BCCI बॉस सौरव गांगुली ने उमरान मलिक को बताया IPL 2022 का चेहरा
नई दिल्ली
इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल 2022 के सीजन में अब तक कई भारतीय और विदेशी खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से क्रिकेट प्रेमियों को प्रभावित किया है। इसमें इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर, गेंदबाज युजवेंद्र चहल, आरसीबी के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक और सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज उमरान मलिक हैं। उधर, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई के अध्यक्ष उमरान मलिक से काफी प्रभावित हैं।
आईपीएल के 15वें सीजन में गेंदबाजों ने भी अपना स्तर ऊंचा रखा है, जिनमें उमेश यादव, टी नटराजन और कुलदीप यादव जैसे खिलाड़ी शामिल हैं, जो पिछले सीजन में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए थे। हालांकि, इन सबके अलावा एक खिलाड़ी जिसने सबका ध्यान खींचा है वह है सनराइजर्स हैदराबाद के युवा तेज गेंदबाज उमरान मलिक। जम्मू शहर का ये 22 वर्षीय खिलाड़ी इस समय चर्चा का विषय है, जिसकी चर्चा अब बीसीसीआई म...








