से टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत करने जा रही है। भारत की नजरें पिछले टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से मिली हार का बदला चुकता करने पर लगी हुई है। इस बहुप्रतीक्षित मुकाबले से पहले आकाश चोपड़ा ने भारत की जिस प्लेइंग XI का चयन किया है, उसमें उन्होंने ऋषभ पंत और दिनेश कार्तिक में से किसी एक विकेटकीपर बल्लेबाज को अपनी टीम में रखा है। ...
पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले के लिए वसीम जाफर ने चुनी भारतीय प्लेइंग XI, जानिए किन खिलाड़ियों को किया शामिल

पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले के लिए वसीम जाफर ने चुनी भारतीय प्लेइंग XI, जानिए किन खिलाड़ियों को किया शामिल

स्पोर्ट्स
दुबई क्रिकेट के रोमांच में डुबने का अब समय आ गया है। फैंस को आज यानी के शनिवार से भारत और पाकिस्तान सहित टॉप छह एशियाई देशों में बादशाहत की जंग देखने को मिलेगी। UAE के दुबई और शारजाह में 16 दिन तक चलने वाले एशिया कप 2022 में रविवार को भारत का सामना पाकिस्तान से होगा। पूर्व टेस्ट सलामी बल्लेबाज वसीम जाफर (Wasim Jaffer) ने इस महामुकाबले के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन (India XI vs Pakistan) चुनी है। दोनों टीमें इस मैच से टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत करेगी। भारत की नजरें इस मैच काे जीतकर पिछले साल टी20 विश्व कप में पाकिस्तान के हाथों 10 विकेट से मिली शर्मनाक हार का बदला लेने पर लगी हुई है।  जाफर ने पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मुकाबले के लिए जो भारतीय प्लेइंग इलेवन चुनी है, उसमें उन्होंने केवल एक महत्वपूर्ण बदलाव किया और वह मध्य क्रम में। पूर्व क्रिकेटर ने कप्तान रोहित शर्मा और उप-कप्...
शाहीन अफरीदी के बाद शादाब खान ने की विराट के शतक की दुआ

शाहीन अफरीदी के बाद शादाब खान ने की विराट के शतक की दुआ

स्पोर्ट्स
दुबई भारत और पाकिस्तान की टीम एशिया कप 2022 में रविवार को एक दूसरे के खिलाफ होने वाले मुकाबले से टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत करेगी। पाकिस्तान की टीम पिछले टी20 वर्ल्ड कप में भारत को हरा चुकी है और वो उसी लय को यहां भी कायम रखना चाहेगी। वहीं, टीम इंडिया पिछले हार का बदला लना चाहेगी। इस महामुकाबले से पहले पाकिस्तान के उप-कप्तान शादाब खान ने टीम इंडिया के किंग विराट कोहली की जमकर तारीफ की है। विराट ने पिछले तीन साल से कोई सेंचुरी नहीं लगाई है, लेकिन शादाब ने कहा कि वो भी चाहते हैं कि कोहली इस टूर्नामेंट में शतक लगाएं।   ऑलराउंडर शादाब ने भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबले से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में विराट से जुड़ें एक सवाल के जवाब में कहा कि कोहली एशिया कप में शतक लगाएं, लेकिन पाकिस्तानी टीम के खिलाफ नहीं। शादाब ने कहा, 'विराट कोहली लीजेंड हैं। उनका प्रदर्शन अभी भी अच्छा है, लेकिन उन...
एशिया कप में क्वालीफाई करने पर हांगकांग की टीम ने मनाया जश्न, जीत के बाद ‘काला चश्मा’ गाने पर थिरके खिलाड़ी

एशिया कप में क्वालीफाई करने पर हांगकांग की टीम ने मनाया जश्न, जीत के बाद ‘काला चश्मा’ गाने पर थिरके खिलाड़ी

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली हांगकांग ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) को आठ विकेट से हराकर एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई किया, जहां उसे भारत और पाकिस्तान जैसी बड़ी टीमों के साथ ग्रुप ए में रखा गया है। हांगकांग ने शीर्ष दावेदार संयुक्त अरब अमीरात को क्वालीफायर्स के अंतिम मैच में दमदार तरीके से मात दी। चार टीमों के आयोजन में हांगकांग ही एक ऐसी टीम, जिसे किसी भी मैच में हार नहीं मिली। टीम ने संयुक्त अरब अमीरात, कुवैत और सिंगापुर को हराकर मुख्य ड्रॉ में क्वालीफाई किया। हांगकांग के खिलाड़ियों ने एशिया कप के लिए क्वालीफाई करने के बाद जबरदस्त तरीके से जश्न मनाया है। टीम के खिलाड़ियों ने भारतीय गाने 'काला चश्मा' पर जमकर डांस किया। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इससे पहले केएल राहुल के नेतृत्व वाली भारतीय टीम ने भी जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज 3-0 से क्लीन स्वीप करने के बाद...