Sunday, May 17निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

स्पोर्ट्स

तीसरे टी20 के बाद भारतीय क्रिकेटरों ने आईसीसी रैंकिंग में लगायी छलांग

तीसरे टी20 के बाद भारतीय क्रिकेटरों ने आईसीसी रैंकिंग में लगायी छलांग

स्पोर्ट्स
दुबई (वार्ता)। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टी20 में 48 रन की जीत के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) की टी20 रैंकिंग में छलांग लगायी है।बुधवार को जारी रैंकिंग के अनुसार, आईसीसी टी20 रैंकिंग में भारत के शीर्ष गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार का नाम 11वें स्थान पर पहुंच गया है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 श्रंखला में किफायती गेंदबाजी की बदौलत भुवी ने अपनी सर्वश्रेष्ठ रेटिंग (635) के साथ सात पायदान छलांग लगायी है।साथ ही तीसरे टी20 मुकाबले में 20 रन के बदले तीन विकेट झटक कर मैन आॅफ द मैच जीतने वाले युजी चहल भी 557 की रेटिंग के साथ चार पायदान छलांग लगाते हुए 26वें स्थान पर आ गये हैं।इसी बीच, आॅस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जॉश हेजलवुड आईसीसी टी20 रैंकिंग में नंंबर एक गेंदबाज बन गये।आईपीएल 2022 में आकर्षक प्रयास के बाद हेजलवुड ने श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज में भी बेहतरीन प्...
जो रूट बने नंबर एक टेस्ट बल्लेबाज

जो रूट बने नंबर एक टेस्ट बल्लेबाज

स्पोर्ट्स
दुबई (वार्ता)। अपने बल्लेबाजी करियर के स्वर्णिम दौर से गुजर रहे इंग्लैंड के बल्लेबाज जो रूट आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में पहले स्थान पर पहुंच गये हैं।बुधवार को जारी रैंकिंग के अनुसार, जो रूट न्यूजीलैंड के खिलाफ चल रही टेस्ट सीरीज के दो मैचों में दो शतक लगाकर आईसीसी पुरुष टेस्ट रैंकिंग में दोबारा पहले स्थान पर आ गये।पहले टेस्ट में 115 रन की शतकीय पारी खेलने के बाद रूट पूर्व नंबर एक बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन के बेहद करीब आ गये थे, और अब वह दूसरे टेस्ट में 176 रन बनाकर लाबुशेन से पांच पॉइंट आगे निकल गये हैं। टेस्ट खिसक गये हैं।इससे पहले रूट दिसंबर 2021 में टेस्ट रैंकिंग के शीर्ष पर बने हुए थे, लेकिन लाबुशेन ने उन्हें पछाड़ कर टेस्ट का ताज अपने सिर पर पहना था। जो रूट 163 दिन तक नंबर एक टेस्ट बल्लेबाज रह चुके हैं। इनके अलावा स्टीव स्मिथ (1,506 दिन), विराट कोहली (469 दिन) और केन विलियमसन (245 दिन) ने खे...
पावो नुर्मी खेलों में नीरज ने तोड़ा राष्ट्रीय रिकॉर्ड, जीता रजत

पावो नुर्मी खेलों में नीरज ने तोड़ा राष्ट्रीय रिकॉर्ड, जीता रजत

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
तुरकू (वार्ता)। टोक्यो ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने मंगलवार को पावो नुर्मी खेलों में रजत पदक जीतते हुए जैवलीन थ्रो का नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड स्थापित किया।नीरज ने 89.3 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ पिछले साल मार्च में आयोजित इंडियन ग्रां प्री में बनाया अपना 88.07 मीटर का रिकॉर्ड तोड़ा।यह उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन होने के साथ-साथ इस वर्ष का अब तक का पांचवां सर्वश्रेष्ठ थ्रो है।फिनलैंड के ओलिवर हेलेंडर ने 89.83 मीटर के व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीता। ग्रेनाडा के मौजूदा विश्व चैंपियन एंडरसन पीटर्स ने 86.60 मीटर के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया।पिछले साल अगस्त में हुए टोक्यो ओलंपिक के बाद नीरज पहली बार किसी प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे थे।24 वर्षीय नीरज ने 86.92 मीटर के थ्रो के साथ शुरूआत की, और दूसरे प्रयास में 89.30 मीटर की दूरी पर भाला फेंका, जो उनके...
एकदिवसीय रैंकिंग में पांचवे स्थान पर फिसला भारत

एकदिवसीय रैंकिंग में पांचवे स्थान पर फिसला भारत

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
दुबई (वार्ता)। आईसीसी की एकदिवसीय रैंकिंग में भारतीय क्रिकेट टीम गिरकर पांचवे स्थान पर आ गयी है।आईसीसी की नवीनतम रैंकिंग के अनुसार पाकिस्तान ने वेस्ट इंडीज को एकदिवसीय श्रंखला में 3-0 से हराकर भारत पर बढ़त हासिल कर ली है।इस सीरीज से पहले पाकिस्तान 102 की रेटिंग के साथ एकदिवसीय रैंकिंग में पांचवें स्थान पर थी, लेकिन कैरिबियाई टीम को क्लीन स्वीप कर बाबर आजम की टीम 106 रेटिंग के साथ चौथे स्थान पर आ गयी है। 105 रेटिंग वाली भारतीय टीम पांचवे स्थान पर खिसक गयी है।अगस्त में होने वाली पाकिस्तान की अगली एकदिवसीय श्रंखला से पहले भारत को इंग्लैंड और वेस्ट इंडीज के खिलाफ तीन-तीन मुकाबले खेलने हैं, जिनमें जीतकर भारत पाकिस्तान से आगे निकल सकता है।दूसरी ओर, न्यूजीलैंड 125 रेटिंग के साथ रैंकिंग में पहले स्थान पर रही, जबकि इंग्लैंड (124) ने दूसरा और आॅस्ट्रेलिया(107) ने तीसरा स्थान हासिल किया।...
भारत से हार के बाद बौखलाए अफगान खिलाड़ियों ने की मारपीट

भारत से हार के बाद बौखलाए अफगान खिलाड़ियों ने की मारपीट

स्पोर्ट्स
कोलकाता। भारतीय फुटबॉल टीम ने शनिवार को कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में अफगानिस्तान को एएफसी एशिया कप क्वालीफायर के तीसरे राउंडर में 2-1 से हराकर शानदार जीत दर्ज की थी। भारत की इस जीत में कप्तान सुनील छेत्री और सहल अब्दुल समद ने एक-एक गोल कर अहम भूमिका निभाई थी। लेकिन शायद अफगान प्लेयर्स भारत से मिली इस हार को पचा नहीं पाए और बौखला कर उन्होंने मैच के बाद मारपीट व धक्का-मुक्की शुरू कर दी। इस घटना का मोबाइल स्क्रीन वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पहले अफगानिस्तान का एक खिलाड़ी भारतीय खिलाड़ी से बहस करता नजर आ रहा है। इसके बाद दूसरा भारतीय खिलाड़ी जहां इस बहसबाजी को रोकता है दो अन्य अफगान प्लेयर इस लड़ाई में कूदकर भारतीय खिलाड़ी को धक्का देने लगता है। इतने में बात बढ़ जाती है और अन्य अफगान खिलाड़ी भी आ जाते हैं। वहीं भारतीय गोलकीपर गुरप्रीत सिंह इस व...
18 मीटर का आंकड़ा पार करने वाली पहली भारतीय महिला शॉट पुटर बनीं मनप्रीत

18 मीटर का आंकड़ा पार करने वाली पहली भारतीय महिला शॉट पुटर बनीं मनप्रीत

स्पोर्ट्स
चेन्नई (वार्ता)। हरियाणा की 31 वर्षीय मनप्रीत कौर शॉट पुट में नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाते हुए 18 मीटर का आंकड़ा पार करने वाली पहली भारतीय महिला बन गयी हैं।मनप्रीत कौर ने यहां जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में राष्ट्रीय अंतर-राज्यीय एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में 16.38 मीटर के साथ शुरूआत की, लेकिन दूसरा स्थान हासिल करने के बाद उन्होंने बढ़त हासिल करने के प्रयास में शॉट पुट को 16.65 मीटर तक फेंका। तीसरे प्रयास में मनप्रीत ने 17.54 मीटर का आंकड़ा छूकर इस चैम्पियनशिप में हरबंस कौर के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए राष्ट्रमंडल खेलों में जगह पक्की कर ली। चौथे प्रयास में मनप्रीत गेंद को 18.06 मीटर की दूरी पर फेंक कर शॉट पुट में 18 मीटर का आंकड़ा पार करने वाली पहली भारतीय महिला बन गयीं।अब मनप्रीत 28 जुलाई से बर्मिंघम में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।...
शनाका के कप्तानी अर्धशतक ने श्रीलंका को क्लीन स्वीप से बचाया

शनाका के कप्तानी अर्धशतक ने श्रीलंका को क्लीन स्वीप से बचाया

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
पल्लेकेल (वार्ता)। कप्तान दासुन शनाका की नाबाद 54 रन की कप्तानी पारी से श्रीलंका ने आॅस्ट्रेलिया को तीसरे और अंतिम टी 20 में शनिवार को रोमांचक मुकाबले में एक गेंद शेष रहते चार विकेट से हराकर खुद को क्लीन स्वीप होने से बचा लिया।आॅस्ट्रेलिया ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 176 रन का मजबूत स्कोर बनाया जबकि पहले दो मैचों में लड़खड़ाने वाले श्रीलंका ने इस बार 19.5 ओवर में छह विकेट पर 177 रन बनाकर जीत अपने नाम की। आॅस्ट्रेलिया ने यह मैच हारने के बावजूद सीरीज 2-1 से जीती। शनाका ने मात्र 25 गेंदों पर नाबाद 54 रन की पारी में पांच चौके और चार छक्के लगाए। श्रीलंका को आखिरी ओवर में जीत के लिए 19 रन की जरूरत थी और शनाका ने पांच गेंदों में ये रन बटोर लिए जिसके लिए उन्हें प्लेयर आॅफ द मैच का पुरस्कार मिला। श्रीलंका का आठवां विकेट 108 के स्कोर पर गिरा था लेकिन शनाका ने चमिका करुणारत्ना के साथ सातवें विकेट की अव...
जो सचिन-पोंटिंग करियर में न कर सके, वह बाबर आजम ने कर दिखाया, दूसरे वनडे में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

जो सचिन-पोंटिंग करियर में न कर सके, वह बाबर आजम ने कर दिखाया, दूसरे वनडे में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
मुुल्तान। पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला गया। इस मैच में पाकिस्तान ने विंडीज को 120 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की टीम ने कप्तान बाबर आजम के 77 रन की बदौलत 50 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 275 रन बनाए। जवाब में विंडीज की टीम 155 रन पर ही आॅलआउट हो गई।कप्तान बाबर इस मैच में शतक से चूक गए, लेकिन उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया, जो भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और आॅस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज रिकी पोंटिंग समेत तमाम बल्लेबाज अपने पूरे करियर में नहीं हासिल कर पाए। बाबर ने लगातार नौवीं बार अंतरराष्ट्रीय मैचों (तीनों फॉर्मेट मिलाकर) में 50 प्लस का स्कोर बनाया, जो कि एक विश्व रिकॉर्ड है। वे ऐसा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए।इससे पहले किसी भी बल्लेबाज ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में...
दो सीजन के इंतजार के बाद पंजाब ने हॉकी में जीता स्वर्ण

दो सीजन के इंतजार के बाद पंजाब ने हॉकी में जीता स्वर्ण

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
पंचकूला (वार्ता)। पिछले संस्करणों में दो बार बेहद करीब आकर चूकने के बाद पंजाब ने शुक्रवार को यहां खेलो इंडिया यूथ गेम्स में आखिरकार बॉयज हॉकी खिताब अपने नाम किया। पंजाब ने ब्लू हॉकी टर्फ पर भरत ठाकुर के शानदार खेल की बदौलत रोमांचक फाइनल में उत्तर प्रदेश को 3-1 से हराया।भरत ठाकुर ने चौथे और 47वें मिनट में गोल किया जबकि राजिंदर सिंह ने 5वें पेनल्टी कार्नर को गोल में तब्दील किया, जिसकी बदौलत पंजाब ने राष्ट्रीय विजेताओं को मात दी। प्रभावशाली उत्तर प्रदेश ने 10 पेनल्टी कार्नर अर्जित किए, लेकिन 11वें मिनट में ड्रैग-फ्लिकर कप्तान शारदा नंद तिवारी के अलावा कोई भी पेनल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील नहीं कर पाया।''पंजाब के कोच युधविंदर सिंह ने कहा, ह्लहम दो बार पोडियम पर रजत और कांस्य के साथ पहुंचे थे, लेकिन आज हमारे खिलाड़ियों ने सही हॉकी का प्रदर्शन किया और काम पूरा करके दिखाया।ह्व कांस्य पदक मुकाबले...
प्रथम-श्रेणी इतिहास की सबसे बड़ी जीत के साथ सेमीफाइनल में पहुंची मुंबई

प्रथम-श्रेणी इतिहास की सबसे बड़ी जीत के साथ सेमीफाइनल में पहुंची मुंबई

स्पोर्ट्स
कुर्नूल (वार्ता)। धवल कुलकर्णी, शम्स मुलानी और तनुष कोटियान की धारदार गेंदबाजी की बदौलत मुंबई ने रणजी ट्रॉफी क्वार्टरफाइनल की चौथी पारी में उत्तराखंड को महज 69 रन पर आॅल-आउट करके 725 रन से जीत दर्ज की। यह रनों के मामले में प्रथम श्रेणी क्रिकेट इतिहास की सबसे बड़ी जीत है।मैच के चौथे दिन उत्तराखंड 795 रन के विशालकाय स्कोर का पीछा करने उतरी। कुलकर्णी ने दो रन के स्कोर पर दोनों सलामी बल्लेबाजों को शून्य पर चलता किया। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे कुणाल चंदेला ने 21 रन और विकेटकीपर शिवम खुराना ने 25 रन जोड़े मगर इनके अलावा उत्तराखंड का कोई बल्लेबाज 10 रन भी नहीं बना सका और पूरी टीम महज 69 रन पर आॅल-आउट हो गयी।मुंबई के लिये कुलकर्णी, मुलानी और कोटियान ने तीन-तीन विकेट लिये जबकि मोहित अवस्थी को एक विकेट हासिल हुआ।इससे पहले मुंबई के लिये डेब्यू कर रहे सुवेद पार्कर ने पहली पारी में 252 रन बनाये थ...