Sunday, May 17निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

स्पोर्ट्स

गेमके को हराकर क्वार्टरफाइनल में पहुंचे लक्ष्य

गेमके को हराकर क्वार्टरफाइनल में पहुंचे लक्ष्य

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
जकार्ता (वार्ता)। विश्व के नंबर नौ बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने इंडोनेशिया में चल रहे बीडब्ल्यूएफ सुपर 500 इंडोनेशिया ओपन 2022 के दूसरे दौर में डेनमार्क के रासमस गेमके को हराकर क्वार्टरफाइनल में जगह बनायी।सेन ने गुरुवार को 54 मिनट चले मुकाबले में गेमके को 21-18, 21-15 के सीधे सेटों में मात दी।पहले सेट में दोनों खिलाड़ियों ने आक्रामक खेल दिखाया, लेकिन सेन ने संयम बरतते हुए दुनिया के 13वें नंबर के खिलाड़ी को 21-18 से पछाड़ दिया।दूसरे सेट में गेमके ने पहले हाफ तक 11-10 की बढ़त बनाने के बाद वापसी करने की कोशिश की, लेकिन सेन ने एक बार फिर मैच पर पकड़ बनायी। सेन ने सेट का दूसरा भाग एकतरफा रूप से अपने नाम करते हुए गेमके को सिर्फ चार पॉइंट स्कोर करने दिये और उन्हें 21-15 से मात दी।...
पबजी खेलने से रोकने पर मां को नाबालिग बेटे ने उतारा मौत के घाट

पबजी खेलने से रोकने पर मां को नाबालिग बेटे ने उतारा मौत के घाट

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश, स्पोर्ट्स
लखनऊ (वार्ता)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 16 साल के एक नाबालिग किशोर ने अपनी मां की गोली मारकर हत्या कर दी। सैन्य अफसर का बेटा अपनी मां से इस बात से खफा था कि वह उसे मोबाइल फोन पर ह्यआॅनलाइन गेम पबजीह्ण खेलने से रोकती थी।लखनऊ के पीजीआई पुलिस थाना क्षेत्र में हुयी इस सनसनीखेज वारदात के बारे में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (पूर्वी) कासिम आबदी ने बुधवार को बताया कि नाबालिग किशोर के पिता सेना में अधिकारी हैं और पश्चिम बंगाल में तैनात हैं। उन्होंने बताया कि किशोर ने शनिवार और रविवार की रात लगभग तीन बजे पिता की लाइसेंसी पिस्तौल से गोली दाग कर मां की हत्या कर दी।आबदी ने बताया कि मंगलवार को रात में लगभग नौ बजे किशोर के पिता ने पश्चिम बंगाल से टेलीफोन पर पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्त को इस घटना के बारे में बताया। पड़ोसी ने घर जाकर मौत की पुष्टि होने पर लखनऊ पुलिस को इसकी जानकारी दी, तब जाकर पुलिस न...
अर्जेंटीना ने 29 साल बाद जीता ला फिनालिसिमा

अर्जेंटीना ने 29 साल बाद जीता ला फिनालिसिमा

स्पोर्ट्स
लंदन (वार्ता)। ब्रिटेन की राजधानी लंदन में स्थित वेम्बली स्टेडियम में खचाखच भरी भीड़ के सामने लियोनेल मेसी की अर्जेंटीना फुटबॉल टीम ने ला फिनालिसिमा में इटली को 3-0 से मात दी।सात बार के बैलन डी'ओर विजेता मेसी ने बुधवार को अर्जेंटीना के साथ 11 महीनों में अपनी दूसरी अंतरराष्ट्रीय ट्रॉफी जीती। अर्जेंटीना के नंबर-10 के लिए यह जीत और भी खास इसलिये है क्योंकि अर्जेंटीना के लिये इससे पहले 1993 में अंतिम ला फिनालिसिमा डिएगो माराडोना ने जीता था, जो स्वयं भी नंबर-10 थे।लुटारो मार्टिनेज और एंजेल डि मारिया के पहले हाफ के गोल ने अर्जेंटीना को इंग्लैंड को यूरो 2020 में हराकर 11 महीने बाद वेम्बली वापस आई इटली के खिलाफ पूर्ण नियंत्रण की स्थिति में डाल दिया।उत्तर पश्चिम लंदन के स्टेडियम की 87,000 लोगों की भीड़ में अर्जेंटीना के हजारों समर्थकों के बीच कप्तान मेसी ने दो गोल सेट किए।मार्टिनेज ने मेसी के लो क्रॉ...
रूने को हराकर सेमीफाइनल पहुंचे रूड

रूने को हराकर सेमीफाइनल पहुंचे रूड

स्पोर्ट्स
पेरिस (वार्ता)। फ्रांंस की राजधानी पेरिस में चल रहे फ्रेंच ओपन में कैस्पर रूड ने होल्गर रूने को क्वार्टरफाइनल मुकाबले में हराकर अंतिम चार में जगह बना ली है।नॉर्वे के रूड ने गुरुवार को कोर्ट फिलिप चेट्रिर में हुए मुकाबले में डेनमार्क के रूने को 6-1, 4-6, 7-6 (2), 6-3 से शिकस्त देते हुए अपने पहले सेमीफाइनल में प्रवेश किया।मुकाबले के दौरान रूड को रूने का बार-बार फैसलों की जांच करना पसंद नहीं आया, जिसके कारण दोनों खिलाड़ियों के बीच थोड़ी कहासुनी भी हो गयी।रूड ने घटना के बारे में बात करते हुए कहा, "मैंने उनसे कहा, क्या तुम्हें हर निशान की जाँच करना जरूरी है? उन्होंने मुझे चुप रहने के लिए कहा। मैंने उनसे दोबारा सवाल किया कि शायद जब मैं आपसे बात कर रहा हूं तो मुझे चुप रहने के लिए कहना बहुत समझदार काम नहीं है?' उन्होंने मुझे दोबारा चुप रहने के लिये कहा। बस इतना ही हुआ था। इसके बाद मैंने उनके साथ और ...
पहली बार फ्रेंच ओपन सेमीफाइनल में पहुंचे सिलिक

पहली बार फ्रेंच ओपन सेमीफाइनल में पहुंचे सिलिक

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
पेरिस (वार्ता)। क्रोएशिया के मरीन सिलिक ने फ्रेंच ओपन के क्वार्टरफाइनल में आंद्रे रुबलेव को हराकर पहली बार टूनार्मेंट के अंतिम चार में प्रवेश कर लिया है।सिलिक ने कोर्ट फिलिप चेट्रीट में बुधवार को चार घंटे 10 मिनट चले मुकाबले में रुबलेव को 5-7, 6-3, 6-4, 3-6, 7-6 (10-2) से मात दी।जीत के बाद सिलिक ने कहा, "आंद्रे ने बेहतरीन टेनिस खेला, लेकिन हम में से एक ही आगे जा सकता था। आज मेरा दिन था।"क्रोएशिया के सिलिक चारों ग्रैंड स्लैम प्रतियोगिताओं के सेमीफाइनल में पहुंचने वाले पांचवे खिलाड़ी बन गये हैं। इससे पहले राफेल नडाल, नोवाक जोकोविच, रॉजर फेडरर और एंडी मरे ऐसा कर चुके हैं।अब सिलिक शुक्रवार को होने वाले सेमीफाइनल में विश्व के नंबर आठ खिलाड़ी कैस्पर रूड का सामना करेंगे। इसके अलावा दूसरे पुरुष एकल सेमीफाइनल में राफेल नडाल और एलेक्जेंडर ज्वेरेव आमने-सामने आयेंगे।...
खिलाड़ियों ने सीखी क्रिकेट की बारिकियां

खिलाड़ियों ने सीखी क्रिकेट की बारिकियां

स्पोर्ट्स, हनुमानगढ़
15 दिवसीय ग्रीष्मकालीन क्रिकेट प्रशिक्षण शिविर का समापनहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जिला क्रिकेट संघ की ओर से जंक्शन स्थित जिला क्रिकेट क्लब ग्राउंड में आयोजित किए गए 15 दिवसीय क्रिकेट के ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर का समापन गुरुवार को समारोहपूर्वक हुआ। प्रशिक्षण शिविर में 14, 16 व 19 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जिला कलक्टर नथमल डिडेल ने शिरकत कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान बालकिशन गोल्याण, डॉ. प्रदीप सहारण सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। जिला कलक्टर डिडेल ने अपने संबोधन में कहा कि हनुमानगढ़ जिले में युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन के साथ युवाओं को खेल से जोड़ना बहुत जरूरी है। प्रशासन भी इसी के लिए प्रयासरत है। छोटी से छोटी प्रतियोगिता के आयोजन में जाकर खिलाड़ियों के साथ अभिभावकों को खेल...
दो दिवसीय राष्टय कराटे प्रतियोगिता कल से

दो दिवसीय राष्टय कराटे प्रतियोगिता कल से

स्पोर्ट्स, हनुमानगढ़
जिला कलक्टर ने किया खेल किट का विमोचनहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। तीसरी राष्टÑीय गोजूू रियू कराटे प्रतियोगिता 4 व 5 जून को जंक्शन की जाट धर्मशाला में आयोजित होगी। इस प्रतियोगिता में करीब 15 राज्यों की टीमों के 600 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इन राज्यों की टीमें शुक्रवार को हनुमानगढ़ पहुंच जाएंगी। गुरुवार को जिला कलक्टर नथमल डिडेल ने अपने चैम्बर में हनुुमानगढ़ गोजू रियू स्पोर्ट्स डू एसोसिएशन के पदाधिकारियों की मौजूदगी में खेल किट का विमोचन किया। इस मौके पर नेहरू युवा केन्द्र की जिला युवा अधिकारी मधु यादव, जिला परिषद सदस्य मनीष गोदारा, बाल कल्याण समिति सदस्य विजयसिंह चौहान, प्रदेश सचिव देवेंद्र राजपूत मौजूद रहे। जिला कलक्टर डिडेल ने एसोसिएशन पदाधिकारियों को सफल आयोजन के लिए अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस प्रतियोगिता से जिले के खिलाड़ियों को उचित प्रोत्साहन तो मिलेगा। साथ ही देश भर के खिलाड़ियों ...
जापान को हराकर भारत ने एशिया कप में जीता कांस्य

जापान को हराकर भारत ने एशिया कप में जीता कांस्य

स्पोर्ट्स
जकार्ता (वार्ता) भारतीय हॉकी टीम ने हीरो एशिया कप के कांस्य पदक मुकाबले में जापान को बुधवार को 1-0 से हराकर टूनार्मेंट में तीसरा स्थान हासिल कर लिया। इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता के जीबीके एरिना में हुए इस मुकाबले में भारत ने राजकुमार पाल के गोल की बदौलत जापान को शिकस्त दी।राजकुमार ने पहले ही क्वार्टर में मैच का इकलौता गोल कर भारत को बढ़त दिला दी थी। इसके अलावा जापान को सात पेनल्टी कॉर्नर और भारत को दो पेनल्टी कॉर्नर मिले लेकिन कोई भी टीम इन्हें गोल में तब्दील नहीं कर सकी। भारत ने 11 बार जबकि चीन ने 10 बार विरोधी टीम के सर्किल को भेदने में सफलता हासिल की। मैच के अंतिम मिनट में भारत ने सिर्फ 10 खिलाड़ियों के साथ खेलते हुए भी एशिया कप का अपना दूसरा कांस्य पदक जीत लिया।भारत और जापान के बीच ग्रुप स्टेज के मुकाबले में जापान ने 5-2 से जीत हासिल की थी, लेकिन बिरेंद्र लाकड़ा की टीम ने पिछले मैच को प...
जोकोविच पर मैराथन जीत से नडाल 15वीं बार सेमीफाइनल में

जोकोविच पर मैराथन जीत से नडाल 15वीं बार सेमीफाइनल में

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
पेरिस (वार्ता) स्पेन के राफेल नडाल ने फ्रांस की राजधानी पेरिस में चल रहे फ्रेंच ओपन में अपने चिर प्रतिद्वंद्वी सर्बिया के नोवाक जोकोविच को क्वार्टरफाइनल में हराते हुए अपने 15वें सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। फिलिप चेट्रीर कोर्ट में बुधवार देर रात को चार घंटे 12 मिनट चले मुकाबले में नडाल ने जोकोविच को 6-2, 4-6, 6-2, 7-6 (4) से मात दी।मैच में नडाल एक सेट और डबल ब्रेक से आगे चल रहे थे। जोकोविच ने वापसी करते हुए दूसरा सेट अपने नाम किया, लेकिन विश्व के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी नडाल ने त्तीसरे और चौथे सेट में अपना वर्चस्व दिखाते हुए उन्हें मात दे दी। नडाल ने तीसरा और चौथा सेट 6-2, 7-6(4) से जीता।मैच के पहले सेट में नडाल और जोकोविच दोनों ने ही अच्छी शुरूआत की लेकिन नडाल ने लंबी रैलियों में संयम दिखाते हुए इसे 6-2 से जीता। नडाल ने 10 मिनट के ओपनिंग गेम में सर्व शुरू करते हुए पहला पॉइंट हासिल किया, ...
लिवरपूल को हराकर रियल मैड्रिड ने 14वीं बार जीती चैम्पियन्स लीग

लिवरपूल को हराकर रियल मैड्रिड ने 14वीं बार जीती चैम्पियन्स लीग

स्पोर्ट्स
पैरिस (वार्ता)। फ्रांस की राजधानी पैरिस में स्थित स्टेड डी फ्रांस स्टेडियम में रियल मैड्रिड ने इतिहास रचते हुए लिवरपूल को हराकर 14वां यूएफा चैम्पियन्स लीग खिताब अपने नाम किया।स्पैनिश टीम ने शनिवार को हुए बहुप्रतीक्षित फाइनल में लिवरपूल को 1-0 से शिकस्त दी। रियल मैड्रिड पिछले नौ सीजन में पांच चैम्पियन लीग खिताब जीत चुकी है।मैच के पहले हाफ में मुकाबला टक्कर का रहा और कोई भी टीम गोल नहीं कर पाई। दोनों टीमों ने सतर्क शुरूआत की। सदियो माने 21वें मिनट में एक शॉट के साथ गोल के करीब आये, जिसे मैड्रिड के गोलकीपर कर्टोइस ने पोस्ट पर सफलतापूर्वक रोक दिया। लिवरपूल ने मोहम्मद सालाह के साथ मैड्रिड पर दबाव बनाया और एक लीड की तलाश में स्पेनिश गोलकीपर का दो बार परीक्षण किया। मैड्रिड ने ब्रेक से पहले लगभग गोल कर दिया लेकिन करीम बेंजेमा के प्रयास को लंबे रिव्यू के बाद आॅफसाइड करार दिया गया।अंतत: मैच के 59वें...