Sunday, May 17निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

स्पोर्ट्स

जैनसेन और मार्करम हमारे लिए बहुत अहम खिलाड़ीः केन विलियमसन

जैनसेन और मार्करम हमारे लिए बहुत अहम खिलाड़ीः केन विलियमसन

स्पोर्ट्स
मुंबई सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन,ने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ सात विकेट से जीत दर्ज करने के बाद कहा कि यह एक कदम आगे बढ़ना हुआ। हमने लगातार विकेट लिए और फिर राहुल त्रिपाठी और एडेन मार्करम ने मैच जिताऊ साझेदारी की। विलियमसन ने कहा कि टीम ने गेंद और बल्ले दोनों से अच्छा प्रदर्शन किया और इसी वजह से हमें ऐसा रिजल्ट मिला।...
अर्जुन तेंदुलकर को करना होगा डेब्यू के लिए और वेट

अर्जुन तेंदुलकर को करना होगा डेब्यू के लिए और वेट

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में डेब्यू करने के लिए अर्जुन तेंदुलकर को अभी और इंतजार करना होगा। लखनऊ सुपर जायन्ट्स के खिलाफ मैच से पहले ऐसी खबरें आ रही थीं कि अर्जुन को इस मैच में प्लेइंग XI में जगह दी जा सकती है, लेकिन मैच से ठीक पहले कीरोन पोलार्ड ने कैरेबियाई खिलाड़ी फैबियन एलेन को मुंबई इंडियंस की डेब्यू कैप थमाई। इसके साथ ही साफ हो गया कि अर्जुन को अभी अपने आईपीएल डेब्यू के लिए और इंतजार करना पड़ सकता है। दरअसल इस मैच से एक दिन पहले मुंबई इंडियंस के एक सोशल मीडिया पोस्ट के बाद कयास लगाए जा रहे थे कि अर्जुन इस मैच के साथ आईपीएल में डेब्यू कर सकते हैं।...
रवि शास्त्री की भविष्यवाणी, IPL को मिलेगा नया चैंपियन

रवि शास्त्री की भविष्यवाणी, IPL को मिलेगा नया चैंपियन

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
नई दिल्ली आईपीएल 2022 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम काफी मजबूत नजर आ रही है। टीम पांच मैचों में तीन मैच जीतकर अंकतालिका में 6 अंकों के साथ छठे स्थान पर मौजूद है। फाफ डुप्लेसी के नेतृत्व वाली आरसीबी को दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। बैंगलोर का अगला मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स से शनिवार को है। भारत के पूर्व कोच रवि शास्त्री का मानना है कि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर इस सीजन प्लेऑफ में जगह पक्की करेगी और उन्होंने फाफ की कप्तानी की भी तारीफ की है।...
कुलदीप यादव के फॉर्म में लौटने पर KKR के पूर्व कप्तान दिनेश कार्तिक का आया बयान

कुलदीप यादव के फॉर्म में लौटने पर KKR के पूर्व कप्तान दिनेश कार्तिक का आया बयान

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के स्टार बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले से पहले चाइनामैन कुलदीप यादव की जमकर तारीफ की है। कोलकाता नाइट राइडर्स के पूर्व कप्तान कार्तिक बाएं हाथ के कलाई के स्पिनर के उतार और चढ़ाव के गवाह थे और उन्होंने कहा कि उन्हें फिर से अपने शीर्ष पर वापस आते देखना बहुत अच्छा है। दिनेश कार्तिक आईपीएल 2022 में शानदार फॉर्म में हैं। आरसीबी द्वारा पोस्ट किए गए एक वीडियो में कुलदीप के गेंदबाजी में हुए बदलाव के बारे में बताया है।  दिनेश कार्तिक ने कहा, ''मुझे लगता है कि तकनीकी रूप से उसने कुछ बदलाव किए हैं। मैं बहुत अधिक तकनीकी नहीं होना चाहता, लेकिन उसने अपने रन अप को मजबूत किया, ड्राइव को आगे बढ़ाया, जो देखने में अच्छा है।'' विकेटकीपर बल्लेबाज ने कहा, ''मुझे लगता है कि वह हमेशा एक बहुत ही कुशल गेंदबाज रहा है। मुझे हमेशा उसे गेंदबाजी...
छात्रा खिलाड़ियों को खेल किट भेंट

छात्रा खिलाड़ियों को खेल किट भेंट

स्पोर्ट्स, हनुमानगढ़
खेलों में भविष्य बनाने के लिए किया प्रोत्साहितहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जंक्शन के सरस्वती कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को बास्केटबॉल खिलाड़ी छात्राओं को प्रबंध समिति पदाधिकारियों की ओर से खेल किट भेंट की गई। इस दौरान प्रबंध समिति अध्यक्ष गणेश राज बंसल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेन्द्र बलाड़िया, उपाध्यक्ष लखवीर सिंह मान, सचिव अमरनाथ सिंगला, उपसचिव अनिल बंसल, कोषाध्यक्ष अशोक सिंगला, कॉलेज प्राचार्य डॉ. श्याम सुन्दर शर्मा तथा प्रधानाचार्या प्रेरणा रस्तोगी ने खिलाड़ियों को खेल किट भेंट कर खेलों में भविष्य बनाने के लिए प्रोत्साहित किया। समिति सचिव अमरनाथ सिंगला ने बताया कि सरस्वती कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय हनुमानगढ़ जिले का ऐसा एकमात्र शिक्षण संस्थान है जहां साई ट्रेनिंग सेंटर खेलो इंडिया (बास्केटबॉल) की योजना चल रही है। संस्था का उद्देश्य बालिकाओं का सर्वांगीण विकास करना है। शिक्षा के ...
वीरेंद्र सहवाग का अजीबोगरीब बयान- अमीर टीमों को सबसे नीचे रहने दो, चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस तालिका के आखिर में अच्छे लगते हैं

वीरेंद्र सहवाग का अजीबोगरीब बयान- अमीर टीमों को सबसे नीचे रहने दो, चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस तालिका के आखिर में अच्छे लगते हैं

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
नई दिल्ली आईपीएल 2022 के शुरुआती तीन हफ्ते मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं रहे। लगातार पांच मैचों में हार के साथ मुंबई इंडियंस की टीम अंकतालिका में अंतिम पायदान पर मौजूद है। जबकि चेन्नई सुपर किंग्स ने अपना आखिरी मैच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ जीतकर 5 में से एक मैच जीतने में कामयाबी पाई। चेन्नई को भी लगातार चार मैचों में हार का सामना करना पड़ा था। दोनों ही टीमों में गेंदबाजों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। टीम के पास लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाले गेंदबाज हैं भी तो वह फॉर्म में नहीं हैं। चेन्नई के खेमे में पूरी नया गेंदबाजी आक्रमण है। चेन्नई के स्टार गेंदबाज दीपक चाहर चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। उन्होंने टीम को हमेशा शुरुआती ओवरों में सफलता दिलाई है। उनकी मौजूदा फॉर्म को देखते हुए ऐसा भी हो सकता है कि इन दोनों टीमों के लिए प्ल...
कप्तान हो तो ऐसा! तिलक वर्मा और डेवाल्ड ब्रेविस की बैटिंग देख जब मैदान पर उतरे रोहित शर्मा

कप्तान हो तो ऐसा! तिलक वर्मा और डेवाल्ड ब्रेविस की बैटिंग देख जब मैदान पर उतरे रोहित शर्मा

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली रोहित शर्मा युवा क्रिकेटरों का हौसला बढ़ाने में कभी पीछे नहीं रहते हैं। पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस की ओर से तिलक वर्मा और डेवाल्ड ब्रेविस ताबड़तोड़ बल्लेबाजी जब कर रहे थे, उस दौरान मैच में हुए टाइमआउट के समय कप्तान रोहित मैदान पर पहुंच गए और दोनों से बातचीत कर उनका हौसला बढ़ाया। रोहित की ब्रेविस और तिलक के साथ की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर हो रही है और फैन्स ने कहा कि ऐसी बातें ही उन्हें शानदार कप्तान बनाती हैं।  रोहित इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) इतिहास के सबसे सफल कप्तान हैं। उनकी कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने पांच खिताब अपने नाम किए हैं। मुंबई इंडियंस की टीम ने आईपीएल 2020 खिताब अपने नाम किया था, लेकिन 2021 में टीम प्लेऑफ के लिए भी क्वालिफाई नहीं कर पाई थी। वहीं इस साल भी टीम की हालत काफी खस्ता नजर आ रही है। पंजाब किंग्स के खिलाफ बुधवार को खेला गया मै...
सचिन, जहीर, अनिल की एक साथ की तस्वीर वायरल

सचिन, जहीर, अनिल की एक साथ की तस्वीर वायरल

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली आईपीएल के जरिए जहां युवा खिलाड़ियों को अपनी पहचान बनाने का मौका मिलता है, तो वहीं सीनियर खिलाड़ी अपनी जगह मजबूत करने की दावेदारी पेश करते हैं। आईपीएल न केवल विश्व क्रिकेट के वर्तमान सितारों और युवाओं को समान रूप से अवसर प्रदान करता है, बल्कि एक ऐसा वातावरण भी बनाता है जहां खेल के पूर्व क्रिकेटर भी अपने ज्ञान और विचार को साझा करने के लिए एक साथ आ सकते हैं। पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले के बाद एक ऐसा ही नजारा देखने को मिला। जब मैच के बाद भारतीय टीम के दिग्गज रहे सचिन तेंदुलकर, अनिल कुंबले और जहीर खान को चर्चा करते देखा गया। पंजाब ने इस मैच में मुंबई इंडियंस को 12 रन से हराया। PBKS ने भारतीय क्रिकेट के तीन महान खिलाड़ियों की एक तस्वीर साझा करते हुए कैप्शन लिखा: "एक फ्रेम में ????? इंटरनेशनल रन और ???? इंटरनेश...
IPL 2022 में मुंबई इंडियंस कप्तान रोहित शर्मा का एक और फ्लॉप शो

IPL 2022 में मुंबई इंडियंस कप्तान रोहित शर्मा का एक और फ्लॉप शो

स्पोर्ट्स
मुंबई मुंबई इंडियंस के कोच महेला जयवर्धने ने कहा कि वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 में कप्तान रोहित शर्मा की फॉर्म को लेकर चिंतित नहीं है, क्योंकि एक बार बड़ी पारी खेलने से सब ठीक हो जाएगा। लेकिन टीम को उनकी इस पारी का बेसब्री से इंतजार है जिसका टूर्नामेंट में लगातार हार का सिलसिला जारी है। मुंबई इंडिंयस के कप्तान रोहित अपनी शुरुआत को बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर सके हैं और इस सीजन में उन्होंने अब तक 21.60 के औसत से महज 108 रन बनाए हैं।...
मुंबई इंडियंस के खिलाफ डेथ ओवर में गेंदबाजी को लेकर ओडियन स्मिथ के बयान ने जीता दिल- जिस चीज से आप मरते नहीं

मुंबई इंडियंस के खिलाफ डेथ ओवर में गेंदबाजी को लेकर ओडियन स्मिथ के बयान ने जीता दिल- जिस चीज से आप मरते नहीं

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली क्रिकेट को अनिश्चितिताओं का खेल ऐसे ही नहीं कहा जाता है। कुछ दिन पहले ही पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज ओडियन स्मिथ को गुजरात टाइटन्स के खिलाफ मैच में आखिरी ओवर में 19 रन बचाने थे, लेकिन राहुल तेवतिया ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स के हलक से जीत छीन ली थी, ऐसा ही कुछ मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच के दौरान भी हुआ। पंजाब किंग्स को आखिरी ओवर में 22 रन डिफेंड करने थे और कप्तान मयंक अग्रवाल ने गेंद थमाई ओडियन स्मिथ को। स्मिथ ने आखिरी ओवर में विकेट भी निकाला और 22 रन भी डिफेंड किए। इस मैच के बाद उनका एक बयान काफी चर्चा में है।...