रिषभ पंत की मुश्किलें बढ़ा रहे हैं दिनेश कार्तिक, औसत और स्ट्राइकरेट ने उड़ा रखी है नींद
नई दिल्ली
इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल 2022 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक का बल्ला जमकर आग उगल रहा है। अब तक खेले गए 6 मैचों में वे सिर्फ एक बार आउट हुए हैं और करीब 200 रन बना चुके हैं। आरसीबी के लिए एक के बाद एक वे लगातार मैच विनिंग पारी खेल रहे हैं। इससे विकेटकीपर बल्लेबाज रिषभ पंत की मुश्किलें बढ़ रही हैं।
दरअसल, टीम इंडिया को आईपीएल 2022 के बाद एशिया कप और टी20 वर्ल्ड कप जैसे टूर्नामेंट खेलने हैं और इन टूर्नामेंट से पहले रिषभ पंत अगर लय वापसी नहीं कर पाते हैं तो दिनेश कार्तिक की वापसी टीम इंडिया में हो सकती है। हालांकि, अभी के लिए ये कहना जल्दबाजी होगा, लेकिन अब तक आईपीएल के 15वें सीजन में दिनेश कार्तिक अर्श पर हैं तो रिषभ पंत फर्श पर।
आईपीएल 2022 की 6 पारियों में आरसीबी के लिए दिनेश कार्तिक ने निचले क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए 6 पारियो...








