Sunday, May 17निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

स्पोर्ट्स

‘रोहित शर्मा से ज्यादा रन बनाएगा बाबर आजम’; पूर्व भारतीय ओपनर की भविष्यवाणी

‘रोहित शर्मा से ज्यादा रन बनाएगा बाबर आजम’; पूर्व भारतीय ओपनर की भविष्यवाणी

स्पोर्ट्स
दुबई आज से शुरू हो रहे एशिया कप 2022 में फैंस को भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को हाेने वाले महामुकाबले का इंतजार है। भारत बनाम पाक (IND vs PAK) मैच में दोनों कप्तानों- रोहित शर्मा और बाबर आजम की भी कड़ी परीक्षा होने वाली है। बाबर जहां बेहतरीन फाॅर्म में चल रहे हैं तो वहीं रोहित को लय में आने में टाइम लग सकता है। ऐसे में यह सवाल उठता है कि इस टूर्नामेंट में कौन कप्तान सबसे ज्यादा रन बनाएगा? टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज वसीम जाफर (Wasim Jaffer) ने इसका जवाब पाकिस्तानी कप्तान के हक में दिया है।  ईएसपीएनक्रिकइंफो पर बातचीत के दौरान जाफर ने इसकी भविष्यवाणी की कि इस टूर्नामेंट में कौन सा कप्तान सर्वाधिक रन बनाएगा। उन्होंने इसका जवाब देते हुए कहा,  "मुझे लगता है कि रोहित के पास अधिक प्रभावशाली रन होंगे। लेकिन मुझे लगता है कि बाबर अधिक रन बनाएंगे।"  भारतीय कप्तान रोहित इस समय टूर...
बाबर और विराट में से किसे गेंदबाजी करना सबसे मुश्किल

बाबर और विराट में से किसे गेंदबाजी करना सबसे मुश्किल

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली श्रीलंका और अफगानिस्तान मुकाबले के साथ एशिया कप 2022 का आगाज होने जा रहा है। दूसरी बार टी20 प्रारूप में खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट के दूसरे मैच में भारत और पाकिस्तान की टीमों के बीच जबरदस्त भिड़ंत देखने के लिए फैंस तैयार हैं। इस मैच में भारतीय स्टार बल्लेबाज विराट कोहली पर भी सबकी नजरें रहेंगी, जिन्हें वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे दौरे के लिए आराम दिया गया था। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम के प्रदर्शन पर भी सभी टीमों की नजरें होंगी, क्योंकि ये खिलाड़ी लगातार रन बटोर रहा है।  श्रीलंका के खिलाफ एशिया कप मुकाबले से पहले राशिद खान ने कई सवालों के जवाब दिए हैं। बातचीत के दौरान राशिद ने बताया कि विराट और बाबर दोनों को गेंदबाजी करना मुश्किल है, क्योंकि दोनों बल्लेबाज किसी भी ढीली गेंद को नहीं छोड़ते हैं। राशिद खान ने कहा, ''मेरे लिए दोनों (विराट और बाबर) को गेंदबाजी करना समान रूप ...
बाबर आजम के पास पाकिस्तान का सबसे सफल टी20 कप्तान बनने का मौका, लेकिन भारत से पार पाना मुश्किल

बाबर आजम के पास पाकिस्तान का सबसे सफल टी20 कप्तान बनने का मौका, लेकिन भारत से पार पाना मुश्किल

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
नई दिल्ली पाकिस्तान की टीम एशिया कप में 28 अगस्त को आईसीसी टी20 रैंकिंग में पहले स्थान पर मौजूद भारत के खिलाफ मुकाबले के साथ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। बाबर आजम के पास इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान का सबसे सफल टी20 कप्तान बनने का सुनहरा मौका है। वह ये उपलब्धि हासिल करने से सिर्फ कुछ मैच दूर हैं। 27 वर्षीय ने पाकिस्तान का 41 मैचों में नेतृत्व किया है और इनमें से 26 मैचों में जीत दिलाई है। जीत प्रतिशत 72.22 रहा है। इस दौरान टीम को 10 मैचों में हार का सामना करना पड़ा और पांच मैच बेनतीजा रहे।  पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सरफराज अहमद का रिकॉर्ड बतौर कप्तान छोटे फॉर्मेट में सबसे बेहतर है। सरफराज को 2019 में कप्तानी के पद से हटा दिया गया था। अहमद ने 2016 से 2019 तक टीम का नेतृत्व किया था। इस दौरान 37 मैचों में टीम को 29 में जीत मिली थी और जीत प्रतिशत 78.37 रहा।  यूएई में हो रहे एशिया ...
बताओ कौन है? युजवेंद्र चहल की पर्सनल लाइफ पर फर्जी खबरों काे लेकर रोहित शर्मा ने लगाई पत्रकारों की क्लास

बताओ कौन है? युजवेंद्र चहल की पर्सनल लाइफ पर फर्जी खबरों काे लेकर रोहित शर्मा ने लगाई पत्रकारों की क्लास

स्पोर्ट्स
दुबई टीम इंडिया करीब अब से 24 घंटे बाद एशिया कप 2022 में चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से टक्कर लेने के लिए तैयार है। इस अहम मुकाबले के लिए भारतीय टीम अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगी हुई है। भारत-पाकिस्तान पिछले साल हुए टी20 वर्ल्ड कप के बाद पहली बार एक दूसरे से भिड़ेंगी। मुकाबले से पहले दोनों टीमें दुबई में जमकर प्रैक्टिस कर रही है। इस टृर्नामेंट को कवर करने के लिए कई देशों के पत्रकार यूएई पहुंचे हुए हैं।  इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल कुछ पत्रकारों से बातचीत कर रहे हैं। दोनों क्रिकेटर पत्रकारों से खिलाड़ियों के निजी जीवन पर ट्वीट और रिपोर्ट के बारे में सवाल पूछ रहे थे। वीडियाे में देखा जा सकता है कि पत्रकार भी अपनी बात रखते हुए नजर आ रहे हैं। साथ ही रोहित को यह भी कहते हुए सुना जा स...
जिले में 1 लाख 44576 खिलाड़ियों ने करवाया रजिस्ट्रेशन, 11445 टीमों का गठन

जिले में 1 लाख 44576 खिलाड़ियों ने करवाया रजिस्ट्रेशन, 11445 टीमों का गठन

स्पोर्ट्स, हनुमानगढ़
जिला प्रशासन ने खेलों को हां, नशे को ना थीम पर जारी की कार्टून सीरिजहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेल 29 अगस्त से ग्राम पंचायत स्तर पर शुरू होने जा रहे हैं। ग्राम पंचायत स्तर पर साइकिल रैली और पैदल रैली का आयोजन किया जा रहा है। गांव-गांव में खेल का माहौल है। ग्रामीण क्षेत्र में विभिन्न टीमें अभ्यास करती नजर आ रही हैं। जिला कलक्टर नथमल डिडेल ने नवाचार करते हुए राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेल के प्रचार-प्रसार को लेकर कार्टून सीरीज भी जारी की है। कार्टूनिस्ट मस्तान सिंह एवं वरिष्ठ लेखक डॉ. भारत ओला के सहयोग से यह कार्टून सीरीज जिला प्रशासन ने जारी की है। जिला कलक्टर नथमल डिडेल ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन को लेकर जिले के सभी उपखण्ड अधिकारियों, विकास अधिकारियों एवं ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों को सभी जरूरी तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। जिला खेल अधिकारी शमशे...
ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में दिखाया दमखम

ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में दिखाया दमखम

स्पोर्ट्स, हनुमानगढ़
जिला एवं विधिक प्राधिकरण ने शिक्षा विभाग के सहयोग से आयोजित करवाई प्रतियोगिताहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जिला एवं विधिक प्राधिकरण की ओर से शिक्षा विभाग के सहयोग से शुक्रवार को जंक्शन के ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे खिलाड़ियों व टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में बास्केटबॉल की चार टीमों, वॉलीबॉल की चार टीमों, एथलेटिक्स के 70 खिलाड़ियों व कबड्डी की तीन टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का आयोजन जंक्शन व टाउन में अलग-अलग जगहों पर किया गया। 100 मीटर, 200 मीटर व 400 मीटर दौड़, लॉन्ग जम्प, हाई जम्प, कबड्डी, फुटबॉल, वॉलीबॉल व बास्केटबॉल के मुकाबले जंक्शन स्थित राजीव गांधी स्टेडियम में हुए। पोस्टर पेंटिंग, निबंध लेखन, नारा लेखन, कविता/गीत लेखन व कहानी लेखन प्रतियोगिता का आयोजन जंक्शन के राज...
विराट कोहली की फॉर्म पर PAK कोच सकलैन मुश्ताक बोले- बुरे हालात में है वो लेकिन उसको हल्के में नहीं ले सकते

विराट कोहली की फॉर्म पर PAK कोच सकलैन मुश्ताक बोले- बुरे हालात में है वो लेकिन उसको हल्के में नहीं ले सकते

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली पाकिस्तान क्रिकेट टीम के हेड कोच सकलैन मुश्ताक ने टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की जमकर तारीफ की है। सकलैन ने माना कि विराट बुरे हालात से भले गुजर रहे हैं, लेकिन उनको हल्के में नहीं लिया जा सकता है। उन्होंने साथ ही कहा कि विराट मौके की तलाश में होंगे और उन्होंने 10,12 और 15 साल पूरी दुनिया पर राज किया है।...
ऋषभ पंत के छक्के को लेकर कोच वीवीएस लक्ष्मण से बहस करने लगे दीपक चाहर

ऋषभ पंत के छक्के को लेकर कोच वीवीएस लक्ष्मण से बहस करने लगे दीपक चाहर

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले एशिया कप मुकाबले को शुरू होने में कुछ घंटे बचे हुए हैं। इससे पहले भारतीय खिलाड़ी दुबई में नेट प्रैक्टिस करते हुए नजर आए। टीम इंडिया के बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने काफी देर तक अभ्यास किया। इस बीच टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत और दीपक चाहर एक- दूसरे का सामना करते हुए नजर आए। चाहर की गेंदबाजी के दौरान पंत कई बार शॉट मिस कर गए। हालांकि पंत ने एक फुलटॉस गेंद पर लेग साइड की तरफ दमदार शॉट खेला, जिसके बाद दीपक चाहर, पंत और टीम के कोच वीवीएस लक्ष्मण के बीच एक लंबी बहस हुई। ...
एशिया कप में इस जर्सी में दिखेंगे भारतीय खिलाड़ी

एशिया कप में इस जर्सी में दिखेंगे भारतीय खिलाड़ी

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली टीम इंडिया ने अपने एशिया कप 2022 अभियान के पहले मैच से पहले गुरुवार को दुबई में अभ्यास सत्र में हिस्सा लिया। रोहित शर्मा के नेतृत्व वाली भारतीय टीम अपने एशिया कप अभियान की शुरुआत 28 अगस्त को पाकिस्तान के खिलाफ हाईवोल्टेज मुकाबले के साथ करेगी। सीरीज से पहले खिलाड़ियों ने फोटोशूट भी करवाया है। जिसकी वीडियो आईपीएल फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है।...
शाहीन अफरीदी और विराट कोहली की बातचीत आई सामने, कहा- आपके लिए दुआएं कर रहे हैं, जल्दी फॉर्म में आएं

शाहीन अफरीदी और विराट कोहली की बातचीत आई सामने, कहा- आपके लिए दुआएं कर रहे हैं, जल्दी फॉर्म में आएं

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली विराट कोहली ने शाहीन अफरीदी से मुलाकात की इसका वीडियो और तस्वीरें तो आप सोशल मीडिया पर पहले ही देख चुके होंगे, लेकिन इन दोनों के बीच क्या बातचीत हुई थी, यह सामने नहीं आया था। पाकिस्तान क्रिकेट के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर दोनों की मुलाकात का जो वीडियो पहले शेयर किया गया था, उसमें बैकग्राउंड साउंड के चलते दोनों की बातचीत समझ नहीं आई, लेकिन अब ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों के बीच हुई बातचीत साफ सुनाई दे रही है। दरअसल पाकिस्तान क्रिकेट ने ही यह नया वीडियो शेयर किया है।...